महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के बारे में जरूरी जानकारी
पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम की इस योजना में कोई भी नया अकाउंट नहीं खोला जा सकता है। लेकिन जिन महिलाओं ने साल 2025 में अपने अकाउंट खुलवा लिए थे, उनके अकाउंट अभी भी पूरी तरह चालू हैं और उन्हें तय समय तक पूरा ब्याज मिलता रहेगा।
योजना को लेकर आने वाले समय में क्या हो सकता है?
- मैच्योरिटी का पैसा - जिन लोगों ने 2025 में निवेश किया था, उनका अकाउंट साल 2027 में मैच्योर होगा और उन्हें उनका पैसा ब्याज समेत मिल जाएगा। इस योजना को फिर शुरू करने का सरकार का कोई इरादा नहीं दिख रहा है।
- नई योजना की शुरुआत - सरकार आने वाले समय में महिलाओं की बचत के लिए इसी तरह की कोई नई योजना शुरू कर सकती है।
- पैसा दूसरी स्कीम में डालने का मौका - योजना का समय पूरा होने पर, सरकार उस पैसे को सीधे पोस्ट ऑफिस की दूसरी बड़ी स्कीम जैसे:
में पैसे ट्रांसफर करने की सुविधा दी जा सकती है।
- नियमों में ढील - जो पुराने अकाउंट अभी चल रहे हैं, उनमें से ज़रूरत पड़ने पर बीच में पैसा निकालने के नियमों को और आसान बनाया जा सकता है। हालांकि अभी इनमें से किसी भी बात की आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना क्या है?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना को भारत सरकार ने 2023 में शुरु किया था। महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट का मुख्य उद्देश्य महिला सशक्तिकरण को बढावा देना और महिलाओं को बचत करने के लिए प्रोत्साहित करना था। योजना के तहत 2 वर्षो के लिए महिलाओं द्वारा 1,000 से 2,00,000 तक की राशि एकमुश्त रूप से निवेश की जा सकती थी, जिसपर सरकार 7.5% (MSSC Interest Rate) का उच्च ब्याज़ प्रदान किया करती थी।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना को सरकार द्वारा 2 वर्षो के लिए ही शुरू किया गया था और मार्च 2025 में इस योजना को बंद कर दिया गया है। सरकार समर्थित योजना होने के कारण यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प था।
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट विशेषताएं
MSSC योजना की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- पात्रता - भारतीय महिलाएं
- उपलब्ध - अप्रैल 2023 से मार्च 2025
- निवेश अवधि - 2 वर्ष
- न्यूनतम निवेश राशि - 1,000
- अधिकतम निवेश राशि - 2,00,000
- ब्याज़ दर - 7.5%
- ब्याज़ चकवृद्ध - तिमाही
- आंशिक निकासी - उपलब्ध
- खाता कहा खुलवाया जा सकता था - बैंक और डाकघर
बैंक जिनके माध्यम से योजना में निवेश किया जा सकता था
यहां उन बैंको की सूची दी गई है, जो महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट में निवेश का माध्यम प्रदान किया करते थे:
- पंजाब नेशनल बैंक
- केनरा बैंक
- सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ इंडिया
- बैंक ऑफ बडौदा
- यूनियन बैंक
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट के अंतर्गत समयपूर्व निकासी
MSSC (Mahila Samman Savings Certificate) योजना में 2 वर्षो की लॉक इन अवधि होती है। हालांकि कुछ परिस्थितियों में समयपूर्व निकासी की अनुमति का प्रावधान है।
- निवेश की शुरुआत तिथी से 6 महीने बाद कभी भी खाते को बंद किया जा सकता है, हालांकि ऐसा करने पर मूल निवेश राशि पर 7.5% की जगह 5.5% का ब्याज़ दिया जाएगा।
- यदि योजनाधारक की दुर्भाग्यवश मृत्यु हो जाती है, तो नामांकित व्यक्ति द्वारा खाते को बंद किया जा सकता है और जमा राशि मूल ब्याज़ के साथ प्राप्त की जा सकती है।
- किसी आपात स्थिति में जैसे गंभीर बिमारी की स्थिति में वैध प्रमाण के माध्यम से समयपूर्व निकासी की अनुमति दी जा सकती है।
निष्कर्ष
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना सरकार द्वारा विशेष रूप से महिलाओं के लिए शुरू की गई थी। योजना के तहत महिलाओं द्वारा एकमुश्त निवेश किया जाता था, जिसपर सरकार ब्याज़ देती थी। यह एक बचत योजना थी, जिसे 2023 में 2 वर्षो के लिए शुरू किया गया था। मार्च 2025 MSSC को बंद कर दिया गया है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
- महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट कब तक उपलब्ध थी?
MSSC Scheme अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक उपलब्ध थी।
- क्या मार्च 2025 के बाद महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में अब निवेश नहीं किया जा सकता है?
नहींं, मार्च 2025 के बाद से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना के लिए पंजीकरण बंद हो गए है। तो अब इस योजना में निवेश नहीं किया जा सकता है।
- महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पीपएफ में कौन सी योजना ज्यादा ब्याज़ देती है?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पीपीएफ खाते में सबसे ज्यादा ब्याज़ वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 8.2% देती है, जो की एक पेंशन योजना है।
- महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना कितना ब्याज़ दिया करती थी?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC Interest Rate) निवेशको को 7.5% का ब्याज़ दिया करती थी
- MSSC की फूल फॉर्म क्या है?
MSSC की फूल फॉर्म (MSSC Full Form) Mahila Samman Savings Certificate हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट कब तक उपलब्ध थी?
MSSC Scheme अप्रैल 2023 से मार्च 2025 तक उपलब्ध थी।
-
क्या मार्च 2025 के बाद महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना में अब निवेश नहीं किया जा सकता है?
नहींं, मार्च 2025 के बाद से महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना के लिए पंजीकरण बंद हो गए है। तो अब इस योजना में निवेश नहीं किया जा सकता है।
-
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और पीपएफ में कौन सी योजना ज्यादा ब्याज़ देती है?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट, वरिष्ठ नागरिक बचत योजना और
पीपीएफ खाते में सबसे ज्यादा ब्याज़ वरिष्ठ नागरिक बचत योजना 8.2% देती है, जो की एक
पेंशन योजना है
-
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट योजना कितना ब्याज़ दिया करती थी?
महिला सम्मान सेविंग सर्टिफिकेट (MSSC Interest Rate) निवेशको को 7.5% का ब्याज़ दिया करती थी
-
MSSC की फूल फॉर्म क्या है?
MSSC की फूल फॉर्म (MSSC Full Form) Mahila Samman Savings Certificate है।