RBL बैंक सावधि जमा ब्याज दरें

RBL बैंक सावधि जमा एक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जो एकमुश्त निवेश पर उच्च ब्याज प्रदान करता है। वर्तमान मे RBL बैंक सावधि जमा द्वारा सामान्य नागरिकों को 3.50% से 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों को 4.00% से 7.70% तक ब्याज दिया जा रहा है। वही अति वरिष्ठ नागरिकों को जिनकी आयु 80 वर्ष से अधिक है, उन्हे सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.75% अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
6.9%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Get Guaranteed returns up to 6.9%*

Fully Tax-Free, Life Cover Included

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use
Get Updates on WhatsApp

RBL बैंक सावधि जमा स्कीम क्या है?

आरबीएल बैंक सावधि जमा स्कीम स्थिर रिटर्न प्रदान करने वाली स्कीम है, जिसके तहत निवेशकों को एक पूर्वनिर्धारित ब्याज दर के आधार पर चयनित अवधि में ब्याज दिया जाता है और परिपक्वता पर मूल निवेश राशि को ब्याज के साथ वापस किया जाता है। 

RBL सावधि जमा के तहत वरिष्ठ नागरिक एफडी पर सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज प्राप्त कर सकते है। 

RBL बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम की मुख्य जानकारी 

RBL बैंक एफडी की निम्नलिखित विशेषताएं है:

  • जमा अवधि - 7 दिन से 10 वर्ष
  • न्यूनतम जमा राशि - ₹1,000
  • अधिकतम जमा राशि - कोई सीमा नहीं
  • वरिष्ठ नागरिक लाभ - 0.50% से 0.75% अतिरिक्त ब्याज
  • ब्याज चक्रवृद्ध - तिमाही

RBL बैंक सावधि जमा ब्याज दरें

वर्तमान में RBL बैंक सावधि जमा ब्याज दरें इस प्रकार है:

अवधि सामान्य नागरिक% वरिष्ठ नागरिक%
7 दिन से 14 दिन 3.50% 4.00%
15 दिन से 45 दिन 4.00% 4.50%
46 दिन से 90 दिन  4.50% 5.00%
91 दिन से 180 दिन 4.75% 5.25%
181 दिन से 240 दिन 5.50% 6.00%
241 दिन से 364 दिन 6.05% 6.55%
12 महीने से 500 दिन  7.00% 7.50%
501 से 18 महीने 7.00% 7.50%
18 महीने से 36 महीने 7.20% 7.70%
36 महीने से 60 महीने 7.00% 7.50%
60 महीने से 120 महीने  6.70% 7.20%
60 महीने (टैक्स सेविंग एफडी) 6.70% 7.20%

RBL बैंक सावधि जमा ब्याज दर की अन्य बैंको की ब्याज दरों से तुलना 

यहाँ टेबल में भारत के सभी प्रमुख बैंको की FD ब्याज़ दरें दी गई है:

बैंक का नाम न्यूनतम दर अधिकतम दर
RBL बैंक 3.50% 7.20%
यस बैंक 3.25% 7.00%
UCO बैंक 2.90% 6.45%
बंधन बैंक 2.95% 7.20%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया 3.40% 6.60%
बैंक ऑफ इंडिया 3.00% 6.60%
ICICI बैंक 2.75% 6.60%
HDFC बैंक 2.75% 6.60%
स्टेट बैंक ऑफ इंडिया 3.05% 6.45%
एक्सिस बैंक  3.00% 6.60%
पंजाब नैशनल बैंक 3.00% 6.60%
कोटक महिंद्रा बैंक 2.75% 6.60%
इंडसइंड बैंक 3.25% 7.00%
केनरा बैंक 3.25% 6.50%
IDFC बैंक 3.00% 7.00%
IDBI बैंक 3.00% 6.55%
इंडियन ओवरसीज़ बैंक 3.5% 6.75%
बैंक ऑफ महाराष्ट्र 2.75% 6.20%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया 3.50% 6.50%
पंजाब & सिंध बैंक 3.00% 6.70%
फेडरल बैंक 3.00% 6.70%
साउथ इंडिया बैंक 2.90% 6.60%
करूर वैश्य बैंक 4.00% 6.80%
कर्नाटक बैंक  3.50% 6.65%
DBS बैंक 2.75% 6.60%
श्रीराम फाइनेंस  6.79% 7.35%
बजाज फाइनेंस  6.60% 6.95%
महिंद्रा फाइनेंस  6.75% 7.00%
फिनकेयर स्मॉल फाइनेंस  3.00% 8.61%
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.00% 6.75%
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 4.00% 8.20%
DCB बैंक 3.75% 7.40%
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक  3.50% 7.60%
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक 2.75% 7.60%
कर्नाटक ग्रामीण बैंक 3.25% 6.85%
नॉर्थ इस्ट स्मॉल फाइनेंस बैंक 3.50% 8.50%
सारस्वत बैंक 3.25% 7.00%
अन्य बैंको की सूची

RBL बैंक सावधि जमा प्रकार

RBL बैंक द्वारा विभिन्न प्रकार की सावधि जमा पेश की गई है:

  1. RBL टैक्स सेविंग एफडी

    RBL टैक्स सेविंग सावधि जमा आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत कर लाभ प्रदान करती है, यह विशेष एफडी 5 साल की लॉक इन अवधि के साथ आती है।

    • अवधि - 5 वर्ष
    • समयपूर्व निकासी - नहीं
    • नामांकन - उपलब्ध
    • न्यूनतम निवेश राशि - ₹100 
    • अधिकतम निवेश राशि - 1.5 लाख
  2. RBL डिजिटल फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम 

    RBL डिजिटल सावधि जमा स्कीम एक विशेष एफडी योजना है, जिसके तहत सरलता से ऑनलाइन एफडी खाता खोला जा सकता है।

    • अवधि - 7 दिन से 10 वर्ष
    • ब्याज भुगतान विकल्प - मासिक, त्रैमासिक या पुनर्निवेश
    • नामांकन - उपलब्ध
    • समयपूर्व निकासी - उपलब्ध बिना किसी जुर्माने के
  3. RBL वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉजिट योजना 

    RBL वरिष्ठ नागरिक एफडी स्कीम के लिए 60 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक पात्र होते है। इस विशेष एफडी के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।

    • अवधि - 7 दिन से 20 वर्ष 
    • ओवरड्राफ्ट सुविधा - उपलब्ध
    • समयपूर्व निकासी - उपलब्ध
    • ब्याज भुगतान विकल्प - मासिक और त्रैमासिक
  4. RBL अति वरिष्ठ नागरिक फिक्स्ड डिपॉजिट योजना (अक्षय निधि)

    RBL अति वरिष्ठ नागरिक सावधि जमा एक विशेष प्रकार की एफडी योजना है, जिसे 80 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए शुरू किया गया है। RBL सावधि जमा के तहत अति वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.75% अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। 

    • अवधि - 7 दिन से 10 वर्ष 
    • ओवरड्राफ्ट सुविधा - मूल राशि का 90% तक उपलब्ध
    • समयपूर्व निकासी - उपलब्ध
    • ब्याज भुगतान विकल्प - मासिक और त्रैमासिक

RBL बैंक में एफडी खाता कैसे खोले?

ग्राहक RBL बैंक में एफडी खाता ऑनलाइन और ऑफलाइन माध्यमों से खोल सकते है:

ऑनलाइन माध्यम 

  • स्टेप 1 - RBL नेट बैंकिंग या RBL मोऐप पर लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 - लॉग इन करने के बाद फिक्स्ड डिपॉजिट सेक्शन पर जाएं।
  • स्टेप 3 - आधार कार्ड और PAN कार्ड के माध्यम से सत्यापन पूरा करें।
  • स्टेप 4 - सभी जानकारी की पुष्टि करें और सबमिट करें।
  • स्टेप 5 - प्रक्रिया पूरी होने के बाद एफडी रसीद प्राप्त करें।

ऑफलाइन माध्यम 

  • स्टेप 1 - RBL बैंक की नजदीकी बैंक शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - बैंक से एफडी आवेदन पत्र की मांग करें।
  • स्टेप 3 - आवेदन पत्र प्राप्त करें और उसमे आवश्यक जानकारी भरे।
  • स्टेप 4 - आवश्यक दस्तावेज़ो को आवेदन पत्र के साथ संलग्न करें।
  • स्टेप 5 - बैंक में एफडी जमा राशि का भुगतान करें।
  • स्टेप 6 - प्रक्रिया पूरी होने के बाद बैंक से सावधि जमा रसीद प्राप्त करें।

निष्कर्ष

RBL बैंक द्वारा वर्तमान में सामान्य नागरिकों को 7.20% और वरिष्ठ नागरिकों को 7.70% तक ब्याज दिया जा रहा है। RBL सावधि जमा स्कीम के तहत सामान्य नागरिकों की तुलना में वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% और अति वरिष्ठ नागरिकों को 0.75% अतिरिक्त ब्याज दिया जा रहा है। उच्च ब्याज के साथ यह RBL सावधि जमा योजना विशेष प्रकार की एफडी विकल्प भी प्रदान करती है, जो इसे एक उपयुक्त निवेश विकल्प बनाता है। आरबीएल बैंक सावधि जमा योजना में ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से निवेश कर सकते है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • RBL बैंक वरिष्ठ नागरिकों को कितना ब्याज प्रदान कर रहा है?

    RBL बैंक वरिष्ठ नागरिकों को 4.00% से 7.70% तक ब्याज दे रहा है, यह ब्याज दरे सामान्य दरों से अधिक है। 
  • क्या RBL बैंक एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है?

    हाँ, RBL बैंक एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है। ऐसे ग्राहक जिनकी आय और क्रेडिट स्कोर कम है, वह इस क्रेडिट कार्ड के माध्यम से अपना क्रेडिट स्कोर बेहतर कर सकते हैं। RBL क्रेडिट कार्ड आपात खर्चो से निपटने में भी आपकी सहायता कर सकता है। 
  • क्या RBL बैंक एफडी पर नामांकन की सुविधा देता है?

    हाँ, RBL एफडी खाता खोलते समय आप नामांकन दर्ज कर सकते है, इससे आपकी अनुपस्थिति में नामांकित व्यक्ति को लाभ दिया जाएगा। 
  • RBL बैंक वरिष्ठ नागरिकों को कितना अतिरिक्त ब्याज देता है?

    RBL बैंक वरिष्ठ नागरिकों सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% से 0.75% ब्याज प्रदान करता है।
  • एफडी पर कौन सा बैंक कितना ब्याज देता है?

    यदि आप यह जानना चाहते है, कि कौन सा बैंक कितना ब्याज देता है तो आप इस लेख में दिए गए टेबल के माध्यम से यह जान सकते है।
FD Calculator

Total Investment

₹500 ₹30L
Enter Total Investment

Rate of Interest (Yearly)

1% 15%
Rate of Interest (Yearly)

Time Period

1 Year 15 Years
Enter Time Period
Interest Earned
Maturity Amount

FD Rates articles

Recent Articles
Popular Articles
HSBC Zero Balance Savings Account

24 Mar 2026

The HSBC Zero Balance Savings Account is a basic savings account
Read more
HSBC Savings Account

24 Mar 2026

The HSBC savings account enables customers to save securely and
Read more
IDBI Bank Zero Balance Savings Account

24 Mar 2026

The IDBI Bank Zero Balance Savings Account facilitates financial
Read more
IDBI Bank Savings Account

23 Mar 2026

IDBI Bank savings account allows customers to save money
Read more
Federal Bank Zero Balance Savings Account

23 Mar 2026

The Federal Bank Zero Balance Savings Account allows customers
Read more
SBI Fixed Deposit Monthly Income Scheme
  • 04 Apr 2022
  • 103824
The SBI Fixed Deposit Monthly Income Scheme, commonly called the SBI Annuity Deposit Scheme. It is a specialised
Read more
Best Savings Bank Accounts in India in 2026
  • 07 May 2025
  • 41125
Choosing the right savings bank account is important for managing your finances efficiently. In 2026, several
Read more
FD Rates Comparison in India
  • 10 Feb 2026
  • 12732
The interest rates on fixed deposits (FDs) in India are generally between 2.60% to 8.60% p.a. for general citizens
Read more
SBI Zero Balance Account Opening Online
  • 11 Feb 2026
  • 2875
Opening an SBI zero balance account online is a quick and easy way to start banking without worrying about
Read more
SBI MOD Interest Rate
  • 24 Dec 2024
  • 51948
SBI Multi Deposit Scheme (MODS) is one such financial product in which your or another individual's term deposit
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed, along with the other variable factors. The 6.9% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and premium term of 10 years with a Rs . 20,000 monthly instalment premium. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year, and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
** The Life Cover amount varies as per plan specifications. Please read the policy document for details.
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL