डाकघर लोन योजना क्या है?
डाकघर लोन योजना का उद्देश्य जरूरत के समय भारतीय नागरिकों को लोन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करना है। हालांकि IPPB खुद यह लोन नहीं प्रदान करता बल्कि IPPB लोन की सिफारिश करता है, जिसका मतलब जब IPPB के माध्यम से लोन के लिए आवेदन किया जाता है, तो वह अपने पार्टनर बैंक या NBFC से आपको जोडता है।
आमतौर पर लोन 7.00% से 25.00% के वार्षिक ब्याज़ पर दिया जाता है। डाकघर लोन योजना के अंतर्गत आपको अपना बचत खाता बदलना नहीं पडता है, आपको पास जिस भी बैंक का खाता है, उसी पर लोन प्रदान किया जाएगा।
डाकघर द्वारा प्रदान लोन व उनकी ब्याज दरें
डाकघर द्वारा विभिन्न प्रकार के लोन उपलब्ध कराएं जाते है:
-
व्यक्तिगत लोन
डाकघर भारत के प्रमुख बैंक और NBFC के सहयोग से आवेदको को के लिए विभिन्न विकल्प प्रदान करता है:
| सहयोगी बैंक या NBFC |
ब्याज़ दर |
दर प्रकार |
| एक्सिस बैंक |
10.50% - 25.00% |
तय |
| HDFC बैंक |
10.50% - 25.00% |
तय |
| FIBE |
1.5% - 2.5% |
मासिक |
| आदित्या बिरला कैपिटल |
11% - 24% |
तय |
-
होम लोन
IPPB होम लोन परामर्श सेवा ग्राहको कों होम लोन के लिए सहयोगी बैंक या NBFCs से जोड़ती है:
| सहयोगी लोन दाता |
होम लोन ब्याज़ दर |
संपत्ति पर लोन दर |
| होमफर्स्ट फाइनेन्स |
10.50% - 14.00% |
14.00% - 17.00% |
| आधार हाउसिंग फाइनेन्स |
12.00% से अधिक |
15.75% से अधिक |
| एक्सिस बैंक |
8.50% - 10.00% |
- |
| HDFC बैंक |
8.50% - 10.00% |
- |
| आवास फाइनेंसियर्स लिमिटेड |
10.00% - 14.00% |
14.00% - 18.00% |
-
वाहन लोन
IPPB वाहन लोन परामर्श सेवा विभिन्न प्रकार के वाहनो के लिए ग्राहकों को सहयोगी बैंक और NBFCs से जोडती है:
| सहयोगी लोन दाता |
लोन प्रकार |
ब्याज दर |
सेवा स्थान |
| एक्सिस बैंक |
दो पहिया वाहन लोन |
14.50% से अधिक |
देश भर |
| ऑटो लोन |
9.10% – 11.00% (तय) |
देश भर |
| महिंद्रा फाइनेन्स |
कार लोन |
9.99% से अधिक |
चयनित स्थान |
| कार लोन (पुरानी) |
16.00% से अधिक |
चयनित स्थान |
| तिपहिया वाहन लोन |
24.00% से अधिक |
चयनित स्थान |
| ट्रैक्टर लोन (नया) |
16.00% से अधिक |
चयनित स्थान |
| ट्रैक्टर लोन (पूराना) |
18.00% से अधिक |
चयनित स्थान |
| उपयोगी वाहन लोन |
13.00% से अधिक |
चयनित स्थान |
| HDFC बैंक |
दो पहिया लोन |
14.50% से अधिक |
देश भर |
| ऑटो लोन |
8.30% – 11.00% |
देश भर |
-
गोल्ड लोन
IPPB गोल्ड लोन परामर्श सेवा के तहत ग्राहक सोने पर लोन प्राप्त कर सकते है:
| सहयोगी लोनदाता |
ब्याज़ दर |
सेवा स्थान |
| एक्सिस बैंक |
10.10% - 17.00% |
देश भर |
| HDFC बैंक |
8.30% - 16.55% |
देश भर |
-
किसान क्रेडिट कार्ड लोन
किसान क्रेडिट कार्ड लोन (KCC) योजना किसानो को कृषि संबंधी जरूरतो के लिए आर्थिक सहायता प्रदान करती है:
| सहयोगी लोनदाता |
ब्याज़ दर |
सेवा स्थान |
| एक्सिस बैंक |
7.00% – 18.75% |
देश भर |
| HDFC बैंक |
7.00% – 18.75% |
देश भर |
-
व्यापारिक लोन
IPPB व्यापारिक लोन परामर्श सेवा ऐसे लोगो को लोन के रूप में आर्थिक सहायता प्रदान करते है, जो व्यापार करना चाहते है और व्यापार संबंधी खर्चो के लिए लोन चाहते है:
| सहयोगी लोनदाता |
ब्याज़ दर |
सेवा स्थान |
| HDFC बैंक |
10.00% – 22.50% |
देश भर |
डाकघर लोन योजना के लिए आवेदन कैसे करे?
डाकघर लोन योजना में आवेदन करने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन किया जा सकता है:
- पात्रता सुनिश्चित करें - ग्राहक जो लोन प्राप्त करना चाहते सबसे पहले पात्रता की जाँच करें। लोन प्राप्त करने के लिए आपका IPPB का ग्राहक होना जरूरी है, साथ ही लोन दाताओं द्वारा तय की गई शर्तो के अधीन होना भी आवश्यक है।
- IPPB मोबाइल ऐप या डाकघर जाएं - आवेदन करने के लिए IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें और लोन सेक्शन में जाए या आस-पास उपलब्ध डाकघर जाएं।
- आवेदन पत्र भरे - आवेदन प्राप्त करके उसमे निजी जानकारी, रोजगार संबंधी विवरण, लोन राशि और अवधि भरें।
- दस्तावेज़ जमा करे - आवेदन पत्र के साथ ऑनलाइन KYC दस्तावेज़ और आय प्रमाण अपलोड करें। यदि आवेदन डाकघर के माध्यम से कर रहें है, तो डाकघर में दस्तावेज़ जमा करें।
- सत्यापन और स्वीकृति - सहयोगी लोन दाता द्वारा आपकी प्रोफाइल का क्रेडिट स्कोर चेक किया जाएगा, यदि लोन की स्वीकृति हो जाती है, तो खाते मे लोन की राशि भेज दी जाएगी। आमतौर पर राशि खाते में आने में कुछ दिन लग सकते है।
डाकघर लोन योजना आवश्यक दस्तावेज़
डाकघर लोन योजना में आवेदन करने के लिए निम्नलिखित दस्तावेजो की आवश्यकता पड सकती है:
- आधार कार्ड
- PAN कार्ड
- पासबुक
- लोन आवेदन पत्र
- पता प्रमाण
- पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
निष्कर्ष
IPPB लोन परामर्श सेवा के माध्यम से लोग घर, वाहन या व्यापार के लिए लोन ले सकते है। IPPB इन सभी लोन को जल्द से जल्द स्वीकृत कराता है, ताकि ग्राहक लोन की राशि प्राप्त कर अपने लक्ष्यों को हासिल कर सके। ग्राहक IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप या डाकघर जाकर लोन के लिए आवेदन कर सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
डाकघर लोन योजना में आवेदन कैसे कर सकते है?
डाकघर लोन योजना में ग्राहक IPPB मोबाइल बैंकिंग ऐप या डाकघर के माध्यम से आवेदन कर सकते है।
-
क्या डाकघर होम लोन प्रदान करता है?
डाकघर खुद होम लोन प्रदान नहीं करता है, डाकघर ग्राहको को सहयोगी लोनदाताओं से जोडता है।
-
दोपहिया वाहन के लिए लोन पर ब्याज दर क्या है?
दोपहिया वाहन लोन की ब्याज़ दर लोनप्रदाताओं पर निर्भर करती है, आमतौर पर डाकघर लोन योजना में 2 पहिया वाहनो को लिए यह लोन 14.50% वार्षिक ब्याज से शुरू हैं।