एलआईसी सरेंडर वैल्यू कैसे चेक करें

एलआईसी पॉलिसी का सरेंडर वैल्यू आप एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर जांच सकते हैं। इसके लिए आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपनी लाॅगिन आईडी से पोर्टल पर लाॅगिन करना होगा । इसके बाद वहां पॉलिसी विवरण का विकल्प होगा , जहां आप अपनी पॉलिसी की वर्तमान सरेंडर वैल्यू को देख सकते है ।

Read more
एलआईसी योजनाओं के लाभ-
एलआईसी पॉलिसी ऑनलाइन परेशानी मुक्त खरीदें
धारा 80सी और 10(10डी) के तहत कर बचत^
उच्च रिटर्न वाली बाज़ार लिंक योजनाएँ
एलआईसी अधिनियम की धारा 37 के अनुसार संप्रभु गारंटी
LIC life insurance
We are rated++
rating
15.8 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
7.16 Crore
Policies Sold
In-Built life cover
अब पॉलिसीबाजार पर उपलब्ध है
एलआईसी के साथ 100% गारंटीड रिटर्न्स से अपनी संपत्ति बढ़ाएं
+91
योजनाएं देखें
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #For a 55 year on investment of 20Lacs कर लाभ कर कानूनों में बदलाव के अधीन है
We are rated++
rating
15.8 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
7.16 Crore
Policies Sold

इसके अलावा यहां आप अपनी योजना से जुड़ी अन्य जानकारियां जैसे बोनस , पॉलिसी की स्थिति इत्यादि भी देख सकते है ।

इससे आपको प्राप्त होने वाले कुल प्रतिफल का अंदाजा लगा सकते है । और साथ ही यह आपको सही निर्णय लेने में भी मदद करेगा कि आपको अपनी पाॅलिसी सरेंडर करनी चाहिए या नहीं ।

एलआईसी सरेंडर वैल्यू क्या है ?

एलआईसी सरेंडर वैल्यू का अर्थ उस राशि से है जो एक पाॅलिसीधारक को एलआईसी द्वारा तब प्रदान की जाती है जब बीमाधारक बीमा की मैच्योरिटी से पहले अपनी योजना को बंद कराना चाहता है ।एलआईसी के नियमों और कानूनों के अनुसार यदि आप बीमा की पूर्ण अवधि तक किश्त का भुगतान करते है तो परिपक्वता के समय आपको पूरा पैसा और साथ ही अर्जित बोनस की प्राप्ती होती है । यदि आप किसी कारणवश समय से पहले पाॅलिसी को बंद करा देते है तो इसके विपरीत तय शर्तों के तहत कुछ राशि में कटौती कर आपको शेष राशि लौटा दी जाती है । आपातकालिन स्थिति में यह विकल्प काफी सहायता करता है जब आप किसी दुविधा के कारण प्रीमियम नहीं भर पाते है ।

अधिकतर बीमा कंपनियों के नियमों के तहत एलआईसी की योजनाओं में सरेंडर वैल्यू आपकी पॉलिसी के प्रकार और लागू नियमों पर निर्भर करती है। इससे पहले पाॅलिसी बंद कराने पर कुछ नहीं मिलता है ।

एलआईसी सरेंडर वैल्यू कैसे चेक करें?

एलआईसी की सरेंडर वैल्यू को सामान्यत: आप आनॅलाइन या आफॅलाइन दोनों ही तरहों से चेक कर सकते है जो कि निम्न प्रकार से है -

ऑनलाइन तरीका :

LIC पोर्टल के माध्यम से -

आजकल के आनॅलाइन और डिजिटल युग में सरेंडर वैल्यू को चेक करने का सबसे आसान माध्यम आनॅलाइन ही है ।एलआईसी के ग्राहक पोर्टल की मदद से आप सरेंडर वैल्यू को आसानी से चेक कर सकते है । यहां इस पोर्टल की मदद से सरेंडर वैल्यू को जानने के लिए आवश्यक चरण बताए गए है-

  • स्टेप 1:यदि आप एक नए उपयोगकर्ता है तो आपको पंजीकरण करना आवश्यक होगा - इसके लिए आप एलआईसी की अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं और ग्राहक सेवा पोर्टल में नए यूजर पर क्लिक करें । अब यहां अपनी व्यक्तिगत जानकारी जैसे पाॅलिसी विवरण , मोबाइल नंबर , ईमेल और अन्य जानकारी भर कर पंजीकरण करें । इसके बाद आपको ओटीपी को सत्यापित करना होगा। इसके पश्चात आपका अंकाउट सक्रिय हो जाएगा ।

  • स्टेप 2:लॉगिन करना - इस चरण में आपको अपने यूजर आई डी और पासवर्ड की मदद से लाॅगिन करना होगा ।

  • स्टेप 3:पॉलिसी का चयन - अब आपको डैशबोर्ड पर पाॅलिसी की सूची दिखेगी जिसमें से आप जिस पाॅलिसी की सरेंडर वैल्यू चेक करना चाहते है आप कर सकते है ।

  • स्टेप 4:पॉलिसी डिटेल्स देखें: "पाॅलिसी स्टेटस" या "पाॅलिसी विवरण देखें " विकल्प पर क्लिक करें। जहां उपलब्ध हो, वहां आपको सरेंडर वैल्यू की जानकारी भी दिखाई जा सकती है। कुछ पॉलिसी में "सरेंडर कोट" का अलग विकल्प होता है।

  • स्टेप - 5: सरेंडर कोट प्राप्त करें: यदि डायरेक्ट नहीं दिख रहा, तो "आनॅलाइन सर्विस रिक्वेस्ट" में सरेंडर कोट रिक्वेस्ट करें।रिक्वेस्ट की प्रक्रिया और समय पॉलिसी तथा सेवा के प्रकार पर निर्भर कर सकता है ।

एलआईसी मोबाइल ऐप द्वारा-

  • स्टेप 1:अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से MyLIC ऐप डाउनलोड करके भी आप अपनी सरेंडर वैल्यू की जांच कर सकते है ।

  • स्टेप 2: ऐप डाॅउनलोड करने के बाद आपको एलआईसी अकाउंट की जानकारी से ऐप में लाॅगिन करना होगा ।

  • स्टेप 3:इसके बाद आप "पॉलिसी विवरण"भाग में जाकर अपनी पाॅलिसी की सरेंडर वैल्यू देख सकते है ।

इस तरह आप कुछ ही मिनटों में अपनी LIC पॉलिसी का सरेंडर वैल्यू स्टेटस आसानी से जान सकते हैं।

ऑफलाइन तरीका

यदि ऑनलाइन सुविधा नहीं इस्तेमाल करना चाहते, तो ऑफलाइन तरीके भी उपलब्ध हैं जो कि निम्नलिखित हैं:

  • नजदीकी LIC ब्रांच विजिट करें: आप अपनी पॉलिसी डॉक्यूमेंट और आईडी प्रूफ लेकर एलआईसी ब्रांच जाएं। वहां काउंटर पर सरेंडर वैल्यू इंक्वायरी फॉर्म भरें और जमा करें स्टाफ तुरंत कैलकुलेशन करके आपको सरेंडर वैल्यू की जानकारी दे देगा ।

  • एजेंट से संपर्क करें: आपके पॉलिसी एजेंट से बात करें। वे पॉलिसी डिटेल्स से वैल्यू कैलकुलेट कर सकते हैं।

  • हेल्पलाइन कॉल करें: एलआईसी (LIC) की टोल-फ्री नंबर 1800-33-4433 पर कॉल करके पॉलिसी नंबर बताएं। वे गाइड करेंगे या वैल्यू बता सकते हैं।

एलआईसी सरेंडर वैल्यू कैलकुलेटर क्या है ?

एलआईसी सरेडर वैल्यू कैलकुलेटर एक प्रकार का आनॅलाइन उपकरण है जिसकी सहायता से आप उस राशि का अनुमान लगा सकते है जो आपको समय से पहले पाॅलिसी बंद करने पर प्राप्त होती है । अगर आप कभी पाॅलिसी बंद करने के बारे में सोचते है तो इससे पहले जरूरी है कि आप मूलत: प्राप्त होने वाली राशि का पूर्वानुमान लगा लें ।यह गणक आपकी इसमें सहायता करेगा ।इस उपकरण का इस्तेमाल करने के लिए आपको अपनी पाॅलिसी से संबंधित कुछ जानकारियों को दर्ज करना होगा जिसमें भरा गया प्रीमियम , पाॅलिसी की अवधि इत्यादि शामिल है । इसके तुरंत बाद यह उपकरण आपको यह स्पष्ट कर देता है कि पाॅलिसी बंद करने पर आपको कितना रिफंड प्राप्त होगा ।

एलआईसी सरेंडर करने पर आपको क्या मिलता हैं?

एलआईसी पाॅलिसी सरेंडर करने पर आपको कितना पैसा या क्या वैल्यु मिलेगी यह आपको निम्न विकल्प द्वारा बताया गया हैं -

गारंटीड सरेंडर वैल्यू

गारंटीड सरेंडर वैल्यू वह न्यूनतम राशि है जो बीमाधारक को प्रदान की जाती है । इस राशि में पहले साल की किश्त और किसी भी अतिरिक्त चार्ज के मूल्य को हटाकर जमा किए गए कुल प्रीमियम का 30 प्रतिशत तक होती है वह कम से कम राशि है जो पॉलिसीधारक को दी जाती है।यदि आपकी पॉलिसी पार्टिसिपेटिंग श्रेणी की है, तो इसमें अब तक मिला कुल बोनस भी शामिल किया जाता है।

स्पेशल सरेंडर वैल्यू

यह आमतौर पर ज्यादा होती है और कंपनी के सरेंडर वैल्यू फैक्टर पर आधारित होती है। इसमें पेड-अप वैल्यू को डिस्काउंट फैक्टर से गुणा किया जाता है।

आपको जो राशि मिलेगी, वह इन दोनों में से ज्यादा वाली होगी। सरेंडर करने से पहले वैल्यू चेक करना जरूरी है क्योंकि एक बार सरेंडर करने के बाद पॉलिसी हमेशा के लिए बंद हो जाती है और जीवन बीमा कवर खत्म हो जाता है।

एलआईसी सरेंडर वैल्यू की गणना कैसे करें ?

यदि आप सरेंडर वैल्यू की जानकारी तुरंत चाहते है तो आप स्वंय इसे निम्नलिखित प्रकिया द्वारा कैलकुलेट कर सकते हैं:

  • GSV फॉर्मूला :(कुल भरे प्रीमियम – पहला साल प्रीमियम – एक्स्ट्रा प्रीमियम) × 30% + जमा बोनस (यदि हो)

GSV उदाहरण :यदि हरीश ने तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष 35,000 रुपये का भुगतान किया है: GSV = (1,05,000 – ₹35,000 – 0) × 30% = ₹70,000 × 30% = ₹21,000

  • स्पेशल सरेंडर वैल्यू के लिए कंपनी के फैक्टर टेबल देखें जो कि ब्रोशर में उपलब्ध होते हैं।

SSV उदाहरण :यदि रिया की बीमा राशि 15,00,000 रुपये है और उसने तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष 50,000 रुपये का प्रीमियम अदा किया है: विशेष समर्पण मूल्य = 4,00,000 + 40,000 = 4,40,000 × 40% = 1,76,000 रुपये

एलआईसी सरेंडर वैल्यू को प्रभावित करने वाले कारक कौन कौन से है ?

एलआईसी सरेंडर वैल्यू कई बातों पर निर्भर करती है, जिसमें निम्नलिखित बातें शामिल है -

  • आपने अब तक कितनी बार प्रीमियम भरा और कितनी राशि आप अब तक आप भुगतान कर चुकें है ।

  • आपकी पॉलिसी का प्रकार कौन सा है जैसे एंडोमेंट, मनी बैक, यूलिप या कोई अन्य ।

  • साथ ही पॉलिसी की अवधि कितनी है और कितना समय बीत चुका है ।

  • आपका कितना जमा बोनस है । (पार्टिसिपेटिंग प्लान में)

  • लागू सरेंडर फैक्टर और पॉलिसी वर्ष

यदि आपने ज्यादा साल प्रीमियम भरा है, तो वैल्यू ज्यादा मिलेगी। यूलिप प्लान में फंड वैल्यू और चार्जेस भी प्रभावित करते हैं।

नोट - आप अगर मैच्योरिटी से पहले एलआईसी पॉलिसी सरेंडर करते है तो आप एलआईसी की अधिकारिक पोर्टल पर जाकर सरेंडर वैल्यू की जांच कर सकते हैं।

एलआईसी सरेंडर वैल्यू चेक करने के लाभ क्या है ?

यहां एलआईसी पॉलिसी के सरेंडर मूल्य का अनुमान लगाने के लिए एलआईसी सरेंडर वैल्यू कैलकुलेटर का उपयोग करने के कुछ प्रमुख लाभ दिए गए हैं:

  • बेहतर वित्तीय योजना :यदि आपको आकस्मिक रूप से आपको कभी धन संबंधी जरूरतों की आवश्यकता पड़ती है, तो अपनी बीमा पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू जानना आपके लिए महत्वपूर्ण होता है। इससे आप यह निर्णय ले सकते हैं कि पॉलिसी को सरेंडर करना आपके लिए सही विकल्प है या नहीं।

  • पॉलिसी सरेंडर और लोन विकल्प की तुलना :सरेंडर वैल्यू जानने से आपको यह तय करने में आसानी होती है कि पॉलिसी बंद करके पैसे निकालना ज़्यादा सही रहेगा या फिर उसी पॉलिसी पर लोन लेना।

  • संभावित कटौतियों का सही अनुमान :पॉलिसी सरेंडर करने पर मिलने वाली राशि आमतौर पर जमा किए गए प्रीमियम का एक निश्चित प्रतिशत होती है। सरेंडर वैल्यू की जांच करके आप यह जान सकते हैं कि कितनी कटौती होगी और आपको वास्तविक रूप से कितनी राशि प्राप्त होगी।

  • पारदर्शिता और सही जानकारी :सरेंडर वैल्यू से आपको गारंटीड (GSV) और स्पेशल सरेंडर वैल्यू (SSV) दोनों की साफ जानकारी मिल जाती है। इससे आप अपनी पॉलिसी की आज की सही कीमत समझ पाते हैं और सही आर्थिक फैसला ले पाते हैं। साथ ही, पॉलिसी बंद करने पर कितना पैसा कटेगा और असल में आपके हाथ में कितना पैसा आएगा, इसका भी आपको पहले से सही अंदाज़ा मिल जाता है।

नोट : आप LIC सरेंडर वैल्यू कैलकुलेटरका उपयोग करके आसानी से LIC सरेंडर वैल्यू का पता कर सकते हैं , कि आपको 6 वर्ष के बाद सरेंडर वैल्यू , 10 वर्ष के बाद सरेंडर वैल्यू या 15 साल के बाद कितनी सरेंडर वैल्यू प्रदान कि जाएगी।

सरेंडर करने से पहले ध्यान रखने वाली बातें कौन सी है ?

सरेंडर अंतिम विकल्प होना चाहिए क्योंकि:

  • सरेंडर करने से जीवन बीमा कवर खत्म हो जाता है ।

  • इससे राशि प्राप्त करते समय कर संबंधी समस्याएं हो सकती हैं

  • अगर आप अपनी बीमा अवधि पूर्ण होने तक इंतजार करते है तो आमतौर पर पॉलिसी को मैच्योरिटी तक जारी रखने पर मिलने वाले लाभ, समय से पहले सरेंडर करने से अधिक हो सकते हैं।

सरेंडर के अतिरिक्त भी आप अन्य विकल्प जैसे पॉलिसी लोन या पेड-अप बना सकते है।

निष्कर्ष

अब आपके लिए एलआईसी सरेंडर वैल्यू को जानना काफी आसान हो गया है । आप आनॅलाइन या आफॅलाइन किसी भी माध्य्म से अपनी सरेंडर वैल्यू को जान सकते है ।ऑनलाइन पोर्टल जहाँ आपको आसानी और सुविधा देता है, वहीं ऑफलाइन तरीका आज भी भरोसे का प्रतीक माना जाता है। इसलिए पॉलिसी बंद करने से पहले अपनी सरेंडर वैल्यू अच्छी तरह ज़रूर जाँच लें। ध्यान रखें कि LIC की योजनाएँ हमेशा लंबे समय में बेहतर फायदा देने के मकसद से तैयार की जाती हैं। अंत: इन्हें पूर्ण करना ही लाभदायक होता है । यदि आपको कोई भ्रम है तो आप एलआईसी एजेंट या शाखा से मार्गदर्शन अवश्य लें ।

अक्सर पूछे जाने वाले प्रश्न

  • प्रश्न: एलआईसी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू कब मिलती है?

    उत्तर: आमतौर पर LIC की पारंपरिक पॉलिसियों में कम से कम 2 पूरे साल का प्रीमियम भरने के बाद ही सरेंडर वैल्यू बनती है। इससे पहले पॉलिसी सरेंडर करने पर कोई राशि देय नहीं होती।
  • प्रश्न: गारंटीड और स्पेशल सरेंडर वैल्यू में क्या अंतर है?

    उत्तर: गारंटीड सरेंडर वैल्यू न्यूनतम सुनिश्चित राशि होती है, जो आमतौर पर कुल जमा प्रीमियम (पहले वर्ष का प्रीमियम छोड़कर) का लगभग 30% होती है। स्पेशल सरेंडर वैल्यू इससे अधिक हो सकती है और यह कंपनी द्वारा तय किए गए फैक्टर व पॉलिसी की अवधि पर निर्भर करती है।
  • प्रश्न: ऑनलाइन सरेंडर वैल्यू चेक करने के लिए क्या चाहिए?

    उत्तर: ऑनलाइन सरेंडर वैल्यू देखने के लिए पॉलिसी नंबर, रजिस्टर्ड मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी और कस्टमर पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल्स की आवश्यकता होती है। नए यूज़र को पहले पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करना पड़ता है।
  • प्रश्न: सरेंडर करने पर टैक्स प्रभाव क्या होता है?

    उत्तर: यदि पॉलिसी 5 वर्ष पूरे होने से पहले सरेंडर की जाती है, तो पहले प्राप्त कर लाभ (धारा 80C) रद्द हो सकते हैं और प्राप्त राशि पर आयकर नियमों के अनुसार टैक्स लागू हो सकता है।
  • प्रश्न: सरेंडर के अलावा अन्य विकल्प क्या हैं?

    उत्तर: सरेंडर करने के बजाय आप पॉलिसी पर लोन ले सकते हैं, उसे पेड-अप पॉलिसी में बदल सकते हैं या प्रीमियम हॉलिडे (यदि योजना में उपलब्ध हो) का विकल्प चुन सकते हैं। ये विकल्प पॉलिसी को बंद किए बिना वित्तीय लचीलापन प्रदान करते हैं।
  • प्रश्न: अगर मैं 3 साल बाद अपनी पॉलिसी सरेंडर करूं तो मुझे कितना पैसा मिलेगा?

    उत्तर: यह आपकी पॉलिसी के प्रकार, प्रीमियम राशि और शर्तों पर निर्भर करता है। अधिकांश पारंपरिक LIC पॉलिसियों में कम से कम 3 साल के प्रीमियम जमा होने के बाद सरेंडर वैल्यू बनती है। आमतौर पर 3 साल बाद सरेंडर करने पर कुल जमा प्रीमियम का लगभग कुछ प्रतिशत हिस्सा मिल सकता है । साथ ही यह आपकी योजना पर निर्भर करता है।कुछ नई पाॅलिसियों के लिए यह अवधि 2 वर्ष भी हैं।
  • प्रश्न: एलआईसी पॉलिसी का सरेंडर वैल्यू क्या है?

    उत्तर: जब आप समय पूरा होने से पहले ही अपनी LIC पॉलिसी बंद करते हैं, तो उस वक्त जो पैसा आपको वापस मिलता है, उसी को सरेंडर वैल्यू कहते हैं।
  • प्रश्न: 5 साल बाद सरेंडर वैल्यू क्या है?

    उत्तर: 5 साल बाद की सरेंडर वैल्यू वह राशि होती है जो आपको अपनी पॉलिसी को उसकी परिपक्वता अवधि पूरी होने से पहले बंद करने पर बीमा कंपनी से प्राप्त होती है। यह राशि आपके द्वारा जमा किए गए प्रीमियम और पॉलिसी पर अर्जित बोनस के आधार पर निर्धारित की जाती है
  • प्रश्न: एलआईसी सरेंडर करने पर कितना नुकसान होता है?

    उत्तर: एलआईसी पॉलिसी सरेंडर करने पर होने वाला नुकसान आपकी पॉलिसी के प्रकार, अवधि और जमा किए गए प्रीमियम पर निर्भर करता है। आमतौर पर, पॉलिसी को जल्दी सरेंडर करने पर आपको जमा किए गए कुल प्रीमियम का पूरा पैसा वापस नहीं मिलता।
  • प्रश्न: सरेंडर पॉलिसी स्टेटस कैसे चेक करें?

    उत्तर: बीमा पॉलिसी का सरेंडर स्टेटस जानने के लिए आप बीमा कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, कस्टमर केयर या नजदीकी शाखा से संपर्क कर सकते हैं। यदि आपकी पॉलिसी एलआईसी की है, तो आप ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से या शाखा में जाकर अपने सरेंडर अनुरोध की स्थिति आसानी से जांच सकते हैं।
  • प्रश्न: LIC सरेंडर करने पर कितना पैसा कटता है?

    उत्तर: LIC की पॉलिसी सरेंडर करने पर आपको कितनी राशि मिलेगी और कितनी कटौती होगी, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपने कितने साल तक प्रीमियम जमा किया है।
  • प्रश्न: LIC सरेंडर करने पर कितने दिन में पैसा मिलता है ?

    उत्तर: एलआईसी सरेंडर करने पर 7 से 15 दिनों के भीतर पैसा आपके बैंक खाते में आता है । जिसमें दस्तावेजो के सत्यापन में 3 से 4 दिन और इसके बाद राशि आपके बैंक में आने में 7 से 15 दिन का समय लगता है । ।
  • प्रश्न: LIC बंद करने पर कितना पैसा मिलता है ?

    उत्तर :एलआईसी बंद करने पर मिलने वाली राशि इस बात पर निर्भर करती है कि आपने कितना प्रीमियम भरा है । यदि आपने केवल 3 साल तक का प्रीमियम भरा है तो आपको कोई राशि प्राप्त नहीं होती है वहीं 3 साल से अधिक प्रीमियम भरने पर आपको प्रथम वर्ष का भुगतान छोड़कर 30 प्रतिशत तक मिलता है ।
  • प्रश्न: LIC की सरेंडर वैल्यू कैसे निकालें ?

    उत्तर : LIC सरेंडर वैल्यू की जांच आप दो तरीकों से कर सकते है - आनॅलाइन और आफॅलाइन ।एलआईसी पोर्टल पर जाकर पाॅलिसी स्थिति के विकल्प के माध्यम से आप सरेंडर वैल्यू को जान सकते है । इसके अतिरिक्त आप टोल -फ्री नंबर 1800-33-4433 पर सपंर्क करके भी जानकारी प्राप्त कर सकते है ।
  • प्रश्न: 6 साल बाद LIC की सरेंडर वैल्यू कैसे निकालें ?

    उत्तर :6 साल बाद एलआईसी पाॅलिसी की सरेंडर वैल्यह निकालने के लिए आपको स्पेशल सरेंडर वैल्यू को कैलकुल्ट करना पड़ता है । सबसे पहले आप पेड अप वैल्यू निकालें फिर उसमें कुल जमा बोनस राशि जोड़े । इसके पश्चात सरेंडर वैल्यू की गणना करें ।
  • प्रश्न: 15 साल बाद LIC की सरेंडर वैल्यू कैसे निकालें ?

    उत्तर : 15 साल बाद एलआईसी पाॅलिसी की सरेंडर वैल्यू निकालने के लिए आपको स्पेशल सरेंडर वैल्यू वाले फार्मूले का इस्तेमाल करना होता है । सबसे पहले आप पेड अप वैल्यू निकालें फिर उसमें कुल जमा बोनस राशि जोड़े । इसके पश्चात सरेंडर वैल्यू की गणना करें । इसमें नुकसान बहुत कम या ना के बराबर होता है ।

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

LIC of India
LIC Plans
LIC Pension Plans
LIC Investment Plans
LIC Varishtha Pension Bima Yojana
LIC New Endowment Plan
LIC New Jeevan Anand-715
LIC Jeevan Rakshak Plan
LIC Limited Premium Endowment Plan
LIC Money Back Plan 20 years
LIC’s New Money Back Plan-25 years
LIC Bima Bachat Plan
LIC Jeevan Tarang Plan
LIC Komal Jeevan Plan
LIC Money Plus Plan
LIC Jeevan Labh Policy-736
LIC Online Premium Payment
LIC Jeevan Shanti Plan
LIC Jeevan Umang Plan
LIC SIIP Plan (Plan no. 752)
LIC Annuity Plans
LIC Jeevan Shiromani Plan
LIC Jeevan Saathi Plus
LIC Bima Shree (Plan No. 948)
LIC Anmol Jeevan
LIC Bima Diamond
LIC Bhagya Lakshmi Plan
LIC Endowment Assurance Policy
LIC Endowment Plus Plan
LIC Micro Bachat Policy
LIC Money Plus
LIC Jeevan Dhara
LIC Jeevan Pramukh
LIC Jeevan Rekha
LIC Jeevan Saathi
LIC Jeevan Vriddhi
LIC Jeevan Chhaya
LIC Jeevan Shree
LIC Plans for 15 years
LIC Policy for Women
LIC Nivesh Plus
LIC New Janaraksha Plan
LIC Samriddhi Plus
LIC Policy for Girl Child in India
LIC Bachat Plus Plan 861
LIC’s New Bima Bachat Plan 916
LIC Bima Jyoti (Plan 860)
LIC Yearly Plan
LIC Jeevan Akshay VII
LIC Child Plan Fixed Deposit
LIC Child Plans Single Premium
LIC Jeevan Jyoti Bima Yojana
LIC Jeevan Labh 836
LIC's Dhan Rekha
LIC's Saral Jeevan Bima
LIC Savings Plans
LIC FD Scheme
LIC Group Plans
LIC Bima Ratna
LIC New Jeevan Shanti
LIC Pension Plus Plan
LIC Dhan Varsha - Plan No. 866
LIC Crorepati Plan
LIC Jeevan Labh 1 Crore
LIC 1 Crore Endowment Plans
LIC Jeevan Azad
LIC Monthly Investment Plans
LIC Dhan Vriddhi
LIC Jeevan Kiran
LIC Jeevan Utsav
LIC Jeevan Dhara II-872
LIC Index Plus
LIC Amritbaal
LIC Nav Jeevan Shree Single Premium Plan
LIC Jeevan Utsav Single Premium Plan 883
Show More Plans

LIC Of India Articles

  • Recent Article
  • Popular Articles
24 Jun 2026

SIP और ULIP में से कौन सा बेहतर...

8 min read

अगर आपका लक्ष्य केवल बचत पर बेहतर रिटर्न प्राप्त करना है, तो आप SIP में निवेश कर सकते हैं, वही

Read more
29 Sep 2025

बाल यूलिप बीमा...

7 min read

बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने की दिशा में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों की शिक्षा

Read more
24 Jul 2025

SBI ULIP कैलकुलेटर 2026

7 min read

SBI यूलिप प्लान कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से आप यूलिप प्लान की मैच्योरिटी पर मिलने

Read more
19 Nov 2024

यूलिप कैलकुलेटर

8 min read

यूलिप कैलकुलेटर (ULIP Calculator) एक ऐसा वित्तीय उपकरण है, जिसके उपयोग से यूलिप योजना से मिलने वाले

Read more

SBI ULIP कैलकुलेटर 2026

7 min read

SBI यूलिप प्लान कैलकुलेटर एक ऑनलाइन टूल है, जिसकी मदद से आप यूलिप प्लान की मैच्योरिटी पर मिलने

Read more

यूलिप कैलकुलेटर

8 min read

यूलिप कैलकुलेटर (ULIP Calculator) एक ऐसा वित्तीय उपकरण है, जिसके उपयोग से यूलिप योजना से मिलने वाले

Read more

बाल यूलिप बीमा...

7 min read

बच्चों का भविष्य उज्ज्वल बनाने की दिशा में शिक्षा सबसे महत्वपूर्ण कदम है। बच्चों की शिक्षा

Read more

SIP और ULIP में से कौन सा बेहतर...

8 min read

अगर आपका लक्ष्य केवल बचत पर बेहतर रिटर्न प्राप्त करना है, तो आप SIP में निवेश कर सकते हैं, वही

Read more
LIC India Insurance Reviews & Ratings
4.6 / 5 (Based on 27 Reviews)
(Showing Newest 10 reviews)
Meer
Chalakudy, January 01, 1970
★★★★★
Easy claim settled
I bought the Lic India term plan from the suggestion of my family friend and he recommended me a lot of plans. He said that the claim settlement ratio is quick and easy. Also, it is protective plan.
Jyotsana
Asifabad, January 01, 1970
★★★★★
Additional riders
Along with my Lic India term insurance plan I have got the additional riders too. It has been an important thing for me and can be useful at any point in time. It can be added with a minimal amount.
Nimesh
Lakhimpur Kheri, January 01, 1970
★★★★★
Tax rebate
I bought a Lic India term insurance policy online and it has been into my budget. Also, I like one thing that I would able to get the tax benefits under it. It is a good option and can be beneficial for all tax payers.
Amit
Raghunathpur, January 01, 1970
★★★★★
Happy customers
I am one of the happiest customer of Lic India term plan and I have found various good deals. It is the plan which has come under my budget. And it has been a protective shield for me and my family.
Azam
, January 01, 1970
★★★★★
Good Benefits
It is important for everyone to understand that benefit is must when you are buying a child insurance plan. I bought a beneficial child plan of LIC India.
Seema
Agra, January 01, 1970
★★★★★
Good plan
I like my Lic India term plan from the online market and I found the solace in this plan. It is a good thing to support yourself by getting the best term plan so secure the life.
Ashraf
Babina, January 01, 1970
★★★★★
Additional riders and benefits
It is a good idea for everyone to buy a LIC term plan as I have got the additional riders too under the same. The plan is very nice and much helpful.
Naman
Anantnag, January 01, 1970
★★★★★
Tax benefits
With this LIC term insurance plan I received a tax rebate and tax benefits. I found it much better as compared to other plans and it’s a kind of coverage and investment for me. I am totally happy with this plan and found it worthy.
Chetan
Mawana, January 01, 1970
★★★★★
Secure your family
I have secured my family by buying a LIC term insurance plan. It is a long term plan with a lot of benefits under the same. At-least I will be satisfied that my family will safe and financially secured after I am not around. It’s a great plan under my budget.
Bibek
Baleshwar, January 01, 1970
★★★★★
Premium payment is easy
It’s really easy to pay for the premium amount of my lic India term plan. Also, I pay it online because it is transparent in nature. I bought this plan like about 4 years back and continuing it for its safety purposes.
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL