इसके अलावा, यदि पॉलिसी की पूरी अवधि के दौरान बच्चा जीवित रहता है, तो उसे सम एश्योर्ड का 105% भुगतान किया जाता है। पॉलिसी अवधि की समाप्ति की तारीख से 5 साल पहले, बच्चे को वेस्टेड सिंगल रिवर्जनरी बोनस के साथ सम एश्योर्ड का 30% प्राप्त होगा। उसके बाद, उसे पॉलिसी अवधि की मेच्योरिटी से पहले अंतिम 4 वर्षों, 3 वर्ष, 2 वर्षो और 1 वर्ष पहले 15% प्राप्त होगा। पॉलिसी की मेच्योरिटी पर, बच्चे को अंतिम अतिरिक्त बोनस के साथ सम एश्योर्ड का शेष 15% प्राप्त होगा।
आइए अब अधिक विस्तार से योजना की विशेषताओं और बेनिफिट्स पर चर्चा करते हैं।
LIC चाइल्ड कैरियर इंश्योरेंस के बेनिफिट्स
डेथ बेनिफिट
पॉलिसी अवधि के दौरान लाइफ इन्श्योर्ड के दुर्भाग्यपूर्ण निधन की स्थिति में, बेनेफिशरी को सम एश्योर्ड और अतिरिक्त बोनस मिलेगा। हालांकि, यदि बच्चा यानी लाइफ इन्श्योर्ड की जोखिम शुरू होने से पहले ही मृत्यु हो जाती है, तो पॉलिसी के बेनेफिशरी को सालाना 3% इंटरेस्ट के साथ मृत्यु होने तक पूरे मूल प्रीमियम का भुगतान किया जाएगा।
सर्वाइवल बेनिफिट:
अगर बच्चा पूरी पॉलिसी अवधि में जीवित रहता है, तो उसे पॉलिसी समाप्त होने से 5 साल पहले वेस्टेड सिंपल रिवर्जनरी बोनस सहित सम एश्योर्ड का 30% मिलेगा और शेष राशि का भुगतान चार किश्तों में किया जाता है- पॉलिसी मेच्योरिटी से पहले अंतिम 4 वर्ष, 3 साल, 2 साल और 1 साल में।
मेच्योरिटी बेनिफिट
पॉलिसी की मेच्योरिटी पर, इन्श्योर्ड यानि कि बच्चे फाइनल एडीशनल बोनस के अतिरिक्त सम एश्योर्ड का 15 % प्राप्त होता है।
इनकम टैक्स बेनिफिट-
1,00,000 रुपये तक का भुगतान किया गया प्रीमियम इनकम टैक्स एक्ट के सेक्शन 80C के तहत टैक्स डिडक्शन से छूट प्राप्त है।
यहां, प्लान कैसे काम करता है, यह समझाने के लिए एक केस स्टडी शामिल करते हैं:
मिस दीपांजलि ने अपने नवजात बच्चे के लिए LIC का चाइल्ड करियर प्लान लिया। उसने 25 साल की पॉलिसी अवधि और 6 साल के प्रीमियम भुगतान की अवधि को चुना। मिस दीपांजलि ने रुपये 1,00,000 के सम एश्योर्ड का विकल्प चुना और उसके द्वारा भुगतान किया जाने वाला मंथली प्रीमियम रूपये 10,128 है। पालिसी की विस्तारित अवधि 7 वर्ष की है. यदि पॉलिसी की अवधि के दौरान उनकी मृत्यु जाती है, तो बच्चे को डेथ बेनिफिट प्राप्त होगा और प्रीमियम माफ कर दिया जाएगा।
हमारे कस्टमर्स को पॉलिसी के बारे में अधिक जानने में मदद करने के लिए, हमने यहां पॉलिसी की पात्रता मानदंड को टैबुलर फॉर्म में समझाया है
|
न्यूनतम
|
अधिकतम
|
पॉलिसी की अवधि
|
11
|
27
|
सम एश्योर्ड
|
रूपये1,00,000
|
रूपय1,00,00,000
|
प्रीमियम के भुगतान की अवधि
|
6
|
पॉलिसी अवधि-5 साल
|
प्रवेश आयु
|
0
|
12
|
मैच्योरिटी आयु
|
23
|
27
|
सिंगल प्रीमियम
|
-
|
-
|
पेमेंट मोड
|
इयरली,हाफ इयरली, क्वाटरली, मंथली
|
इन सभी लाभों के साथ, प्लान प्रीमियम वेवर बेनिफिट राइडर के रूप में ऐड-ऑन बेनिफिट भी प्रदान करती है। इसके अलावा, यदि इन्श्योर्ड प्रीमियम का भुगतान समय पर करने में विफल रहता है, तो इन्श्योर्ड 30 दिनों की अवधि के भीतर सभी देय प्रीमियमों का भुगतान कर सकता है। पॉलिसी द्वारा ऑफर किये जाने वाले अत्यधिक बेनिफिट्स का लाभ उठाने के लिए, आप कोट की ऑनलाइन तुलना कर सकते हैं और अपने लिए सबसे उपयुक्त प्लान चुन सकते हैं।