पोस्ट ऑफिस आरडी योजना ब्याज दर - डाकघर आवर्ती जमा में निवेश करें

पोस्ट ऑफिस आरडी योजना ब्याज दर वर्तमान में 6.7% है। डाकघर आवर्ती जमा योजना भारत में एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है जो नियमित बचत के माध्यम से निवेश बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न चक्रवृद्धि ब्याज के आधार पर तय किया जाता है, ऐसे में स्थिरता और उच्च ब्याज मिलकर डाकघर आवर्ती जमा योजना को एक उपयुक्त निवेश विकल्प बनाते है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
6.9%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
12.02 Crore
Registered Consumer
51
Insurance Partners
5.9 Crore
Policies Sold
6.9% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
आपकी निजी जानकारी हमारे साथ सुरक्षित है
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
व्हाट्सएप पर अपडेट पाएं
We are rated++
rating
12.02 Crore
Registered Consumer
51
Insurance Partners
5.9 Crore
Policies Sold

डाकघर आवर्ती जमा योजना मुख्य जानकारी

विशेष जानकारी
ब्याज़ दर  6.7%
RD खाता खोलने के लिए न्यूनतम राशि 100
निवेश अवधि 5 वर्ष 
ब्याज चक्रवृद्धि आवृत्ति तिमाही
आंशिक निकासी उपलब्ध नही
समय से पहले बंद करना अनुमति है, जुर्माने के साथ

डाकघर आवर्ती जमा योजना की विशेषताएँ

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की निम्नलिखित विशेषताएँ है:

  • सरकार समर्थित योजना - डाकघर आवर्ती जमा योजना (Post office Recurring deposit) सरकार समर्थित सुरक्षित निवेश योजना है, जिसमे एक तय समय के लिए निश्चित राशि को जमा किया जाता है।
  • स्थिर ब्याज दर - पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न बाज़ार के प्रदर्शन पर निर्भर नही करता, जो ब्याज़ दर पहले तय की जाती है, वही दर योजना के अंत तक रहती है।
  • निवेश अवधि - पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम का कार्यकाल आमतौर पर 5 वर्ष का होता है, हालांकि इसे बाद में 5 वर्षो के लिए बढाया जा सकता है।
  • एकमुश्त लाभ - परिपक्वता पर जमा राशि का ब्याज़ सहित एकमुश्त भुगतान किया जाता है। 
  • चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ - जमा राशि पर मिलने वाले ब्याज़ पर भी ब्याज़ दिया जाता है, जिससे निवेश समय के साथ बढता रहता है। ब्याज़ को चक्रवृद्धि हर तीन महीने में किया जाता है।
  • ब्याज दर - वर्तमान में पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न दर 6.7% तक है।
  • समयपूर्व निकासी - डाकघर आरडी योजना के 3 साल बाद आवेदक असामयिक तौर पर खाते को बंद कर सकता है, यदि परिपक्वता से एक दिन पहले भी खाते को बंद किया जाता है, तो खाता असामयिक तौर पर ही बंद माना जाएगा।
  • पोस्ट ऑफिस आरडी 1000 प्रति माह 5 साल - पोस्ट ऑफिस आरडी 1000 प्रति माह 5 साल एक विशेष डाकघर आरडी योजना है, जिसमे निवेश 5 साल तक हर माह 1000 रुपए निवेश करते है। कम राशि से निवेश की शुरुआत करने वालो के लिए यह एक उपयुक्त आवर्ती जमा है। 

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम खाता कौन खोल सकता है?

यहा विस्तार से बताया गया है कि डाकघर आवर्ती जमा योजना खाता कौन-कौन खोल सकता है:

  • एक अविवाहित वयस्क 
  • संयोजित खाता (3 वयस्को तक)
  • नाबालिग के लिए अभिभावक द्वारा खाता खोला जा सकता है।
  • 10 वर्ष से बडा बच्चा अपने नाम पर खाता खोल सकता है।
  • कितने भी खाते खोले जा सकते है।
  • भारतिय नागरीकों के साथ-साथ यह योजना NRI को भी खाता खोलने की अनुमति देती है।

डाकघर आवर्ती जमा योजना के तहत लोन की सुविधा

पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम ब्याज दर के तहत लोन लिया जा सकता है, जिसकी पूरी जानकारी इस प्रकार है:

  • 12 किस्तें भरने के बाद और खाता बंद न होने की स्थिति में, योजनाधारक खाते में जमा कुल राशि का 50% तक लोन ले सकता है।
  • डाकघर में लोन एप्लिकेशन भरके जमा करने पर लोन प्राप्त किया जा सकता है।
  • ऋण का भुगतान एकमुश्त रुप से या किस्तो में किया जा सकता है।
  • ऋण पर ब्याज आपके RD खाते की ब्याज दर में 2% अतिरिक्त संयोजित कर लगाई जाएगी।
  • यदि समय पर ऋण का भुगतान नही किया जाता है, तो ऋण ब्याज़ सहित परिपक्वता राशि में से काट लिया जाएगा।

यदि पॉलिसीधारक की मृत्यु हो जाती है तो

  • पॉलिसीधारक की मृत्यु की स्थिति में नामांंकित व्यक्ति डाकघर में योग्य राशि पाने के लिए दावा कर सकता है।
  • नामांकित व्यक्ति परिपक्वता तर RD खाते को जारी भी रख सकता है। इसके लिए उसे डाकघर में आवश्यक फॉर्म भरकर जमा करना होगा।

डाकघर RD से संबंधी अन्य मुख्य जानकारी

  • यदि पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम खाता महीने की15 तारीख को खोला गया है तो, महीने की 15 तारीख को ही राशि नियमित तौर पर जमा करना जरूरी है।
  • यदि RD खाता 16 तारीख के बाद खोला गया है तो, महीने के आखिरी दिन तक राशि जमा की जा सकती है।
  • किसी महीने राशि जमा ने करने पर हर 100 रुपए पर 1 रुपए का शुल्क लगाया जाता है।

डाकघऱ आवर्ती जमा योजना गणना उदाहरण

डाकघर आवर्ती जमा की गणना एक खास फॉर्मुले के आधार पर करी जाती है।

A= P x (1+R/N) ^ (Nt)

  • A - परिपक्वता राशि
  • P - रिकरिंग डिपॉज़िट
  • N - जितनी बार ब्याज चक्रवृद्धि होता है
  • R - ब्याज दर
  • T - अवधि

शालिनी ने पोस्ट ऑफिस आरडी योजना ब्याज दर 6.7% के आधार से 60 महीनों के लिए 7,000 रुपये का निवेश किया। अब गणना करने पर शालिनी का डाकघर आवर्ती जमा (7,000 मासिक, 60 महीने, 6.7% वार्षिक, quarterly compounding) परिपक्वता राशि - 4,69,602 होगी। गणना करने के लिए पॉलिसी बाज़ार के RD कैलकुलेटर का उपयोग किया जा सकता है।

निष्कर्ष

पोस्ट ऑफिस आरडी योजना ब्याज दर सुरक्षित और अच्छा रिर्टन प्रदान करने के लिए लोकप्रिय निवेश विकल्प है। पोस्ट ऑफिस आरडी योजना रिटर्न दर समय-समय पर बदलती है, वर्तमान में यह दर 6.7 % (Post office RD Interest rate 2026) है। डाकघर आवर्ती जमा निश्चित रिर्टन के साथ कई और सुविधाएं प्रदान करती है। डाकघर आवर्ती जमा लंबी अवधि के लक्ष्य जैसे विवाह, उच्च शिक्षा या रिटायरमेंट प्लानिंग के लिए लाभदायक साबित हो सकती है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • वर्तमान पोस्ट ऑफिस RD ब्याज़ दर (Post office RD Interest rate) क्या है?

     वर्तमान में यह दर 6.7 % है।
  • डाकघर आवर्ती जमा योजना में ब्याज दर बदलती है?

    नही, आवर्ती जमा में ब्याज़ दर शुरुआत से लेकर परिपक्वता कर एकसमान रहती है।
  • डाकघर RD की अवधि क्या है ?

    आमतौर पर यह अवधि 5 वर्ष की होती है, लेकिन इसे 5 वर्षो के लिए और बढाया जा सकता है।
  • पोस्ट ऑफिस RD में नियमित जमा ना करने पर क्या होगा?

    डाकघर आवर्ती जमा योजना में समय पर किस्त न भरने पर:
    • हर 100 पर 1 प्रति माह (7,000 पर 70) जुर्माना लगाया जाएगा।
    • 4 माह में जमा न करने पर खाता बंद किया जा सकता है।
  • पोस्ट ऑफिस में आरडी क्या है?

    पोस्ट ऑफिस RD भारतीय डाकघर द्वारा संचालित डाकघर बचत योजना है। जिसमें एक निश्चित समय के लिए तय राशि को नियमित रुप से जमा किया जाता है, परिपक्वता पर यह जमा राशि ब्याज़ समेत वापस मिलती है।
  • डाकघर आरडी फुल फॉर्म क्या है?

    डाकघर आरडी फुल फॉर्म Recurring Deposit है, जिसका हिंदी अनुवाद आवर्ती जमा है।
  • डाकघर की आरडी योजना में मासिक निवेश से 5 वर्ष में 17 लाख तक का लाभ कैसे प्राप्त किया जा सकता है?

    पोस्ट ऑफिस आरडी योजना ब्याज दर वर्तमान में 6.7% है, ऐसे में यदि आप डाकघर की आरडी योजना में मासिक निवेश से 5 वर्ष में 17 लाख तक का लाभ प्राप्त करना चाहते है, तो आपको पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम में 5 वर्षों तक 25,000 रुपए निवेश करने होंगे। नियमित निवेश से 5 वर्ष में आप कुल 15 लाख रुपए जमा कर पाएंगे, जिस पर 2 लाख से अधिक का ब्याज मिलेगा। ऐसे में करीब 17 लाख रुपए तक लाभ प्राप्त किया जा सकता है। ग्राहकों द्वारा गणना करने के लिए डाकघर आरडी कैलकुलेटर का उपयोग किया जा सकता है।
  • डाकघर आरडी और डाकघर सावधि जमा में कौन अधिक ब्याज प्रदान कर रहा है?

    डाकघर आवर्ती जमा योजना वर्तमान में 6.7% तक ब्याज दे रही है, वही डाकघर सावधि जमा योजना के तहत 7.5% तक ब्याज दिया जा रहा है। लेकिन दोनो योजनाओं की विशेषताएं अलग है, दोनो योजनाओं का प्रकार अलग है।

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
## The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with the other variable factors. 6.9% rate of return is for an 18 years old, healthy male for a policy term of 20 years and premium term of 10 years with Rs.10,000 monthly installment premium. All plans listed here are of insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ

Investment plans articles

Recent Articles
Popular Articles
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण

27 Feb 2026

प्रधानमंत्री आवास
Read more
दिव्यांग सहारा योजना

27 Feb 2026

दिव्यांग सहारा योजना की
Read more
बिना मूल्य सामाजिक सुरक्षा योजना

24 Feb 2026

बिना मूल्य सामाजिक
Read more
दिव्यांगजन कौशल योजना

24 Feb 2026

बजट 2026 में सरकार द्वारा
Read more
आधार कार्ड से लोन

20 Feb 2026

पहले लोन लेने के लिए
Read more
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम - 1000 प्रति माह जमा करने पर कितना रिटर्न मिलेगा?
  • 28 Oct 2025
  • 2801
डाकघर आवर्ती जमा योजना 1000 प्रति माह एक
Read more
बिहार सरकार की प्रमुख योजनाएं
  • 30 Sep 2025
  • 4570
बिहार में रहने वाले लगभग 13 करोड़ लोगों के
Read more
निवेश के लिए प्रमुख सरकारी योजनाएं
  • 29 Sep 2025
  • 4583
भारत में एक बड़ी आबादी सरकारी योजनाओं में
Read more
IPPB कस्टमर ID कैसे प्राप्त करे?
  • 04 Nov 2025
  • 2953
जब कोई इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक में खाता
Read more
प्रधानमंत्री आवास योजना - ग्रामीण
  • 27 Feb 2026
  • 240
प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण (PMAY-G) की
Read more

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL