भारतीय जीवन बीमा निगम यानी एलआईसी भारत की सबसे भरोसेमंद बीमा संस्था मानी जाती है। लाखों लोग न केवल एलआईसी की पॉलिसी लेते हैं, बल्कि बड़ी संख्या में लोग एलआईसी एजेंट बनकर अपना करियर भी बनाते हैं। ऐसे में जो लोग एलआईसी एजेंट बनने की योजना बना रहे हैं, उनके लिए एलआईसी एजेंट कमीशन चार्ट और एलआईसी एजेंट इनकम को समझना बेहद ज़रूरी हो जाता है।
Read more
एलआईसी योजनाओं के लाभ-
एलआईसी पॉलिसी ऑनलाइन परेशानी मुक्त खरीदें
धारा 80सी और 10(10डी) के तहत कर बचत^
उच्च रिटर्न वाली बाज़ार लिंक योजनाएँ
एलआईसी अधिनियम की धारा 37 के अनुसार संप्रभु गारंटी
एलआईसी एजेंट कमीशन सिस्टम को इस तरह डिजाइन किया गया है कि एजेंट को पॉलिसी बेचने के साथ-साथ लंबे समय तक इनकम मिलती रहे। यही वजह है कि बहुत से लोग इसे फुल-टाइम या पार्ट-टाइम करियर के रूप में चुनते हैं। आइए एलआईसी एजेंट कमीशन, कमीशन प्रतिशत, एजेंट बनने की प्रक्रिया और एजेंट की कमाई को विस्तार से समझते हैं।
एलआईसी एजेंट कमीशन क्या है?
एलआईसी एजेंट कमीशन वह राशि होती है जो एलआईसी (LIC) अपने एजेंट को हर पॉलिसी बेचने और उसके प्रीमियम के रिन्यूअल (Renewal) पर देती है। यह कमीशन पॉलिसी के प्रकार, अवधि और प्रीमियम राशि पर निर्भर करता है।
सरल शब्दों में, जब कोई एजेंट ग्राहक को एलआईसी की पॉलिसी दिलवाता है और ग्राहक नियमित रूप से प्रीमियम भरता है, तो एजेंट को हर साल उसका निश्चित प्रतिशत कमीशन के रूप में मिलता है।
एलआईसी एजेंट कमीशन चार्ट
नीचे एलआईसी एजेंट कमीशन प्रतिशत का एक सामान्य चार्ट दिया गया है, जिससे यह समझने में आसानी होगी कि किस प्रकार की पॉलिसी पर कितना कमीशन मिलता है-
पॉलिसी की अवधि
पहले साल का कमीशन
दूसरे-तीसरे साल
चौथे साल से आगे
15 वर्ष या अधिक
लगभग 25%
लगभग 7.5%
लगभग 5%
10–14 वर्ष
लगभग 20%
लगभग 7.5%
लगभग 5%
5–9 वर्ष
लगभग 10%
लगभग 5%
लगभग 5%
2–4 वर्ष
लगभग 5%
लगभग 2.25%
लगभग 2.25%
सिंगल प्रीमियम पॉलिसी
लगभग 2%
लागू नहीं
लागू नहीं
नोट: कमीशन प्रतिशत समय-समय पर एलआईसी के नियमों के अनुसार बदल सकता है। सही जानकारी के लिए एलआईसी की वेबसाइट या नजदीकी शाखा से पुष्टि करना ज़रूरी है।
एलआईसी एजेंट को सबसे ज़्यादा कमीशन पहले साल मिलता है। इसका कारण यह है कि पॉलिसी बेचने का मुख्य प्रयास पहले साल में होता है। इसके बाद हर साल जब ग्राहक प्रीमियम जमा करता है, तब एजेंट को रिन्यूअल कमीशन मिलता है।
रिन्यूअल कमीशन ही एलआईसी एजेंट की इनकम का सबसे मजबूत हिस्सा होता है क्योंकि यह सालों तक लगातार मिलता रहता है। जैसे-जैसे आपके ग्राहक बढ़ते हैं, वैसे-वैसे आपकी इनकम भी अपने-आप बढ़ती जाती है।
एलआईसी एजेंट कैसे बनें?
एलआईसी एजेंट बनने की प्रक्रिया सरल और स्पष्ट है। नीचे इसे आसान स्टेप्स में समझाया गया है:
स्टेप 1: योग्यता की जाँच/आवश्यक योग्यता
न्यूनतम उम्र 18 वर्ष
कम से कम 10वीं पास
स्टेप 2: आवेदन करना आप नज़दीकी एलआईसी शाखा में जाकर या किसी डेवलपमेंट ऑफिसर के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं।
स्टेप 3: ट्रेनिंग लेना एलआईसी द्वारा निर्धारित ट्रेनिंग पूरी करनी होती है जिसमें बीमा से जुड़ी जानकारी दी जाती है।
स्टेप 4: भारतीय बीमा विनियामक और विकास प्राधिकरण (IRDAI) की परीक्षा पास करना ट्रेनिंग के बाद IRDAI की परीक्षा पास करनी होती है।
स्टेप 5: लाइसेंस प्राप्त करना परीक्षा पास करने के बाद एलआईसी एजेंट का लाइसेंस मिल जाता है और कार्य शुरू किया जा सकता हैl
Calculate your LIC Premium
Years
₹
Years
15
20
25
30
Lifetime income
₹1.68 Lacs
Total returns
₹3.22 Cr
*for market linked plans only
एलआईसी एजेंट बनने के लाभ
एलआईसी एजेंट बनने के कई फायदे हैं, जिनकी वजह से यह करियर विकल्प आज भी लोकप्रिय है जो कि निम्न हैं:
अनलिमिटेड इनकम की संभावना
काम करने की पूरी आज़ादी
पार्ट-टाइम और फुल-टाइम दोनों विकल्प
लंबी अवधि के लिए रिन्यूअल इनकम
सरकारी संस्था से जुड़ा भरोसा
बिना बड़ी पूँजी के शुरुआत
LIC एजेंट इनकम और LIC एजेंट की कमाई
एलआईसी एजेंट की कमाई पूरी तरह उसकी मेहनत और क्लाइंट बेस पर निर्भर करती है। कोई तय सैलरी नहीं होती लेकिन इनकम की कोई लिमिट भी नहीं होती। इसे हम निम्न उदाहरण से समझते हैं:
अगर कोई एजेंट साल में 20 पॉलिसी बेचता है और हर पॉलिसी का वार्षिक प्रीमियम ₹30,000 है,
पहले साल का कमीशन (25%) = ₹7,500 प्रति पॉलिसी
20 पॉलिसियों पर = ₹1,50,000 (पहले साल)
इसके बाद हर साल रिन्यूअल पर अलग-अलग कमीशन मिलता रहेगा। कुछ अनुभवी एजेंट सालाना कई लाख रुपये तक की स्थायी इनकम बना लेते हैं।
एलआईसी एजेंट कमीशन से जुड़ी जरूरी बातें :
कमीशन केवल प्रीमियम जमा होने पर ही मिलता है
रिन्यूअल इनकम लंबे समय तक चलती है
अच्छी सर्विस देने पर क्लाइंट बने रहते हैं
बड़ा नेटवर्क होने से इनकम तेज़ी से बढ़ती है, आदि
सारांश में
एलआईसी एजेंट कमीशन चार्ट यह स्पष्ट करता है कि एलआईसी एजेंट की कमाई केवल एक-बार की नहीं बल्कि लंबे समय तक चलने वाली होती है। सही मेहनत, ईमानदारी और ग्राहक सेवा के साथ यह पेशा मजबूत और स्थिर इनकम का जरिया बन सकता है।
अगर कोई लोगों को सही वित्तीय सुरक्षा देने के साथ-साथ अपना भविष्य सुरक्षित करना चाहता है, तो एलआईसी एजेंट बनना एक अच्छा विकल्प हो सकता है।
Ans: जब ग्राहक पॉलिसी का प्रीमियम जमा करता है, तब एजेंट को कमीशन मिलता है। पहले साल का कमीशन सबसे अधिक होता है, जबकि बाद के वर्षों में रिन्यूअल कमीशन मिलता रहता है।
Q: एलआईसी एजेंट कमीशन प्रतिशत कितना होता है?
Ans: एलआईसी एजेंट कमीशन प्रतिशत आमतौर पर पहले साल 5% से 25% तक हो सकता है। इसके बाद रिन्यूअल पर 2% से 7.5% तक कमीशन मिलता है, जो पॉलिसी अवधि पर निर्भर करता है।
Q: एलआईसी एजेंट की कमाई किस पर निर्भर करती है?
Ans: एलआईसी एजेंट की कमाई इस बात पर निर्भर करती है कि वह कितनी पॉलिसियाँ बेचता है, उनका प्रीमियम कितना है और कितने ग्राहक लंबे समय तक प्रीमियम भरते रहते हैं।
Q: क्या एलआईसी एजेंट पार्ट-टाइम काम कर सकता है?
Ans: हाँ, एलआईसी एजेंट पार्ट-टाइम या फुल-टाइम दोनों तरह से काम कर सकता है। बहुत से लोग इसे अतिरिक्त आय के स्रोत के रूप में भी चुनते हैं।
Q: क्या एलआईसी एजेंट बनने में निवेश की जरूरत होती है?
Ans: नहीं, एलआईसी एजेंट बनने के लिए किसी बड़े निवेश की जरूरत नहीं होती। मुख्य रूप से समय, मेहनत और लोगों से जुड़ने की क्षमता मायने रखती है।
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in