सावधि जमा के बदले आरबीएल क्रेडिट कार्ड क्या है?
RBL FD Credit Card एक एफडी लिंक्ड क्रेडिट कार्ड है, जिसे बैंक द्वारा सावधि जमा के बदले, यानी एफडी को जमानत के रूप में रखकर दिया जाता है। यदि ग्राहक क्रेडिट बिल का भुगतान नहीं करता है, तो बैंक एफडी में बिल भुगतान की राशि काट सकती है।
आरबीएल क्रेडिट कार्ड के लिए ग्राहक के पास आरबीएल बैंक में न्यूनतम 20,000 की सावधि जमा होना अनिवार्य है। इसके बाद ग्राहक एफडी राशि का 90% क्रेडिट के रूप में प्राप्त कर सकते है।
FD के बदले RBL क्रेडिट कार्ड की विशेषताएं
आरबीएल एफडी क्रेडिट कार्ड की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- एफडी सुरक्षा - आरबीएल बैंक ग्राहक की एफडी को सुरक्षा मान कर क्रेडिट कार्ड जारी करता है, जिससे बिना समयपूर्व निकासी और आंशिक निकासी किए राशि प्राप्त की जा सकती हैं। एफडी की सुरक्षा के कारण बैंक द्वारा क्रेडिट कार्ड आसानी से मंजूर कर दिया जाता है।
- अधिक आय और पुराने क्रेडिट स्कोर की आवश्यकता नहीं - आरबीएल एफडी क्रेडिट कार्ड के लिए न्यूनतम आय और पुराने क्रेडिट स्कोर की मांग नहीं करता है। ऐसे में नए ग्राहक जो अपना क्रेडिट स्कोर सुधारना चाहते है, वह इसका उपयोग कर सकते हैं।
- आय प्रमाण की भी आवश्यकता नहीं - आमतौर पर क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए ग्राहको को आय प्रमाण और सैलरी स्लिप जैसे दस्तावेज़ो की आवश्यकता होती है। लेकिन एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए दस्तावेज़ की आवश्यकता नहीं होती है।
- न्यूनतम एफडी राशि - RBL बैंक सावधि जमा क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए ग्राहक के पास RBL बैंक में न्यूनतम 20,000 की एफडी होना आवश्यक हैं।
- न्यूनतम एफडी अवधि - RBL FD Credit Card प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 180 दिनो की एफडी होना आवश्यक है।
- क्रेडिट सीमा - ग्राहक आरबीएल सावधि जमा राशि का 90 प्रतिशत क्रेडिट के रूप में प्राप्त कर सकते है।
सावधि जमा के बदले आरबीएल क्रेडिट कार्ड के नुकसान और फायदे
आरबीएल बैंक द्वारा सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड के लाभो के साथ कुछ ध्यान देने योग्य बातें भी है, जिसे यहाँ बताया गया है:
| फायदे |
नुकसान |
| आय प्रमाण देने की आवश्यकता नहीं |
सुरक्षा के रूप में एफडी का जमा होना |
| क्रेडिट स्कोर बनाने और सुधारने में सहायक |
संयुक्त सावधि जमा खाते क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र नहीं |
| सावधि जमा पर ब्याज मिलना जारी रहता है। |
क्रेडिट राशि पूर्ण रूप से एफडी राशि पर निर्भर |
| सरल आवेदन प्रक्रिया और जल्द मंजूरी |
हिन्दू अविभाजित परिवार और टैक्स सेवर सावधि जमा क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन नहीं कर सकते हैं। |
| समय से पहले निकासी करें बिना जरूरत के समय राशि प्राप्त की जा सकती है। |
यदि समय पर बिन भुगतान नहीं किया गया तो बैंक द्वारा शुल्क काटा जा सकता है और क्रेडिट स्कोर बिगड सकता है। |
एफडी के बदले आरबीएल क्रेडिट कार्ड कैसे अप्लाई करें?
बताई गई प्रक्रिया का पालन करके एफडी क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है:
- स्टेप 1 - RBL क्रेडिट कार्ड के पेज पर जाएं और सुरक्षित क्रेडिट कार्ड के विकल्प को चुनें, साथ ही सावधि जमा का विवरण भी दर्ज करें।
- स्टेप 2 - KYC के लिए आधार, PAN, पासपोर्ट आदि आवश्यक दस्तावेज़ो को अपलोड करें।
- स्टेप 3 - OTP आधारित KYC, विडियो KYC, बायोमेट्रिक्स सत्यापन या शाखा में जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करें।
- स्टेप 4 - प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके पते पर क्रेडिट कार्ड भेजा जाएगा। इसमे लगभग 20 दिनो का समय लग सकता है।
- स्टेप 5 - RBL मोबाइल कार्ड, मो-बैंक ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से क्रेडिट कार्ड को सक्रिय करें।
FD के बदले RBL क्रेडिट कार्ड को बंद कैसे कराएं?
एफडी के बदले आरबीएल क्रेडिट कार्ड को बंद करने के लिए बताई गई प्रक्रिया का पालन किया जा सकता है:
- सबसे पहले क्रेडिट कार्ड के सभी शेष बिलो का भुगतान करें, सुनिश्चित करे कि कोई भी बिल शेष न रहे, केवल इसके बाद ही क्रेडिट कार्ड को बंद किया जा सकता हैं।
- RBL बैंक ग्राहक सेवा से संपर्क करें, या नजदीकी बैंक शाखा में जाए और औपचारिक रूप से क्रेडिट कार्ड को बंद करने के लिए अनुरोध करें।
- जब कार्ड बंद हो जाता है और कोई शेष भुगतान नहीं रहता, तब बैंक द्वारा आपकी सावधि जमा पर लगी रोक हटा दी जाती है।
- RBL द्वारा लिखित रूप से पुष्टि दी जाती है, कि आपका क्रेडिट कार्ड बंद कर दिया गया है।
- यदि किसी प्रकार की शेष राशि रहती है, तो बैंक एफडी से वह शेष राशि प्रत्येक्ष रूप से काट सकता हैं।
निष्कर्ष
RBL FD Credit Card एक खास प्रकार का सुरक्षित क्रेडिट कार्ड है, जिसे एफडी को सुरक्षा के रूप में रखकर मंजूर किया जाता है। RBL ग्राहक सावधि जमा राशि का 90% क्रेडिट के रूप में प्राप्त कर सकते है। इस खास क्रेडिट कार्ड को प्राप्त करने के लिए RBL बैंक में न्यूनतम 20,000 की एफडी कम से कम 180 दिनो के लिए होनी आवश्यक हैं। HUF और टैक्स सेविंग एफडी इस खास क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र नहीं हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
RBL बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए न्यूनतम एफडी कितनी होनी चाहिएं?
एफडी आधारिक क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए RBL बैंक में न्यूनतम 20,000 की एफडी होना आवश्यक है।
-
RBL बैंक एफडी आधारिक क्रेडिट कार्ड से कितनी राशि प्राप्त की जा सकती है?
RBL बैंक एफडी आधारिक क्रेडिट कार्ड से एफडी राशि का 90% क्रेडिट के रूप में प्राप्त किया जा सकता हैं।
-
क्या NRI, RBL बैंक एफडी क्रेडिट कार्ड के लिए पात्र है?
हाँ, कुछ शर्तो को पुरा करके
NRI आरबीएल एफडी क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते है।
-
RBL बैंक एफडी आधारित क्रेडिट कार्ड के लिए एफडी न्यूनतम कितने समय के लिए होनी चाहिए?
इस विशेष क्रेडिट कार्ड को प्राप्त करने के लिए ग्राहकों की एफडी अवधि न्यूनतम 180 दिनो की होनी चाहिएं।
-
RBL FD Credit Card के क्या लाभ है?
RBL एफडी क्रेडिट कार्ड के निम्नलिखित लाभ है:
- क्रेडिट कार्ड प्राप्त करने के लिए आय प्रमाण देना अनिवार्य नहीं।
- क्रेडिट स्कोर बनाने और सुधारने में ग्राहको की सहायता करता हैं।
- क्रेडिट कार्ड लेने के बाद भी एफडी पर कोई असर नहीं पडता हैं।
- बैंक द्वारा सरलता से मंजूर कर दिया जाता हैं।
-
आरबीएल बैंक सरकारी है या प्राइवेट?
आरबीएल बैंक सरकारी बैंक नहींं है, बल्कि यह एक निजी क्षेत्र का बैंक है।
-
सावधि जमा के बदले आरबीएल क्रेडिट कार्ड पेमेंट करने पर कितना शुल्क लगता है?
एफडी के बदले आरबीएल क्रेडिट कार्ड पेमेंट करने पर प्रत्यक्ष रूप से कोई शुल्त नहीं लगता है।
-
एफडी के बदले आरबीएल क्रेडिट कार्ड के लिए ऑनलाइन अप्लाई कैसे करते है?
एफडी के बदले आरबीएल क्रेडिट कार्ड (RBL FD Credit Card) के ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया:
- स्टेप 1 - आरबीएल क्रेडिट कार्ड के पेज पर जाएं और एफडी क्रेडिट कार्ड के विकल्प को चुनें।
- स्टेप 2 - KYC के लिए आधार, PAN, पासपोर्ट आदि आवश्यक दस्तावेज़ो को अपलोड करें।
- स्टेप 3 - OTP आधारित KYC, विडियो KYC, बायोमेट्रिक्स सत्यापन या शाखा में जाकर KYC प्रक्रिया पूरी करें।
- स्टेप 4 - प्रक्रिया पूरी होने के बाद आपके पते पर क्रेडिट कार्ड भेजा जाएगा। इसमे लगभग 20 दिनो का समय लग सकता है।
- स्टेप 5 - RBL मोबाइल कार्ड, मो-बैंक ऐप या इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से क्रेडिट कार्ड को सक्रिय करें।
-
एफडी के बदले आरबीएल क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर क्या है?
एफडी के बदले आरबीएल बैंक क्रेडिट कार्ड कस्टमर केयर नंबर +91 22 6232 7777 है।
-
आरबीएल के बदले क्रेडिट कार्ड से पैसे कैसे निकाले?
एफडी के बदले आरबीएल क्रेडिट कार्ड से पैसे निकालने के लिए एटीएम या ऑनलाइन पेमेंट का उपयोग किया जा सकता है।
-
एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड कैसे बनता है?
एफडी के बदले आरबीएल क्रेडिट प्राप्त करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।
Last Verified: 13 October 2026