10 साल तक 50,000 की SIP

आज के समय में जहां महंगाई अपने चरम पर है, आप अपने पैसों को किसी ऐसी जगह पर निवेश करना चाहते हैं, जहां महंगाई के साथ आपके पैसे भी बढ़ते रहें। ऐसा इसलिए क्योंकि बढ़ती महंगाई के कारण आपके पैसे अपनी खरीदने की शक्ति खो देते हैं। ऐसे में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में नियमित 50,000 रुपए निवेश करके 10 साल में भविष्य के लिए बड़ा फंड बनाया जा सकता है। 10 साल में आपके पैसे रुपी कॉस्ट एवरेजिंग और कंपाउंडिंग के लाभ की वजह से तेज़ी से बढ़ते हैं।

आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए निवेश

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फ़ंड उपलब्ध बिना किसी पेपरवर्क
  • 18% तक का CAGR

    निशुल्क एक्सपर्ट सलाह
  • 4.8++ Rated
  • 15.8 Crore Registered Consumer
  • 53 Partners Insurance Partners
  • 7.16 Crore Policies Sold

जानें 50,000 की SIP से 10 साल में कितना फंड बनेगा?

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश करने का जरिया है, और इससे मिलने वाला रिटर्न बाजार के प्रदर्शन पर निर्भर करता है। यहां एक उदाहरण की सहायता से बताया गया है, कि कितने रिटर्न पर आप कितना फंड बना पाएंगे:

मान लीजिए आप अपने भविष्य के किसी वित्तीय लक्ष्य जैसे घर खरीदने के लिए एक बड़ा फंड तैयार करना चाहते हैं, और आप इसके लिए हर महीने 50,000 रुपए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए म्यूचुअल फंड में निवेश करने का फैसला करते हैं। साथ ही इस निवेश को आप अगले 10 साल तक रेगुलर करना चाहते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर कितनी अमाउंट मिलेगी? चलिए इसे एसआईपी कैलकुलेटर से कैलकुलेट करके समझते हैं:

  • मासिक एसआईपी राशि - 50,000
  • निवेश अवधि - 10 साल
  • कुल निवेश राशि - 60,00,000

अब एक टेबल के माध्यम से देखते हैं कि विभिन्न अनुमानित रिटर्न दर के अनुसार आपको कितनी मैच्योरिटी अमाउंट मिलेगी:

मासिक SIP राशि अनुमानित रिटर्न कुल रिटर्न मैच्योरिटी राशि
50,000 10% 40,72,880 1,00,72,880
50,000 12% 52,01,794 1,12,01,794
50,000 14% 64,64,616 1,24,64,616
50,000 16% 78,76,467 1,38,76,467

10 साल तक 50,000 मंथली निवेश के लिए बेस्ट SIP प्लान्स 2026

यहां 10 साल की SIP के लिए कुछ एसआईपी प्लान्स के बारे में बताया गया है, जिन्में मासिक 50,000 रुपए निवेश किए जा सकते हैं:

Fund Name AUM Return 3 Years Return 5 Years Return 10 Years Minimum Investment Return Since Launch
Motilal Oswal Large and Midcap Fund Regular-Growth ₹20,159.10 Crs 19.75% 16.64% N/A ₹500 20.61%
Bandhan Large & Mid Cap Fund Regular-Growth ₹21,020.50 Crs 15.25% 14.81% 14.39% ₹1,000 13.21%
Invesco India Large & Mid Cap Fund Regular-Growth ₹12,387.43 Crs 20.09% 15.23% 15.6% ₹100 13.21%
ICICI Prudential Large & Mid Cap Fund-Growth ₹33,591.78 Crs 12.83% 14.17% 14.08% ₹500 17.73%
UTI Large & Mid Cap Fund Regular Plan-Growth ₹6,514.49 Crs 12.59% 12.53% 13.09% ₹5,000 13.31%
HDFC Large & Mid Cap Fund Regular-Growth ₹30,294.02 Crs 10.83% 13.04% 13.82% ₹100 12.42%
Nippon India Vision Large & Mid Cap-Growth ₹7,903.50 Crs 12.61% 11.68% 12.12% ₹5,000 17.43%
DSP Large & Mid Cap Fund Regular-Growth ₹18,410.89 Crs 11.04% 10.03% 13.01% ₹100 16.77%
Kotak Large & Mid Cap Fund Regular-Growth ₹32,325.48 Crs 11.04% 11.31% 13.77% ₹100 17.36%
SBI Large & Midcap Fund-Growth ₹42,335.63 Crs 10.65% 12.51% 13.44% ₹5,000 14.53%

Updated as of 16 September 2026

10 साल तक SIP में रेगुलर 50,000 इन्वेस्ट करने से पहले किन बातों का ध्यान रखें?

10 साल की एसआईपी करने से पहले निम्नलिखित बातों पर ध्यान दिया जा सकता है:

  • वित्तीय लक्ष्य - 10 साल का समय एक लंबा समय होता है, इस दौरान कई बार ऐसा लग सकता है कि निवेश को रोक देना चाहिए। लेकिन जरूरी है कि आप इस ख्याल को अपने ऊपर हावी न होने दें। एसआईपी का पूरा फायदा तभी मिलता है, जब आप निवेश पूरा करते हैं। निवेश को वित्तीय लक्ष्य से जोड़कर आप निवेश पूरा करने के लिए प्रेरित रह सकते हैं।
  • जोखिम क्षमता - निवेश शुरू करने से पहले अपनी जोखिम क्षमता को समझना जरूरी है, इससे आप किसी बड़े नुकसान से बच सकते हैं। इसलिए सबसे पहले इस बात का आकलन करें, कि आप कितना जोखिम उठा सकते हैं।
  • फंड का चयन - निवेश के लिए फंड चुनने से पहले जोखिम क्षमता के आधार पर स्मॉल, मिड और लार्ज कैप फंड्स में तुलना करें, फंड का पहले का प्रदर्शन देखें। इसके बाद अपने लिए बेस्ट एसआईपी प्लान चुनें।
  • सिप कैलकुलेटर का उपयोग करें - निवेश करने से पहले एक बेहतर वित्तीय योजना बनाने के लिए सिप कैलकुलेटर से मैच्योरिटी अमाउंट का अनुमान लगा लें। ताकि आप निवेश राशि के साथ बाकि खर्चों को बेहतर मैनेज कर सकें।

निष्कर्ष

50,000 मंथली की SIP 10 साल में आपको एक बड़ा फंड तैयार करके दे सकती है। दरअसल 10 साल में आपके पैसे कंपाउंडिंग और रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का अच्छा लाभ प्राप्त करते हैं। ऐसे में आप अगर अनुशासित रूप से अपने निवेश को पूरी अवधि तक जारी रखते हैं, तो अपने वित्तीय लक्ष्य को पाने में कामयाब हो सकते हैं। इसके लिए आपको कुछ बातों को ध्यान में रखकर निवेश करना होगा। इस लेख में ऐसी ही कुछ बातों को बताया गया है, जो आपकी बेस्ट एसआईपी प्लान चुनने में मदद कर सकते हैं।

FAQs

  • 50,000 की मंथली एसआईपी 10 साल में कितना रिटर्न देगी?

    अगर अनुमानित रिटर्न 12% के आधार पर देखें तो आप 10 साल में करीब 1,12,01,794 तक की मैच्योरिटी अमाउंट प्राप्त कर सकते हैं।
  • क्या 50,000 की मासिक एसआईपी कर सकते हैं?

    हाँ, आमतौर पर मासिक एसआईपी की राशि पर कोई सीमा नहीं होती है।
Invest ₹10K/Month & Get ₹1 Crore# Tax-Free*
*under 10(10D)

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
Disclaimer:#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. All SIPs listed here are of insurance companies’ funds. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

CCBot
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL