सुकन्या समृद्धि योजना (SSY)

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना 2,000 प्रति माह

पोस्ट ऑफिस द्वारा सुकन्या खाते पर वर्तमान में 8.2% का ब्याज दिया जा रहा है। आप अपनी बेटी के भविष्य के लिए इस खाते में 250 से 1.5 लाख प्रति वर्ष तक का निवेश कर सकते हैं। सुकन्या समृद्धि खाता 21 साल की मैच्योरिटी अवधि के साथ आता है, लेकिन आपको निवेश 15 साल करना होता है। ऐसे में सुकन्या योजना में हर महीने 2,000 निवेश करेंगे तो 21 साल की मैच्योरिटी पूरी होने तक लगभग 11 लाख का फंड बना लेंगे।

Read more
वर्तमान ब्याज दर
8.2%

सभी छोटी बचत योजनाओं में सबसे ज़्यादा ब्याज

टैक्स में छूट
₹1.5L

सेक्शन 123 (पहले 80C) के तहत हर साल टैक्स में छूट

मैच्योरिटी
21वर्ष पर

या 18 वर्ष की आयु के बाद शादी पर

Flexible contribution
अपने अनुसार निवेश करें

सिर्फ 250 से शुरू करें और हर साल 1.5 लाख तक निवेश करें.

Sovereign guarantee
सरकारी सुरक्षा

सरकारी गारंटी के साथ, पूरी तरह सुरक्षित.

Triple tax benefit
ट्रिपल टैक्स बेनिफिट्स

EEE दर्जा - जमा राशि, ब्याज और मैच्योरिटी पूरी तरह टैक्स फ्री.

Partial withdrawal
आंशिक निकासी

18 साल की आयु के बाद उच्च शिक्षा के लिए 50% राशि निकालें.

In-Built life cover
अपनी बेटी के भविष्य की ओर एक कदम
+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #For a 55 year on investment of 20Lacs #Discount offered by insurance company

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना क्या है?

सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत भारत सरकार द्वारा 2015 में बेटियों के भविष्य को आर्थिक रूप से मजबूत करने के उद्देश्य से की गई थी। इस खाते को 10 वर्ष तक की बालिका के लिए खोला जा सकता है, इसपर सरकार द्वारा 8.2% का उच्च ब्याज दिया जा रहा है। इस खाते में 15 साल तक निवेश करना होता है, इसके बाद 21 साल में खाता मैच्योर हो जाता है।

योजना की खास बात यह है कि यह पूरी तरह से टैक्स फ्री है, इसमें किया गया निवेश, प्राप्त ब्याज और कुल मैच्योरिटी राशि पूरी तरह टैक्स से मुक्त रहती है।

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना में 2,000 प्रति माह के निवेश से कितना फंड बनेगा?

मान लीजिए आपकी बेटी की आयु 2 साल है और 2026 में उसके लिए सुकन्या खाते में 2,000 प्रति माह का निवेश शुरू करते हैं। ऐसे में आपकी बेटी को सुकन्या योजना से कितना पैसा मिलेगा? आप इसकी गणना सुकन्या समृद्धि योजना कैलकुलेटर से कर सकते हैं। चलिए इसे विस्तार से समझते हैं

  • बेटी की आयु - 2 वर्ष
  • निवेश की शुरुआत - 2026
  • निवेश राशि - 2,000

जब आप यह जानकारी सुकन्या समृद्धि कैलकुलेटर में डालेंगे, तो वह आपको गणना कर बताएगा कि:

  • खाता कब मैच्योर होगा - 2047
  • कुल कितना निवेश किया - 3,60,000
  • ब्याज कितना मिला - 7,48,412
  • कुल मैच्योरिटी राशि - 11,08,412

हालांकि इसमें ध्यान रखने वाली बात यह है कि सुकन्या समृद्धि की ब्याज दर पूरी अवधि के लिए फिक्स नहीं रहती है। निवेश अवधि के दौरान आपके खाते पर उस समय की वर्तमान ब्याज दर के आधार पर ब्याज जोड़ा जाएगा। ऐसे में ब्याज दर बदलने पर मैच्योरिटी राशि में भी बदलाव हो सकता है।

पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना चार्ट

यहाँ सुकन्या समृद्धि योजना चार्ट को दर्शाया गया है, यहाँ आप देख सकते हैं कि 2,000 के मासिक निवेश और दूसरी राशियों के निवेश से कितना फंड बनेगा:

मासिक निवेश कुल निवेश (15 साल) मैच्योरिटी अवधि प्राप्त ब्याज कुल मैच्योरिटी राशि
1,000 1,80,000 21 साल 3,74,206 5,54,206
2,000 3,60,000 21 साल 7,48,412 11,08,412
5,000 9,00,000 21 साल 18,71,031 27,71,031
10,000 18,00,000 21 साल 37,42,062 55,42,062

पोस्ट ऑफिस में सुकन्या समृद्धि खाता कैसे खोलें?

यहाँ बताई गई प्रक्रिया के माध्यम से आप पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना में खाता खोल सकते हैं:

  • स्टेप 1 - सबसे पहले जरूरी दस्तावेज लेकर पोस्ट ऑफिस की शाखा में जाएं।
  • स्टेप 2 - पोस्ट ऑफिस से सुकन्या फॉर्म प्राप्त करें और उसे भरें।
  • स्टेप 3 - फॉर्म के साथ जरूरी दस्तावेज़ों को साथ में लगाएं।
  • स्टेप 4 - शाखा में निवेश राशि का भुगतान करें।
  • स्टेप 5 - इसके बाद पोस्ट ऑफिस वेरिफिकेशन करके आपका खाता खोल देगा।

निष्कर्ष

पोस्ट ऑफिस सुकन्या खाते में हर महीने 2,000 रुपये निवेश करके आप लगभग 11 लाख का फंड तैयार कर सकते हैं। वर्तमान में सुकन्या समृद्धि खाते पर 8.2% का ब्याज दिया जा रहा है, ऐसे में 21 साल में आपके पैसे तेज़ी से बढ़ते हैं और देखते ही देखते एक बड़ा फंड तैयार हो जाता है। आप पोस्ट ऑफिस में आसानी से सुकन्या खाता खोल सकते हैं और अपनी बेटी का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • क्या सुकन्या समृद्धि योजना में हर महीने 2,000 निवेश कर सकते हैं?

    हाँ, सुकन्या समृद्धि योजना में न्यूनतम 250 से निवेश शुरू किया जा सकता है। ऐसे में 2,000 से निवेश किया जा सकता है।
  • क्या सुकन्या समृद्धि टैक्स फ्री है?

    हाँ, सुकन्या समृद्धि योजना पूरी तरह से टैक्स फ्री स्कीम है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना में मासिक 2,000 निवेश करने पर ब्याज कितना होगा?

    सुकन्या समृद्धि योजना में मासिक 2,000 निवेश करने पर आप वर्तमान ब्याज दर के अनुसार लगभग 11,08,412 की मैच्योरिटी राशि प्राप्त की जा सकती है।
child plan investment

Investment

child plan secure

Secure

Secure your Child’s
Career Goal
Start Investing ₹10,000/Month
& Get ₹1 Crore*
*Standard T & C Apply
Disclaimer: Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by an insurer.
Child Plan3

Child plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
नंदा गौरा योजना

28 Sep 2026

नंदा गौरा योजना
Read more
पीएम यशस्वी स्कॉलरशिप योजना

17 Sep 2026

PM यशस्वी स्कॉलरशिप भारत
Read more
मुख्यमंत्री बाल आशीर्वाद योजना

17 Sep 2026

मुख्यमंत्री बाल
Read more
मुख्यमंत्री कन्या सुरक्षा योजना

17 Sep 2026

मुख्यमंत्री कन्या
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CARG 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL