बिहार का ई-लाभार्थी पेंशन पोर्टल क्या है?
ई-लाभार्थी (Ila Bharati) एक ऐसा पोर्टल है, जो बिहार के लोगों को बिहार सरकार की योजनाओं का लाभ और उनसे जुडी सुविधाएं प्रदान करता है। लाभार्थी, ई-लाभार्थी पेमेंट स्टेटस ई-लाभार्थी भुगतान की स्थिति और लाभार्थी अपना पेंशन विवरण देखे फिर उसी अनुसार भविष्य की योजना बना सकते है।
ई-लाभार्थी एक ऐसा वन स्टॉप प्लैटफोर्म है, जो राज्य की सभी योजनाओं का लाभ और अन्य सुविधाओं को एक ही जगह पर प्रदान करता है। ई-लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से अब अलग-अलग पेंशन योजनाओं तक आसानी से पहुंचा जा सकता है।
ई-लाभार्थी भुगतान की स्थिति कैसे देखें?
यहां बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से लाभार्थी, ई-लाभार्थी भुगतान की स्थिति देख सकते है:
- स्टेप 1 - ई-लाभार्थी आधिकारिक पोर्टल https://elabharthi.bihar.gov.in/ पर जाएं।
- स्टेप 2 - 'भुगतान स्थिति' खोजें या सीधे इस लिंक के माध्यम से https://elabharthi.bihar.gov.in/link1/PaymentReports/CheckBeneficiaryPaymentStatus.aspx 'लाभार्थी की भुगतान स्थिति की जांच करें’।
- स्टेप 3 - लाभार्थी अब अपनी लाभार्थी ID व अन्य आवश्यक विवरण दर्ज करे।
- स्टेप 4 - 'खोज' पर क्लिक करें, और आप अपने ई-लाभार्थी भुगतान की स्थिति देख पाएंगे।
नए आवेदक ई-लाभार्थी पेंशन स्वीकृति स्थिति की जांच कैसे करें?
यदि आपने बिहार ई-लाभार्थी पोर्टल के तहत किसी भी पेंशन योजना के लिए नया आवेदन किया है, तो आप घर बैठे यह जाँच कर सकते हैं, कि आपका आवेदन स्वीकार किया गया है या नहीं, इसके लिए इस प्रक्रिया का पालन करें:
- स्टेप 1 - सबसे पहले ई-लाभार्थी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं https://elabharthi.bihar.gov.in/
- "Beneficiary Status" पर क्लिक करें।
- स्टेप 2 - जिले या ब्लॉक का चयन करें।
- स्टेप 3 - अपना ब्लॉक और पंचायत चुनें।
- स्टेप 4 - अब आपके पास 3 विकल्प होंगे - एप्लिकेशन ID, आधार नंबर या खाता नंबर। अपनी सुविधा के अनुसार किसी एक को चुनें और विवरण दर्ज करें।
- स्टेप 5 - अब सर्च करने के बाद नए आवेदक यह जान पाएंगे कि उनका आवेदन स्वीकार हुआ या नहीं। यदि स्वीकार नहीं किया जाता है, तो उसका कारण भी यहां जाना जा सकता है।
ई-लाभार्थी में कौन-कौन सी पेंशन योजनाओं का लाभ दिया जाता है?
ई-लाभार्थी पोर्टल की सहायता से निम्नलिखित पेंशन योजनाओं का लाभ पहुंचाया जाता है:
- मुख्यमंत्री वृद्धजन पेंशन योजना - बिहार में मुख्यमंत्री वृद्धा पेंशन योजना के तहत 60 साल या उससे ज्यादा आयु के वरिष्ठ नागरिकों को मासिक पेंशन दी जाती है।
- इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन स्कीम - इसके तहत गरीबी रेखा से नीचे आने वाले वरिष्ठ नागरिकों को मासिक आर्थिक सहायता दी जाती है।
- लक्ष्मी बाई सामाजिक सुरक्षा पेंशन - इस योजना के तहत राज्य की विधवा महिलाओं को नियमित पेंशन दी जाती है।
- विकलांग पेंशन - इस योजना के तहत 40% से ज्यादा विकलांगता वाले नागरिकों तो मासिक पेंशन दी जाती है, ताकि उनका जीवन कुछ हद तक सरल हो सकें।
e labharthi KYC कैसे करें?
विधवा, वृद्धा और विकलांग पेंशन आदि का लाभ प्राप्त करने वाले लाभार्थियों के लिए हर साल KYC कराना अनिवार्य कर दिया गया है। ऐसे में अगर आप सोच रहे हैं कि e labharthi KYC कैसे करें (e labharthi KYC kaise kare) तो यहां इसका आसान तरीका बताया गया है:
- स्टेप 1 - सबसे पहले KYC कराने के लिए नजदीकी CSC सेंटर में जाएं।
- स्टेप 2 - इसके बाद लाभार्थी का आधार नंबर, अकाउंट नंबर या बेनेफिशरी ID डालें।
- स्टेप 3 - फिंगरप्रिंट स्कैनर या आइरिस डिवाइस से अंगूठा/आंख स्कैन करके बायोमेट्रिक पूरा करें।
- स्टेप 4 - बायोमेट्रिक पूरी होने के बाद KYC पूरी हो जाती है और आपको रसीद दी जाती है।
ई-लाभार्थी पोर्टल के लाभ क्या है?
ई-लाभार्थी पोर्टल के निम्नलिखित लाभ है:
- पहुंच को बढ़ाना - ई-लाभार्थी ने लोगों को सूचना तक पहुँचने का सीधा और सरल माध्यम प्रदान किया है, ई-लाभार्थी के उपयोग से लाभार्थी योजना के बारे में सभी जानकारी और सेवा घर बैठे आराम से प्राप्त कर सकते है।
- भुगतान की स्थिति - पोर्टल के माध्यम से ई-लाभार्थी भुगतान की स्थिति की जाँच की जा सकती है।
- हेल्पलाइन नंबर - बिहार सरकार द्वारा elabharthi पोर्टल का हेल्पलाइन नंबर भी साझा किया गया है, जिससे किसी समस्या की स्थिति में सहायता ली जा सकती है।
- खाते को लिंक करें - लाभार्थी कार्यालयों के चक्कर काटे बिना नंबर को खाते से जोड सकते है।
- पारदर्शिता - ई-लाभार्थी पोर्टल पारदर्शिता को बढावा देता है, लाभार्थी प्रत्यक्ष रूप से सूचना और सेवा तक पहुंच सकते है।
- पेंशन राशि - ई-लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से विभिन्न प्रकार की पेंशन सीधे लाभार्थी के खाते में डाली जाती है।
निष्कर्ष
बिहार सरकार की पेंशन योजना का लाभ और जानकारी प्रदान करने के लिए ई-लाभार्थी पोर्टल को लाया गया था। Elabharthi के माध्यम से लाभार्थी घर बैठे फोन या लैप टॉप से अपनी पेंशन की जानकारी प्राप्त कर सकते है। हालांकि योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए वार्षिक तौर पर ई-लाभार्थी केवाईसी कराना अनिवार्य है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
ई-लाभार्थी में कौन कौन सी पेंशन आती है?
इसमें विकलांगता, वृद्धावस्था और विधवा पेंशन शामिल है।
-
ई-लाभार्थी एप्लिकेशन कैसे डाउनलोड की जा सकती है?
कोई भी व्यक्ति आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड विकल्प पर क्लिक करके आसानी से एप्लीकेशन डाउनलोड कर सकता है।
-
ई-लाभार्थी KYC कैसे की जा सकती है?
ई-लाभार्थी KYC ऑफलाइन माध्यम से की जा सकती है। इसके लिए आपको पेंशन या ब्लॉक कार्यालय जाना होगा।
-
क्या बिहार सरकार ने पेंशन राशि को बढ़ा दिया है?
हाँ, बिहार में पहले पेंशन राशि 400 थी, जिसे अब बढ़ाकर 1100 कर दिया गया है।
-
क्या ई-लाभार्थी के तहत पेंशन राशि हर महीने आती है?
नहीं, पेंशन हर 4 महीने के अंतराल पर खाते में जमा की जाती है।
-
e लाभार्थी क्या है?
ई-लाभार्थी बिहार सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऑनलाइन पोर्टल है। इसके तहत पेंशन राशि लोगों के खाते में डाली जाती है। इस पोर्टल के तहत ए लाभार्थी स्टेटस भी देखा जा सकता है।
-
ई-लाभार्थी भुगतान की स्थिति UP कैसे देखी जा सकती है?
उत्तर प्रदेश की पेंशन योजनाओं की स्थिति ई-लाभार्थी (Ila Bharati) पोर्टल पर नहीं देखी जा सकती है। यह ई-लाभार्थी पोर्टल केवल बिहार राज्य की पेंशन योजनाओं के लिए बनाया गया है। इस कारण ई-लाभार्थी पोर्टल पर केवल ई-लाभार्थी भुगतान की स्थिति बिहार में देखी जा सकती है।
-
ई-लाभार्थी पेंशन लिस्ट कैसे देखी जा सकती है?
ई-लाभार्थी पेंशन लिस्ट ई-लाभार्थी की आधिकारिक वेबसाइट पर देखी जा सकती है।
-
लाभार्थी अपना पेंशन विवरण देखे Bihar?
ई-लाभार्थी पोर्टल के माध्यम से बिहार के पेंशन लाभार्थी अपना पेंशन विवरण देख सकते हैं।
-
ई-लाभार्थी चेकलिस्ट क्या है?
ई-लाभार्थी चेकलिस्ट एक वेरिफिकेशन लिस्ट होती है, जिससे पेंशन लाभार्थी यह जाँच सकते हैं कि उनकी पेंशन चालू है या नहीं।