बैंक ऑफ बड़ौदा ग्राहकों को तुरंत मिनी स्टेटमेंट निकालने की सुविधा प्रदान करता है, इसमें आपके द्वारा किए गए पिछले 3-5 लेन-देन की जानकारी होती है। आप मिस्ड कॉल बैंकिंग, SMS बैंकिंग, व्हाट्सएप बैंकिंग और BOB के आधिकारिक ऐप का उपयोग कर सकते हैं। अगर आप भी सोच रहे हैं कि बैंक ऑफ बड़ौदा का मिनी स्टेटमेंट कैसे निकाले तो यहां इस लेख में इसे चेक करने के 5 आसान तरीके बताए गए हैं।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
यहां कुछ ऐसे नंबर बताए गए है, जिनसे आप BOB मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते हैं:
| मिनी स्टेटमेंट निकालने का माध्यम | नंबर |
| मिस्ड कॉल | 8468001122 |
| SMS | 8422009988 |
| व्हाट्सएप | 8433888777 |
यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप BOB अकाउंट का बैलेंस चेक कर सकते हैं:
बैंक ऑफ बड़ौदा सेविंग अकाउंट का मिनी स्टेटमेंट निकालने के लिए 8468001122 मोबाइल नंबर पर मिस्ड कॉल दें, इसके बाद:
यदि ऐसा करने पर भी बैंक आपको मिनी स्टेटमेंट नहीं भेजता है, तो संभावना है कि आपने जिस नंबर से कॉल किया है, वह बैंक में रजिस्टर्ड ही नहीं है। इसके लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की शाखा पर जाएं और नंबर अपडेट करने के लिए आवेदन करें।
उदाहरण के लिए: मान लीजिए आपका खाता संख्या XXXXXXXXXX6783 है, तो उसे
MINI 6783 फॉर्मेट में लिखकर SMS करें।
यदि आपके कई बार कोशिश करने के बाद भी बैंक ऑफ बड़ौदा द्वारा मिनी स्टेटमेंट नहीं दी जा रही है, तो आमतौर पर यह समस्याएं हो सकती हैं:
बैंक ऑफ बड़ौदा की मिनी स्टेटमेंट बड़ी आसानी से कुछ ही मिनटों में निकाली जा सकती है। लेकिन इसके लिए आपका नंबर बैंक खाते से लिंक होना ही चाहिए और अपना नंबर खाते से लिंक करने के लिए आपको बैंक की शाखा पर जाकर ही आवेदन करना होगा। और हाँ, यह भी ध्यान रखें कि यदि आप मिस्ड कॉल की मदद से बार-बार स्टेटमेंट निकालने की कोशिश कर रहे हैं, तो आपका प्रयास करना बेकार है। क्योंकि बैंक ऑफ बड़ौदा मिस्ड कॉल से 1 दिन में केवल एक बार ही आवेदन करने की अनुमति देता है। साथ ही BOB मिनी स्टेटमेंट से BOB बैंक बैलेंस चेक भी किया जा सकता है।