हरियाणा सरकार की नई योजनाएं क्या हैं?
हरियाणा सरकार बाल विवाह, बेरोजगारी और कम पढ़ाई जैसी समस्याओं को दूर करने के लिए लगातार काम कर रही है, जिसमें सरकार 'परिवार पहचान पत्र' योजना की मदद से सीधे लोगों तक मदद पहुँचा रही है। 'दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना' से महिलाओं को महीने के ₹2,100 की आर्थिक मदद मिलती है। साथ ही आपकी बेटी हमारी बेटी योजना' से बेटियों का भविष्य सुधर रहा है और युवाओं को नौकरी देने के लिए 'HKRN' जैसी योजनाएं चलाई जा रही हैं।
हरियाणा सरकार नई योजनाएं 2026
हरियाणा सरकार की योजनाओं के बारे में अधिक जानकारी नीचे दी है:
-
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 को की गई है। दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का उद्देश्य राज्य की पात्र महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना है।
- दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत पात्र महिलाओं को 2,100 रुपए की आर्थिक सहायता हर माह दी जाएगी।
- दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए आवेदन करने वाले व्यक्ति का राज्य का मूल निवासी और उसकी आयु न्यूनतम 23 वर्ष होना आवश्यक है।
- दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए परिवार की वार्षिक आय 1 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना
डॉ अम्बेडकर मेधावी छात्र संशोधित योजना हरियाणा सरकार द्वारा SC और ST वर्ग के छात्रों की शिक्षा को प्रोत्साहन देने के लिए शुरू किया गया था। योजना के अंतर्गत 11वीं कक्षा से लेकर उच्च शिक्षा तक विभिन्न चरणों में 25,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- शैक्षिक प्रदर्शन के आधार पर 8,000 से 12,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
- लाभ प्राप्त करने के लिए बैचलर डिग्री में शहरी क्षेत्र में छात्रों को 65% और ग्रामीण क्षेत्रों में 60% तक लाने होते है। साथ ही परिवार की वार्षिक आय 4 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिएं।
- मार्कशीट और पहचान प्रमाण की सहायता से ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
-
लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना
लाडली सोशल सिक्योरिटी अलाउंस स्कीम को हरियाणा सरकार द्वारा विशेष रूप से बाल शिक्षा योजना के रूप में शुरू किया गया था। लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या को रोकना है।
- केवल बालिका वाले परिवारों को 3,000 की मासिक पेंशन दी जाती है।
- माता-पिता में से किसी की आयु 45 वर्ष होने के बाद मासिक पेंशन मिलना शुरू होती है। 60 वर्ष की आयु के बाद यह पेंशन वृद्ध पेंशन में बदल जाती है।
- आवेदन के लिए परिवार की वार्षिक आय 2 लाख से अधिक नहीं होनी चाहिए।
-
विधवा और बेसहारा महिला पेंशन
हरियाणा सरकार द्वारा विधवा और बेसहारा महिलाओं को मासिक पेंशन दी जाती है, इसका उद्देश्य नियमित आय के माध्यम से जीवन यापन में मदद करना है।
- विधवा या बेसहारा महिलाओं को 3,000 रुपए की नियमित पेंशन दी जाती है।
- 18 या उससे अधिक आयु की विधवा या बेसहारा महिला जिनकी वार्षिक आय 3 लाख से कम वह इस योजना का लाभ प्राप्त कर सकती है।
- पात्र आवेदकों द्वारा ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है।
-
आपकी बेटी हमारी बेटी
प्यारी बेटी योजना 2026 के नाम से प्रचलित, आपकी बेटी हमारी बेटी योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार द्वारा बालिका को शिक्षा के लिए प्रोत्साहन करने के लिए की गई थी।
- आपकी बेटी हमारी बेटी योजना का उद्देश्य कन्या भ्रूण हत्या रोकना और बालिका के प्रति सामाजिक नजरिए को बदलना है।
- आपकी बेटी हमारी बेटी योजना के अंतर्गत बालिका के जन्म पर 21,000 रुपए LIC में निवेश किए जाते है।
- बालिका के 18 वर्ष होने पर इस राशि का ब्याज के साथ भुगतान किया जाता है।
-
वृद्धा पेंशन योजना
हरियाणा सरकार द्वारा वृद्धा पेंशन योजना लोगों के लिए वृद्ध सम्मान भत्ता योजना को शुरू किया गया है, इसका उद्देश्य नियमित आय के माध्यम से वृद्धावस्था में नियमित आय का साधन प्रदान करना है।
- हरियाणा के मूल निवासी 60 वर्ष की आयु के बाद वृद्धा पेंशन के लिए पात्र हो जाते है।
- वरिष्ठ नागरिकों को 60 वर्ष की आयु के बाद 3,200 रुपए प्रति माह की पेंशन दी जाती है।
- वरिष्ठ नागरिक ऑफलाइन और ऑनलाइन माध्यम से वृद्धा पेंशन के लिए आवेदन कर सकते हैं।
-
हरियाणा दिव्यांग पेंशन योजना
हरियाणा दिव्यांग पेंशन योजना की शुरुआत हरियाणा सरकार द्वारा राज्य के विकलांग लोगों की सहायता करने के लिए की गई थी। दिव्यांग पेंशन के तहत मासिक तौर पर विकलांग लोगों को पेंशन दी जाती है।
- दिव्यांग पेंशन के तहत विकलांगजनों को नियमित आय प्रदान की जाती है।
- विकलांग पेंशन के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।
- विकलांग पेंशन के तहत 3,000 रुपए तक की पेंशन दी जाती है।
-
हरियाणा एग्री डिस्कॉम योजना
हरियाणा एग्री डिस्कॉम योजना किसानों के लिए बनाई गई एक नई बिजली वितरण कंपनी जोकि राज्य के किसानों व कृषि क्षेत्र के लिए है।
- इस योजना के तहत नई बिजली वितरण कंपनी बनाने का प्रस्ताव रखा गया है।
- इसके लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों माध्यमों से आवेदन और पंजीकरण किया जा सकेगा।
- इसके तहत खेतों में फसलों की सिंचाई के लिए बिना रुके (24x7) बिजली आपूर्ति की सुविधा दी जाएगी।
-
9.हरियाणा AI मिशन योजना
इस योजना के तहत युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और कोडिंग की मुफ्त ट्रेनिंग देने का एक स्पेशल प्रोग्राम है। इसका उद्देश्य ₹474 करोड़ के बजट से युवाओं को नई तकनीक सिखाना और नौकरी के बेहतर मौके देना है।
- युवाओं को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और कोडिंग की मुफ्त ट्रेनिंग दी जाएगी।
- इसके तहत ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आवेदन किया जा सकता है।
- ₹474 करोड़ के बजट से युवाओं को नई तकनीक सिखाकर रोजगार के बेहतर अवसर दिए जाएंगे
-
10. पिंक कैब योजना
पिंक कैब योजना हरियाणा सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए शुरू की गई एक खास योजना है।
- इस योजना के तहत कैब खरीदने के लिए ₹10 लाख तक का ब्याज मुक्त लोन दिया जाता है।
- महिलाओं को सरकार की तरफ से वाहन चलाने की मुफ्त ड्राइविंग ट्रेनिंग भी दी जाएगी।
- साथ महिलाएं खुद कैब चलाकर नियमित आय कमा सकेंगी।
-
11. मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान
मुफ्त HPV टीकाकरण अभियान 14 से 15 साल की किशोरियों को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए हरियाणा सरकार का एक विशेष स्वास्थ्य कार्यक्रम है।
- यह योजना 14 से 15 साल की लड़कियों के लिए है।
- बालिकाओं को सर्वाइकल कैंसर से बचाने के लिए सरकारी अस्पतालों में मुफ़्त HPV वैक्सीन लगाई जाएगी।
हरियाणा सरकार नई योजनाएं 2026 के लाभ
हरियाणा सरकारी योजना के लिए निम्नलिखित लाभ है:
- नियमित आय का साधन - हरियाणा सरकार की दिव्यांग पेंशन, वृद्धा पेंशन और लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना के तहत लाभार्थी को नियमित आय दी जाती है।
- शिक्षा के लिए प्रोत्साहन - हरियाणा सरकार की विभिन्न योजनाओं के तहत परिवारों को बालिका की शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन दिया जाता है।
- स्वास्थ्य सेवा - हरियाणा सरकार द्वारा जरूरतमंद लोगों को विभिन्न योजनाओं के तहत स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाती है।
- स्कॉलरशिप - हरियाणा सरकार द्वारा छात्रों को शिक्षा के लिए स्कॉलरशिप दी जाती है।
हरियाणा सरकार की नई योजनाएं के लिए आवश्यक दस्तावेज़
हरियाणा सरकार की योजनाओं में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ों की आवश्यकता पड सकती है:
- पहचान प्रमाण
- निवास प्रमाण
- आय प्रमाण
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज फोटोग्राफ
- जीवन प्रमाण पत्र (वृद्धा पेंशन)
- विकलांगता प्रमाण पत्र (दिव्यांग पेंशन)
निष्कर्ष
हरियाणा सरकार नई योजनाएं 2026 विकलांग, वृद्धा, विधवा और छात्राओं को आर्थिक सहायता प्रदान करती है। हरियाणा सरकारी नई योजना में आपकी बेटी हमारी बेटी, एग्री डिस्कॉम योजना, पिंक कैब योजना जैसी विभिन्न योजनाएं शामिल है। इन योजनाओं के तहत राज्य के जरूरतमंद वर्गों की आर्थिक और सामाजिक सुरक्षा प्रदान की जाती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में आवेदन कैसे कर सकते है?
आपकी बेटी हमारी बेटी योजना में आवेदन हरियाणा सरकार की आधिकारिक वेबसाइट https://wcdhry.gov.in/schemes-for-children/abhb/ के माध्यम से किया जा सकता है।
-
हरियाणा सरकार विकलांग जनों को कितनी पेंशन देती है?
हरियाणा सरकार द्वारा विकलांग जनों को 3,000 रुपए की पेंशन राशि दी जाती है।
-
क्या हरियाणा सरकार की नई योजनाएं 2026 में ऑफलाइन आवेदन विकल्प प्रदान करती हैं?
हाँ, हरियाणा सरकार की योजनाओं में ऑफलाइन आवेदन किया जा सकता है।
-
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना कितनी राशि देती है?
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना के तहत 2,100 रुपए मासिक भत्ता दिया जाता है।
-
हरियाणा सरकार द्वारा लडकों के लिए किन योजनाओं को शुरू किया है?
हरियाणा सरकार द्वारा मुख्य रूप से केवल
लडकों के लिए सरकारी योजनाओं को शुरू नहीं किया गया है, हालांकि राज्य सरकार युवाओं को कौशल और आत्मनिर्भर बनाने के लिए बेहद सजग है। इसी बात को ध्यान में रखकर हरियाणा सरकार द्वारा तमाम स्कॉलरशिप योजनाओं को शुरू किया गया है, हाल ही में 2026 में हरियाणा सरकार द्वारा मुख्यमंत्री युवा कौशल सम्मान योजना की शुरुआत की गई है। इसका उद्देश्य युवाओं को इंटर्नशिप प्रदान करना है।
-
लाडली योजना (Ladli Yojna) हरियाणा की शुरुआत कब हुई?
लाडली सामाजिक सुरक्षा भत्ता योजना की शुरुआत 2006 में की गई थी।
-
लाडो लक्ष्मी योजना हरियाणा की शुरुआत कब हुई थी?
दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना की शुरुआत 25 सितंबर 2025 को की गई है। Lado Laxmi Yojana Haryana के तहत 2,100 की मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है।
-
लाडो योजना हरियाणा का पूरा नाम क्या है?
लाडो योजना हरियाणा का पूरा नाम दीन दयाल लाडो लक्ष्मी योजना (Deen Dayal Lado Lakshmi Yojana) है।
-
हरियाणा सरकारी योजनाओं में ऑनलाइन आवेदन कैसे करें?
हरियाणा सरकारी योजनाओं में आवेदन करने के लिए saralharyana.gov.in पोर्टल या संबंधित विभाग की वेबसाइट पर जाएँ। वहाँ अपने परिवार पहचान पत्र के जरिए लॉगिन करके आवेदन प्रक्रिया पूरी करें।