महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस स्कीम

पोस्ट ऑफिस महिलाओं के लिए कई प्रकार की योजनाएं प्रदान करता है, जिसमें सुकन्या समृद्धि योजना, पोस्ट ऑफिस बचत खाता, महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र व डाकघर मासिक आय योजना (POMIS) आदि शामिल हैं। इन योजनाओं में छोटी राशि के साथ निवेश करके भी आकर्षक ब्याज और टैक्स लाभ प्राप्त किया जा सकता है। नीचे इन योजनाओं की निवेश सीमा, ब्याज और निकासी की जानकारी दी गई है।

Read more
investment
Bajaj allianz life insurance
loading...
ICICI Prudential Life Insurance Company
loading...
tata aia life insurance
loading...
इन्वेस्टमेंट प्लान
  • money
    संपत्ति बनाएं जीरो LTCG टैक्स के साथ मैच्योरिटी पर 1 करोड़# पाएं
  • tax
    दोगुना टैक्स बचत^ प्रीमियम पर (धारा 80C के तहत) और मैच्योरिटी पर (धारा 10(10D) के तहत)
  • compare
    तुलना करें और चुनें 30+ प्लान और 150+ फंड विकल्प
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Top Performing Plans With High Returns
+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company
Get Updates on WhatsApp

महिलाओं के लिए पोस्ट ऑफिस की अच्छी स्कीम्स कौन-सी हैं?

पोस्ट ऑफिस महिलाओं के लिए निम्न योजनाएं प्रदान करता है, जिनकी जानकारी नीचे दी गई है:

  1. सुकन्या समृद्धि योजना

    पोस्ट ऑफिस की सुकन्या समृद्धि योजना 10 साल या उससे कम आयु की बेटियों के लिए शुरू की गई योजना है, जिसका पूरा लाभ 8.2% रिटर्न के साथ निवेश शुरू करने से 21 साल बाद प्रदान किया जाता है। इस योजना में बच्ची के नाम पर माता-पिता या अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता है।

    एसएसवाई योजना की मुख्य विशेषताएं

    • सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश करने के लिए न्यूनतम राशि ₹250 से लेकर अधिकतम राशि ₹1,50,000 प्रति वर्ष है।
    • वर्तमान में SSY योजना में 8.2% का वार्षिक रिटर्न दिया जाता है, जिसकी समीक्षा सरकार हर तीन महीने में करती है।
    • इस योजना में आयकर की धारा 80C के तहत निवेश राशि और कुल परिपक्वता राशि पर टैक्स छूट रहती है।
  2. डाकघर मासिक आय योजना

    पोस्ट ऑफिस की डाकघर मासिक आय योजना को POMIS भी कहते हैं। इस योजना में निवेशकों को एकमुश्त निवेश पर 7.40% ब्याज दर के साथ मासिक आय प्राप्त करने की सुविधा दी जाती है। साथ ही, सरकार समर्थित होने की वजह से यह योजना पूरी तरह सुरक्षित है।

    पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम योजना की विशेषताएं

    • इस योजना में आप न्यूनतम ₹1,000 से निवेश शुरू कर सकते हैं।
    • योजना के तहत महिलाओं को 7.40% वार्षिक ब्याज दर हर महीने खाते में जमा किया जाता है। हालांकि, इस योजना में केवल महिलाएं ही नहीं बल्कि कोई भी भारतीय निवासी आवेदन कर सकता है।
    • पोस्ट ऑफिस मासिक आय योजना के तहत एकल खाते में अधिकतम ₹9 लाख और संयुक्त खाते में अधिकतम ₹15 लाख तक राशि जमा की जा सकती है।
  3. पोस्ट ऑफिस बचत खाता

    भारतीय पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट उन महिलाओं के लिए बेहतरीन विकल्प है, जो बचत के साथ-साथ त्वरित निकासी की सुविधा भी चाहती हैं। साथ ही, इस बचत खाते में राशि के लिए कोई अधिकतम जमा सीमा नहीं है।

    पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की विशेषताएं

    • पोस्ट ऑफिस बचत खाते में जमा राशि पर 4.0% प्रति वर्ष की दर से लाभ प्रदान करता है।
    • यह खाता न्यूनतम ₹500 से खोला जा सकता है।
    • इसी के साथ खाते में न्यूनतम ₹500 का बैलेंस रहना जरूरी है। यदि साल के अंत में बैलेंस ₹500 से कम होता है, तो डाकघर द्वारा कुछ जुर्माना लिया जा सकता है।
  4. महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र

    पोस्ट ऑफिस की महिला सम्मान बचत योजना महिलाओं और बालिकाओं को छोटी बचत में मदद करने के लिए बनाई गई योजना है। हालांकि, इस योजना में निकासी पर रोक होती है, लेकिन 1 साल बाद आंशिक निकासी की सुविधा उपलब्ध है।

    महिला सम्मान बचत प्रमाण पत्र योजना की मुख्य विशेषताएं

    • यह 2 साल की निश्चित अवधि की योजना है।
    • इस बचत योजना में न्यूनतम ₹1,000 से लेकर अधिकतम ₹2,00,000 तक राशि जमा कर सकते हैं।
    • आपके कुल जमा पर वार्षिक आधार पर 7.5% का लाभ प्रदान किया जाता है।
    • राशि जमा करने के 1 वर्ष पूरा होने के बाद 40% हिस्सा निकालने की अनुमति होती है।
  5. राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाता

    पोस्ट ऑफिस की राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा योजना में महिलाओं सहित सभी भारतीय नागरिक आवेदन कर सकते हैं। इस योजना के अंतर्गत ग्राहक द्वारा जमा की गई राशि पर 6.70% वार्षिक रिटर्न का लाभ प्रदान किया जाता है।

    राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा खाते की विशेषताएं

    • इस योजना में जमा राशि पर 6.70% तक का वार्षिक लाभ दिया जाता है।
    • आवर्ती बचत योजना में मात्र ₹100 की राशि के साथ आवेदन किया जा सकता है।
    • आमतौर पर यह योजना 5 वर्ष के लिए होती है। हालांकि आप इसे आगे 5 साल के लिए बढ़ा सकते हैं।
  6. राष्ट्रीय बचत पत्र

    राष्ट्रीय बचत पत्र योजना को NSC यानी National Savings Certificate भी कहते हैं। यह भारत सरकार द्वारा चलाई जाने वाली एक सुरक्षित और निश्चित आय वाली निवेश योजना है, जो देश के सभी डाकघरों में उपलब्ध है। इस योजना में आपने जिस तारीख से निवेश किया है, उससे 5 वर्ष बाद आपके निवेश की परिपक्वता अवधि पूरी होती है।

    राष्ट्रीय बचत पत्र की मुख्य विशेषताएं

    • इस योजना में निवेश राशि पर 7.70% प्रति वर्ष का लाभ प्रदान किया जाता है।
    • योजना के तहत निवेश के 5 साल बाद परिपक्वता राशि प्रदान की जाती है।
    • साथ ही, इस योजना में न्यूनतम राशि मात्र ₹1,000 है और अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है। आप जितनी चाहें उतनी राशि खाते में जमा करवा सकते हैं।

निष्कर्ष

भारतीय डाकघर महिलाओं को छोटी बचत से बड़ा फंड बनाने के लिए कई सरकारी योजनाओं की सुविधा देता है, जिनमें 7.5% तक ब्याज देने वाली महिला सम्मान बचत योजना से लेकर 7.7% रिटर्न वाली राष्ट्रीय बचत पत्र स्कीम शामिल है। यदि आप भी अपनी और अपने परिवार की वित्तीय सुरक्षा सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो अपनी क्षमतानुसार सही योजना चुनें और भविष्य में बेहतर लाभ प्राप्त करें।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • महिलाओं के लिए अभी कौन-सी योजनाएं चल रही हैं?

    वर्तमान में महिलाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना, महिला सम्मान बचत योजना जैसी कई बेहतरीन योजनाएं चल रही हैं। इन योजनाओं में छोटे निवेश के साथ आप बेहतरीन मैच्योरिटी प्राप्त कर सकते हैं।
  • महिलाओं के लिए डाकघर योजनाओं के क्या लाभ हैं?

    डाकघर योजनाएं महिलाओं की जमा राशि पर बेहतरीन ब्याज लाभ के साथ आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स बचत, आसान जमा सीमा और वित्तीय आत्मनिर्भरता की सुविधा प्रदान करती हैं।
  • पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम क्या है?

    पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम एक बचत योजना है जिसमें एकमुश्त पैसा जमा करके हर महीने तय ब्याज खाते में प्रदान किया जाता है। इसमें 7.40% वार्षिक ब्याज दर के साथ 5 साल की अवधि होती है, जिसमें एकल खाते में अधिकतम ₹9 लाख तक निवेश किया जा सकता है।
Invest More Get More!
You Get
₹1 Crores*
You Invest
₹10K/month
You Get
₹80 Lakhs*
You Invest
₹8K/month
You Get
₹50 Lakhs*
You Invest
₹5K/month
Investment Calculator
  • One time
  • Monthly
/ Year
Sensex has given 10% return from 2010 - 2020
You invest
You get
View plans

Investment plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
IPPB मोबाइल नंबर अपडेट ऑनलाइन

18 Aug 2026

आईपीपीबी सेविंग अकाउंट
Read more
पोस्ट ऑफिस आरडी 3000 प्रति माह 5 साल

18 Aug 2026

पोस्ट ऑफिस आरडी में हर
Read more
पोस्ट ऑफिस आरडी 1000 प्रति माह 5 साल

18 Aug 2026

पोस्ट ऑफिस RD स्कीम में 1000
Read more
पोस्ट ऑफिस बैलेंस चेक 2026

13 Aug 2026

पोस्ट ऑफिस बैलेंस चेक
Read more
पोस्ट ऑफिस आरडी 5,000 प्रति माह 5 साल

13 Aug 2026

पोस्ट ऑफिस आवर्ती स्कीम
Read more
IPPB कस्टमर ID कैसे प्राप्त करे?
  • 04 Nov 2025
  • 6163
IPPB कस्टमर ID नंबर निकालना बहुत आसान है, बैंक
Read more
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना
  • 09 Mar 2026
  • 14496
मुख्यमंत्री महिला रोजगार योजना बिहार
Read more
बिहार सरकार की प्रमुख योजनाएं
  • 30 Sep 2025
  • 17930
बिहार सरकार जन कल्याण के लिए कई योजनाएं (Sarkari
Read more
अपना IPPB बैलेंस कैसे चेक करे?
  • 06 Oct 2025
  • 6988
IPPB ने पिछले कुछ सालों में बैंकिंग सुविधाओं
Read more
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण
  • 27 Feb 2026
  • 13577
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in


Disclaimer: #The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. *Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws. All plans listed here are of insurance companies’ funds.

Past 10 Years' annualised returns as on 01-08-2026

^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.

*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.

Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ

^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.

**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL