एचडीएफसी बैंक में जीरो बैलेंस खाता बिना किसी मिनिमम बैलेंस के खोला जा सकता है, जिस पर वर्तमान में 2.50% का ब्याज दिया जा रहा है। आपको ऑनलाइन सेविंग अकाउंट ओपनिंग के लिए BSBDA या इंस्टेंट सेविंग अकाउंट का विकल्प चुनना होता है। इस खाते के साथ फ्री डेबिट कार्ड और 25 पन्नों की चेकबुक भी प्रदान की जाती है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
HDFC बैंक जीरो बैलेंस बचत खाते को BSBDA (Basic Savings Bank Deposit Account) भी कहा जाता है। यह एक ऐसा बैंक बचत खाता है जिसे चालू रखने के लिए खाते में न्यूनतम राशि बनाए रखने की आवश्यकता नहीं होती है। यदि आप खाते में राशि रखते हैं, तो आपको वर्तमान ब्याज दर के हिसाब से जमा राशि पर 2.50% प्रति वर्ष तक का आकर्षक ब्याज भी मिलता है।
साथ ही आप तुरंत HDFC मिनी स्टेटमेंट निकाल कर पिछले कुछ ट्रांजैक्शन की हिस्ट्री देख सकते हैं। इससे किसी भी गलत लेन-देन की जानकारी बैंक को समय पर दी जा सकती है।
नीचे HDFC जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट की मुख्य जानकारी दी गई है:
| मुख्य विशेषताएं | जानकारी |
| HDFC जीरो बैलेंस बचत खाते पर ब्याज दरें | सभी प्रकार की जमा राशि के लिए 2.50% |
| खाते में मिनिमम बैलेंस कितना रखना होता है | शून्य शेष होने पर भी खाता चालू रहता है |
| बैंक में ट्रांजैक्शन की क्या लिमिट्स हैं | एक महीने में 4 बार मुफ्त निकासी कर सकते हैं |
| डेबिट कार्ड और चेकबुक सुविधा मिलती है | फ्री RuPay डेबिट कार्ड और 25 पन्नों की चेकबुक |
| खाता खोलने में कितने पैसे खर्च होते हैं | खाता खोलने के लिए कोई चार्ज नहीं लिया जाता है |
HDFC बैंक सेविंग अकाउंट खोलने के लिए निम्न दस्तावेजों की आवश्यकता होती है:
एचडीएफसी बैंक में जीरो बैलेंस अकाउंट ओपन करने के लिए दिए गए स्टेप्स का पालन करें:
ध्यान दें: खाता खुलवाने के लिए आधार और पैन कार्ड के ओरिजनल दस्तावेज साथ जरूर लेकर जाएं।
एचडीएफसी बैंक अपने ग्राहकों को कई प्रकार के सेविंग अकाउंट खोलने की सुविधा प्रदान करता है, जिसमें जीरो बैलेंस बचत खाता भी शामिल है। जीरो बैलेंस खाता खुलवाने के लिए आपसे किसी भी प्रकार की राशि नहीं ली जाती है। साथ ही, खाते में मिनिमम बैलेंस रखने की भी कोई आवश्यकता नहीं होती है। बैंक आपसे खाते में राशि न रखने पर किसी प्रकार की पेनल्टी नहीं लगाता है।