आधार कार्ड से लोन क्या है?
देखिए आधार कार्ड से लोन का मतलब यह नहीं है, कि आप आधार कार्ड से ही पैसे निकाल ले। यह कोई एटीएम कार्ड नहीं है, इसका मतलब है कि जैसे पहले लोन प्राप्त करने के लिए बैंक में वेरिफिकेशन के लिए ढ़ेरो दस्तावेज जमा करने होते थे, अब केवल आधार कार्ड की सहायता से यह काम कुछ ही मिनटों में हो जाता है।
आपका आधार कार्ड आपकी पहचान वेरिफाई करने में बैंक की सहायता करता है, और लोन की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाता है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने के कारण आपको किसी प्रकार का संघर्ष नहीं करना पड़ता है।
आधार कार्ड पर लोन की प्रमुख विशेषताएं
आधार कार्ड से लोन की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
- 100% ऑनलाइन प्रक्रिया - इसके तहत लोन की ऐप्लिकेशन, दस्तावेज से लेकर वेरिफिकेशन तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाती है।
- न्यूनतम दस्तावेज - पहले की तुलना में लोन लेने के लिए बहुत सारे दस्तावेजों को जमा नहीं करना पड़ता है, बैंक आधार कार्ड के माध्यम से ही वेरिफाई कर लेता है।
- लोन का पैसा - लोन का पैसा कुछ ही घंटो में या उसी समय आपके खाते में भेज दिया जाता है।
- कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं - आधार कार्ड से लोन को प्राप्त करने के लिए आपको किसी चीज गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है।
- लोन वापस करने का समय - आमतौर पर आधार कार्ड पे लोन का भुगतान करने के लिए 1 से 5 साल का लंबा समय मिल सकता है।
लोग यह भी पढ़ते है: पोस्ट ऑफिस लोन स्कीम
आधार कार्ड से लोन कौन प्राप्त कर सकता है?
आधार कार्ड पर लोन प्राप्त करने के लिए कुछ मुख्य शर्तों को पूरा करना होता है:
| शर्ते |
आवश्यकता |
| नागरिकता |
भारतीय निवासी |
| आयु |
21 से 60 वर्ष के बीच |
| न्यूनतम आय |
बैंक के अनुसार अलग-अलग, आमतौर पर ₹15,000 से ₹30,000 मासिक आय |
| रोजगार का प्रकार |
वेतनभोगी कर्मचारी या स्व-नियोजित पेशेवर |
| क्रेडिट स्कोर |
बेहतर ब्याज दरों के लिए आमतौर पर 700-750 या उससे अधिक। कुछ बैंक 600 के स्कोर पर भी लोन दे सकते हैं, लेकिन ब्याज दर अधिक होगी। |
| अनिवार्य दस्तावेज़ |
ई-केवाईसी के लिए आपके मोबाइल नंबर से लिंक किया गया आधार कार्ड |
आधार कार्ड पर तुरंत लोन कैसे प्राप्त करें?
आधार कार्ड पे लोन प्राप्ति के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:
- सही बैंक या लोन ऐप चुनें - सबसे पहले ऐसे बैंक तलाश करें जो तुरंत पर्सनल लोन देते हो और आधार बेस्ड केवाईसी करते हो।
- योग्यता चेक करें -आधार कार्ड पर लोन लेने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या लोन वाले ऐप पर अपना निजी विवरण दर्ज करें और यह पता करे कि आपक लोन के लिए पात्र हैं या नहीं। यह एक आसान प्रक्रिया जिसमे आपको केवल आधार नंबर, PAN और मोबाइल नंबर दर्ज करना पड़ सकता है।
- ऑनलाइन ऐप्लिकेशन भरें - आधार कार्ड से लोन की राशि और अवधि के साथ अपनी सभी जानकारी ऐप्लिकेशन में दर्ज करें।
- आधार बेस्ड ई-केवाईसी - अपनी पहचान और पता वेरिफाई करने के लिए अपने आधार लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
- अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करें - अन्य आवश्यक दस्तावेज जैसे बैंक स्टेटमेंट और पैन कार्ड को अपलोड करें।
- वेरिफिकेशन और मंजूरी - लोन दाता द्वारा आपके क्रेडिट स्कोर और आय प्रमाण को वेरिफाई किया जाएगा। इसमे अधिक समय नहीं लगेगा।
- लोन का पैसा - लोन मंजूरी और सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद आपके लोन का पैसा उसी समय या 24 घंटे के अंदर आपके खाते में भेज दिया जाएगा।
- ध्यान दें - लोन का पैसा आने में 24 घंटे का समय लग सकता है, उसी अनुसार योजना बनाएं। साथ ही ऐसे बैंक, NBFC या लोन ऐप का उपयोग करें जो अधिकृत हो। किसी गैर-अधिकृत लोन दाता से लोन लेने पर आप मुश्किल में पड़ सकते है।
लोग यह भी पढ़ते है: एफडी के बदले लोन
यदि आधार कार्ड पर लोन का समय पर भुगतान नहीं किया गया तो क्या होगा?
यदि समय पर आधार कार्ड से लोन का पैसा वापस नहीं किया जाता है, तो निम्नलिखित परिणाम हो सकते है:
- समय पर लोन का भुगतान न करने पर आपका क्रेडिट स्कोर बिगड सकता है। इससे भविष्य में लोन लेने में परेशानी हो सकती है।
- समय पर लोन वापसी न करने पड़ने पर अतिरिक्त शुल्क और जुर्माना लग सकता है। परिणाम स्वरूप आपको अधिक ब्याज देना पड़ता है।
- कानूनी कार्यवाही - यदि अधिक समय तक लोन का भुगतान नहीं किया जाता है, लोन ऐप और बैंक आपके पास लीगल नोटिस भेज सकते है।
- यदि लोन से कोई संपत्ति ली गई है, तो बैंक उसे जब्त कर सकता है।
आधार कार्ड पर कितने तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है?
आमतौर पर आधार कार्ड पर 40 से 50 लाख तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है। हालांकि लोन की राशि की पूरी तरह से आपके क्रेडिट स्कोर और आय पर निर्भर करती है। विभिन्न बैंकों की अपनी अलग सीमा हो सकती है, इसलिए लोन लेते समय बैंक के बारे में सही से जाँच अवश्य करें।
निष्कर्ष
अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर आधार कार्ड की सहायता से बैंकों और लोन ऐप्स से पर्सनल लोन प्राप्त किया जा सकता है। पहले की तुलना में लोन लेने के लिए ज्यादा दस्तावेज नही देने पडते है। बैंक केवल आधार कार्ड से ही आपकी पहचान वेरिफाई कर लेता है। हालांकि आधार कार्ड से लोन लेने से पहले लोन और लोन दाता से संबंधी सभी जानकारी को सही से जानना बेहद जरूरी है। आमतौर पर बैंक 40 से 50 लाख और लोन ऐप्स से 5 से 10 लाख तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है। आधार कार्ड से लोन लेने के लिए आपको बैंक या एनबीएफसी की वेबसाइट पर ऑनलाइन आवेदन करना पडेगा।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
आधार कार्ड से पर्सनल लोन लेने के लिए किन दस्तावेज़ो की आवश्यकता होती है?
आधार कार्ड से पर्सनल लोन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है, जैसे आधार कार्ड, पहचान प्रमाण और आय प्रमाण आदि।
-
आधार कार्ड से लोन कितने ब्याज पर मिलता है?
आधार कार्ड से लोन पर ब्याज दर बैंक और लोन लेंडर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। लेकिन आमतौर पर यह ब्याज दर 10.00% तक हो सकती है।
-
बेस्ट 2000 लोन ऐप कौन सा है?
देखिएं कई ऐप 2,000 का लोन प्राप्त करते है, लेकिन इन ऐप से लोन लेने से पहले यह जाँचना जरूरी है, कि ये ऐप भारतीय रिज़र्व बैंक पंजीकृत NBFC या बैंक द्वारा समर्थित हो। साथ ही सारी शर्तों और नियमों को सही से पढ़े।
-
आधार से लोन 1000 कैसे ले?
आधार कार्ड से तुरंत 1,000 का लोन प्राप्त करने के लिए लोन लेंडिंग ऐप का उपयोग किया जा सकता है।
-
आधार कार्ड पर कितने रुपए तक का लोन मिल सकता है?
आधार कार्ड पर पर्सनल लोन करीब 40 लाख तक का लिया जा सकता है। हालांकि यह पूरी तरह आपकी आय और आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है, कि आप कितना लोन प्राप्त कर सकते है।
-
क्या आधार कार्ड पर 90000 रुपये का लोन लिया जा सकता है?
हाँ, अधिकृत बैंकों से बिना कुछ गिरवी रखें, 90,000 का पर्सनल लोन लिया जा सकता है। बैंक आधार कार्ड के माध्यम से आपकी पहचान को वेरिफाई कर लेता है।
-
आधार कार्ड से 10,000 का अर्जेंट लोन कैसे मिलेगा?
आधार कार्ड लोन 10,000 लेने के लिए आप लोन देने वाले भरोसेमंद ऐप या वेबसाइट का उपयोग कर सकते है। हालांकि तुरंत लोन के लिए सिबिल स्कोर का अच्छा होना आवश्यक है।
-
क्या आधार कार्ड लोन 50,000 प्राप्त किया जा सकता है?
हाँ, आधार कार्ड पर 50,000 तक का पर्सनल लोन प्राप्त किया जा सकता है।