बैंक ऑफ इंडिया एक सरकारी बैंक है, जो 1969 से अपने ग्राहकों को बैंक बचत खाता, लोन, ब्याज दर आदि जैसी कई सुविधाएं प्रदान करता है। वर्तमान में बैंक ऑफ इंडिया के सेविंग अकाउंट पर 2.75% से लेकर 3.30% ब्याज प्राप्त किया जा सकता है, जिसका कुल लाभ आपके खाते के दैनिक क्लोजिंग बैलेंस यानी आपके खाते में दिन की कुल जमा राशि के आधार पर तय होता है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
वर्तमान में बैंक ऑफ इंडिया में बचत खाते पर दी जाने वाली ब्याज दरें कुछ इस प्रकार हैं:
| खाते में शेष राशि | ब्याज दर प्रति वर्ष |
| 500 करोड़ तक के लिए | 2.75% |
| 500 करोड़ से 1000 करोड़ के लिए | 3.00% |
| 1000 करोड़ से 1500 करोड़ के लिए | 3.15% |
| 1500 करोड़ से 2000 करोड़ के लिए | 3.30% |
सभी बैंकों के सेविंग अकाउंट पर मिलने वाला ब्याज मुख्य रूप से बैलेंस पर ही निर्भर करता है। खाते में जितना ज्यादा बैलेंस होगा, आपको उतना ही ज्यादा ब्याज मिलेगा।
बैंक ऑफ इंडिया में कई प्रकार के सेविंग अकाउंट खोले जा सकते हैं। आइए न्यूनतम शेष राशि सहित अन्य जानकारी जानते हैं:
बैंक ऑफ इंडिया में ऑनलाइन आवेदन करने का आसान तरीका जानने के लिए स्टेप्स का पालन करें:
बैंक ऑफ इंडिया में कई तरह के बचत खाते मौजूद हैं। इन खातों में डिजिटल लेन-देन, लोन, एफडी, बीमा कवर, बेहतर ब्याज दर आदि के लाभ दिए जाते हैं। इसमें से अधिकतर खातों की न्यूनतम शेष राशि 500 रुपए तक रखनी होती है, वहीं, कुछ में मिनिमम बैलेंस 5 से 10 हजार तक जा सकता है। इसी के साथ इन बैंक बचत खातों में सबसे बेस्ट सेविंग अकाउंट की बात करें, तो वह बीओआई सेविंग्स प्लस अकाउंट माना जाता है, क्योंकि इसमें आपकी अधिक राशि जमा होने पर अपने आप एफडी में बदल जाती है और अगर आप राशि खाते से निकाल लेते हैं, तो अपने आप सावधि जमा से सामान्य जमा राशि में बदल जाती है। साथ ही आप आसानी से BOI अकाउंट मिनी स्टेटमेंट निकालकर ट्रांजैक्शन चेक कर सकते हैं।