Status of your APY account at retirement
अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर कैसे काम करता है?
अपनी पसंद की पेंशन पाने के लिए आपको कितना पैसा जमा करना होगा, यह जानने के लिए कैलकुलेटर का इस्तेमाल ऐसे करें:
- स्टेप 1 - सबसे पहले इस पेज पर उपलब्ध अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर पर जाएं।
- स्टेप 2 - कैलकुलेटर में अपनी वर्तमान उम्र डालें।
- स्टेप 3 - इसके बाद कैलकुलेटर में अपेक्षित रिटर्न और आप 60 साल की उम्र के बाद 1,000 से 5,000 तक की कितनी पेंशन पाना चाहते हैं, वह डालें।
- स्टेप 4 - इसके बाद कैलकुलेटर यह बताएगा कि आपको हर महीने कितना पैसा जमा करना होगा, कुल कितना कॉर्पस तैयार होगा और आप कुल कितना निवेश करेंगे।
अटल पेंशन योजना चार्ट
यहाँ एक चार्ट दिया गया है, इससे आप बिना कैलकुलेशन किए ही जान सकते हैं कि आपको 60 साल की उम्र के बाद अपनी पसंद की पेंशन पाने के लिए हर महीने कितना पैसा जमा करना होगा:
| निवेश शुरू आयु |
योगदान वर्ष |
1,000 की पेंशन के लिए |
2,000 की पेंशन के लिए |
3,000 की पेंशन के लिए |
5,000 की पेंशन के लिए |
| 18 साल |
42 साल |
₹42 |
₹84 |
₹126 |
₹210 |
| 20 साल |
40 साल |
₹50 |
₹100 |
₹150 |
₹248 |
| 25 साल |
35 साल |
₹76 |
₹151 |
₹226 |
₹376 |
| 30 साल |
30 साल |
₹116 |
₹231 |
₹347 |
₹577 |
| 35 साल |
25 साल |
₹181 |
₹362 |
₹543 |
₹902 |
| 40 साल |
20 साल |
₹291 |
₹582 |
₹873 |
₹1,454 |
अटल पेंशन योजना उदाहरण
यहां अटल पेंशन योजना को एक उदाहरण की मदद से समझाया गया है:
- निवेश की शुरुआत - मान लीजिए आप 18 साल की उम्र में 5,000 की मासिक पेंशन के लिए अटल पेंशन योजना में पैसा जमा करना शुरू करते हैं, ऐसे में आपको अगले 42 सालों तक हर महीने 210 रुपये जमा करने होंगे।
- कॉर्पस बनना - इसके बाद इन 42 सालों में आपका कुल निवेश लगभग ₹1,05,840 होगा। अब सरकार इस राशि को औसतन 8% पर सरकारी बॉन्ड या कॉरपोरेट बॉन्ड आदि में निवेश करेगी, इससे यह कॉर्पस लगभग 8.5 लाख का हो जाएगा।
- हर महीने पेंशन - अब जब आप 60 साल के हो जाएंगे, तब आपको 5,000 की तय पेंशन हर महीने दी जाएगी।
तैयार हुए 8.5 लाख के कॉर्पस का क्या होगा?
उदाहरण को देखकर लोगों के मन में यह सवाल आ सकता है कि अटल पेंशन योजना में जमा किए गए पैसे से जो 8.5 लाख का फंड तैयार हुआ, उसका क्या होगा?, चलिए इसे समझते हैं:
- दरअसल 60 साल की आयु के बाद पहले खाताधारक को नियमित पेंशन मिलेगी, इसके बाद यदि उसकी मृत्यु हो जाती है, तो उसके पति-पत्नी को पेंशन दी जाती है।
- लेकिन अगर दोनों की ही मृत्यु हो जाती है तो सरकार इस 8.5 लाख की राशि को नॉमिनी को दे देगी। हालांकि इस बात का ध्यान रखें कि कॉर्पस आपके द्वारा चुनी गई पेंशन राशि पर निर्भर करती है। 8.5 लाख का कॉर्पस कोई गारंटी वाला कॉर्पस नहीं है।
लोग यह भी पढ़ते हैं: अटल पेंशन योजना से बाहर कैसे निकले?
अटल पेंशन योजना में कौन-कौन निवेश कर सकता है?
यहाँ विस्तार से बताया गया है कि अटल पेंशन योजना में कौन-कौन निवेश कर सकता है:
- आपकी उम्र 18 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए।
- आवेदक का भारतीय नागरिक होना जरूरी है।
- किसी बैंक या डाकघर में बचत खाता और आधार मोबाइल नंबर लिंक होना चाहिए।
- 1 अक्टूबर 2022 से इनकम टैक्स भरने वाले लोग इसमें शामिल नहीं हो सकते।
- 60 वर्ष की उम्र के बाद हर महीने ₹1,000 से ₹5,000 तक की गारंटीड पेंशन मिलती है।
अटल पेंशन योजना की विशेषताएं
यहाँ अटल पेंशन योजना की निम्नलिखित विशेषताएं बताई गई है:
- निश्चित पेंशन राशि: अटल पेंशन योजना में एक तय पेंशन दी जाती है, यह पेंशन राशि इस पर निर्भर करता है कि आप हर महीने कितना पैसा जमा करते हैं।
- सरकारी गारंटी: इस योजना में सरकार द्वारा पेंशन राशि की गारंटी दी जाती है, जिससे कोई धोखाधड़ी की संभावना नहीं रहती है।
- पेंशन के लाभार्थी: इस योजना का सबसे बड़ा लाभ यह है कि यदि खाताधारक के साथ कोई अनहोनी हो जाती है तो पेंशन की राशि खाताधारक के जीवनसाथी को दे दी जाती है।
- कैलकुलेटर की सुविधा: अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर यह जानने में मदद करता है, कि पेंशन राशि के लिए अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है।
निष्कर्ष
अटल पेंशन योजना का ऑनलाइन APY कैलकुलेटर एक सरल टूल है जो आपको अपने रिटायरमेंट के लिए प्लान बनाने में मदद करता है। अगर आप अपने भविष्य को सुरक्षित बनाना चाहते हैं, तो इस पेंशन योजना में आवेदन करना बेहतर विकल्प है। अटल पेंशन योजना का उद्देश्य ऐसे लोगों की वृद्धावस्था को सुरक्षा देना है, जो किसी दूसरी सरकारी योजना जैसे EPF या EPS आदि का लाभ लेने के योग्य नहीं है। हालांकि योजना निजी क्षेत्र के लोगों के लिए भी खुली है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है?
अटल पेंशन योजना में आपकी मासिक कटौती आपकी उम्र और आप कितनी पेंशन चाहते हैं, इस पर निर्भर करती है। 18 साल की उम्र में शुरू करने पर, ₹42 प्रति माह से लेकर ₹1,454 प्रति माह तक जमा कर सकते हैं। 60 साल की उम्र के बाद ₹1,000 से ₹5,000 प्रति माह तक की पेंशन मिलेगी।
-
APY से हमें कितने साल पेंशन मिलेगी?
अटल पेंशन योजना (APY) में, आपको 60 वर्ष की आयु के बाद जीवन भर पेंशन मिलती है। आपके असमय चले जाने की स्थिति में, आपके पति या पत्नी को भी पेंशन मिलती रहेगी।
-
मुझे APY से 3000 पेंशन कैसे मिल सकती है?
3000 रुपए प्रति माह पेंशन पाने के लिए, आपको अपनी उम्र के अनुसार मासिक योगदान करना होगा। उदाहरण के लिए, यदि आपकी आयु 18 वर्ष है, तो आपको लगभग 126 रुपए प्रति माह जमा करना होगा। आप अटल पेंशन योजना (APY) कैलकुलेटर का उपयोग करके अपनी सटीक योगदान राशि की गणना कर सकते हैं।
-
APY कैलकुलेटर कैसे काम करता है?
अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर आपकी उम्र और इच्छित पेंशन राशि के आधार पर आपके मासिक योगदान (APY Monthly contribution) की गणना करता है। यह आपको यह जानने में मदद करता है कि आपको कितनी पेंशन के लिए कितना योगदान करना होगा।
-
क्या अटल पेंशन योजना में योगदान पर टैक्स लाभ मिलता है?
जी हां, अटल पेंशन योजना (Atal Pension Yojana) में किए गए योगदान पर आपको आयकर अधिनियम के तहत टैक्स लाभ मिलता है। यह टैक्स राहत धारा 80CCD के तहत प्रदान की जाती है, जो आपके करदाताओं के लिए फायदेमंद है।
-
अगर मैं बैंक खाते में न्यूनतम राशि नहीं रख पाता हूँ, तो मेरे अटल पेंशन खाते का क्या होगा?
अगर आप दो महीने तक अपने बैंक खाते में न्यूनतम राशि रखने में असमर्थ रहते हैं तो, आपका APY खाता 6 महीने बाद फ्रीज कर दिया जाएगा, 1 साल बाद डीएक्टिवेट और 2 साल बंद कर दिया जाएगा।
-
क्या APY कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए मुझे फीस देनी होगी ?
नहीं, एपीवाई कैलकुलेटर का उपयोग करना पूरी तरह फ्री है। आप पॉलिसीबाजार एपीवाई कैलकुलेटर का उपयोग करके 60 वर्ष के बाद मिलने वाली पेंशन और उसके लिए योगदान के बारे में जान सकते हैं।
-
क्या अटल पेंशन योजना में सरकार योगदान करती है ?
नहीं, अटल पेंशन योजना में सरकार अब योगदान नहीं करती है। जब योजना 2015 में शुरू हुई, तब सरकार ने उन लोगों के लिए 5 साल तक योगदान देने का वादा किया था। जिन्होंने 1 जून 2015 से 31 मार्च 2016 के बीच योजना में नामांकन किया था। यह सहायता उन लोगों के लिए थी जो इनकम टैक्स नहीं भरते थे। जिनकी आय कम थी और जो अनौपचारिक क्षेत्र से जुड़े थे।
-
अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर SBI क्या है?
अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर SBI एक वित्तीय उपकरण है, जिसके माध्यम से जाना जा सकता है, कि इच्छा अनुसार पेंशन राशि प्राप्त करने के लिए अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है।
-
एसबीआई अटल पेंशन योजना कितनी पेंशन देती है?
एसबीआई अटल पेंशन अटल पेंशन योजना के तहत 1,000 से 5,000 तक की इच्छित पेंशन प्रदान की जाती है।
-
एपीवाई कैलकुलेटर जरूरी क्यों है?
एपीवाई कैलकुलेटर (Atal Pension Yojana Calculator) जरूरी है, क्योंकि इससे गणना करके यह जाना जा सकता है, कि इच्छित पेंशन के लिए अटल पेंशन योजना में कितना पैसा निवेश करना चाहिए।
-
अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर Age limit क्या है?
अटल पेंशन योजना में आयु सीमा 18 साल से 40 साल तक की है।
-
अटल पेंशन योजना कितने साल तक जमा करना पड़ता है?
अटल पेंशन योजना में 60 वर्ष की आयु तक योगदान करना होता है। पेंशन का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 20 सालों का योगदान अनिवार्य है।