LIC पॉलिसी का सरेंडर वैल्यू जानने के लिए पहले आप अधिकारिक वेबसाइट पर जाएं । अपने लॉगिन आईडी से LIC पोर्टल में लॉगिन करें।इसके बाद “मौजूदा पॉलिसी विवरण” भाग में जाएँ, जहाँ आपको अपनी पॉलिसी की वर्तमान सरेंडर राशि दिखाई देगी। यहाँ आप बोनस, पॉलिसी की स्थिति और अन्य जानकारी भी देख सकते हैं।
Read more
यह आपको कुल रिर्टन समझने में मदद करता है और इसकी सहायता से आप पाॅलिसी सरेंडर करने से पहले सही निर्णय लें सकेगें ।
सरेंडर वैल्यू वह राशि है जो एलआईसी द्वारा पॉलिसीधारक को तब दी जाती है जब वह पॉलिसी की परिपक्वता से पहले ही उसे अपनी इच्छा अनुसार बंद करने का फैसला करता है।एलआईसी के नियमों के अनुसार यदि आप पॉलिसी की पूरी अवधि तक प्रीमियम जमा करते हैं, तो आपको मैच्योरिटी पर पूरा पैसा और अर्जित बोनस प्राप्त होता है। इसके विपरीत, यदि आप समय से पहले पॉलिसी समाप्त करतोे है तो तय शर्तों के तहत कुछ कटौती करके शेष राशि लौटाई जाती है। यह विकल्प आपातकालीन स्थिति में पैसों की अचानक आवश्यकता होने या आगे प्रीमियम न भर पाने की स्थिति में काफी मददगार साबित होता है।
ज़्यादातर एलआईसी की पॉलिसियों में सरेंडर वैल्यू तभी मिलती है जब कम से कम 2 पूरे साल का प्रीमियम भरा गया हो। इससे पहले सरेंडर करने पर कुछ नहीं मिलता।
एलआईसी की सरेंडर वैल्यू को चेक करने के लिए ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों ही तरीके मौजूद हैं जो कि नीचे दिए गए हैं:
आज के डिजिटल युग में एलआईसी सरेंडर वैल्यू चैक करने का सबसे आसान तरीका ऑनलाइन है। एलआईसी (LIC) का कस्टमर पोर्टल इस काम को बहुत सरल बनाता है। यहां स्टेप-बाय-स्टेप गाइड है:
स्टेप 1:रजिस्ट्रेशन करें (यदि नया यूजर है): एलआईसी की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं। कस्टमर पोर्टल सेक्शन में "New User" पर क्लिक करें। अपनी पॉलिसी डिटेल्स, मोबाइल नंबर, ईमेल और अन्य जानकारी भरकर रजिस्टर करें। ओटीपी सत्यापन के बाद अकाउंट सक्रिय हो जाएगा।
स्टेप 2:लॉगिन करें: यूजर आईडी और पासवर्ड से लॉगिन करें।
स्टेप 3:पॉलिसी चुनें: डैशबोर्ड पर अपनी पॉलिसी लिस्ट दिखेगी। जिस पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू चेक करनी है, उसे चुनें।
स्टेप 4:पॉलिसी डिटेल्स देखें: "पाॅलिसी स्टेटस" या "पाॅलिसी विवरण देखें " विकल्प पर क्लिक करें। यहां आपको प्रीमियम डिटेल्स, बोनस, लोन विकल्प और सरेंडर वैल्यू दिखाई देगी। कुछ पॉलिसी में "Surrender Quote" का अलग विकल्प होता है।
स्टेप - 5सरेंडर कोट प्राप्त करें: यदि डायरेक्ट नहीं दिख रहा, तो "आनॅलाइन सर्विस रिक्वेस्ट" में सरेंडर कोट रिक्वेस्ट करें। कुछ घंटों या दिनों में वैल्यू आपके पोर्टल पर दिख जाएगी।
एलआईसी सरेंडर वैल्यू कैलकुलेटर एक बहुत उपयोगी उपकरण है जिसकी मदद से आप अपनी पॉलिसी को समय से पहले बंद करने पर मिलने वाली संभावित राशि का अनुमान लगा सकते है। अगर आप पॉलिसी बंद करने के बारे में सोच रहे हैं, तो यह कैलकुलेटर आपको मिलने वाली राशि का अनुमान देता है। इसमें आपको बस अपनी पॉलिसी की जानकारी, जैसे भरा गया प्रीमियम और पॉलिसी की अवधि दर्ज करनी होती है। इसके तुरंत बाद यह उपकरण आपको यह स्पष्ट कर देता है कि पाॅलिसी बंद करने पर आपको कितना रिफंड प्राप्त होगा ।
एलआईसी मोबाइल ऐप द्वारा
स्टेप 1:अपने मोबाइल में गूगल प्ले स्टोर या ऐप स्टोर से MyLIC ऐप डाउनलोड करें।
स्टेप 2:अपने LIC अकाउंट की जानकारी से ऐप में लॉगिन करें।
स्टेप 3:"पॉलिसी विवरण"सेक्शन में जाएँ और अपनी पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू देखें।
इस तरह आप कुछ ही मिनटों में अपनी LIC पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू आसानी से जान सकते हैं।
यदि ऑनलाइन सुविधा नहीं इस्तेमाल करना चाहते, तो ऑफलाइन तरीके भी उपलब्ध हैं जो कि निम्नलिखित हैं:
नजदीकी LIC ब्रांच विजिट करें: अपनी पॉलिसी डॉक्यूमेंट और आईडी प्रूफ लेकर एलआईसी ब्रांच जाएं। काउंटर पर सरेंडर वैल्यू इंक्वायरी फॉर्म भरें। स्टाफ तुरंत कैलकुलेशन करके बता देगा।
एजेंट से संपर्क करें: आपके पॉलिसी एजेंट से बात करें। वे पॉलिसी डिटेल्स से वैल्यू कैलकुलेट कर सकते हैं।
हेल्पलाइन कॉल करें: एलआईसी (LIC) की टोल-फ्री नंबर 1800-33-4433 पर कॉल करके पॉलिसी नंबर बताएं। वे गाइड करेंगे या वैल्यू बता सकते हैं।
एलआईसी पाॅलिसी सरेंडर करने पर आपको कितना पैसा या क्या वैल्यु मिलेगी यह आपको निम्न विकल्प द्वारा बताया गया हैं।
गारंटीड सरेंडर वैल्यू (GSV) वह कम से कम राशि है जो पॉलिसीधारक को दी जाती है। यह राशि पहले साल की किस्त और किसी भी अतिरिक्त चार्ज को हटाकर, जमा किए गए कुल प्रीमियम का लगभग 30% होती है। यदि आपकी पॉलिसी पार्टिसिपेटिंग श्रेणी की है, तो इसमें अब तक मिला कुल बोनस भी शामिल किया जाता है।
यह आमतौर पर ज्यादा होती है और कंपनी के सरेंडर वैल्यू फैक्टर पर आधारित होती है। इसमें पेड-अप वैल्यू को डिस्काउंट फैक्टर से गुणा किया जाता है।
आपको जो राशि मिलेगी, वह इन दोनों में से ज्यादा वाली होगी। सरेंडर करने से पहले वैल्यू चेक करना जरूरी है क्योंकि एक बार सरेंडर करने के बाद पॉलिसी हमेशा के लिए बंद हो जाती है और जीवन बीमा कवर खत्म हो जाता है।
यदि तुरंत आपको जानकारी चाहिए, तो खुद कैलकुलेट कर सकते हैं:
GSV फॉर्मूला :(कुल भरे प्रीमियम – पहला साल प्रीमियम – एक्स्ट्रा प्रीमियम) × 30% + जमा बोनस (यदि हो)
GSV उदाहरण :यदि हरीश ने तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष 35,000 रुपये का भुगतान किया है: GSV = 30% × (35,000 × 3) = 31,500 रुपये ।
स्पेशल सरेंडर वैल्यू के लिए कंपनी के फैक्टर टेबल देखें जो कि ब्रोशर में उपलब्ध होते हैं।
SSV उदाहरण :यदि रिया की बीमा राशि 15,00,000 रुपये है और उसने तीन वर्षों तक प्रतिवर्ष 50,000 रुपये का प्रीमियम अदा किया है: विशेष समर्पण मूल्य = {15,00,000 × (4/15) + 40,000} × 40% = 1,76,000 रुपये
एलआईसी सरेंडर वैल्यू कई बातों पर निर्भर करती है, जैसे:
आपके भरे गए प्रीमियम की संख्या और राशि कितनी है ।
पॉलिसी का प्रकार कौन सा है जैसे - एंडोमेंट, मनी बैक, यूलिप आदि
पॉलिसी की अवधि और कितना समय बीत चुका है ।
आपका कितना जमा बोनस है । (पार्टिसिपेटिंग प्लान में)
सरेंडर फैक्टर क्या है ? (जो साल-दर-साल बढ़ता है)
यदि आपने ज्यादा साल प्रीमियम भरा है, तो वैल्यू ज्यादा मिलेगी। यूलिप प्लान में फंड वैल्यू और चार्जेस भी प्रभावित करते हैं।
यहां एलआईसी पॉलिसी के सरेंडर मूल्य का अनुमान लगाने के लिए एलआईसी सरेंडर वैल्यू कैलकुलेटर का उपयोग करने के कुछ प्रमुख लाभ दिए गए हैं:
बेहतर वित्तीय योजना :यदि आपको अचानक पैसों की आवश्यकता पड़ती है, तो अपनी बीमा पॉलिसी की सरेंडर वैल्यू जानना महत्वपूर्ण होता है। इससे आप यह निर्णय ले सकते हैं कि पॉलिसी को सरेंडर करना आपके लिए सही विकल्प है या नहीं।
पॉलिसी सरेंडर और लोन विकल्प की तुलना :सरेंडर वैल्यू की जानकारी आपको यह समझने में मदद करती है कि पॉलिसी को बंद करके पैसा प्राप्त करना अधिक लाभदायक है या उसी पॉलिसी के विरुद्ध लोन लेना बेहतर रहेगा।
संभावित कटौतियों का सही अनुमान :पॉलिसी सरेंडर करने पर मिलने वाली राशि आमतौर पर जमा किए गए प्रीमियम का एक निश्चित प्रतिशत होती है। सरेंडर वैल्यू की जांच करके आप यह जान सकते हैं कि कितनी कटौती होगी और आपको वास्तविक रूप से कितनी राशि प्राप्त होगी।
पारदर्शिता और सही जानकारी :सरेंडर वैल्यू की जानकारी से आपको गारंटीड सरेंडर वैल्यू ( GSV) और स्पेशल सरेंडर वैल्यू (SSV) दोनों का स्पष्ट विवरण मिलता है। इससे आप अपनी पॉलिसी की वर्तमान कीमत का सही आकलन कर सकते हैं और बेहतर वित्तीय निर्णय ले सकते हैं।
वित्तीय नुकसान और कटौती का सही अनुमान - इसके माध्यम से सरेंडर करने पर प्रीमियम में से कितनी राशि कटेगी और कितनी राशि आपको प्राप्त होगी इसका सटीक अनुमान लगाया जा सकता है ।
नोट : आपLIC सरेंडर वैल्यू कैलकुलेटरका उपयोग करके आसानी से LIC सरेंडर वैल्यू का पता कर सकते हैं , कि आपको 6 वर्ष के बाद सरेंडर वैल्यू , 10 वर्ष के बाद सरेंडर वैल्यू या 15 साल के बाद कितनी सरेंडर वैल्यू प्रदान कि जाएगी।
सरेंडर अंतिम विकल्प होना चाहिए क्योंकि:
जीवन बीमा कवर खत्म हो जाता है
कर संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं
परिपक्वता पर सरेंडर से ज्यादा राशि मिलती है।
विकल्प जैसे पॉलिसी लोन या पेड-अप बनाना बेहतर हो सकता है।
अब आपके लिए एलआईसी सरेंडर वैल्यू को जानना काफी आसान हो गया है । आप आनॅलाइन या आफॅलाइन किसी भी माध्य्म से अपनी सरेंडर वैल्यू को जान सकते है । जहां आनॅलाइन पोर्टल आपको सुविधा देता है वही आफॅलाइन माध्यम भरोसेमंद है । पाॅलिसी को सरेंडर करने से पहले अपनी सरेंडर मूल्य को अच्छे से जान लें। जैसा कि आप जानते है कि एलआईसी पाॅलिसियों को लंबी अवधि के वित्तीय लाभों को ध्यान में रखकर बनाई जाती है । अंत: इन्हें पूर्ण करना ही लाभदायक होता है । यदि आपको कोई भ्रम है तो आप एलआईसी एजेंट या शाखा से मार्गदर्शन अवश्य लें ।
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
9 min read
एलआईसी 5 साल की पॉलिसी (LIC 5 Year Plan) ऐसी जीवन बीमाInsurance
Policybazaar Insurance Brokers Private Limited CIN: U74999HR2014PTC053454 Registered Office - Plot No.119, Sector - 44, Gurugram - 122001, Haryana Tel no. : 0124-4218302 Email ID: care@policybazaar.com
Policybazaar is registered as a Composite Broker | Registration No. 742, Registration Code No. IRDA/ DB 797/ 19, Valid till 09/06/2027, License category- Composite Broker
Visitors are hereby informed that their information submitted on the website may be shared with insurers.Product information is authentic and solely based on the information received from the insurers.
BEWARE OF SPURIOUS PHONE CALLS AND FICTITIOUS / FRAUDULENT OFFERS IRDAI or its officials do not involve in activities like selling insurance policies, announcing bonus or investment of premiums. Public receiving such phone calls are requested to lodge a police complaint.
© Copyright 2008-2026 policybazaar.com. All Rights Reserved.