लड़कों के लिए सरकारी योजनाएं - बच्चों के बेहतर भविष्य के लिए निवेश करें

भारत में लड़कों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए सरकार द्वारा कई निवेश विकल्प पेश किए गए है। लड़कों के लिए सरकारी योजनाएं शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यवसाय और निजी जरूरतों के लिए सुरक्षित निवेश का अवसर देती है। लड़कों के लिए सरकारी योजनाएं न केवल बचत बल्कि निवेश पर उच्च ब्याज भी प्रदान करती है। ऐसे में माता-पिता बच्चों के भविष्य को आर्थिक स्थिरता दे सकते है।

Read more
अपने बच्चे के भविष्य में निवेश:आपके बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने से ज्यादा आवश्यक और कुछ भी नहीं है।
चाइल्ड प्लान में निवेश करने के लाभ
प्रीमियम माफी का लाभ
पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर, भविष्य के सभी प्रीमियम बीमा कंपनी द्वारा भरे जाते हैं।
अनुकूल भुगतान विकल्प
आपके प्रीमियम एकमुश्त या नियमित भुगतान के जरिए आपके बच्चे के सपनों को पूरा करने में सहायता करते है।
वेल्थ बूस्टर्स
हमारे साथ निवेशित रहने पर आपको 'वेल्थ बूस्टर' और 'लॉयल्टी बोनस' का लाभ मिलता है।
जीरो कमीशन
हमसे पॉलिसी खरीदने पर कोई कमीशन नहीं लगता। साथ ही, आप ऑनलाइन खरीदने पर अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते है।
कर लाभ^
धारा 80(C) के तहत टैक्स में छूट मिलती है और धारा 10 (10D) के तहत मिलने वाले रिटर्न पर कोई टैक्स नहीं लगता।
निवेश में विकल्प
इसमें आपको नियमित अंतराल पर या एकमुश्त निवेश करने की सुविधा मिलती है।
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold

Invest ₹10k/month your child will get ₹1 Cr# Tax-Free*

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
Please wait. We Are Processing..
आपकी निजी जानकारी हमारे साथ सुरक्षित है
''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
व्हाट्सएप पर अपडेट पाएं

लड़कों के लिए सरकारी योजनाएं क्या है?

लड़कों के लिए सरकारी योजनाएं उनके भविष्य को आर्थिक स्थिरता प्रदान करने का उद्देश्य रखती है। लड़कों के लिए प्रधानमंत्री योजना सुरक्षित रूप से बचत और निवेश करने का अवसर देती है और लंबी अवधि में इन सरकारी योजना का पूर्ण रूप से लाभ प्राप्त किया जा सकता है। इन सरकारी योजनाओं (Sarkari Yojana 2026) का प्रबंधन भारतीय डाकघर द्वारा किया जाता है। 

सभी माता पिता अपने बच्चों को सशक्त, आत्मनिर्भर और सफल देखना चाहते है, जिसके लिए सही शिक्षा प्रदान करना आवश्यक है। लेकिन आज के समय शिक्षा खर्च तेज़ी के साथ बढ़ रहे है, ऐसे में भविष्य के बारे में सोचते हुए लड़कों के लिए सरकारी योजना में जितना जल्दी निवेश किया जाए उतना ही बेहतर है।

लडकों के लिए बेस्ट सरकारी योजनाएं

यहां लड़कों के लिए बेस्ट सरकारी योजना की सूची दी गीई है:

  • पीपीएफ अकाउंट
  • डाकघर मासिक आय योजना
  • किसान विकास पत्र 
  • नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट 
  • डाकघर सावधि जमा योजना
  • डाकघर आवर्ती जमा
  1. पीपीएफ अकाउंट

    सार्वजनिक भविष्य निधि एक सरकार समर्थित बचत योजना है, जिसमे नियमित निवेश कर लंबी अवधि में अच्छा धन बनाया जा सकता है। पीपीएफ अकाउंट ब्याज के साथ-साथ टैक्स-फ्री रिटर्न भी प्रदान करता है। योजना केवल लड़कों के लिए ही नहीं बल्कि लड़कियों के लिए भी उपलब्ध है। सार्वजनिक भविष्य निधि में माता-पिता अपने 18 साल से कम उम्र के लडके के नाम से यह खाता खोल सकते हैं।

    पीपीएफ अकाउंट के बारे में जानकारी

    विशेषता विवरण
    अवधि 15 साल
    वर्तमान ब्याज़ दर 7.1% प्रति वर्ष
    न्यूनतम निवेश ₹500
    अधिकतम निवेश ₹1.5 लाख प्रति वर्ष
    शुरुआती बैलेंस ₹100 प्रति माह
    कितनी बार में जमा किया जा सकता है जमा एकमुश्त या 12 किश्तों में किया जा सकता है।
    होल्डिंग का तरीका केवल व्यक्तिगत
  2. डाकघर मासिक आय योजना

    पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम 2026, लड़कों के लिए सरकारी योजना जो जोखिम मुक्त निवेश का अवसर प्रदान करती है। यह सरकारी योजना मासिक आय का साधन प्रदान करती है, साथ ही मासिक तौर पर ब्याज भी दिया जाता है। यह प्रधानमंत्री योजना बच्चों के लिए एक कम जोखिम वाला निवेश विकल्प है।

    डाकघर मासिक आय योजना की जानकारी

    विशेषता विवरण
    पात्रता सभी उम्र के भारतीय नागरिक 
    वर्तमान ब्याज़ दर 7.40% प्रति वर्ष, मंथली पे
    न्यूनतम निवेश राशि ₹1,500
    अधिकतम निवेश राशि
    • एकल खाता - 9 लाख 
    • संयुक्त खाता - 15 लाख
    न्यूनतम  शुरुआती बैलेंस

    ₹1,500
    कितनी बार में जमा कर सकते है एकमुश्त राशि या किश्तें
  3. डाकघर किसान विकास पत्र 

    किसान विकास पत्र (KVP) लड़कों के लिए एक बेहतरीन निवेश विकल्प है, जिसे भारत सरकार ने 1988 मे बचत की आदतो को बढ़ावा देने के लक्ष्य से शुरू किया था। इस लड़कों के लिए सरकारी योजना के तहत निवेश करने पर आपका निवेश निश्चित समय में दोगुना हो सकता है। योजना मे केवीपी सर्टिफिकेट आपको डाकघर की कुछ खास शाखाओं और चुनिंदा सरकारी बैंकों से मिलते हैं। यह योजना बेहद ही सुरक्षित और सहज होती है।

    किसान विकास पत्र के बारे में मुख्य जानकारी

    विशेषता विवरण
    पात्रता
    • कोई भी व्यक्ति, निवासी या अनिवासी भारतीय, केवीपी में निवेश कर सकता है।
    •  केवीपी में निवेश करने के लिए कोई न्यूनतम आयु सीमा नहीं है। 
    वर्तमान ब्याज दर 7.5% प्रति वर्ष
    न्यूनतम निवेश राशि ₹1,000
    अधिकतम निवेश राशि कोई सीमा नहीं
    कितनी बार में जमा किया जा सकता है  एकमुश्त निवेश
    कर लाभ
    • अर्जित ब्याज कर योग्य है।
    • परिपक्वता राशि टैक्स फ्री है।

    Investment Investment
    Secure Secure
    Child Banner
    Secure your child’s future with or without you
    Start Investing
    ₹10,000/Month
    & Get
    ₹1 Crore*
    *Standard T & C Apply

    People also read: सुकन्या समृद्धि योजना

  4. नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट 

    नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट भारत सरकार द्वारा शुरू की गई एक कम बचत वाली योजना है। इसे विशेष रूप से उन निवेशको के लिए शुरू किया गया था, जो बिना किसी जोखिम के निश्चित लाभ पाना चाहते है। योजना को भारतिय डाक विभाग के माध्यम से लॉंच किया गया था। योजना गारंटी रिटर्न के साथ कर लाभ जैसे कई अन्य लाभ भी प्रदान करती है।

    एनएससी के बारे में मुख्य जानकारी:

    विशेषता विवरण
    वर्तमान ब्याज दर 7.7%
    न्यूनतम निवेश राशि ₹100
    अधिकतम निवेश राशि कोई सीमा नहीं
    न्यूनतम शुरुआती बैलेंस ₹100
    कितनी बार मे जमा किया जा सकता है एकमुश्त
    जमा करने का तरीका नकद या चेक
    आंशिक निकासी अनुमति नहीं
  5. डाकघर सावधि जमा योजना

    भारत में बडी संख्या में लोग डाकघर सावधि जमा में निवेश करना पसंद करते है, इसका मुख्य कारण निवेश की सुरक्षा और ब्याज की स्थिरता है। डाकघर सावधि जमा, डाकघर बचत योजना का हिस्सा है। डाकघर सावधि जमा में निवेशक 1 से 5 साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते है। डाकघर एफडी ब्याज दर 2026 में 6.9% से 7.5% तक है। 

    डाकघर सावधि जमा मुख्य जानकारी

    विशेषता  विवरण
    वर्तमान ब्याज दर  6.9% - 7.5%
    निवेश अवधि  1 - 5वर्ष
    न्यूनतम जमा राशि ₹1,000
    ब्याज भुगतान वार्षिक
    समयपूर्व निकासी 6 महीने बाद उपलब्ध
    नामांकन उपलब्ध
  6. डाकघर आवर्ती जमा योजना

    डाकघर आवर्ती जमा योजना, एक सरकारी बचत योजना है, जिसमे नियमित तौर पर निवेश किया जा सकता है। डाकघर आरडी योजना एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसपर सरकार द्वारा उच्च ब्याज भी दिया जाता है। पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न वर्तमान में 6.70% तक ब्याज दे रहा है। लड़कों के लिए सरकारी योजना

    के रूप में डाकघर आवर्ती जमा योजना एक उपयुक्त निवेश विकल्प साबित हो सकता है। 

    पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की मुख्य जानकारी

    विशेषता विवरण
    पात्रता 10 साल से अधिक उम्र के भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस आरडी खाता खोल सकते हैं।
    वर्तमान ब्याज दर 6.7% प्रति वर्ष
    न्यूनतम निवेश राशि ₹100  
    अधिकतम निवेश राशि कोई सीमा नहीं 
    न्यूनतम शुरुआती बैलेंस ₹100
    जमा करने का तरीका नकद, चेक या ऑनलाइन
    कर लाभ लड़कों के लिए इस प्रधानमंत्री योजना में मिलने वाले ब्याज पर हर साल ₹10,000 तक की टैक्स छूट मिलती है। यह छूट आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80TTA के तहत मिलती है।
Invest More Get More
Invest ₹10K/Month YOU GET ₹1 Crores* For Your Child View Plans
Invest ₹8K/Month YOU GET ₹80 Lakhs* For Your Child View Plans
Invest ₹5K/Month YOU GET ₹50 Lakhs* For Your Child View Plans
Standard T&C Apply *

लड़कों के लिए प्रधान मंत्री योजनाओं के क्या लाभ हैं?

लड़कों के लिए प्रधान मंत्री सरकारी योजनाओं के निम्नलिखित लाभ है:

  • लंबी अवधि का निवेश - लड़कों के लिए सरकारी योजनाएं लंबी अवधि के निवेश विकल्प है, जो ब्याज के माध्यम से लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न देते है। 
  • जोखिम मुक्त - लड़कों के लिए सरकारी योजनाएं सरकार द्वारा समर्थित होती है, जिस वजह से इनमें जोखिम नहीं होता है। 
  • उच्च ब्याज - लड़कों के लिए सरकारी योजना में मिलने वाला ब्याज पर 4.00% से 7.70% तक हो सकता है।
  • कर लाभ - लड़कों के लिए सरकारी योजना में आयकर अधिनियम की धाराओं के तहत कर लाभ भी प्रदान किया जाता है।
  • लोन की सुविधा - लड़कों के लिए सरकारी योजना में खाता खोलने के 5 साल बाद डाकघर द्वारा लोन की सुविधा भी दी जाती है।

निष्कर्ष

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम्स में लडकों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता देने के लिए निवेश किया जा सकता है। लड़कों के लिए सरकारी योजनाएं कर लाभ, उच्च ब्याज, लोन और निवेश को डबल करने अवसर भी प्रदान करती है। प्रधानमंत्री योजना बच्चों के लिए नींव रखती है, ताकि भविष्य के खर्चों के लिए अभी से बचत की जा सकें। माता-पिता इन योजनाओं के माध्यम से अपने बच्चों के लिए एक बेहतर जीवन की नींव रख सकते है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • पोस्ट ऑफिस में लड़का बच्चे के लिए सबसे अच्छी योजना कौन सी है?

    पोस्ट ऑफिस द्वारा पेश की गई लड़कों के लिए सरकारी योजनाएं निम्नलिखित है:
    • पीपीएफ अकाउंट
    • डाकघर मासिक आय योजना
    • किसान विकास पत्र 
    • नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट 
    • डाकघर सावधि जमा योजना
    • डाकघर आवर्ती जमा

    हालांकि सहीं योजना का चयन आप पर निर्भर करता है, सभी योजनाओं के बारे में सही से जांच करके ही निवेश करें। 

  • लड़कों के लिए सरकारी योजनाएं क्या-क्या लाभ प्रदान करती है?

    लड़कों के लिए सरकारी योजनाएं लडकों को उच्च ब्याज, जोखिम मुक्त रिटर्न, लोन की सुविधा और स्थिर ब्याज जैसे लाभ प्रदान करती है। 
  • पीपीएफ अकाउंट के बारे में जानकारी?

    पीपीएफ अकाउंट के बारे में जानकारी इस प्रकार है:
    • पीपीएफ खाते का पूर्ण रूप पब्लिक प्रोविडेंट फंड है, जिसका हिंदी अनुवाद सार्वजनिक भविष्य निधि है।
    • डाकघर द्वारा वर्तमान में पीपीएफ अकाउंट पर 7.10% का ब्याज दिया जा रहा है।
    • पीपीएफ खातें में लडकों के साथ-साथ लडकियों के लिए भी निवेश किया जा सकता है।
  • वर्तमान में पोस्ट ऑफिस आरडी योजना ब्याज दर क्या है?

    वर्तमान में पोस्ट ऑफिस आरडी योजना ब्याज दर 6.70% तक है।
  • लड़कों के लिए सरकारी योजना (Ladko ke Liye Sarkari Yojana) में निवेश करना क्यों जरूरी है?

    लड़कों के लिए सरकारी योजना में किया गया निवेश आर्थिक रूप से सुरक्षित भविष्य की नींव रखता है। एक अच्छा निवेश भविष्य में आपकी खरीदने की क्षमता को बनाके रखता है, क्योकिं जिस प्रकार महंगाई बढ़ती जा रही है, कही न कही खरीदने की क्षमता कम होना लाज़मी है। ऐसे में एक सही योजना में निवेश कर महंगाई के साथ, धन को बढाना भी आवश्यक है।
  • क्या सुकन्या समृद्धि योजना में लडकें निवेश कर सकते है?

    नहीं, सुकन्या समृद्धि खाता, लडकियों के लिए सरकारी योजना का हिस्सा है, सुकन्या समृद्धि खाते में केवल लडकियों के लिए ही निवेश किया जा सकता हैं।

Child plans articles

Recent Articles
Popular Articles
लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें

13 Apr 2026

मध्यप्रदेश की लाडली
Read more
LIC सुकन्या समृद्धि योजना

31 Mar 2026

2015 में “बेटी बचाओ, बेटी
Read more
बच्चों की शिक्षा के लिए बेस्ट SIP प्लान

31 Mar 2026

सभी माता-पिता अपने
Read more
लखपति दीदी योजना

27 Feb 2026

लखपति दीदी योजना केंद्र
Read more
इंडियन ओवरसीज बैंक सुकन्या समृद्धि योजना

25 Feb 2026

इंडियन ओवरसीज बैंक
Read more
बालिकाओं के लिए शीर्ष 15 सरकारी योजनाएँ
  • 18 Nov 2024
  • 42319
भारत सरकार द्वारा समय-समय पर बालिकाओं के
Read more
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • 05 Oct 2023
  • 4836
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना बिहार
Read more
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना
  • 03 Oct 2023
  • 4599
मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना मध्यप्रदेश
Read more
लखपति दीदी योजना
  • 27 Feb 2026
  • 618
लखपति दीदी योजना केंद्र सरकार की एक
Read more
डाकघर बाल योजनाएँ
  • 19 Jul 2022
  • 19550
पोस्ट ऑफिस चाइल्ड प्लान 2026, बच्चों के भविष्य
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CARG 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL