LIC प्रीमियम ऑनलाइन पेमेंट विक्लप (LIC Premium Payment Online) एक ऐसी डिजिटल सेवा हैं, जिसकी मदद से पॉलिसीधारकों के लिए प्रीमियम का भुगतान करना आसान और सुरक्षित बनाते हैं। अब आपको LIC प्रीमियम के भुगतान के लिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट, LIC डिजिटल ऐप, LIC पे डायरेक्ट, WhatsAPP सेवा और अन्य डिजिटल मोड्स जैसे UPI और QR कोड के माध्यम से घर बैठे प्रीमियम भुगतान किया जा सकता है इस विकल्प के माध्यम से अब LIC ग्राहकों को शाखा या किसी एजेंट के माध्यम के बिना प्रीमियम का भुगतान आसानी से घर बैठे ऑनलाइन प्रक्रिया के माध्यम से कर सकते हैं। आइए इस लेख के माध्यम से समझते हैं,
Read more
एलआईसी प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान करने के लिए आप LIC कि अधिकारिक वेबसाइट, LIC डिजिटल पे या अन्य तरीकों के माध्यम के जरिए भी कर सकते हैं। आइए LIC प्रीमियम ऑनलाइन भुगतान विकल्प के तरीके समझते हैं क्या होता हैं:
स्टेप 1: एलआईसी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2: ‘पे डायरेक्ट’ या ‘प्रीमियम भुगतान’ के विक्लप पर क्लिक करें
स्टेप 3: पॉलिसी कि डिटेल्स चेक करके प्रोसीड पर क्लिक करें
स्टेप 4: UPI, नेटबैंकिग, क्रेडिट कार्ड और डेबिट कार्ड के माध्यम से प्रीमियम का भुगतान करें।
जो यूज़र्स रजिस्टर्ड नहीं हैं और बिना लॉगिन किए एलआईसी प्रीमियम भुगतान ऑनलाइन करना चाहते हैं, वे नीचे दिए गए स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं:
स्टेप 1: एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
स्टेप 2: नेविगेशन पैनल में “Premium Payment” टैब पर क्लिक करें। आपको LIC Digital App (eBiz) पर ले जाया जाएगा।
स्टेप 3: प्रीमियम भुगतान का प्रकार चुनें। रिन्यूअल भुगतान के लिए पहला विकल्प चुनें।
स्टेप 4: कस्टमर वैलिडेशन फॉर्म में पॉलिसी नंबर, किस्त प्रीमियम, जन्मतिथि, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर भरें और “Submit” करें।
स्टेप 5: पॉलिसी विवरण सत्यापित करें और “Proceed” पर क्लिक कर भुगतान करें।
पॉलिसी बाज़ार के माध्यम से ऑनलाइन एलआईसी प्रीमियम भुगतान करने से पॉलिसीधारक कभी भी, कहीं से भी अपनी सुविधा अनुसार भुगतान कर सकते हैं।
स्टेप 1: पॉलिसी बाज़ार की एलआईसी ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान पेज पर जाएँ।
स्टेप 2: रिन्यूअल फॉर्म में अपना पॉलिसी नंबर और जन्मतिथि (DOB) दर्ज करें।
स्टेप 3: जानकारी भरने के बाद, आप QR कोड स्कैन कर सकते हैं या अपना मोबाइल नंबर डालकर भुगतान लिंक SMS या WhatsApp पर प्राप्त कर सकते हैं। QR कोड स्कैन करने पर आपको पॉलिसी बाज़ार ऐप के अंदर एलआईसी प्रीमियम भुगतान पेज पर भेज दिया जाएगा।
स्टेप 4: प्रीमियम भुगतान की जानकारी जांचें, अपना पसंदीदा भुगतान माध्यम चुनें और भुगतान पूरा करें।
स्टेप 5: भुगतान सफल होने के बाद, एलआईसी प्रीमियम भुगतान की रसीद आपके रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी।
स्टेप 1: पॉलिसी बाज़ार के एलआईसी ऑनलाइन भुगतान फॉर्म में अपना पॉलिसी नंबर और DOB दर्ज करें।
स्टेप 2: “Continue” पर क्लिक करें। इसके बाद आप पॉलिसी बाज़ार ऐप के प्रीमियम भुगतान पेज पर रीडायरेक्ट हो जाएंगे।
स्टेप 3: पॉलिसी की रिन्यूअल जानकारी जांचें, भुगतान का तरीका चुनें और प्रीमियम जमा करें।
नोट: आप पॉलिसीबाजार के टर्म इंश्योरेंस पेज पर जाकर अपनी पॉलिसी के लिए एलआईसी प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान सीधे कर सकते हैं।
एलआईसी प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड और अन्य डिजिटल माध्यमों से किया जा सकता है। रजिस्टर्ड और नॉन-रजिस्टर्ड दोनों तरह के यूज़र्स एलआईसी प्रीमियम भुगतान ऑनलाइन की सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। LIC पोर्टल के माध्यम से प्रीमियम भुगतान करने के लिए आप नीचे दिए गए स्टेप का पालन कर सकते हैं:
स्टेप 1: LIC की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं
स्टेप 2: प्रीमियम पेमेंट के विकल्प पर क्लिक करके सीधे भुगतान करें पर चुनें
स्टेप 3: ड्रॉप डाउन मेनू से रिन्यूबेल प्रीमियम या रिवाइवल का विकल्प चुनें
स्टेप 4: पॉलिसी नंबर, किस्त और प्रीमियम, जन्मतिथि, ईमेल ID और मोबाइल नंबर दर्ज करें
स्टेप 5: सबमिट पर क्लिक करके LIC प्रीमियम का भुगतान करें।
एलआईसी कस्टमर पोर्टल में लॉगिन करके भुगतान करना सबसे सुरक्षित तरीकों में से एक है क्योंकि यह पूरी तरह आधिकारिक वेबसाइट पर किया जाता है।
स्टेप 1: एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ।
स्टेप 2: ऊपर दाईं ओर दिए गए “Login” विकल्प पर क्लिक करें।
स्टेप 3: अपना User ID / Email / Mobile Number, Password और जन्मतिथि दर्ज करें और “Sign In” पर क्लिक करें।
स्टेप 4: लॉगिन करने के बाद आपकी सभी रजिस्टर्ड पॉलिसियाँ दिखाई देंगी। “Self Policies” टैब चुनें।
स्टेप 5: जिस पॉलिसी का प्रीमियम भरना है उसे चुनें और प्रीमियम अमाउंट, ड्यू डेट आदि की पुष्टि करें।
स्टेप 6: भुगतान माध्यम चुनें (नेट बैंकिंग, डेबिट/क्रेडिट कार्ड, UPI आदि) और भुगतान पूरा करें।
नोट: यदि आप पहले से रजिस्टर्ड हैं, तो आप OTP के जरिए भी लॉगइन कर सकते हैं। नए यूज़र्स एलआईसी पोर्टल पर नया अकाउंट बना सकते हैं।
भुगतान के बाद अपनी रजिस्टर्ड ईमेल आईडी पर भेजी गई रसीद को डाउनलोड या प्रिंट करना न भूलें।
पहले एलआईसी प्रीमियम ऑनलाइन भुगतान के लिए वेबसाइट या ई-सेवाओं का उपयोग किया जाता था। अब एलआईसी ने व्हाट्सऐप के जरिए भी बिना लॉगइन प्रीमियम भुगतान की सुविधा शुरू की है, लेकिन ध्यान रखें कि आपकी पॉलिसी उसी मोबाइल नंबर से एलआईसी पोर्टल पर रजिस्टर्ड हो।
स्टेप 1: व्हाट्सऐप पर एलआईसी के आधिकारिक नंबर 8976862090 पर “Hi” भेजें।
स्टेप 2: चैटबॉट आपके देय प्रीमियम वाली पॉलिसियों की जानकारी दिखाएगा।
स्टेप 3: यूपीआई, नेट बैंकिंग या कार्ड में से कोई एक विकल्प चुनें।
स्टेप 4: व्हाट्सऐप चैट में दिए गए निर्देशों के अनुसार भुगतान करें।
स्टेप 5: भुगतान सफल होते ही डिजिटल रसीद व्हाट्सऐप पर मिल जाएगी।
पॉलिसीधारक अपने बैंक के इंटरनेट बैंकिंग अकाउंट के जरिए एलआईसी प्रीमियम भुगतान ऑनलाइन कर सकते हैं। यह तरीका सुरक्षित है और व्यापक रूप से स्वीकार किया जाता है।
एलआईसी प्रीमियम भुगतान करने के लिए अपने बैंक के इंटरनेट बैंकिंग पोर्टल में लॉगिन करें, एलआईसी को बिलर या पेयी के रूप में जोड़ें और दिए गए निर्देशों का पालन करें।
एलआईसी प्रीमियम भुगतान के लिए प्रमुख बैंकों द्वारा जारी डेबिट और क्रेडिट कार्ड स्वीकार किए जाते हैं। आमतौर पर Visa, MasterCard और अन्य लोकप्रिय कार्ड नेटवर्क मान्य होते हैं।
भुगतान पूरा करने के लिए आपको अपना कार्ड नंबर, एक्सपायरी डेट और CVV कोड जैसी जानकारी दर्ज करनी होती है।
एलआईसी अपने पॉलिसीधारकों को UPI के माध्यम से भी प्रीमियम भुगतान करने की सुविधा देता है। यह एक तेज़ और सुविधाजनक डिजिटल भुगतान प्रणाली है।
आप अपने बैंक खाते को किसी UPI ऐप से लिंक करके या अपने बैंक के UPI ऐप के जरिए एलआईसी को भुगतान कर सकते हैं।
अब आप QR कोड स्कैन करके भी एलआईसी प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान कर सकते हैं।
इसके लिए आपको अपनी पॉलिसी से जुड़ी जानकारी भरनी होती है और ऑनलाइन प्रीमियम भुगतान के लिए दिखाए गए QR कोड को स्कैन करना होता है।
ऑनलाइन भुगतान सुविधा के कई लाभ हैं:
घर बैठे आराम से भुगतान
चौबीसों घंटे उपलब्ध सेवा
कई भुगतान विकल्प
तुरंत रसीद प्राप्त
पॉलिसी समय पर सक्रिय रहती है
सुरक्षित डिजिटल लेनदेन
एलआईसी प्रीमियम का ऑनलाइन भुगतान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना ज़रूरी है:
केवल आधिकारिक या भरोसेमंद वेबसाइट का उपयोग करें
पॉलिसी विवरण सही-सही भरें
भुगतान के बाद रसीद सुरक्षित रखें
एलआईसी ऑनलाइन भुगतान विकल्प पॉलिसीधारकों के लिए एक सुविधाजनक, सुरक्षित और समय बचाने वाला समाधान है। चाहे एलआईसी पोर्टल हो, Pay Direct, व्हाट्सऐप या UPI – हर यूज़र के लिए एक उपयुक्त डिजिटल समाधान उपलब्ध है। समय पर ऑनलाइन भुगतान से पॉलिसी सक्रिय रहती है और भविष्य की सुरक्षा सुनिश्चित होती है। इस डिजिटल सुविधा के ज़रिये आप अपनी पॉलिसी को बिना किसी बाधा के सक्रिय रख सकते हैं।
LIC Resources
|
LIC Online Services |
LIC Investment Plans |
LIC Other Plans |
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
7 min read
Axis यूलिप कैलकुलेटर एक आसान ऑनलाइन टूल है, जो आपको लाइफ कवर (जीवन बीमा) के साथ शेयर बाज़ार से
Read more
8 min read
एसबीआई लाइफ स्मार्ट पावर प्लान एक यूलिप प्लान है, जो SBI लाइफ इंश्योरेंस के द्वारा प्रदान किया
Read more
9 min read
SBI लाइफ स्मार्ट प्लस, SBI लाइफ द्वारा पेश किया गया एक यूलिप प्लान है। यह प्लान निवेशकों को निवेश
Read more
8 min read
HDFC यूलिप कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जो आपके निवेश पर मिलने वाले रिटर्न का सही अनुमान लगाने
Read more
8 min read
यूलिप एक ऐसा निवेश विकल्प है जो निवेशकों को निवेश और बीमा दोनों का लाभ एक ही निवेश में देता
Read more
7 min read
SBI यूलिप प्लान कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से आप यूलिप प्लान की मैच्योरिटी पर मिलने
Read more
7 min read
यूलिप कैलकुलेटर (ULIP Calculator) एक ऐसा वित्तीय उपकरण है, जिसके उपयोग से यूलिप प्लान से मिलने वाले
Read more
7 min read
बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने की दिशा में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों की शिक्षा
Read more
8 min read
अगर आपको निवेश और बीमा दोनों अलग रखना पसंद हैं, तो आपके लिए SIP बेहतर है क्योंकि इसमें आपको बिना
Read more
8 min read
यूलिप एक ऐसा निवेश विकल्प है जो निवेशकों को निवेश और बीमा दोनों का लाभ एक ही निवेश में देता
Read moreInsurance
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited CIN: U74999HR2014PTC053454 Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurugram - 122001, Haryana Tel no. : 0124-4218302 Email ID: care@policybazaar.com
Policybazaar is registered as a Composite Broker | Registration No. 742, Registration Code No. IRDA/ DB 797/ 19, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker
Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers.Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
BEWARE OF SPURIOUS PHONE CALLS AND FICTITIOUS / FRAUDULENT OFFERS IRDAI or its officials do not involve in activities like selling insurance policies, announcing bonus or investment of premiums. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved.