SBI एफडी समय से पहले निकासी 2026

SBI बैंक, जरूरत पड़ने पर एफडी को समय से पहले तोड़ने की अनुमति देता है, लेकिन ऐसा करने पर 0.50% से 1.00% का जुर्माना लगाता है। ऐसा इसलिए है क्योंकि बैंक एफडी को मैच्योरिटी से पहले तोड़ने को बढ़ावा नहीं देता है। एफडी तोड़ने के बाद बैंक सिर्फ उतने ही दिनों का ब्याज आपको देगा, जितने दिनों के लिए आपका पैसा एफडी में रहा है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Explore plans
Updated: 22-06-2026 10:51:15 AM

SBI समय से पहले FD तोड़ने से क्या होता है?

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया में समय से पहले सावधि जमा तोड़ने पर लागू ब्याज से 0.50% से 1.00% का जुर्माना लगाया जाता है, इसके बाद राशि आपके खाते में भेजी जाती है। इसके अलावा एसबीआई FD तोड़ने के अन्य नुकसान भी हैं।

  • न्यूनतम राशि निकासी का नियम: SBI बैंक में 7 दिनों से कम की अवधि में FD निकासी करने पर ब्याज नहीं दिया जाता है।
  • जुर्माना एफडी अवधि से तय होता है: FD तोड़ने पर लगने वाला जुर्माना और खाते के लिए एसबीआई एफडी ब्याज दर, राशि के खाते में रहने के समय पर तय होता है।
  • टैक्स सेवर FD से निकासी नहीं कर सकते: स्टेट बैंक ऑफ इंडिया टैक्स सेवर एफडी से निकासी की अनुमति नहीं देता है, क्योंकि यह 5 साल के लिए लॉक इन रहती है।
  • एफडी के बदले लोन नहीं लिया जा सकता: यदि आप फिक्स्ड डिपॉजिट के बदले लोन लेने का सोच रहे हैं, तो यह केवल तभी संभव है, जब आपने अपनी एफडी तोड़ी न हो।

SBI में समय से पहले एफडी कैसे बंद करें?

एसबीआई में समय से पहले एफडी कैसे तोड़े? नीचे ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों की जानकारी दी गई है:

ऑनलाइन तरीका

  • स्टेप 1: अपने मोबाइल में पहले SBI के YONO App में लॉग इन करें।
  • स्टेप 2: फिर Fixed Deposit अनुभाग में जाएं और ‘Close A/C Prematurely’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 3: वह एफडी चुनें जिसे बंद कराना है और ‘Proceed’ पर क्लिक कर दें।
  • स्टेप 4: इसके बाद आपके FD से लिंक नंबर पर आए OTP को दर्ज करें।
  • स्टेप 5: बैंक आपकी जानकारी की वेरिफिकेशन करने के बाद, SBI से लिंक बचत खाते में राशि भेज देगा।

ऑफलाइन तरीका

  • स्टेप 1: SBI बैंक की नजदीकी शाखा पर जाएं।
  • स्टेप 2: वहां से FD निकासी फॉर्म प्राप्त करें।
  • स्टेप 3: फॉर्म में अपने सावधि जमा खाते का नंबर और अन्य जानकारी भरें।
  • स्टेप 4: फिर एफडी की रसीद के साथ फॉर्म जमा कर दें।
  • स्टेप 5: बैंक अधिकारी सारी जानकारी की वेरिफिकेशन करने के बाद राशि आपके लिंक्ड अकाउंट में भेज देंगे।

FD समयपूर्व निकासी कैलकुलेटर

SBI प्रीमैच्योर विड्रॉल कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से आप यह अनुमान लगा सकते हैं, कि एफडी तोड़ने पर आपको कितनी राशि मिलेगी। यह कैलकुलेटर जुर्माने को ध्यान में रखकर ही गणना करता है, इसका उपयोग करने के लिए आपको कैलकुलेटर में शुरुआती निवेश राशि, तय ब्याज दर और कुल FD अवधि दर्ज करनी होती है।

निष्कर्ष

स्टेट बैंक ऑफ इंडिया आपको समय से पहले एफडी तोड़ने पर 1% का जुर्माना लगाता है। यह जुर्माना आपके एफडी पर मिल रहे कुल ब्याज से काटा जाता है। यदि आप जानना चाहते हैं कि पेनल्टी कटने के बाद आपको कुल कितनी राशि प्राप्त होगी, तो इसके लिए आप SBI कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते हैं। दरअसल मैच्योरिटी से पहले एफडी तोड़ने पर ग्राहकों को ब्याज का भारी नुकसान झेलना पड़ता है, इसलिए बैंक इसे बढ़ावा नहीं देता है। लेकिन जरूरत के समय ग्राहक पैसे प्राप्त कर सकें, इसके लिए बैंक उन्हे एफडी के बदले लोन और क्रेडिट कार्ड प्रदान करता है, जो एफडी राशि की 90% लिमिट के साथ आते हैं। साथ ही बैंक क्रेडिट और लोन का भुगतान करने के लिए पर्याप्त समय और EMI सुविधा देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • शाखा में खोले गए एसबीआई एफडी को कैसे बंद करें?

    आप अपने SBI सावधि जमा खाते को बंद करने के लिए बैंक की शाखा पर जा सकते हैं। वहां से आपको 'एफडी क्लोजर फॉर्म' भरना होगा और सावधि जमा रसीद के साथ आधार कार्ड या पैन कार्ड की फोटो कॉपी जमा करनी होगी।
  • अगर हम एसबीआई में मैच्योरिटी से पहले एफडी तोड़ते हैं तो क्या होगा?

    अगर आप मैच्योरिटी से पहले एफडी तोड़ते हैं, तो बैंक केवल उस अवधि का ब्याज देगा जितने समय पैसा बैंक में रहा है। इसी के साथ, यदि आपकी एफडी 7 दिन से कम की है, तो बैंक द्वारा कोई भी ब्याज लाभ नहीं दिया जाता है।
  • एसबीआई की कौन सी एफडी समय से पहले नहीं निकाली जा सकती है?

    SBI की टैक्स सेवर सावधि जमा 5 साल से पहले कभी नहीं निकाली जा सकती है। इसके अलावा, बैंक की कुछ विशेष 'नॉन-कॉलएबल' एफडी को भी समय से पहले बंद करने की अनुमति नहीं होती है।

Fd Premature Withdrawal Articles

Recent Articles
Popular Articles
केनरा बैंक सावधि जमा समय से पहले निकासी

23 Jun 2026

केनरा बैंक की सावधि जमा
Read more
एक्सिस बैंक FD समय से पहले निकासी

23 Jun 2026

एक्सिस बैंक सावधि जमा
Read more
बैंक ऑफ बड़ौदा FD समयपूर्व निकासी

23 Jun 2026

BOB एफडी को समय से पहले बंद
Read more
इंडसइंड बैंक FD से समयपूर्व निकासी

22 Jun 2026

इंडसइंड बैंक में एफडी
Read more
PNB FD समय से पहले निकासी
  • 12 Jun 2026
  • 49
पंजाब नेशनल बैंक एफडी पर प्रीमैच्योर
Read more
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी समय से पहले निकासी
  • 15 Jun 2026
  • 29
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा को समय
Read more
बंधन बैंक सावधि जमा से समय से पहले निकासी
  • 12 Jun 2026
  • 31
बंधन बैंक में FD का समय पूरा होने से पहले
Read more
इंडियन बैंक FD समयपूर्व निकासी
  • 12 Jun 2026
  • 28
यदि आप इंडियन बैंक में समय से पहले एफडी
Read more
यूनियन बैंक के सावधि जमा खाते की समय से पहले निकासी
  • 15 Jun 2026
  • 27
यूनियन बैंक में समय से पहले सावधि जमा को बंद
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL