सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) 2026

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्युच्युअल फंड में निवेश करने का अनुशासित और आसान तरीका है। एसआईपी के माध्यम से आप म्यूचुअल फंड में रेगुलर इन्वेस्ट कर सकते हैं। लोन्ग टर्म में कंपाउंडिंग और रुपी कॉस्ट एवरेजिंग आपके पैसे को तेज़ी से बढ़ाते हैं, जिससे एक बड़ा फंड तैयार हो जाता है। अगर आप भी यह समझना चाहते हैं कि SIP kya hota hai तो इस आर्टिकल को पूरा पढ़ें।

Read more
आज निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
  • ₹1 करोड़ के लिए पहला कदम लें

    सिर्फ 2 मिनट में SIP शुरू करें
  • 100% ऑनलाइन, जीरो पेपरवर्क

    150+ फंड विकल्प उपलब्ध
  • 18% CAGR तक का रिटर्न देने वाले फंड

    बिना अतिरिक्त शुल्क के विशेषज्ञों की सहायता
  • 4.8++ रेटिंग
  • 13.2 Crore रजिस्टर्ड ग्राहक
  • 53 पार्टनर्स बीमा पार्टनर्स
  • 6.29 Crore पॉलिसियाँ बेची गई
Plans for NRIs/OCI/PIO
Invest ₹18k/month & Get ₹2 Cr# Tax-Free*
+91
Secure
We don't spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Disclaimer: # The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 2 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 18,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: 1,06,79,507 @ CAGR 4%; 2,12,15,817 @ CAGR 8%. All plans listed here are of insurance companies’ funds. *Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws. All plans listed here are of insurance companies’ funds.

SIP Kya Hota Hai?

सिप फुल फॉर्म इन हिंदी (Sip full form) सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है। यह निवेश का एक ऐसा तरीका है, जिससे आप नियमित तौर पर एक निश्चित राशि को म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसके बाद बाजार जैसा प्रदर्शन करता है, उसके अनुसार आपको रिटर्न मिलता है। अगर आप लंबे समय तक एसआईपी के माध्यम से निवेशित रहते हैं, तो आप कंपाउंडिंग की शक्ति की मदद से एक बड़ी रकम तैयार कर सकते हैं।

साथ ही, ऐसे निवेशक जो बाज़ार के उतार-चढ़ाव से अनजान है, वह कम राशि से एसआईपी शुरू करके बाज़ार को समझ सकते हैं और अपनी निवेश यात्रा शुरू कर सकते हैं।

SIP से कितना पैसा बनाया जा सकता है?

यहां एक टेबल में SIP ग्रोथ का उदाहरण दिया गया है, यह गणना SIP कैलकुलेटर से की गई है:

मंथली SIP अमाउंट कुल निवेश राशि  निवेश अवधि अनुमानित रिटर्न दर मैच्योरिटी अमाउंट
5,000 3,00,000  5 साल 12% 4,05,518 
10,000 12,00,000  10 साल 10% 20,14,576 
15,000 27,00,000  15 साल 14% 84,78,107 
20,000 48,00,000  20 साल 16% 3,00,36,640 
30,000 43,20,000  12 साल 12% 92,42,868 

Start An Sip Today Watch Your Money Grow Start An Sip Today Watch Your Money Grow

SIP कैसे काम करता है?

यहां विस्तार से समझाया गया है कि SIP Kaise kam karta hai:

  • हर महीने नियमित निवेश - SIP मेंं आपको एक साथ ज्यादा पैसा लगाने की जरूरत नहीं होती। आप हर महीने अपनी बचत से छोटी-छोटी राशि निवेश कर सकते हैं। 
  • ऑटोडेबिट - एक तय अंतराल पर तय की गई तारीख पर पैसा आपके बैंक खाते से अपने आप कट जाता है और म्यूचुअल फंड में निवेश हो जाता है।
  • NAV और यूनिट्स का मिलना - आपके निवेश किए गए पैसों से आपको म्यूचुअल फंड की यूनिट्स मिलती हैं। फंड की कीमत के हिसाब से हर महीने आपको कम या ज्यादा यूनिट्स दी जाती है।
  • रुपी कॉस्ट एवरेजिंग - जब बाजार गिरता है, तो आपको उतने ही पैसों में ज़्यादा यूनिट्स मिलती हैं। जब बाजार चढ़ता है, तो कम यूनिट्स मिलती हैं। इससे आपकी निवेश की औसत लागत कम हो जाती है।
  • कंपाउंडिंग की शक्ति- SIP में आपके निवेश पर जो रिटर्न का पैसा मिलता है, वह भी दोबारा निवेश हो जाता है। लंबे समय में इस 'ब्याज पर ब्याज' मिलने की वजह से आपका पैसा बहुत तेज़ी से बढ़ता है और मैच्योरिटी तक एक बड़ी रकम बन जाता है। 
  • अनुशासन- SIP निवेशकों में नियमित बचत और निवेश की आदत को बनाता है। इससे निवेशकों में बेहतर वित्तीय समझ भी बनती है। 

SIP के अलग-अलग प्रकार 

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान विभिन्न प्रकार की होती है:

  • रेगुलर SIP- रेगुलर SIP निवेशकों मे सबसे लोकप्रिय SIP है। इसमें निवेशक को हर महीने एक तय राशि एक निवेश करनी होती है।
  • टॉप-अप SIP- टॉप-अप SIP में आप समय के साथ अपनी मासिक निवेश राशि बढ़ा सकते हैं। 
  • फ्लेक्सी SIP- फ्लेक्सी SIP आपको हर माह निवेश की जाने वाली राशि को कम या अधिक करने की अनुमति देता है। इसमें आप अपनी आर्थिक परिस्थितियों के हिसाब से कम या ज्यादा निवेश कर सकते हैं।
  • परपेचुअल SIP- परपेचुअल SIP में निवेश की कोई तय समय-सीमा नहीं होती। इसे जब तक आप खुद बंद नहीं करते, तब तक यह बंद नहीं होता और निरंतर चलता रहता है।
  • ट्रिगर SIP- यह सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान अनुभवी निवेशकों के लिए होती है। इसमें कुछ शर्तें निर्धारित की जाती हैं (जैसे NAV किसी स्तर पर पहुचें, या बाजार में फेरबदल हो), तब निवेश शुरू किया जाता है।
Start Small & Build Your Wealth For A Brighter Tomorrow Start Small & Build Your Wealth For A Brighter Tomorrow

2026 में SIP में निवेश के फायदे

SIP में निवेश के फायदे (Benefits of SIP) इस प्रकार हैं:

  1. निवेश करना आसान

    म्यूचुअल फंड में SIP ऑनलाइन किसी भी समय शुरू की जा सकती है, जिससे यह निवेश का एक सुविधाजनक माध्यम बन जाता है। साथ ही हर महीने निवेश की राशि भी आपके खाते से अपने आप कट जाती है।

  2. 100 रुपये के न्यूनतम निवेश से शुरुआत करें

    आप सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में न्यूनतम 100 रुपये से निवेश शुरू कर सकते हैं। सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान फंड में निवेश की कोई ऊपरी सीमा तय नहीं की गई है। 

  3. कंपाउंडिंग की शक्ति का लाभ उठाएं

    सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में कंपाउंडिंग की शक्ति से, आप प्राप्त रिटर्न पर भी रिटर्न कमा सकते हैं। इससे लंबी अवधि में आपका पैसे तेज़ी से बढ़ता है, और मैच्योरिटी तक एक बड़ी रकम बन जाता है। 

  4. विविधीकरण

    SIP निवेश योजनाएं आपको स्टॉक और बॉन्ड के विविध पोर्टफोलियो में निवेश करने की अनुमति देती हैं, जिससे उनका जोखिम कम हो जाता है।

  5. उच्च रिटर्न

    सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान निवेश योजनाएं अन्य पारंपरिक निवेश ऑप्शन, जैसे फिक्स्ड डिपाजिट या बचत खातों की तुलना में अधिक रिटर्न प्रदान करने की क्षमता रखती हैं, जिससे यह आपके लिए एक आकर्षक निवेश विकल्प बन जाता है।

  6. कर लाभ

    निवेशक आयकर अधिनियम, 1961 की धारा 80 सी के तहत यूलिप फंड और ईएलएसएस म्यूचुअल फंड में अपनी SIP योजनाओं पर कर लाभ के लिए पात्र हैं। यूलिप योजनाएं आपको आईटी की धारा 10 (10D) के तहत SIP निवेश पर कर-मुक्त परिपक्वता रिटर्न भी प्रदान करती हैं| 

अपने लिए बेस्ट एसआईपी प्लान कैसे चुनें?

भारत में व्यवस्थित निवेश योजना (SIP) में निवेश करने से पहले निम्नलिखित महत्वपूर्ण बातों को ध्यान में रखा जाना चाहिए:

  • निवेश की अवधि- SIP निवेश योजना के माध्यम से निवेश करते समय, आपको कम से कम 5 साल का समय रखना चाहिए और जांचना चाहिए कि फंड पूरे बाजार में कैसा प्रदर्शन करता है, इससे आप अपने लिए बेस्ट SIP प्लान चुन पाएंगे।
  • फंड हाउस का प्रदर्शन- आपके SIP प्लान के फंड हाउस की प्रतिष्ठा और प्रदर्शन आपको यह अनुमान देगा कि फंड मैनेजर आपको प्रभाव महसूस किए बिना बाजार के उतार-चढ़ाव को कितनी अच्छी तरह से संभालने में सक्षम होंगे।
  • निवेश लक्ष्य तय करें- म्यूचुअल फंड और यूलिप योजनाओं में प्रत्येक SIP निवेश योजना का एक निर्धारित उद्देश्य और लक्ष्य होता है। आप अपनी आवश्यकताओं और उद्देश्यों के अनुसार निवेश के लिए फंड विकल्प चुन सकते हैं।

निष्कर्ष

सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान, म्यूचुअल फंड में नियमित निवेश करने का तरीका है। इसके माध्यम से विभिन्न म्यूचुअल फंड्स में निवेश किया जा सकता है। भारत में SIP एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है। जो लोग निवेश में नए है और बाज़ार के जोखिम से अनजान है, वह सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के माध्यम से बाज़ार में निवेश करके शेयर बाज़ार के उतार चढाव को समझ सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • सिप फुल फॉर्म इन हिंदी?

    सिप फुल फॉर्म इन हिंदी (SIP Full Form) सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है।
  • सिप में रिस्क क्या है?

    सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के माध्यम से म्यूचुअल फंड में किया गया निवेश जोखिमों के अधीन होता है। निवेशकों द्वारा किए गए निवेश को बाजार में लगाया जाता है, फिर बाज़ार के प्रदर्शन के आधार निवेशकों को रिटर्न दिया जाता है। 
  • सिप कैलकुलेटर क्या है?

    सिप कैलकुलेटर एक ऑनलाइन वित्तीय उपकरण है, जिसकी सहायता से SIP परिपक्वता पर मिलने वाले रिटर्न की गणना की जा सकती है। सिप कैलकुलेटर केवल निवेश अवधि, निवेश राशि और अपेक्षित रिटर्न के आधार पर गणना करता है। एसआईपी कैलकुलेटर की सहायता से SIP के लिए सही राशि और अवधि को भी चुना जा सकता है। 
  • SIP Kya hota hai?

    एसआईपी, म्यूचुअल फंड में निवेश करने का एक अनुशासित और नियमित तरीका है। इसके अंतर्गत आप एक नियमित अंतराल पर निश्चित राशि म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। पिछले कुछ वर्षों में एसआईपी तेज़ी से लोकप्रिय हो रहा है। 
  • 1,000 की एसआईपी पर 5 साल का रिटर्न क्या है?

    1,000 की एसआईपी पर 5 साल की रिटर्न गणना करने के लिए आप पॉलिसीबाजार के सिप कैलकुलेटर का उपयोग कर सकते है। अगर 12% अनुमानित रिटर्न दर के आधार पर गणना की जाती है, तो आप 5 साल के अंत में करीब  81,000 रुपए प्राप्त कर सकेंगे। 
  • SIP की शुरुआत कैसे करें?

    एसआईपी की शुरुआत करने से पहले आपको एसआईपी और एसआईपी से जुडे जोखिमों के बारे में अच्छे से जानना चाहिए। इसके बाद आप अपनी जोखिम सहने की क्षमता को समझें और एक बेस्ट एसआईपी प्लान का चयन करें। एसआईपी शुरू करें।
  • एसआईपी में कितना इंटरेस्ट मिलता है?

    एसआईपी निवेश आमतौर पर लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न प्रदान करता है, इसलिए इसमें लंबे समय के लिए निवेशित रहने की सलाह दी जाती है। हालांकि 5 से 10 साल की अवधि में 10% से 15% तक का रिटर्न मिल सकता है।
  • SIP meaning in hindi?

    SIP, म्यूचुअल फण्ड इन्वेस्टमेंट का एक रेगुलर तरीका है। इसमें आप एक निश्चित अंतराल पर रेगुलर इन्वेस्टमेंट कर सकते हैं।
  • SIP me paisa kaise lagaye?

    आज के समय में SIP में पैसा लगाना (SIP me Invest Kaise Kare in Hindi) बहुत आसान है, आपको बस किसी भी म्यूचुअल फंड ऐप पर डीमैट खाता खोलना होगा। फिर E-KYC पूरी करके आप SIP में निवेश शुरू कर सकते हैं। साथ ही आप थर्ड पार्टी ऐप जैसे गूगल पे, फोन पे और पेटीएम जैसे ऐप से भी SIP शुरू कर सकते हैं।
  • व्हाट इस सिप इन्वेस्टमेंट?

    सिप इन्वेस्टमेंट म्यूचुअल फंड में रेगुलर इन्वेस्टमेंट करने का एक आसान तरीका है। SIP के जरिए आप हर महीने एक निश्चित राशि म्यूचुअल फंड में लगा सकते हैं।
  • म्यूचुअल फंड में SIP का फुल फॉर्म क्या है?

    SIP full form in mutual fund, सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है।
invest in sip
invest in sip
SIP Calculator
  • SIP
  • Lumpsum

Monthly Investment

₹500 ₹1L
Enter Monthly Investment

Total Investment

₹500 ₹10L
Enter Total Investment

Expected Rate of Return (Yearly)

1% 20%
Expected Rate of Return (Yearly)

Time Period

1 Year 30 Years
Enter Time Period
Total Investment
Interest Earned
Maturity Amount

SIP plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
Best Balanced Advantage Fund for SWP

04 Aug 2026

Balanced advantage funds are hybrid mutual funds that invest in
Read more
Best Equity Mutual Fund for SWP

04 Aug 2026

Systematic Withdrawal Plans (SWP) let you pull a fixed amount
Read more
Best SWP Plan for 10 Years

04 Aug 2026

A Systematic Withdrawal Plan lets you pull a fixed sum from a
Read more
Bank of India SWP Plan

04 Aug 2026

A Systematic Withdrawal Plan lets you pull a fixed sum out of a
Read more
Bank of Baroda SWP Plan

04 Aug 2026

Bank of Baroda’s mutual fund arm now operates as Baroda BNP
Read more
SIP Calculator
  • 10 Apr 2018
  • 1547258
Best Mutual Funds Increase Your SIP Wealth See how increasing your contribution by just ₹5,000 and
Read more
Best SIP Plans
  • 14 Feb 2020
  • 411258
The best SIP plan isn't the one with the highest recent return: it's the one that matches your goal and how long
Read more
Best SIP Plan for 5 Years
  • 20 Aug 2025
  • 51089
Updated: 30-07-2026 09:30:50 AM SIP for 5-year horizon is long enough for your money to grow, but short enough that
Read more
SBI SWP Plans
  • 07 Apr 2025
  • 28849
An SBI SWP lets you set a fixed withdrawal amount from your mutual fund investment every month. You stay
Read more
SIP Investment Plans - SIP Funds to Invest in India
  • 01 Feb 2017
  • 1203921
A Systematic Investment Plan (SIP) is a method to invest fixed amounts regularly in mutual funds. It makes the
Read more

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^10(10D) Tax benefit are for Investments made up to Rs.2.5 L/ yr and are subject to change as per tax laws.
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL