भारतीय स्टेट बैंक सेविंग अकाउंट पर 2.50% से 3.00% का ब्याज देता है। ऐसे में आप अपने पैसे को सुरक्षित रखकर उसपर अच्छा ब्याज प्राप्त कर सकते हैं। बैंक में जीरो बैलेंस सेविंग अकाउंट, सैलरी अकाउंट, पहली उड़ान अकाउंट और NRI सेविंग अकाउंट समेत कई खाते खोले जाते हैं। साथ ही एसबीआई बैंक द्वारा सेविंग अकाउंट पर डिजिटल बैंकिंग सुविधाएं, ATM कार्ड और MOD की सुविधा भी देता है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
भारतीय स्टेट बैंक में अधिकतम खाते, जीरो बैलेंस बचत खाते होते हैं, यानी SBI बचत खाते में आप बिना किसी कटौती के शून्य राशि रख सकते हैं। इस खाते पर आपको लगभग 2.50% से 3% तक प्रति वर्ष (2026 के अनुसार) ब्याज मिलता है। साथ ही आप SBI बचत खाता ऑनलाइन घर बैठे भी खोल सकते हैं, जिसके लिए आपको केवल वीडियो केवाईसी की सहायता लेनी होगी।
वहीं बैंक में वरिष्ठ नागरिकों, महिलाओं और नाबालिगों के लिए विशेष खातों का विकल्प उपलब्ध है, इन सभी SBI सेविंग अकाउंट की अलग-अलग विशेषताएं होती हैं।
SBI सेविंग अकाउंट में जीरो-बैलेंस विकल्प, मोबाइल बैंकिंग और मुफ्त पासबुक जैसी कई सुविधाएं शामिल हैं। नीचे SBI बचत खाते की अन्य विशेषताएं बताई गई हैःं
अलग-अलग SBI सेविंग अकाउंट (जैसे रेगुलर, जीरो बैलेंस, माइनर आदि) में नीचे बताई गई ब्याज दर लगभग एक ही रहती है -
| SBI बचत खाता जमा | न्यूनतम ब्याज दर |
|---|---|
| 10 करोड़ रुपए से कम की जमा राशि | 2.50% |
| 10 करोड़ रुपए से ज्यादा की जमा राशि | 2.50% - 3.00% |
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में निम्न प्रकार के बचत खाते खोले जा सकते हैः
SBI खाते की मुख्य पात्रता की जानकारी नीचे दी गई हैः
यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप भारतीय स्टेट बैंक में बचत खाता खोल सकते है:
बचत खाते के साथ आपको कई अन्य सुविधाएं मिलती है, जो आपके रोजमर्रा के लेन-देन को आसान बनाती है। इसी के साथ, एसबीआई में बच्चे, बूढ़े, महिलाएं और युवा आदि सभी के लिए बचत खाते की सुविधा उपलब्ध है। हालांकि बच्चों के खाते में लेन-देन की सुविधा सीमित है और अकाउंट माता-पिता या अभिभावकों की निगरानी में होता है। साथ ही, आप अपने बचत खाते में कितनी भी राशि जमा कर सकते है, लेकिन बड़ा अमाउंट होने पर आपसे आय प्रमाण पत्र मांगा जा सकता है।