Summarize with :
  • ChatGPT
  • Claude
  • Perplexity

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान 2026

LIC टर्म इंश्योरेंस कम पैसों में आपके परिवार को बड़ी सुरक्षा देने का सबसे आसान तरीका है। अगर पॉलिसी अवधि के दौरान बीमाधारक को कुछ हो जाता है, तो इसके द्वारा चुने गए नाॅमिनी को पूरा पैसा एक साथ मिल जाता है। इस पैसे से घर का खर्च, बच्चों की पढ़ाई और बैंक की किश्तें बिना रुके चलती रहती हैं। 2026 में भी जो लोग अपने परिवार के लिए भरोसेमंद सुरक्षा ढूँढ रहे हैं, उनके लिए एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान (LIC term insurance plan) सबसे ज़्यादा खोजे जाने वाले विकल्पों में से एक है।

Read more
53 साझेदार इंश्योरेंस साझेदार
15.8 Crore पंजीकृत ग्राहक
7.16 Crore बेची गई पॉलिसियाँ
we are rated ++ rating
₹1 करोड़ का जीवन बीमा ₹478/month+से शुरू
Lowest Price Guarantee ˜
अभी अपना प्रीमियम जांचें
Please wait. We Are Processing..
Term Insurance
By continuing you agree to receive assistance and agree to our Privacy Policy , Terms of use & +Disclaimer
×

कवर 25 लाख का लें, 50 लाख का लें या इससे भी ज़्यादा का, रकम चुनने से पहले अपनी कमाई, कर्ज़, ज़िम्मेदारियों और आगे आने वाले खर्चों का हिसाब ज़रूर लगाएँ। ज़्यादातर लोग खरीदने से पहले एलआईसी का टर्म इंश्योरेंस प्लान (LIC ka term insurance plan) दूसरे प्लान से मिलाकर भी देखते हैं, ताकि कम प्रीमियम में ज़्यादा सुरक्षा मिल सके।

LIC टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान क्या है?

एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस एक जीवन सुरक्षा योजना है जो आपके न रहने पर आपके परिवार के वित्तीय भविष्य को सुरक्षित करती है। इस LIC बीमा का क्रय करने की दो विधियाँ हैं, पहला ऑनलाइन, जिसमें आप घर बैठे LIC की वेबसाइट से पॉलिसी ले सकते हैं। दूसरा ऑफलाइन, जिसमें आप एजेंट या LIC शाखा के ज़रिए पॉलिसी लेते हैं। यह टर्म इंश्योरेंस प्लान आपकी गैर-मौजूदगी में आपके परिवार की आय का सहारा बनता है, जिससे आपको भविष्य की चिंता से मुक्ति मिलती है। अगर आप जानना चाहते हैं कि LIC टर्म इंश्योरेंस क्या है या LIC में टर्म प्लान क्या हैं, तो जवाब सीधा है - यह एक शुद्ध सुरक्षा योजना है। आप तय अवधि तक प्रीमियम भरते हैं। अवधि के भीतर आपकी मृत्यु हो जाए तो नॉमिनी को पूरी बीमित राशि मिलती है। अवधि पूरी होने पर आप जीवित हों तो आमतौर पर कोई मैच्योरिटी राशि नहीं मिलती, क्योंकि पूरा प्रीमियम सिर्फ़ जोखिम कवर पर खर्च होता है। इसी वजह से LIC में टर्म प्लान बचत या एंडोमेंट पॉलिसियों से बहुत सस्ता पड़ता है।

अगर आप LIC term insurance plan in Hindi में आसान जानकारी ढूंढ रहे हैं, तो इस पेज पर आपको LIC के सभी टर्म प्लान, उनकी पात्रता, फायदे और क्लेम प्रक्रिया की पूरी जानकारी मिलेगी।

LIC का टर्म प्लान कौन-सा है?

बहुत से लोग पूछते हैं कि LIC ka term plan kaun sa hai और उनके लिए कौन-सा सही रहेगा। LIC के पास इस समय आठ टर्म प्लान हैं। ऑनलाइन खरीदने वालों के लिए डिजी टर्म (876) और न्यू टेक-टर्म (954) हैं। एजेंट के ज़रिए खरीदने वालों के लिए युवा टर्म (875) और न्यू जीवन अमर (955) हैं। लोन कवर के लिए डिजी क्रेडिट लाइफ (878) और युवा क्रेडिट लाइफ (877) हैं। कम कवर के लिए सरल जीवन बीमा (859) है, और 100 साल तक के बड़े कवर के लिए बीमा कवच (887) है। LIC ka term plan चुनते समय अपनी उम्र, कवर की ज़रूरत और ऑनलाइन या ऑफलाइन खरीदने की सुविधा देखें।

LIC टर्म इंश्योरेंस योजनाओं की सूची 2026

यहां LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान लिस्ट दी गई है:

योजना के नाम

प्रवेश आयु (न्यूनतम से अधिकतम)

परिपक्वता आयु

पॉलिसी अवधि (न्यूनतम से अधिकतम)

न्यूनतम बीमित राशि

एलआईसी डिजी टर्म प्लान (876)

18-45 वर्ष

75 वर्ष

15 से 40 वर्ष

50,00,000 रुपये

एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ (878)

18-45 वर्ष

75 वर्ष

5-30 वर्ष

50,00,000 रुपये

एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ (877)

18-45 वर्ष

75 वर्ष

5-30 वर्ष

50,00,000 रुपये

एलआईसी युवा टर्म प्लान (875)

18-45 वर्ष

75 वर्ष

15-40 वर्ष

50,00,000 रुपये

एलआईसी न्यू टेक-टर्म (954)

18-65 वर्ष

80 वर्ष

10-40 वर्ष

रु. 5,00,000

एलआईसी न्यू जीवन अमर (955)

18-65 वर्ष

80 वर्ष

10-40 वर्ष

रु. 25,00,000

LIC सरल जीवन बीमा (859)

18-65 वर्ष

70 वर्ष

5-40 वर्ष

रु. 5,00,000

LIC बीमा कवच(887)

18 -65 वर्ष

100 वर्ष

10-82 वर्ष

रु. 2,00,00,000

LIC अलग-अलग ज़रूरतों के हिसाब से कई तरह के टर्म प्लान देता है। इन्हें LIC की वेबसाइट पर या किसी मध्यस्थ के ज़रिए कम प्रीमियम दरों पर लिया जा सकता है। नीचे हर प्लान की विशेषताओं और पात्रता पर अलग-अलग बात की गई है। यहाँ, हमने भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा प्रस्तुत विभिन्न टर्म इंश्योरेंस प्लान और उनकी विशेषताओं व लाभों पर चर्चा की है।

एलआईसी डिजी टर्म प्लान (876)

एलआईसी डिजी टर्म प्लान (प्लान.नं. 876) भारतीय जीवन बीमा निगम की एक नाॅन-लिंक्ड, शुद्ध टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है जो कम खर्च में बड़ा लाइफ कवर देती है । यह योजना आपके न रहने पर परिवार को आर्थिक रूप से सुरक्षित रखने का काम करती है। जो लोग बिना भागदौड़ के, ऑनलाइन ही परिवार का भविष्य सुरक्षित करना चाहते हैं, उनके लिए यह आसान और भरोसेमंद विकल्प है।

एलआईसी डिजी टर्म प्लान की विशेषताएं

  • दो मृत्यु लाभ विकल्प: एलआईसी डिजी टर्म प्लान आपको दो मृत्यु लाभ विकल्प- लेवल सम एश्योर्ड राशि और इंक्रीजिंग सम एश्योर्ड राशि जैसे प्लान चुनने का मौका देता है। आप अपनी जरूरत के अनुसार किसी भी एक विकल्प का चयन कर सकते हैं ।

  • प्रीमियम भुगतान: इस योजना के तहत आपको अपनी सुविधा के अनुसार प्रीमियम का भुगतान करने के लिए एकमुश्त, नियमित या फिर सीमित अवधि में प्रीमियम भरने का विकल्प प्राप्त होता है। जिसमें से आप किसी भी एक चयन अपनी सुविधा अनुसार कर सकते हैं।

  • विशेष छूट: महिलाओं और धूम्रपान न करने वाले लोगों के लिए इस प्लान में प्रीमियम की दरों पर खास छूट दी जाती है।

एलआईसी डिजी टर्म की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

45 वर्ष

परिपक्वता आयु

33 वर्ष

75 वर्ष

पॉलिसी अवधि

10 वर्ष का नियमित/एकल/सीमित प्रीमियम: 15 से 40 वर्ष

15 वर्षों का सीमित प्रीमियम: 20 से 40 वर्ष

बीमा राशि

50,00,000 रुपये

रु. 5,00,00,000

प्रीमियम भुगतान अवधि

नियमित, 10 वर्ष का सीमित , 15 वर्ष का सीमित या सिंगल

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ (878)

LIC डिजी क्रेडिट लाइफ (प्लान 878) शुद्ध रिस्क कवरेज वाला नॉन-लिंक्ड ऑनलाइन टर्म प्लान है, जो खास तौर पर कर्ज़ लेने वालों के लिए बना है। यह लोन सुरक्षा कवर की तरह काम करता है। पॉलिसीधारक की असमय मृत्यु होने पर होम लोन या दूसरा बकाया कर्ज़ चुकाने में मदद मिलती है, जिससे परिवार पर कर्ज़ का बोझ नहीं पड़ता।

एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ प्लान की विशेषताएं

  • प्रीमियम भुगतान में लचीलापन - आप अपनी इच्छा अनुसार एकमुश्त या सीमित अवधि में प्रीमियम जमा कर सकते हैं ।

  • लचीलापन - अपनी जरूरतों और क्षमता के अनुसार पॉलिसी अवधि और प्रीमियम भुगतान का समय चुन सकते हैं।

  • महिलाओं के लिए अतिरिक्त छूट - महिला ग्राहकों को विशेष प्रीमियम दरें मिलती हैं ।

  • आकर्षक उच्च-सम एश्योर्ड - बड़ा बीमा कवर लेने पर प्रीमियम में आकर्षक छूट प्राप्त कर सकते हैं।

  • आनॅलाइन उपलब्धता - यह प्लान केवल LIC की आधिकारिक वेबसाइट से ऑनलाइन खरीदा जा सकता है।

एलआईसी डिजी क्रेडिट लाइफ की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

45 वर्ष

परिपक्वता आयु

23 वर्ष

75 वर्ष

पॉलिसी अवधि

5 वर्ष

30 वर्ष

बीमा राशि

50,00,000 रुपये

5,00,00,000 रुपये

प्रीमियम भुगतान अवधि

एकल, 5 वर्ष, 10 वर्ष और 15 वर्ष

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, मासिक और त्रैमासिक

एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ (877)

एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ (प्लान 877) 18 से 45 साल के युवाओं के लिए बनाया गया अक विशेष सुरक्षा योजना है । सरल तौर पर कहें तो यह आपके उधार और वित्तीय देनदारियों को कवर करने का किफायती और अच्छा तरीका है । किसी अप्रत्याशित घटना में बकाया कर्ज़ चुका दिए जाते हैं, जिससे परिवार पर आर्थिक तनाव कम होता है। इससे आप बिना चिंता के अपनी ज़िम्मेदारियाँ निभा सकते हैं।

एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ प्लान की विशेषताएं:

  • अपनी जरूरतों को देखते हुए किफायती प्रीमियम भुगतान अवधि को चुन सकते हैं।

  • पॉलिसी अवधि और प्रीमियम भुगतान अवधि को अपनी आवश्यकताओं के अनुसार तय किया जा सकता हैं। आपको यह कितने सालों के लिए चाहिए और प्रीमियम कितने सालों तक भरना है आप यह अपनी क्षमता अनुसार तय कर सकते है ।

  • महिलाओं और धूम्रपान न करने वाले लोगों के लिए प्रीमियम में खास रियायत का फायदा मिलता है।

  • बड़ा बीमा कवर लेने पर प्रीमियम में आकर्षक छूट प्राप्त कर सकते हैं।

  • पॉलिसी लेते समय ही आप अपने लोन की ब्याज दर के हिसाब से सही विकल्प चुन सकते हैं।

एलआईसी युवा क्रेडिट लाइफ की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

45 वर्ष

परिपक्वता आयु

23 वर्ष

75 वर्ष

पॉलिसी अवधि

5 वर्ष

30 वर्ष

बीमा राशि

50,00,000 रुपये

रु. 5,00,00,000

प्रीमियम भुगतान अवधि

पॉलिसी अवधि 5-30 वर्ष के लिए एकल, 10-30 वर्ष पर 5 वर्ष , 15 से 30 वर्ष पर 10 वर्ष , 25 से 30 वर्ष पर 15 वर्ष

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

LIC युवा टर्म प्लान (875)

एलआईसी युवा टर्म प्लान 875 एक प्योर टर्म इंश्योरेंस पॉलिसी है, जिसे खास तौर पर कम उम्र के युवाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। इसमें 50 लाख से लेकर 5 करोड़ तक का बड़ा जीवन कवर मिल सकता है। यह कम खर्च में परिवार को मजबूत आर्थिक सुरक्षा देने का अच्छा ज़रिया है और युवाओं को अपने लक्ष्य पूरे करने की आज़ादी देता है।

एलआईसी युवा टर्म प्लान की विशेषताएं

  • इस योजना के तहत आपको 2 मृत्यु लाभ विकल्प प्राप्त होते हैं - स्तरीय बीमित राशि और बढ़ती हुई बीमित राशि । आप अपनी आवश्यकतानुसार किसी भी एक का चयन कर सकते हैं ।

  • प्रीमियम भुगतान के भी आपको इसमें तीन विकल्प प्राप्त होते हैं जो कि एकल, नियमित या सीमित प्रीमियम भुगतान है । इसमें से भी आप किसी भी एक का चयन कर सकते हैं ।

  • लाभ राशि को आपके पास किश्तों में प्राप्त करने का विकल्प भी होता है ।

  • महिला ग्राहकों के लिए विशेष प्रीमियम दरों की सुविधा उपलब्ध हैं जिससे उन्हें प्रीमियम भुगतान में कुछ छूट मिलती है ।

  • अपनी जरूरत के अनुसार उपयुक्त पॉलिसी और प्रीमियम भुगतान अवधि चुन सकते हैं।

एलआईसी युवा टर्म प्लान की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

45 वर्ष

परिपक्वता आयु

33 वर्ष

75 वर्ष

पॉलिसी अवधि

10 वर्षों का नियमित/एकल/सीमित प्रीमियम: 15 - 40 वर्ष

15 वर्षों का सीमित प्रीमियम: 20 से 40 वर्ष

बीमा राशि

50 लाख

5 करोड़

प्रीमियम भुगतान अवधि

नियमित प्रीमियम पर पॉलिसी अवधि के समान, 10 वर्ष के लिए सीमित, 15 वर्ष के लिए सीमित, सिंगल

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

LIC न्यू टेक-टर्म प्लान (954)

एलआईसी न्यू टेक टर्म (प्लान.नं 954) एक ऑनलाइन, शुद्ध जोखिम कवर वाली योजना है जो कम प्रीमियम में पॉलिसी अवधि के बीच मृत्यु होने पर बीमाधारक के परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करती है। 18 से लेकर 65 वर्ष तक के व्यक्ति इसमें 50 लाख या उससे अधिक कवरेज बीमा राशि को चुन सकते है, जिसमें सीमित या रेगुलर प्रीमियम के जरिए भुगतान करने का विकल्प दिया जाता है। यह एक डिजिटल प्लान है , इसलिए इंटरनेट से कहीं भी खरीदा जा सकता है । एजेंट का कमीशन न होने से समान कवर पर यह आमतौर पर ऑफलाइन जीवन अमर से सस्ता पड़ता है।

एलआईसी न्यू टेक-टर्म प्लान की विशेषताएं

  • मृत्यु लाभ: सुरक्षा के लिए इसमें दो विकल्प मिलते हैं - लेवल सम एश्योर्ड और इंक्रीजिंग सम एश्योर्ड । प्रीमियम भुगतान: आप अपनी सुविधा के अनुसार एकमुश्त, सीमित या नियमित प्रीमियम भरने का विकल्प चुन सकते हैं।

  • राइडर लाभ: इस प्लान में आप ‘दुर्घटना लाभ राइडर’ का विकल्प चुन कर पॉलिसी कवरेज को बढ़ा सकते हैं।

  • विशेष दरें: महिला ग्राहकों को प्रीमियम की दरों पर खास रियायत दी जाती है।

  • धूम्रपान प्रीमियम दरें: स्मोकर और नॉन-स्मोकर की दरें यूरिन टेस्ट के नतीजे पर निर्भर करती हैं। इसके अलावा किसी भी दूसरी स्थिति में स्मोकर दरें लागू होंगी।

एलआईसी न्यू टेक-टर्म की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

65 वर्ष

परिपक्वता आयु

18 वर्ष

80 वर्ष

पॉलिसी अवधि

10 वर्ष

40 वर्ष

बीमा राशि

50 लाख

कोई सीमा नहीं

प्रीमियम भुगतान अवधि

नियमित प्रीमियम - पॉलिसी अवधि के समान, सीमित प्रीमियम-10-40 वर्ष के लिए - पॉलिसी अवधि में से 5 वर्ष घटाएँ, 15-40 वर्ष के लिए - पॉलिसी अवधि में से 10 वर्ष घटाएँ

सिंगल-प्रीमियम: NA

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

एलआईसी न्यू जीवन अमर (955)

LIC न्यू जीवन अमर (प्लान 955) नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग शुद्ध टर्म योजना है। पॉलिसी अवधि में पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु होने पर यह परिवार की आर्थिक देनदारियों को सँभालती है। 18 से 65 साल की उम्र के लोग किफायती प्रीमियम पर 25 लाख या उससे ज़्यादा का कवर चुन सकते हैं। जो लोग किसी से बात करके, समझकर पॉलिसी लेना पसंद करते हैं, उनके लिए यह अच्छा है।

एलआईसी न्यू जीवन अमर योजना की विशेषताएं

  • किफ़ायती दरों पर बड़ा कवर- यह एक शुद्ध जीवन सुरक्षा योजना है, जो बेहद कम प्रीमियम में बड़ा लाइफ कवर प्रदान करती है।

  • हानिकारक पदार्थों का सेवन न करने वालों के लिए कम दरें - इसमें धूम्रपान करने वालों और न करने वालों के लिए प्रीमियम की अलग-अलग दरें हैं, जिससे हानिकारक पदार्थों का सेवन ना करने वालों को कम प्रीमियम भुगतान का लाभ मिलता है।

  • दो सम एश्योर्ड विकल्प - सुरक्षा की ज़रूरतों के हिसाब से आप लेवल सम एश्योर्ड या इंक्रीजिंग सम एश्योर्ड में से सही विकल्प चुन सकते हैं।

  • अवधि चुनने का विकल्प - आपको अपनी सुविधा और योजना के अनुसार पॉलिसी की अवधि और प्रीमियम जमा करने का समय तय करने की पूरी छूट मिलती है।

एलआईसी जीवन अमर की पात्रता विवरण

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

65 वर्ष

परिपक्वता आयु

और

80 वर्ष

पॉलिसी अवधि

10 वर्ष

40 वर्ष

बीमा राशि

25 लाख

कोई सीमा नहीं

प्रीमियम भुगतान अवधि

नियमित प्रीमियम - पॉलिसी अवधि के समान, सीमित - 10-40 वर्ष पर 5 साल कम, 15-40 वर्ष पर 10 साल कम, सिंगल - उपलब्ध नहीं

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

LIC सरल जीवन बीमा (859)

एलआईसी की सरल जीवन बीमा एक व्यक्तिगत, गैर-भागीदारी वाली, गैर-लिंक्ड शुद्ध जोखिम वाली जीवन बीमा पॉलिसी है जो बीमित व्यक्ति की मृत्यु के विरुद्ध व्यापक सुरक्षा प्रदान करती है।

एलआईसी की सरल जीवन बीमा प्लान की मुख्य विशेषताएं:

  • मृत्यु लाभ - यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है, तो बीमा राशि का भुगतान नामांकित व्यक्ति को कर दिया जाता है।

  • प्रीमियम भरने के विकल्प - आप अपनी क्षमता के हिसाब से नियमित , सीमित या एकमुश्त प्रीमियम भरने का समय चुन सकते हैं।

  • बीमा राशि की सीमा - इस योजना के तहत कम से कम 5 लाख का लाइफ कवर लिया जा सकता है, जबकि अधिकतम बीमा राशि 25 लाख तक है।

  • भुगतान का तरीका - प्रीमियम जमा करने के लिए सालाना, छमाही या मासिक भुगतान का विकल्प मिलता है

एलआईसी की सरल जीवन बीमा की पात्रता मानदंड

पैरामीटर

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश आयु

18 वर्ष

65 वर्ष

परिपक्वता आयु

NIL

70 वर्ष

पॉलिसी अवधि

5 वर्ष

40 वर्ष

बीमा राशि

5 लाख

25 लाख

प्रीमियम भुगतान अवधि

नियमित प्रीमियम - पॉलिसी अवधि के समान। सीमित प्रीमियम - 5 वर्ष और 10 वर्ष।

प्रीमियम भुगतान आवृत्ति

वार्षिक, अर्धवार्षिक, त्रैमासिक या मासिक

LIC बीमा कवच (887)

LIC बीमा कवच प्लान 887 नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग शुद्ध रिस्क टर्म योजना है। यह 100 साल की उम्र तक आजीवन आर्थिक सुरक्षा देती है और असमय मृत्यु पर परिवार को पूरी सुरक्षा देती है। इसकी खास बात यह है कि विवाह या बच्चे के जन्म जैसे बड़े पड़ावों पर बिना नए मेडिकल टेस्ट के इसका जीवन कवर बढ़ाया जा सकता है।

एलआईसी बीमा कवच 887 की मुख्य विशेषताएं

  • LIC बीमा कवच 887 एक शुद्ध सुरक्षा आधारित योजना है, जिसे आपकी जीवन की महत्वपूर्ण जरूरतों के अनुसार समय-समय पर अपडेट किया जा सकता है।

  • इस एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान में पॉलिसीधारक प्रीमियम का भुगतान सिंगल, लिमिटेड या रेगुलर पेमेंट विकल्पों में से किसी भी तरीके से कर सकते हैं।

  • एलआईसी की योजना 887 में लेवल सम एश्योर्ड और इंक्रीजिंग सम एश्योर्ड मृत्यु लाभ के विकल्पों में से चयन करने की सुविधा दी जाती है।जिसमें से आप किसी भी एक का चयन कर सकते हैं अपनी जरूरत अनुसार ।

एलआईसी बीमा कवच 887 की पात्रता मानदंड

मानदंड

न्यूनतम

अधिकतम

प्रवेश के समय आयु

18 वर्ष

65 वर्ष

परिपक्वता की आयु

28 साल

100 साल

मूल बीमा राशि

2 करोड़ रुपये

कोई सीमा नहीं, अंडरराइटिंग के अधीन।

पाॅलिसी अवधि

10 वर्ष

82 वर्ष

प्रीमियम भुगतान की शर्तें

एकल प्रीमियम: एकमुश्त भुगतान

सीमित प्रीमियम भुगतान: 5, 10, 15 वर्ष

नियमित: पॉलिसी अवधि के समान

LIC का सबसे सस्ता प्लान कौन-सा है?

एलआईसी सबसे सस्ता प्लान और सबसे सस्ता टर्म प्लान lic खोजने वालों को सस्ता का अर्थ समझना चाहिए , क्योंकि यह कवर की रकम और खरीदने के तरीके पर निर्भर करता है।समान कवर की तुलना में ऑनलाइन प्लान, यानी न्यू टेक टर्म ,आमतौर पर सबसे कम प्रीमियम वाला माना जाता है, क्योंकि इसमें एजेंट का कमीशन नहीं लगता । छोटे कवर की तलाश हो तो सरल जीवन बीमा में कुल प्रीमियम की रकम कम रहती है। LIC का सबसे सस्ता प्लान असल में इन दोनों पर निर्भर करता है कि आपको कितना कवर चाहिए । एलआईसी सबसे सस्ता टर्म प्लान 2026 खोजने वालों के लिए 25 लाख कवर वाले विकल्प आकर्षक हो सकते हैं, पर सबसे सस्ता हमेशा सबसे सही नहीं होता । कवर इतना ज़रूर रखें कि परिवार की असली ज़रूरतें पूरी हो सकें ।

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान के क्या फायदे हैं?

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान लेने के कुछ फ़ायदे नीचे दिए गए हैं। आइए एक नज़र डालते है -

  • कम खर्च में बड़ा कवर : एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान बेहद किफायती प्रीमियम दरों पर बड़ा लाइफ कवर प्रदान करते हैं ।

  • धूम्रपान न करने वालों के लिए प्रीमियम छूट: हानिकारक पदार्थों का सेवन न करने वाले लोगों को प्रीमियम दरों पर विशेष रियायत मिलती है ।

  • जरूरत के मुताबिक बदलाव : आप अपने बजट और वित्तीय लक्ष्यों को ध्यान में रखकर सही पॉलिसी चुन सकते है ।

  • विस्तृत आयु सीमा: LIC टर्म इंश्योरेंस की आयु सीमा आमतौर पर 18 से 65 साल (टेक टर्म, जीवन अमर, बीमा कवच, सरल जीवन बीमा) या 18 से 45 साल (डिजी और युवा प्लान) है।

  • लचीले भुगतान का विकल्प: प्रीमियम जमा करने के लिए कई तरह के समय और भुगतान के तरीके उपलब्ध हैं ।

  • अतिरिक्त राइडर लाभ: अतिरिक्त सुरक्षा के लिए वैकल्पिक राइडर्स के साथ अपने LIC टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान को बेहतर बनाएं।

  • वित्तीय सुरक्षा: एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान किफायती प्रीमियम के साथ सुरक्षित जीवनशैली सुनिश्चित करता है।

  • आसान ऑनलाइन खरीदारी: LIC के डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म के माध्यम से अपना भारतीय जीवन बीमा टर्म एश्योरेंस प्लान जल्दी और परेशानी मुक्त खरीदें।

  • टैक्स लाभ: पुरानी टैक्स व्यवस्था में प्रीमियम पर धारा 80C के तहत कटौती मिलती है, और मृत्यु पर नॉमिनी को मिली रकम आमतौर पर धारा 10(10D) के तहत टैक्स-फ्री होती है। नई टैक्स व्यवस्था में 80C की कटौती नहीं मिलती।

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान में क्या बहिष्करण हैं?

अन्य बीमा पॉलिसियों की तरह, LIC टर्म इंश्योरेंस में भी कुछ विशेष छूट हैं। ये इस प्रकार हैं:

  • आत्महत्या से जुड़ी शर्त और 12 महीने का नियम - पॉलिसी शुरू होने या लैप्स होने के बाद दोबारा चालू कराने की तारीख से 12 महीने के भीतर आत्महत्या होने पर नॉमिनी को पूरा डेथ बेनिफिट नहीं मिलता। इसके बाद के समय पर यह अपवाद लागू नहीं होता है।

  • रिफंड की सुविधा - इस स्थिति में, यदि अब तक के सभी प्रीमियम सही समय पर जमा किए गए हों, तो लाभार्थी को भरे गए कुल प्रीमियम का 80% हिस्सा वापस मिल सकता है।

  • पॉलिसी दस्तावेज की जांच - इसके अलावा, आपको हमेशा एलआईसी टर्म एश्योरेंस प्लान ऑनलाइन खरीदने से पहले पॉलिसी दस्तावेज को पढ़ना चाहिए और बहिष्करण और समावेशन को समझना चाहिए।

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें?

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान खरीदते समय निम्नलिखित बातों का ध्यान रखें:

कवरेज राशि

आपके एलआईसी इंडिया टर्म इंश्योरेंस के लिए सही कवरेज राशि निर्धारित करना महत्वपूर्ण है। यह पॉलिसीधारक की अनुपस्थिति में परिवार की वित्तीय ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम होनी चाहिए। निम्नलिखित बातों पर विचार किया जा सकता हैं:

  • परिवार का मौजूदा जीवन-यापन और सपने।

  • कर्ज या लोन जैसी बकाया देनदारियाँ।

  • बढ़ती महंगाई और बढ़ते खर्चें।

  • पॉलिसीधारक का जीवन चरण और जिम्मेदारियाँ।

  • जीवन स्तर

जीवन स्तर

एक अच्छा टर्म प्लान प्रियजनों की आर्थिक सुरक्षा पक्की करता है। इसलिए देखें कि परिवार में कितने लोग निर्भर हैं, आप विवाहित हैं या नहीं, बच्चे कितने हैं, और जीवन के अलग-अलग चरणों में आपकी ज़िम्मेदारियाँ कैसे बदलेंगी। इन सभी बातों को ध्यान में रखकर ही योजना का चुनाव करें ।

जीवनशैली रखरखाव

बीमित राशि आपके परिवार को अपनी वर्तमान जीवनशैली को आराम से बनाए रखने में सक्षम होनी चाहिए। इसमें निम्नलिखित बातों को शामिल किया जा सकता है:

  • दैनिक खर्च और जरूरी आवश्यकताएं।

  • शिक्षा और विवाह जैसे भविष्य के लक्ष्य।

  • समय के साथ बढ़ती महंगाई और बढ़ती लागतें।

पॉलिसीबाज़ार से LIC टर्म इंश्योरेंस कैसे खरीदें?

स्टेप 1: पॉलिसीबाजार के आधिकारिक एलआईसी पेज पर जाएँ। टर्म इंश्योरेंस खरीदने के लिए आवश्यक है कि आप आधिकारिक वेबसाइट पर ही विजिट करें। किसी अन्य लिंक या वेबसाइट के द्वारा पंजीकरण में खतरा हो सकता है ।

स्टेप 2: नाम, जन्मतिथि और फ़ोन नंबर जैसी बुनियादी जानकारी भरें और 'योजनाएँ देखें' पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपना व्यवसाय प्रकार, वार्षिक आय, शैक्षिक योग्यता और धूम्रपान की आदतें सबमिट करें। यह कुछ प्रश्न वह आपसे पूछेंगे । जिससे आपकी स्थिति का पता लगाया जा सके ।

स्टेप 4: उपलब्ध टर्म प्लान की पॉलिसी जानकारी की तुलना करें। इसके लिए प्रीमियम कैलकुलेटर की मदद लें।

स्टेप 5: अपनी आवश्यकताओं और बजट के अनुरूप जीवन बीमा योजना का चयन करें ।

स्टेप 6: नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड के माध्यम से भुगतान करें और योजना का अनुबंध प्राप्त करें ।

नोट: आप LIC कैलकुलेटर का उपयोग करके यह जान सकते हैं कि आपकी जरूरतों और बजट के हिसाब से कौन-सा LIC टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान सबसे उपयुक्त है।

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान का क्लेम कैसे करे?

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान का क्लेम, चाहे ऑनलाइन खरीदा गया हो या ऑफलाइन, एक आसान प्रक्रिया है। यह कैसे काम करता है, नीचे सरल तरीके में बताया गया है:

क्लेम फाइल करें- पॉलिसीधारक की दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु के बाद नामांंकित व्यक्ति को दावा फाॅर्म सही-सही भरना होता है।

जरूरी दस्तावेज़ जमा करना - मूल पॉलिसी दस्तावेज़ और मृत्यु का कारण बताने वाला वैध मृत्यु प्रमाण पत्र जमा करें ।

भुगतान के लिए बैंक विवरण - दावा राशि सीधे बैंक खाते में पाने के लिए नाॅमिनी को NEFT मैंडेट फाॅर्म देना होता है।

सत्यापन और प्रक्रिया - LIC कंपनी जमा किए गए दस्तावेजों और दावा फाॅर्म की जांच करती है। दस्तावेज़ों की जांच पूरी होने पर क्लेम निपटाया जाता है और राशि नाॅमिनी के खाते में ट्रांसफर कर दी जाती है ।

LIC टर्म इंश्योरेंस कितने कवर का लेना चाहिए?

सही टर्म इंश्योरेंस चुनना इस बात पर निर्भर करता है कि आपकी कमाई कितनी है, परिवार की ज़रूरतें क्या हैं और आप पर कितना कर्ज़ है। सीधा नियम यह है कि आपका बीमा आपकी सालाना कमाई का 10 से 15 गुना होना चाहिए। उदाहरण के लिए, अगर आप साल में 5 लाख कमाते हैं, तो कम से कम 50 से 75 लाख का कवर लें। इससे आपके न रहने पर भी परिवार का खर्च और कर्ज़ बिना किसी परेशानी के चलता रहेगा।

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान 25 लाख की योजना क्या है?

LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान 25 लाख की योजना पॉलिसीधारक की अचानक मृत्यु की स्थिति में नॉमिनी को 25 लाख रुपये एकसाथ देती है। यह बहुत कम प्रीमियम पर ऊँचा जीवन कवर देती है और आपकी गैरमौजूदगी में परिवार के दैनिक खर्च, बच्चों की शिक्षा और भविष्य के लक्ष्य पूरे करने में मदद करती है। यह 18 से 65 साल के लोगों के लिए अच्छा विकल्प माना जाता है।

एलआईसी सबसे सस्ता प्लान 2026 खोज रहे लोगों के लिए ₹25 लाख कवर वाले विकल्प आकर्षक हो सकते हैं

एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान 50 लाख की योजना क्या है?

एलआईसी का 50 लाख का टर्म इंश्योरेंस प्लान एक शुद्ध जीवन सुरक्षा योजना है , जो बहुत ही किफायती किश्त पर आपके परिवार को 50 लाख तक का बीमा कवर प्रदान करती है । यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसीधारक की म़त्यु हो जाती है तो एलआईसी नामित व्यक्ति को 50 लाख तक का मृत्यु लाभ प्रदान करती है , जो पॉलिसीधारक के परिवार के भविष्य के लक्ष्यों को पूरा करने में मदद करेगा और उन्हें किसी प्रकार के ऋण की सहायता नहीं लेनी पड़ती है।

उदाहरण के लिए टर्म इंश्योरेंस प्लान 50 लाख की योजना वाले प्लान LIC डिजी टर्म (876)और LIC न्यू टेक टर्म (954) प्लान आपको किफायती प्रीमियम पर 50 लाख तक की बीमा राशि प्रदान करते हैं।

अक्सर पूछें जाने वाले प्रश्न -

  • प्रश्न: LIC टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान कैसे करें? भुगतान के उपलब्ध तरीके क्या हैं?

    उत्तर: आप अपने LIC टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम का भुगतान ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से आसानी से कर सकते हैं। ऑफलाइन पेमेंट के लिए आप नजदीकी LIC शाखा, अधिकृत एजेंटों के प्रीमियम कलेक्शन पॉइंट या फ़ोन बैंकिंग का इस्तेमाल कर सकते हैं। वहीं ऑनलाइन भुगतान के लिए LIC की आधिकारिक वेबसाइट, NEFT/ECS ट्रांसफ़र, AP या MP ऑनलाइन और सुविधा इन्फोसर्व जैसी सेवाओं के साथ-साथ नेट बैंकिंग, क्रेडिट या डेबिट कार्ड का सीधा उपयोग कर सकते हैं।
  • प्रश्न: LIC ka term insurance कौन-सा लें?

    उत्तर: अगर आप ऑनलाइन खरीद रहे हैं, तो न्यू टेक-टर्म या डिजी टर्म देखें, क्योंकि इनमें एजेंट कमीशन नहीं होता। अगर आप किसी एजेंट से समझकर पॉलिसी लेना चाहते हैं, तो न्यू जीवन अमर या युवा टर्म अच्छे विकल्प हैं। ₹25 लाख तक के छोटे कवर के लिए सरल जीवन बीमा देखें।
  • प्रश्न: मैं अपनी LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान की स्थिति कैसे जांच सकता हूं?

    उत्तर: आप इन तरीकों से अपनी एलआईसी टर्म इंश्योरेंस योजना की स्थिति की जांच कर सकते हैं:
    • ऑनलाइन: पॉलिसी की स्थिति की जांच करने के लिए, अपनी क्लाइंट आईडी और जन्म तिथि का उपयोग करके एलआईसी के ई-पोर्टल पर लॉग इन करें।
    • ऑफ़लाइन: अपने एलआईसी ऑफ इंडिया टर्म इंश्योरेंस प्लान की स्थिति के बारे में पूछताछ करने के लिए निकटतम एलआईसी शाखा पर जाएँ।
  • प्रश्न: एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान के लिए पॉलिसी नवीनीकरण प्रक्रिया क्या है?

    उत्तर: एलआईसी टर्म पॉलिसी का प्रीमियम भरना काफ़ी आसान है। सबसे पहले एलआईसी की वेबसाइट यानी ई-पोर्टल खोलिए और अपनी क्लाइंट आईडी और जन्मतारीख डालकर लॉगिन कर लीजिए। इसके बाद अपनी टर्म पॉलिसी चुनिए और बताइए कि पैसे कैसे देने हैं, यानी नेट बैंकिंग से, डेबिट कार्ड से या क्रेडिट कार्ड से। पेमेंट हो जाने के बाद प्रीमियम की रसीद डाउनलोड कर लीजिए और उसका प्रिंट निकालकर संभालकर रख लीजिए। अगर आप ऑनलाइन नहीं करना चाहते, तो अपने पास की एलआईसी शाखा में जाकर चेक देकर भी प्रीमियम जमा कर सकते हैं। बस इतना ध्यान रखिए कि प्रीमियम आखिरी तारीख से पहले ही भर दें, वरना पॉलिसी बंद हो सकती है।
  • प्रश्न: एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान के लिए दावा निपटान प्रक्रिया क्या है?

    उत्तर:
    • दावा निपटान सहायता के लिए नामिती को व्यक्तिगत रूप से एलआईसी शाखा में जाना होगा।
    • एलआईसी का ग्राहक सेवा डेस्क नामिती को दावा प्रक्रिया के माध्यम से मार्गदर्शन करेगा।
  • प्रश्न: क्या मैं LIC टर्म पॉलिसी ऑनलाइन खरीद सकता हूँ?

    उत्तर: हाँ, आप एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर ऑनलाइन एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान खरीद सकते हैं। अपनी ज़रूरतों के हिसाब से सबसे उपयुक्त पॉलिसी चुनें और ऑनलाइन आवेदन करें।
  • प्रश्न: मैं टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम की ऑनलाइन गणना कैसे कर सकता हूँ?

    उत्तर: LIC अपनी वेबसाइट पर एक टर्म इंश्योरेंस प्रीमियम कैलकुलेटर प्रदान करता है, जहाँ आप:
    • अपनी आयु, कवरेज राशि और पॉलिसी अवधि जैसे विवरण दर्ज कर सकते हैं।
    • अपने LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान के लिए तुरंत अनुमानित प्रीमियम प्राप्त करें।
  • प्रश्न: एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस के क्या लाभ हैं?

    उत्तर: एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान के कुछ प्रमुख लाभ इस प्रकार हैं:
    • सस्ता प्रीमियम: कम लागत पर उच्च कवरेज प्राप्त करें।
    • कर लाभ: भुगतान किए गए प्रीमियम धारा 80सी के अंतर्गत कर कटौती के लिए पात्र हैं।
    • मृत्यु लाभ: घटना की स्थिति में आपके परिवार के लिए आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करता है।
    • दीर्घकालिक कवरेज: अपनी आवश्यकताओं के अनुसार लचीली पॉलिसी शर्तें चुनें।
  • प्रश्न: LIC टर्म इंश्योरेंस खरीदने के लिए कौन से दस्तावेज़ आवश्यक हैं?

    उत्तर: एलआईसी टर्म लाइफ पॉलिसी खरीदने के लिए, निम्नलिखित दस्तावेज तैयार रखें:
    • आयु प्रमाण: आधार कार्ड, पासपोर्ट, जन्म प्रमाण पत्र, आदि।
    • पहचान प्रमाण: पैन कार्ड, आधार कार्ड,ड्राइविंग लाइसेंस।
    • पता प्रमाण: किराया समझौता, आधार कार्ड, उपयोगिता बिल।
    • आय प्रमाण: वेतन पर्ची, आयकर रिटर्न (आईटीआर).
    • मेडिकल रिपोर्ट: नवीनतम मेडिकल परीक्षण रिपोर्ट (यदि लागू हो).
  • प्रश्न: एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान में राइडर्स क्या हैं?

    उत्तर: राइडर्स आपकी इंश्योरेंस पॉलिसी के साथ मिलने वाले अतिरिक्त फायदे हैं, जो सुरक्षा को बढ़ाते हैं:
    • एक्सीडेंटल डेथ बेनिफिट राइडर: हादसे में मौत होने पर परिवार को अतिरिक्त पैसा मिलता है।
    • क्रिटिकल इलनेस राइडर: गंभीर बीमारी जैसे कैंसर या हार्ट अटैक होने पर इलाज के लिए एकमुश्त रकम मिलती है।
    • डिसेबिलिटी राइडर: हादसे में विकलांगता होने पर आर्थिक मदद मिलती है।
  • प्रश्न: क्या मुझे अपने एलआईसी टर्म इंश्योरेंस प्लान के साथ राइडर्स का विकल्प चुनना चाहिए?

    उत्तर: हाँ, अपने एलआईसी टर्म लाइफ इंश्योरेंस प्लान में राइडर्स जोड़ने से दुर्घटनाओं या गंभीर बीमारियों जैसे विशिष्ट जोखिमों के लिए अतिरिक्त सुरक्षा मिल सकती है। राइडर्स lic टर्म इंश्योरेंस प्लान के मानक कवरेज से परे अतिरिक्त वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करते हैं।
  • प्रश्न: मुझे कितने टर्म इंश्योरेंस की आवश्यकता है?

    उत्तर: मुझे कितने टर्म इंश्योरेंस की ज़रूरत है इसका जवाब देने का एक सामान्य नियम यह है कि आपके पास अपनी वार्षिक आय का 10 से 15 गुना टर्म इंश्योरेंस कवर होना चाहिए। हालाँकि, एक अधिक सटीक अनुमान इन कारकों पर निर्भर करता है:
    • आपकी आयु
    • वर्तमान आय
    • मौजूदा देनदारियाँ (ऋण, कर्ज)
    • परिवार के मासिक खर्च
    • भविष्य के वित्तीय लक्ष्य (जैसे बच्चों की शिक्षा, सेवानिवृत्ति)
    इन कारकों के आधार पर एक व्यक्तिगत अनुमान प्राप्त करने के लिए आप "मुझे कितने टर्म इंश्योरेंस की ज़रूरत है" कैलकुलेटर का उपयोग करके उपयुक्त प्रीमियम की गणना कर सकते हैं।
  • प्रश्न: LIC में टर्म राइडर क्या है?

    उत्तर: एलआईसी टर्म राइडर एक वैकल्पिक लाभ है जिसे मानक जीवन बीमा पॉलिसी में जोड़ा जा सकता है। यह एक निश्चित अवधि के लिए अतिरिक्त जीवन कवरेज प्रदान करता है और राइडर अवधि के दौरान बीमित व्यक्ति की मृत्यु होने पर मूल पॉलिसी राशि के अतिरिक्त एक अतिरिक्त मृत्यु लाभ प्रदान करता है।
  • प्रश्न: LIC युवा टर्म प्लान युवाओं के लिए इतना फायदेमंद क्यों है?

    उत्तर: LIC युवा टर्म प्लान युवाओं को किफायती प्रीमियम पर 5 करोड़ रूपये तक का उच्च जीवन बीमा कवरेज देता है। यह सुनिश्चित करता है कि युवा पॉलिसीधारक वित्तीय सुरक्षा से समझौता किए बिना आत्मविश्वास से अपने सपनों को साकार कर सकें।
  • प्रश्न: क्या LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान का क्लैम सीधा नॉमिनी के बैंक खाते में आता है?

    उत्तर: हां, LIC टर्म इंश्योरेंस प्लान का क्लेम या डेथ बेनिफिट सीधे नामांकित व्यक्ति के बैंक खाते में जमा किए जाते है। यह प्रक्रिया विशेषज्ञों के अंडर पूरी तरह से ऑनलाइन और सेफ तरीके से , एनईएफटी (NEFT) के जरिए पूरी की जाती है।
  • प्रश्न: एलआईसी का 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस प्लान क्या है?

    उत्तर: एलआईसी विभिन्न बीमा प्लान ऑफ़र करता है, जो मुख्य रूप से आपकी दुर्भाग्यपूर्ण मृत्यु हो जाती है उस स्थिति में एलआईसी 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस प्लान आपके परिवार को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करता हैं।
  • प्रश्न: एलआईसी सबसे सस्ता प्लान कौन सा है?

    उत्तर: एलआईसी का सबसे सस्ता प्लान टर्म इंश्योरेंस प्लान हैं, लेकिन सबसे सस्ता प्लान एलआईसी न्यू जीवन अमर प्लान जिसमें कम प्रीमियम में 25 लाख रूपये से अधिक उच्च जीवन लाइफ कवरेज देता है।
  • प्रश्न: LIC 1 करोड़ टर्म इंश्योरेंस के लिए प्रीमियम क्या है?

    उत्तर : एलआईसी का 1 करोड़ रुपये का टर्म इंश्योरेंस प्लान का वार्षिक प्रीमियम 12,000 रुपये से 1400 रुपये तक हो सकता है।
  • प्रश्न: एलआईसी सबसे सस्ता प्लान 2026 में कौन-सा है?

    उत्तर: LIC जीवन बीमा कंपनी आपको किफायती प्रीमियम पर कछ प्लान प्रदान करती है। जैसे, न्यू जीवन अमर ( 955), LIC डीजि टर्म (876), LIC न्यू टेक टर्म (954) टर्म इंश्योरेंस योजना प्रदान करती है, जो आपको उच्च लाइफ सुरक्षा प्रदान करती है।
Premium By Age

Did you Find the Content Helpful?

If yes, Please rate us.

content-usefull

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest Sum Assured(SA) offered by Policybazaar’s insurer partners offering term insurance plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI.

Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in

+On the basis of your profile

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 410/month (Rs.14/day) is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age rounded off to nearest 10

+Rs. 245 is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 8/day is starting price for a 50 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 15/day is starting price for a 75 lakhs term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age, rounded off to nearest 10

+Rs. 504/month is starting price for a 1.5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 494/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 636/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 918/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,286/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 453/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs.582/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 786/month is starting price for a 3 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,374/month is starting price for a 5 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 1,592/month is starting price for a 7 crore term life insurance for an (NRI) 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 525/month is the starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 68 years of age.

+Rs. 668/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 25 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 45 years of age.

+Rs. 1,200/month is starting price for a 2 crore term life insurance for an 35 year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 55 years of age.

+Rs. 410/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Female, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

+Rs. 577/month is starting price for a 1 crore term life insurance for an 18 year-old Male, self employed, non-smoker, with no pre-existing diseases, cover upto 30 years of age.

*The full refund of premium is available on availing the one-time option of refund of premium. Total premium paid for policy (paid for add-ons) will be the special exit value, payable on availing the one-time option of refund of premium if you wish to completely exit the policy.

+Rs. ₹361/month is the starting price for a ₹1 crore loan cover with an 8% interest rate for an 18-year-old male, non-smoker, with no pre-existing diseases, loan tenure up to 20 years, rounded off to the nearest 10

Prices offered by the insurer are as per the approved insurance plans | #All savings and online discounts are provided by insurers as per IRDAI approved insurance plans | Standard Terms and Conditions Apply | **Tax Benefits are subject to changes in tax laws.| Policybazaar Insurance Brokers Private Limited

We will respond in the first instance within 30 minutes of the customers contacting us. 30-minute claim support service is for the purpose of giving reasonable assistance to the policyholder in pursuance of the claim. Settlement of claim (including cashless claim) is the responsibility of the insurer as per policy terms and conditions. The 30-minute claim support is subject to our operations not being impacted by a system failure or force majeure event or for reasons beyond our control. For further details, 24x7 Claims Support Helpline can be reached out at 1800-258-5881

For more details on risk factors, terms and conditions, please read the sales brochure carefully before concluding a sale

Policybazaar Insurance Brokers Private Limited | CIN: U74999HR2014PTC053454 | Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurgaon, Haryana – 122001 | Registration No. 742, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers. Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.

© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved

˜ Policybazaar Promise reflects the guarantee offered by insurers. Price assurance is based on certifications shared by insurers with us.

Choose Term Insurance Plan as per you need

Plans starting from @ ₹473/Month*
Term Insurance
1 Crore Term Insurance
Term Insurance
2 Crore Term Insurance
Term Insurance
4 Crore Term Insurance
Term Insurance
5 Crore Term Insurance
Term Insurance
6 Crore Term Insurance
Term Insurance
7 Crore Term Insurance
Term Insurance
7.5 Crore Term Insurance
Term Insurance
8 Crore Term Insurance
Term Insurance
9 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Crore Term Insurance
Term Insurance
20 Crore Term Insurance
Term Insurance
25 Crore Term Insurance
Term Insurance
30 Crore Term Insurance
Term Insurance
15 Lakh Term Insurance
Term Insurance
60 Lakh Term Insurance

Term Insurance Articles

  • Recent Article
  • Popular Articles
24 Sep 2026

Aviva Smart Return of Premium Term Plan

Aviva Smart Return of Premium Term Plan is a term insurance

Read more
14 Sep 2026

HDFC Life Click 2 Protect Elite Pro

HDFC Life Click 2 Protect Elite Pro is a pure term insurance

Read more
04 Sep 2026

Kotak Protect Advantage

Kotak Protect Advantage is a Non-Participating, Non-Linked

Read more
01 Sep 2026

Generali Central Saral Ashray Yojana

Generali Central Saral Ashray Yojana is an individual pure risk

Read more
18 Aug 2026

ICICI Pru iProtect Smart Her Term Plan

ICICI Life iProtect Smart Her is a term insurance variant

Read more

Calculate Term Insurance Premium Online in India...

Term Insurance Calculator Term insurance is a free online tool that helps you estimate your term insurance premium

Read more
Get Call Back Now
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL