यह पर LIC बीमा अकाउंट प्लान 1(बेसिक) की सामान्य विशेषताओं को संक्षिप्त विवरण दिया गया है।
- प्रवेश पर ऐज -11 से 50 साल
- मैच्योरिटी पर ऐज -18 से 57 साल
- पेमेंट मोड इयरली,हाफ इयरली, क्वाटरली, मंथली और मंथली (ECS)
- पॉलिसी होल्डर के अकाउंट पर 6% का गारंटीड इन्टरेस्ट होता है, जिसकी प्रतिदिन के आधार पर गणना की जाती है और महीने के अंत में जमा किया जाता है।
- जब लैप्स हो चुकी पॉलिसी रिवाइवल पीरियड में होता है, तो कमाया गया इन्टरेस्ट 5% होगा
- प्रीमियम को टॉप्ड-अप किया जा सकता है, जो एक अलग अकाउंट में जमा होता है। टॉप-अप अमाउंट रेगुलर प्रीमियम्स की राशि से अधिक नहीं हो सकता है।
- सम अश्योर्ड - ऐज ओर वेरिएबल फैक्टर के अनुसार एनुअल प्रीमियम x10 से x20
- पहली पॉलिसी एनर्वसरी के बाद, रूपये 1000 से अकाउंट बैलेंस का 60% लोन उपलब्ध है
- अगली पॉलिसी एनवर्सरी से सम अश्योर्ड को कम किया जा सकता है
- नॉन-लिंक्ड प्लान (मार्केट के उतार-चढ़ाव से प्रभावित नहीं)
6% इन्टरेस्ट क्लेम के साथ, LIC नियमित सेविंग्स अकाउंट के लिए एक विकल्प प्रदान करना चाहता है जो आमतौर पर 4% प्रदान करता है। हालांकि सम के वेरिएबल कम्पोनेंट्स को प्रपोजर को तुरंत क्लियर नहीं किया जाता है। जबकि प्लान कन्सर्वटिव इन्वेस्टर्स के लिए बचत का एक बहुमुखी स्रोत प्रदान करती है, प्रारंभिक निवेश पर रिटर्न फिक्स डिपॉजिट जैसे पारंपरिक विकल्पों से कम है(9% ब्याज) ।
आइए इस प्लान के ड्राबैक को करीब से देखते हैं:
1. पॉलिसी टर्म केवल 5 से 7 वर्ष है। इसका मतलब है कि व्यक्ति के लिए निर्भरों की संख्या के साथ मुख्य लाइफ इंश्योरेंस के रूप में काम नहीं कर सकता है।
2. डिडक्शन की एक बड़ी संख्या। जबकि सभी चार्जेस वाद के अनुसार ट्रांसपेरेंट हैं, इसलिए ये कटौती आपकी प्रीमियम से ली जाएंगी और अंतिम राशि को पर्याप्त रूप से कम होती है। यहां लागू सभी चार्जेस की टेबल दी गई है:
एनुअल प्रीमियम पर एक्सपेंस चार्ज
|
पहला वर्ष- 27.5%
|
दूसरा और तीसरा वर्ष-7.5%
|
उसके बाद- 5%
|
|
सम अश्योर्ड पर ऐज के द्वारा मासिक मोर्टेलिटी में कटौती
|
20- 0.125%
|
30- 0.146%
|
40- 0.257%
|
50- 0.656%
|
मोर्टेलिटी चार्ज पर मासिक सर्विस टैक्स की डिडक्शन
|
12.36%
|
|
|
|
अल्टरेशन चार्ज
|
रूपये 50
|
|
|
|
टॉप-अप प्रीमियम के लिए एक्सपेंस चार्ज
|
2.5%
|
|
|
|
3. कोई गारंटीड बोनस नहीं। न्यूनतम सम अश्योर्ड एनुअल प्रीमियम का 10 गुना है। अब अगर आप 7 साल के लिए प्रीमियम का भुगतान कर रहे हैं और इसमें से कुछ की चार्ज के रूप में कटौती की गई है, तो 10 गुना माने गए प्रीमियम, और आपके द्वारा भुगतान किए जाने वाले प्रीमियम का 7 गुना ज्यादा है। युवा कस्टमर्स के लिए अधिकतम सम अश्योर्ड 20 गुना है, लेकिन यह बोनस गारंटीड नहीं है।
उदाहरण के लिए ICICI प्रूसेविंग्स सुरक्षा,पहले 5 सालों के लिए 5% गारंटीड बेनिफिट्स शामिल करती है।
4. केवल इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट। यद्पि यह एक ऑनलाइन प्लान नहीं है, प्रीमियम का मासिक भुगतान केवल ECS (इलेक्ट्रॉनिक क्लियरिंग सर्विस) मोड से किया जा सकता है।
क्या मुझे इसे लेना चाहिए?
LIC लाइफ इंश्योरेंस ने एजेंट्स और क्लाइंट का विस्तृत नेटवर्क बनाया है, जो उनके प्रोडक्ट को आसानी से पहुंचयोग्य बनाते हैं। जैसा कि LIC बीमा अकाउंट 1 में वहनयोग्य न्यूनतम प्रीमियम और शॉर्ट पॉलिसी टर्म है, यह लॉन्ग टर्म कमिटमेंट नहीं है। अनुकूल परिस्थितियों में, यह अल्पावधि में रिटर्न का एक विश्वसनीय स्रोत साबित हो सकता है।