कर्नाटक बैंक सावधि जमा ब्याज दरें

कर्नाटक बैंक में ग्राहक 7 दिन से 10 वर्ष की अवधि के लिए सावधि जमा निवेश कर सकते है। कर्नाटक बैंक द्वारा सावधि जमा पर वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 3.50% से 6.65% और वरिष्ठ नागरिकों को 3.90% से 7.05% तक का ब्याज दिया जा रहा है। कर्नाटक बैंक सावधि जमा द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में अतिरिक्त 0.40% ब्याज दिया जाता है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Get Guaranteed returns up to 7.4%*

Fully Tax-Free, Life Cover Included

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use
Get Updates on WhatsApp
Explore plans
Updated: 27-02-2026 07:39:47 AM

कर्नाटक बैंक एफडी स्कीम क्या है?

कर्नाटक बैंक सावधि जमा योजना एक सुरक्षित जमा योजना है, जिसके तहत एकमुश्त निवेश पर स्थिर ब्याज प्राप्त किया जा सकता है। कर्नाटक बैंक वरिष्ठ नागरिक एफडी पर सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक ब्याज दिया जाता है। वर्तमान में कर्नाटक बैंक सावधि जमा पर 3.50% से 7.05% ब्याज प्रदान कर रहा है।

ऐसे निवेशक जो सुरक्षित रूप से स्थिरता के साथ ब्याज अर्जित करना चाहते है, वह कर्नाटक बैंक में 7 दिन से 10 वर्ष के लिए एफडी में निवेश कर सकते है। 

कर्नाटक बैंक सावधि जमा योजना विशेषताएं 

कर्नाटक बैंक एफडी की निम्नलिखित विशेषताएं है:

  • जमा अवधि - 7 दिन से 10 वर्ष
  • न्यूनतम जमा राशि - 100
  • अधिकतम निवेश राशि - 10 करोड़
  • ब्याज भुगतान विकल्प - मासिक, त्रैमासिक, अर्धवार्षिक या वार्षिक
  • वरिष्ठ नागरिक लाभ - वरिष्ठ नागरिक एफडी पर 0.40% अतिरिक्त लाभ के लिए मान्य है
  • नामांकन - उपलब्ध
  • समयपूर्व निकासी -जुर्माने के साथ अनुमति है
  • ऑटो रिन्यूअल - उपलब्ध 

कर्नाटक बैंक सावधि जमा ब्याज दरें 

वर्तमान में कर्नाटक बैंक द्वारा 3 करोड़ तक की कॉलेबल सावधि जमा पर निम्नलिखित ब्याज दिया जा रहा है:

परिपक्वता अवधि सामान्य नागरिक ब्याज दर % वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर %
7 दिन से 45 दिन 3.50% 3.75%
46 दिन से 90 दिन 4.00% 4.25%
91 दिन से 179 दिन 4.75% 5.00%
180 दिन से 1 वर्ष के कम 5.75% 6.00%
1 वर्ष से 554 दिन 6.50% 6.90%
555 दिन केवल 6.65% 7.05%
556 दिन से 2 वर्ष 6.40% 6.80%
2 वर्ष से 3 वर्ष 6.15% 6.55%
3 वर्ष से 5 वर्ष से कम 6.15% 6.55%
5 वर्ष या अधिक 5.50% 5.90%

Karnataka Bank FD Rates

कर्नाटक बैंक एफडी ब्याज दर की अन्य बैंको की ब्याज दरों से तुलना 

यहाँ टेबल में भारत के सभी प्रमुख बैंको की FD ब्याज़ दरें दी गई है:

बैंक का नाम न्यूनतम दर अधिकतम दर
कर्नाटक बैंक  3.50% 6.65%
यस बैंक 3.25% 7.00%
UCO बैंक 2.90% 6.45%
बंधन बैंक 2.95% 7.20%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3.40% 6.60%
बैंक ऑफ इंडिया 3.00% 6.60%
ICICI बैंक 2.75% 6.60%
HDFC बैंक 2.75% 6.60%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.05% 6.45%
एक्सिस बैंक  3.00% 6.60%
पंजाब नैशनल बैंक 3.00% 6.60%
कोटक महिंद्रा बैंक 2.75% 6.60%
इंडसइंड बैंक 3.25% 7.00%
केनरा बैंक 3.25% 6.50%
IDFC बैंक 3.00% 7.00%
IDBI बैंक 3.00% 6.55%
इंडियन ओवरसीज़ बैंक 3.5% 6.75%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 2.75% 6.20%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 3.50% 6.50%
पंजाब & सिंध बैंक 3.00% 6.70%
RBL बैंक 3.5% 7.2%
फेडरल बैंक 3.00% 6.70%
साउथ इंडिया बैंक 2.90% 6.60%
करूर वैश्य बैंक 4.00% 6.80%
DBS बैंक 2.75% 6.60%
श्रीराम फाइनेंस  6.79% 7.35%
बजाज फाइनेंस  6.60% 6.95%
महिंद्रा फाइनेंस  6.75% 7.00%
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस  3.00% 8.61%
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.00% 6.75%
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.00% 8.20%
DCB बैंक 3.75% 7.40%
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक  3.50% 7.60%
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 2.75% 7.60%
कर्नाटक ग्रामीण बैंक 3.25% 6.85%
नॉर्थ इस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.50% 8.50%
सारस्वत बैंक 3.25% 7.00%
अन्य बैंको की सूची

कर्नाटक बैंक सावधि जमा स्कीम समयपूर्व निकासी 

कर्नाटक बैंक सावधि जमा स्कीम के तहत ग्राहकों को समयपूर्व निकासी की अनुमति दी जाती है। हालांकि ऐसा करने पर कर्नाटक बैंक द्वारा जुर्माना लगाया जाता है:

  • 2 करोड़ तक की सावधि जमा के दौरान समयपूर्व निकासी करने पर 0.50% का जुर्माना लगाया जाता है।
  • 2 से 25 करोड़ तक की सावधि जमा पर समयपूर्व निकासी करने की स्थिति में 1.00% का जुर्माना लगाया जाता है।
  • 25 करोड़ से अधिक की एफडी की समयपूर्व निकासी करने पर किसी प्रकार का जुर्माना नहीं लगाया जाता है और मृत्यु के समय निकासी करने पर भी जुर्माना मान्य नहीं होता है।

कर्नाटक बैंक एफडी स्कीम आवश्यक दस्तावेज़

कर्नाटक बैंक में सावधि जमा खाता खोलते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है:

  • PAN कार्ड 
  • आधार कार्ड 
  • पता प्रमाण
  • बैंक खाता विवरण 
  • पासपोर्ट साइज़ फोटो

कर्नाटक बैंक में सावधि जमा खाता कैसे खोले?

कर्नाटक बैंक में सावधि जमा खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से खोला जा सकता है:

ऑनलाइन माध्यम 

  • स्टेप 1 - कर्नाटक बैंक मोबाइल बैंकिंग या इंटरनेट बैंकिंग में लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - लॉग इन करने के बाद डिजिटल बैंकिंग सेक्शन में जाए।
  • स्टेप 3 - इंटरनेट बैंकिंग का चयन करे और फिर ऑनलाइन फिक्स्ड डिपॉजिट पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4 - एफडी फॉर्म में सभी आवश्यक और निजी जानकारी दर्ज करे।
  • स्टेप 5 - पंजीकृत मोबाइल नंबर पर प्राप्त OTP के माध्यम से सत्यापन करें और सबमिट करें।

ऑफलाइन माध्यम 

  • स्टेप 1 - आवश्यक दस्तावेज़ो के साथ नज़दीकी कर्नाटक बैंक शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - कर्नाटक बैंक से सावधि जमा आवेदन पत्र की मांग करें।
  • स्टेप 3 - प्राप्त आवेदन पत्र को भरे और दस्तावेज़ो को संलग्न करें।
  • स्टेप 4 - बैंक में फॉर्म को सबमिट करें और निवेश राशि का भुगतान करें।
  • स्टेप 5 - प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक से सावधि जमा रसीद प्राप्त करें।

निष्कर्ष 

कर्नाटक बैंक वर्तमान में ग्राहकों को 3.50% से 7.05% (Karnataka Bank FD Interest Rates 2026) प्रदान कर रहा है। कर्नाटक बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.25% से 0.40% तक अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। सुरक्षित निवेश को पसंद करने वाले ग्राहकों के लिए यह एक फायदेमंद विकल्प साबित हो सकता है। कर्नाटक बैंक में ग्राहक 7 दिनों से लेकर 10 वर्ष की अवधि के लिए निवेश कर सकते है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या कर्नाटक बैंक वरिष्ठ नागरिकों को एफडी पर अधिक ब्याज देता है?

    हाँ, कर्नाटक बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.25% से 0.40% अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।
  • कर्नाटक बैंक एफडी के तहत समयपूर्व निकासी करने पर कितना जुर्माना लगता है?

    कर्नाटक बैंक में जुर्माने के साथ समयपूर्व निकासी की अनुमति होती है। कर्नाटक बैंक में सावधि पर समयपूर्व निकासी करने पर 0.50% से 1.00% तक का जुर्माना लग सकता है। जुर्माने की दर निवेश राशि पर निर्भर करती है। 
  • क्या कर्नाटक बैंक में 10 वर्ष से अधिक की एफडी की जा सकती है?

    नहीं, कर्नाटक बैंक 10 वर्ष से अधिक के लिए एफडी नहीं की जा सकती है। 
  • निवेश अवधि के दौरान खाता धारक की मृत्यु की स्थिति में क्या होगा?

    ऐसी स्थिति में नामांकित व्यक्ति को लाभ दिया जाएगा। सीधे तौर पर कहे तो एफडी खाता नामांकित व्यक्ति के नाम कर दिया जाएगा।
  • वर्तमान में कौन सा बैंक कितना ब्याज देता है?

    यदि आप यह जानना चाहते है, कि कौन सा बैंक कितना ब्याज देता है तो आप इस लेख में दिए गए टेबल के माध्यम से यह जान सकते है।
FD Calculator

Total Investment

₹500 ₹30L
Enter Total Investment

Rate of Interest (Yearly)

1% 15%
Rate of Interest (Yearly)

Time Period

1 Year 15 Years
Enter Time Period
Interest Earned
Maturity Amount

FD Rates Articles

Recent Articles
Popular Articles
एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक एफडी ब्याज दरें

23 Jun 2026

एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक
Read more
श्रीराम फाइनेंस FD ब्याज दरें

21 May 2026

श्रीराम फाइनेंस में
Read more
एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम (MODS)

21 Apr 2026

एसबीआई मल्टी ऑप्शन
Read more
बैंक ऑफ इंडिया मासिक इनकम स्कीम

23 Jan 2026

बैंक ऑफ इंडिया स्टार
Read more
डाकघर में 3 लाख सावधि जमा ब्याज

20 Jan 2026

पोस्ट ऑफिस में 3 लाख की
Read more
किस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर सबसे अधिक है?
  • 31 Mar 2022
  • 62020
2026 में सावधि जमा पर प्रमुख बैंक जैसे भारतीय
Read more
एसबीआई सावधि जमा मासिक आय योजना
  • 06 Feb 2025
  • 4032
एसबीआई मासिक आय योजना (SBI monthly income scheme) SBI का एक खास
Read more
5 लाख की FD पर मासिक ब्याज
  • 26 Aug 2025
  • 5734
2026 में 5 लाख की सावधि जमा पर 8.10% प्रति वर्ष तक
Read more
डाकघर में 3 लाख सावधि जमा ब्याज
  • 20 Jan 2026
  • 2304
पोस्ट ऑफिस में 3 लाख की एफडी पर ब्याज दर
Read more
एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट स्कीम (MODS)
  • 21 Apr 2026
  • 413
एसबीआई मल्टी ऑप्शन डिपॉजिट अकाउंट (SBI MOD Account)
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed, along with the other variable factors. The 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and premium term of 10 years with a Rs . 20,000 monthly instalment premium. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year, and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
** The Life Cover amount varies as per plan specifications. Please read the policy document for details.
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL