HDFC म्यूचुअल फंड SIP के फायदे
एचडीएफसी Mutual Fund में सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के जरिए निवेश करने से आपको 12-15% तक का रिटर्न मिल सकता है। इसके साथ HDFC SIP में विविधीकरण, बेस्ट फंड मैनेजर, टैक्स लाभ और कंपाउंडिंग का शानदार फायदा मिलता है। लंबी अवधि में अच्छा रिटर्न पाने के लिए आप HDFC म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं।
आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
- 4.8++ Rated
- 15.8 Crore Registered Consumer
- 53 Partners Insurance Partners
- 7.16 Crore Policies Sold
HDFC बैंक में म्यूचुअल फंड निवेश के 5 मुख्य फायदे
नीचे एचडीएफसी म्यूचुअल फंड में इन्वेस्ट करने के सबसे अच्छे फायदे बताए गए हैं:
- बेस्ट फंड मैनेजर का नियंत्रण रहता है - HDFC फंड में सबसे अनुभवी और बेस्ट फंड मैनेजर्स की टीम काम करती है, जो बाजार के उतार-चढ़ाव पर लगातार नजर रखते हैं। इससे आपको SIP की कम समझ होने पर भी, अपने निवेश पर शानदार और सुरक्षित रिटर्न मिलने की संभावना बढ़ जाती है।
- विविधीकरण का आकर्षक लाभ मिलता है - एचडीएफसी म्यूचुअल फंड आपके पैसों को किसी एक कंपनी में लगाने के बजाय अलग-अलग सेक्टर्स और कंपनियों में निवेश करता है, जिससे यदि एक सेक्टर में गिरावट आती भी है, तो दूसरी ओर से रिटर्न बनाया जा सकता है।
- छोटी राशि से शुरुआत कर सकते हैं - आप HDFC SIP प्लान में मात्र ₹100 या ₹500 की छोटी रकम से निवेश शुरू कर सकते हैं। इससे आपको एक साथ बड़ा निवेश नहीं करना पड़ता है।
- रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का बेहतरीन लाभ - जब स्टॉक मार्केट डाउन होता है, तब आप अधिक यूनिट्स प्राप्त कर सकते हैं और जब मार्केट ऊपर होता है तो कम यूनिट्स मिलती हैं। एचडीएफसी फंड निवेश से आपकी खरीद का औसत मूल्य कम हो जाता है, जिससे आगे चलकर बेहतर मुनाफा कमाया जा सकता है।
- भरपूर टैक्स का लाभ मिलता है - HDFC ELSS म्यूचुअल फंड में निवेश करके आप धारा 80C के तहत ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट पा सकते हैं। साथ ही, इसमें अन्य टैक्स-सेविंग विकल्पों जैसे PPF या FD की तुलना में सबसे कम केवल 3 साल का लॉक-इन पीरियड होता है।
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
HDFC म्यूचुअल फंड में कितना रिटर्न मिलता है?
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड में आपको कितना रिटर्न मिलेगा यह आपके म्यूचुअल फंड और निवेश अवधि पर निर्भर करता है। आइए SIP कैलकुलेटर की मदद से एक अनुमान लगाते हैं:
मान लीजिए आपने HDFC म्यूचुअल फंड में 5 साल तक 2,000 रुपए निवेश किए हैं, जिसपर मिलने वाला अनुमानित रिटर्न 12% है, तो इस आधार पर कैलकुलेटर आपको बताएगा कि मैच्योरिटी पर आप कितना फंड प्राप्त कर पाएंगे:
- निवेश राशि - ₹2,000
- अपेक्षित दर - 12%
- निवेश अवधि - 5 साल
HDFC SIP कैलकुलेटर आपको निम्न जानकारी प्रदान करेगा:
- कुल निवेश - ₹1,20,000
- प्राप्त रिटर्न - ₹42,207
- मिलने वाली मैच्योरिटी - ₹1,62,207
HDFC का सबसे अच्छा म्यूचुअल फंड कौन सा है?
HDFC SIP के टॉप 10 म्यूचुअल फंड की जानकारी नीचे दी गई है:
निष्कर्ष
HDFC SIP फंड बेहतर रिटर्न देने के लिए लोकप्रिय है। अगर आप भी बेस्ट फंड मैनेजर की निगरानी में अपनी SIP शुरू करना चाहते हैं, तो एचडीएफसी के फंड को चुनना आपके लिए बेस्ट है। एचडीएफसी के फंड टैक्स लाभ, कंपाउंडिंग की शक्ति, रुपी कॉस्ट एवरेजिंग का जबरदस्त लाभ प्रदान करते हैं। साथ ही, HDFC बैंक निवेश की गणना के लिए एचडीएफसी SIP कैलकुलेटर की सुविधा भी प्रदान करता है। इससे आप पहले ही अपने अपेक्षित रिटर्न के साथ मिलने वाले कुल रिटर्न की गणना कर सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
एचडीएफसी सिप कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?
एचडीएफसी सिप कैलकुलेटर भी सामान्य SIP कैलकुलेटर की तरह ही काम करता है। इसके अंतर्गत आपको निवेश राशि, निवेश अवधि और अपेक्षित रिटर्न की जानकारी दर्ज करनी होती है।
-
HDFC म्यूचुअल फंड क्या है, इसमें कैसे इन्वेस्ट करें?
एचडीएफसी म्यूचुअल फंड एक टॉप-रेटेड एसेट मैनेजमेंट कंपनी है, जो इक्विटी और डेट जैसे फंड्स में आपका पैसा निवेश कर बेहतरीन रिटर्न बनाती है। इसमें निवेश करने के लिए आप ऐप या डिस्ट्रीब्यूटर के जरिए आसान ऑनलाइन KYC पूरी करके SIP शुरू कर सकते हैं।
-
एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड कैसा होता है?
एचडीएफसी स्मॉल कैप फंड में अन्य कैप फंड के मुकाबले थोड़ा अधिक जोखिम होता है, लेकिन यह फंड्स लंबी अवधि में 12-15% तक का बड़ा रिटर्न प्रदान करने की क्षमता रखते हैं।