बेस्ट SIP प्लान कैसे चुनें 2026

अगर आप SIP करने का सोच रहें हैं तो इसके लिए प्लानिंग करना बहुत जरूरी है, क्योंकि इसमें जोखिम होता है। ऐसे में अगर आप केवल रिटर्न के लालच में SIP प्लान चुन लेंगे, तो आपको बड़ा नुकसान झेलना पड़ सकता है। बेस्ट SIP वह होती है, जो आपके वित्तीय लक्ष्य से मेल खाती हो, आपके जोखिम क्षमता के अनुरूप हो और एक सही समय की हो। फाइनेंशियल एक्सर्ट SIP में निवेश करने से पहले हमेशा कुछ बातों का ध्यान रखने को कहते हैं, जिसे हम इस लेख में जानेंगे।

Read more

आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता

बेस्ट SIP प्लान चुनते समय किन बातों का ध्यान रखें?

यहां शुरुआत से बताया गया है कि आपको SIP में निवेश करने से पहले किन बातों पर ध्यान देना चाहिए. इससे आप बेस्ट SIP प्लान में निवेश करके अच्छा रिटर्न प्राप्त कर पाएंगे:

  1. वित्तीय लक्ष्य तय करें

    SIP में निवेश करने से पहले आपको सबसे पहले जो करना है, वह है वित्तीय लक्ष्य तय करना। आपको यह पता होना चाहिए कि आप इस SIP निवेश से कितना फंड बनाना चाहते हैं, और उस फंड का आप क्या करेंगे?, क्योंकि वित्तीय लक्ष्य के बाद ही आप उसके अनुसार एक बेस्ट SIP प्लान चुन सकते हैं।

  2. अपनी जोखिम क्षमता को जानें

    कई बार ऐसा होता है कि लोग दूसरों को देखकर SIP निवेश शुरू कर देते हैं, लेकिन यह पूरी तरह गलत है। हर व्यक्ति की जोखिम क्षमता एक जैसी नहीं होती है, ऐसे में नुकसान से बचने के लिए अपनी जोखिम क्षमता का आकलन करें कि आप किस हद तक जोखिम उठा पाएंगे, इसके बाद ही आप फंड के जोखिम स्तर के अनुसार उसे चुन पाएंगे।

  3. निवेश अवधि का चयन करें

    अपने वित्तीय लक्ष्य के अनुसार अपने पैसे को बढ़ने के लिए सही समय देना बहुत जरूरी है। आमतौर पर म्यूचुअल फंड निवेश लंबी अवधि का निवेश माना जाता है, क्योंकि इस दौरान आपके पैसे कंपाउंडिंग की सहायता से तेज़ी से बढ़ते हैं। ऐसे में कोशिश करें कि SIP लंबे समय के लिए हो।

  4. विभिन्न म्यूचुअल फंड SIP स्कीम में तुलना करें

    अब अपने वित्तीय लक्ष्य और जोखिम क्षमता को ध्यान में रखते हुए, रिसर्च करें कि कौन-कौन से म्यूचुअल फंड में SIP करने से आप कम जोखिम से साथ अपने वित्तीय लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं। उपलब्ध सभी फंड्स की तुलना करें।

  5. फंड का पिछला प्रदर्शन देखें

    फंड्स के पहले के प्रदर्शन देखें कि फंड ने पिछले कुछ सालों में कितना रिटर्न दिया है। साथ ही यह भी देखें कि फंड के प्रदर्शन में कितना उतार-चढ़ाव आया है, इससे आपको एक अच्छा म्यूचुअल फंड चुनने में मदद मिलेगी।

  6. एक्सपेंस रेशियो चेक करें

    म्यूचुअल फंड द्वारा आपके निवेश को मैनेज करने के लिए एक एक्सपेंस रेशियो चार्ज किया जाता है। ऐसे में निवेश करने से पहले सभी फंड्स के एक्सपेंस रेशियो चेक करें और सबसे कम एक्सपेंस रेशियो वाले फंड में निवेश करें। एक्सपेंस रेशियो का सीधा असर आपको मिलने वाले रिटर्न पर पड़ता है। ज्यादा एक्सपेंस रेशियो से बचने के लिए आप डायरेक्ट म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।

SIP से ज्यादा रिटर्न पाने के लिए बेस्ट टिप्स2026

फाइनेंशियल एक्सपर्ट्स द्वारा कुछ ऐसे टिप्स, जिससे आप SIP से ज्यादा रिटर्न प्राप्त कर पाएंगे:

  • डायरेक्ट म्यूचुअल फंड SIP में निवेश करें।
  • कम राशि से SIP शुरू करें, ताकि बाजार को समझ सकें।
  • पेनेल्टी से बचने के लिए SIP अमाउंट निवेश के लिए ऑटो-डेबिट एक्टिव करें।
  • अपने निवेश पर लगातार नजर रखें, और यदि बदलाव की जरूरत हो तो करें।
  • अनुशासन और धैर्य बनाएं रखें, बाजार के उतार-चढ़ाव से डरकर SIP को बीच में बंद न करें।

निष्कर्ष

SIP में निवेश की शुरुआत पैसे लगाने से नहीं होती है, बल्कि इसके लिए पहले योजना बनाने से होती है। अगर आप अपने वित्तीय लक्ष्य, जोखिम क्षमता और निवेश अवधि को ध्यान में रखकर निवेश करेंगे तो SIP से अच्छा रिटर्न प्राप्त कर पाएंगे। इस लेख में हमने ऐसी ही सभी बातों को विस्तार से बताया है, जिसे ध्यान में रखकर एक बेस्ट SIP प्लान चुना जा सकता है। एक बेहतर निवेश करने और मैच्योरिटी पर मिलने वाली राशि का अनुमान लगाने के लिए SIP कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • बेस्ट SIP प्लान कौन सा होता है?

    बेस्ट SIP प्लान चुनने के लिए आपको थोड़ी महनत करनी होगी, दरअसल सबसे अच्छा SIP प्लान वह होता है, जो आपके वित्तीय लक्ष्य और जोखिम क्षमता के आधार पर चुना गया होता है। ऐसे में आपको इसके लिए जांच और तुलना करनी पड़ेगी।
  • बेस्ट SIP चुनते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

    निवेश के लिए SIP प्लान का चयन करते समय आपको निम्नलिखित बातों पर ध्यान देना चाहिए:
    • वित्तीय लक्ष्य तय करें
    • जोखिम क्षमता को जानें
    • फंड का पिछला प्रदर्शन देखें
    • एक्सपेंस रेशियो चेक करें

SIP plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
SBI बंधन SWP

21 Aug 2026

SBI बंधन SWP प्लान, SBI
Read more
SIP करना सही है या गलत

21 Aug 2026

अगर आप लंबे समय के लिए
Read more
AMC SIP प्लान

21 Aug 2026

AMC SIP प्लान ऐसे सिस्टमैटिक
Read more
नए निवेशकों के लिए SIP

21 Aug 2026

SIP में निवेश करना अपने
Read more
बेस्ट SIP प्लान
  • 31 Mar 2022
  • 110797
सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) म्यूचुअल
Read more
1,000 प्रति माह SIP
  • 25 Feb 2025
  • 10848
1000 की एसआईपी रेगुलर सेविंग की आदत बनाने का
Read more
₹3,000 प्रति माह के लिए बेस्ट SIP प्लान
  • 09 Mar 2026
  • 2489
म्यूचुअल फंड में SIP के जरिए हर महीने 3,000 निवेश
Read more
20 साल के लिए 1,000 की SIP
  • 07 Jul 2026
  • 1535
SIP में 1,000 रुपये हर महीने निवेश करके 20 साल में
Read more
एसबीआई एसआईपी निवेश
  • 11 Apr 2025
  • 7624
SBI SIP के ज़रिए आप एस बी आई म्यूचुअल फंड में
Read more

Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
Disclaimer:#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. All SIPs listed here are of insurance companies’ funds. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL