ICICI बैंक की सावधि जमा में समय से पहले निकासी

ICICI बैंक एफडी को मैच्योरिटी से पहले बंद करने की अनुमति देता है, हालांकि इसपर बैंक 0.50% से 1% का जुर्माना लगाता है। अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर ग्राहक सावधि जमा तोड़ सकते हैं, लेकिन उन्हें ब्याज का भारी नुकसान उठाना पड़ता है। इस नुकसान से बचने के लिए ग्राहक एफडी के बदले लोन या क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। खाते पर लगने वाले जुर्माने की ब्याज दर इस बात पर निर्भर करती है, कि आपके पैसे खाते में कितने दिनों के लिए रहे हैं।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
7.4%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
7.4% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Explore plans
Updated: 23-06-2026 06:38:16 AM

ICICI बैंक समय से पहले एफडी निकासी क्या है?

ICICI बैंक एफडी समय से पहले एफडी निकासी कराना एक सुविधा है, जिसके तहत आप अपनी एफडी बीच में ही बंद करा सकते हैं। यह सुविधा उन ग्राहकों को मिलती है जिनका बैंक में सावधि जमा खाता है, लेकिन बैंक इस राशि को आपके खाते में भेजने से पहले 1% तक का जुर्माना काट लेता है। यह जुर्माना आपकी एफडी के खाते में रहने की अवधि से तय होता है।

इसके अलावा यदि आप 7 दिनों के भीतर एफडी निकासी करते हैं, तो बैंक ICICI एफडी ब्याज दर का लाभ नहीं देता है। ध्यान रखें कि इस सुविधा का उपयोग टैक्स सेवर एफडी के लिए नहीं किया जा सकता है।

क्या ICICI बैंक में एफडी की समय से पहले निकासी पर कोई जुर्माना है?

ICICI बैंक की एफडी को समय से पहले निकालने पर बैंक आपकी लागू ब्याज दर पर जुर्माना लगा सकता है:

अवधि जुर्माना
1 साल से कम अवधि के लिए 0.50%
1 साल से अधिक और 5 साल से कम के लिए 1.00%

ICICI बैंक में समय से पहले सावधि जमा से पैसे कैसे निकालें?

ICICI बैंक की एफडी से समय से पहले पैसे निकालने के लिए नीचे दी गई स्टेप्स का पालन करें:

  • स्टेप 1: एफडी निकासी के लिए ‘iMobile’ में लॉग इन करें।
  • स्टेप 2: होम पेज पर दिए गए ‘Deposit’ अनुभाग में जाएं।
  • स्टेप 3: फिर ‘Fixed Deposit’ विकल्प पर क्लिक करें।
  • स्टेप 4: वह एफडी चुनें जिससे निकासी करना चाहते हैं।
  • स्टेप 5: बंद करने के लिए ‘Premature Withdrawal’ पर क्लिक करें।
  • स्टेप 6: जानकारी को जांच लें और OTP के साथ सबमिट करें।

ICICI बैंक के फिक्स्ड डिपॉजिट की समय से पहले निकासी से कैसे बचें?

ICICI बैंक में चल रही एफडी को बीच में बंद करने से बचने के लिए बैंक द्वारा दी गई निम्न सुविधाओं का उपयोग करें:

  • सावधि जमा के बदले लोन: ICICI बैंक अपने ग्राहकों की सुविधा के लिए सावधि जमा के बदले लोन की सुविधा देता है। इससे आप अपनी एफडी राशि का 90% लोन के रूप में प्राप्त कर सकते हैं। इससे आपकी एफडी बंद भी नहीं होती है और ब्याज दर भी चालू रहती है।
  • सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड: अपनी एफडी से समय से पहले निकासी करने के बजाय आप ICICI बैंक एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड की सुविधा ले सकते हैं। इस कार्ड से आप अपनी एफडी का 80% से 90% खर्च कर सकते हैं। साथ ही, बैंक क्रेडिट कार्ड का बिल चुकाने के लिए पर्याप्त समय देता है।
  • सावधि जमा से आंशिक निकासी: आप एफडी तोड़ने से बेहतर आंशिक निकासी सुविधा का उपयोग कर सकते हैं। इसमें आप अपनी एफडी से उतनी राशि निकाल सकते हैं, जितनी आपको जरूरत है। इससे आपकी एफडी में शेष राशि पर ब्याज मिलता रहता है। इस सुविधा में आवेदन के समय आपको ‘Partial Withdrawal’ का विकल्प चुनना होता है।

निष्कर्ष

ICICI बैंक से एफडी तोड़ने पर 1% का जुर्माना कटता है लेकिन अब आपको पैसों की जरूरत पड़ने पर एफडी तोड़ने की जरूरत नहीं है। आप अपनी फिक्स्ड डिपॉजिट को चालू रखकर भी उससे राशि निकाल सकते हैं। देखिए, ICICI बैंक अपनी एफडी की बेहतर ब्याज दर के साथ कई अन्य एफडी सुविधाएं देता है। जैसे कि आप अपनी एफडी के बदले लोन और क्रेडिट कार्ड ले सकते हैं। इतना ही नहीं बल्कि, ICICI बैंक आपको राशि वापसी करने के लिए काफी कम ब्याज लगाता है और समय भी देता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • ICICI बैंक से समय से पहले एफडी निकासी के लिए क्या करना पड़ेगा?

    अपने ICICI बैंक मे चल रही एफडी निकासी के लिए आप अपने नजदीकी ICICI बैंक शाखा में जाकर, आपनी एफडी रसीद और आधार कार्ड के साथ आवेदन जमा करना होगा।
  • क्या मैं अपनी ICICI बैंक की टैक्स सेवर एफडी से 2 साल में निकासी कर सकता हूँ?

    नहीं, टैक्स सेवर एफडी में 5 साल का अनिवार्य लॉक-इन पीरियड होता है, जिससे पहले आप राशि नहीं निकाल सकते है। इस प्रकार की एफडी को न तो बीच में बंद किया जा सकता है और न ही इस पर लोन सुविधा मिलती है।

Fd Premature Withdrawal Articles

Recent Articles
Popular Articles
केनरा बैंक सावधि जमा समय से पहले निकासी

23 Jun 2026

केनरा बैंक की सावधि जमा
Read more
एक्सिस बैंक FD समय से पहले निकासी

23 Jun 2026

एक्सिस बैंक सावधि जमा
Read more
बैंक ऑफ बड़ौदा FD समयपूर्व निकासी

23 Jun 2026

BOB एफडी को समय से पहले बंद
Read more
SBI एफडी समय से पहले निकासी

22 Jun 2026

SBI बैंक, जरूरत पड़ने पर
Read more
इंडसइंड बैंक FD से समयपूर्व निकासी

22 Jun 2026

इंडसइंड बैंक में एफडी
Read more
PNB FD समय से पहले निकासी
  • 12 Jun 2026
  • 53
पंजाब नेशनल बैंक एफडी पर प्रीमैच्योर
Read more
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया एफडी समय से पहले निकासी
  • 15 Jun 2026
  • 29
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में सावधि जमा को समय
Read more
बंधन बैंक सावधि जमा से समय से पहले निकासी
  • 12 Jun 2026
  • 32
बंधन बैंक में FD का समय पूरा होने से पहले
Read more
इंडियन बैंक FD समयपूर्व निकासी
  • 12 Jun 2026
  • 28
यदि आप इंडियन बैंक में समय से पहले एफडी
Read more
यूनियन बैंक के सावधि जमा खाते की समय से पहले निकासी
  • 15 Jun 2026
  • 27
यूनियन बैंक में समय से पहले सावधि जमा को बंद
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
##The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with other variable factors. 7.4% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and a premium term of 10 years with ₹5,00,000 annually installment premium. All plans listed here are from insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL