एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना क्या है?
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना भारत सरकार की एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसे विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के लिए 2015 में शुरू किया गया था। असंगठित क्षेत्र के साथ-साथ एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना निजी क्षेत्र के श्रमिको के लिए भी उपलब्ध है। योजना के तहत लाभार्थी द्वारा इच्छित पेंशन प्राप्त करने के लिए 60 वर्ष की आयु तक मासिक योगदान करना होता है, मासिक योगदान की राशि इच्छित पेंशन और वर्तमान आयु के आधार पर तय की जाती है।
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना की विशेषताएं
Axis Bank अटल पेंशन योजना की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- पेंशन राशि - लाभार्थी अपनी इच्छा अनुसार 1,000 से 5,000 तक पेंशन राशि चुन सकते है।
- नामांकन आयु - लाभार्थी जिनकी आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष है, वह योजना में आवेदन कर सकते है।
- मृत्यु लाभ - लाभार्थी की मृत्यु की स्थिति में नामांकित व्यक्ति को योजना का लाभ दिया जाएगा।
- योगदान में अनुकूलता - लाभार्थी अपनी सहुलियत के अनुसार मासिक, त्रैमासिक या अर्ध-वार्षिक रूप से योगदान कर सकते है।
- कर लाभ - Axis Bank अटल पेंशन योजना में निवेश पर आयकर अधिनियम 1961 धारा 80CCD(1) के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है।
- अनिवार्य योगदान - Axis Bank अटल पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 20 वर्ष का योगदान अनिवार्य है।
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना पात्रता
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना में पात्र होने के लिए आवेदको निम्नलिखित शर्तो को पूरा करना होता है:
- आवेदक भारत का नागरिक होना चाहिए।
- आवेदन करते समय आवेदक की आयु 18 से 40 वर्ष होनी चाहिए।
- एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना के तहत नियमित पेंशन प्राप्त करने के लिए 20 वर्ष का योगदान अनिवार्य है।
- आवेदक के पास बचत खाता होना चाहिए।
- आवेदक किसी दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजना का लाभार्थी नहीं होना चाहिए।
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना आवश्यक दस्तावेज़
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है:
- पहचान प्रमाण (आधार कार्ड)
- पता प्रमाण (वोटर ID कार्ड)
- जन्म प्रमाण
- बैंक खाता विवरण
- पासपोर्ट साइज़ फोटो
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना में आवेदन कैसे करे?
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना में आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से किया जा सकता है:
ऑनलाइन माध्यम
- एक्सिस बैंक की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
- आवेदक अपनी इंटरनेट बैंकिंग की जानकारी से लॉग इन करे।
- एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना के आवेदन पत्र का PDF डाउनलोड करे।
- आवेदन पत्र में आवश्यक जानकारी जैसे बैंक खाता विवरण, आधार विवरण, नामांकित व्यक्ति की जानकारी और इच्छित पेंशन राशि भरे।
- इंटरनेट बैंकिंग के माध्यम से आवेदन पत्र जमा करे और अपने बैंक खाते को एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना से लिंक करे।
ऑफलाइन माध्यम
- आवेदक अपने नजदीकी एक्सिस बैंक की शाखा में जाएं।
- एक्सिस बैंक से अटल पेंशन योजना आवेदन पत्र प्राप्त करे, आवश्यक जानकारी और दस्तावेज़ के साथ बैंक में फॉर्म सबमिट कर दे।
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना के लाभ
- नियमित आय - असंगठित क्षेत्र के श्रमिको के पास वृद्धवस्था में किसी प्रकार की आर्थिक सुरक्षा नहीं होती है, ऐसे में अटल पेंशन योजना वृद्धावस्था में नियमित आय का साधन प्रदान करती है।
- इच्छित पेंशन राशि - एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना में श्रमिक अपनी इच्छा अनुसार 1,000 से 5,000 तक की पेंशन राशि चुन सकते है।
- मृत्यु लाभ - एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना मृत्यु होने पर लाभार्थी द्वारा नामांकित व्यक्ति को योजना का लाभ प्रदान करती है।
- कर लाभ - Axis Bank अटल पेंशन योजना में निवेश पर आयकर अधिनियम 1961 धारा 80CCD(1) के तहत टैक्स छूट का लाभ मिलता है।
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर (APY Calculator) एक ऐसा वित्तिय उपकरण है, जो एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना के लिए मासिक योगदान की गणना करने में सहायता करता है। एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना कैलकुलेटर यह गणना इच्छित पेंशन और वर्तमान आयु के आधार पर करता है।
निष्कर्ष
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना एक पेंशन योजना है, जिसे विशेष रूप से असंगठित क्षेत्र के श्रमिको को 60 वर्ष की आयु के बाद नियमित पेंशन प्रदान करने के लिए शुरू किया गया था। हालांकि निजी क्षेत्र के श्रमिक जो किसी दूसरी सामाजिक सुरक्षा योजना के अधीन नहीं आते है, वह भी योजना के लिए पात्र है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना में कितना पैसा कटता है?
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना में कटने वाला पैसा लाभार्थी की वर्तमान आयु और इच्छित पेंशन राशि के आधार पर तय होता है। लाभार्थी जितनी पेंशन राशि चाहता है और वर्तमान आय़ु के आधार पर गणना करके मासिक योगदान राशि निकाली जाती है।
-
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को कितनी पेंशन दी जाती है?
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना के तहत लाभार्थी को उनकी इच्छा अनुसार 1,000 से 5,000 तक की पेंशन दी जाती है।
-
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना की शुरुआत कब हुई?
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना की शुरुआत 2015 में की गई थी।
-
एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए कितने वर्षो को योगदान अनिवार्य है?
अटल पेंशन योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए न्यूनतम 20 वर्षो का योगदान अनिवार्य है।
-
यदि 20 वर्ष के व्यक्ति को 60 वर्ष की आयु के बाद नियमित 5,000 रुपए की पेंशन चाहिए, तो एक्सिस बैंक अटल पेंशन योजना के तहत उसे कितना मासिक योगदान करना होगा?
इसकी गणना
अटल पेंशन योजना कैलकुटेर से की जा सकती है, यदि आवेदक की वर्तमान आयु 20 वर्ष है, और इच्छित पेंशन राशि 5,000 है। ऐसे में गणना करने पर मासिक योगदान की राशि 248 रुपए महीना आएगी। आवेदन को यह योगदान अगले 40 वर्ष जब तक वह 60 वर्ष का नहीं हो जाता करना होगा।