जीवन आनंद पॉलिसी कैलकुलेटर एक ऐसा टूल है, जिसकी मदद से जीवन आनंद बीमा योजना में निवेश करने पर मिलने वाले संभावित रिटर्न का अनुमान लगाया जा सकता है। यह कैलकुलेटर आयु, बीमित राशि, पॉलिसी अवधि और प्रीमियम भुगतान मोड जैसी जानकारियों के आधार पर अनुमानित मैच्योरिटी राशि और कुल लाभ दिखाता है।
Read more
एलआईसी योजनाओं के लाभ-
एलआईसी पॉलिसी ऑनलाइन परेशानी मुक्त खरीदें
धारा 80सी और 10(10डी) के तहत कर बचत^
उच्च रिटर्न वाली बाज़ार लिंक योजनाएँ
एलआईसी अधिनियम की धारा 37 के अनुसार संप्रभु गारंटी
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जो आपको आनंद प्लान के संभावित रिटर्न की गणना करने में मदद करता है। जीवन आनंद पॉलिसी लेने से पहले इस कैलकुलेटर का उपयोग करने से निवेशक यह समझ पाते हैं कि उन्हें कितनी प्रीमियम भरनी होगी और भविष्य में कितना रिटर्न मिल सकता है।
LIC जीवन आनंद पॉलिसी कैलकुलेटर से कुल मैच्योरिटी राशि के साथ-साथ पॉलिसी के दौरान प्राप्त बोनस, नामांकित व्यक्ति के लिए लाभ और भरने वाले प्रीमियम की भी जानकारी मिलती है। जीवन आनंद पॉलिसी के लिए इस एलआईसी कैलकुलेटर का उपयोग करना भी आसान है।
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी कैलकुलेटर का उपयोग कैसे करें?
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:
स्टेप 1: सबसे पहले भारतीय जीवन बीमा निगम (LIC) की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएँ। वहाँ एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी से संबंधित टैब खोजें और कैलकुलेटर शुरू करने के लिए दिए गए लिंक पर क्लिक करें।
स्टेप 2: जब आप रिटर्न्स कैलकुलेटर की स्क्रीन पर पहुँचते हैं, तो आपको पॉलिसी से जुड़ी कुछ महत्वपूर्ण जानकारियाँ दर्ज करनी होती हैं जिसमें पॉलिसी अवधि, सम एश्योर्ड, प्रीमियम भुगतान अवधि और प्रीमियम राशि शामिल हैं।
स्टेप 3: कैलकुलेटर में सभी पॉलिसी विवरण को सही स्थान पर दर्ज करें।
स्टेप 4: सभी विवरण दर्ज करने के बाद “Calculate” या “Get Returns” बटन पर क्लिक करें। इसके बाद कैलकुलेटर आपको पॉलिसी से जुड़े अनुमानित लाभ दिखाता है, जैसे- मैच्योरिटी वैल्यू, डेथ बेनिफिट और अन्य संभावित लाभ।
स्टेप 5: आपको परिणाम दिखाई देंगे जिसमें बीमित राशि, बोनस सहित अनुमानित मैच्योरिटी अमाउंट, अनुमानित मृत्यु लाभ शामिल होते हैं।
Calculate your LIC Premium
Years
₹
Years
15
20
25
30
Lifetime income
₹1.68 Lacs
Total returns
₹3.22 Cr
*for market linked plans only
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी कैलकुलेटर गणना
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी कैलकुलेटर की गणना को एक उदाहरण की सहायता से समझते है:
मान लीजिए, आप एलआईसी जीवन आनंद की एक पॉलिसी खरीदते हैं, जिसका सम एश्योर्ड 10 लाख रुपए है और पॉलिसी अवधि 20 साल है। ₹45 प्रति 1,000 सम एश्योर्ड की अनुमानित बोनस दर के आधार पर आपका सालाना प्रीमियम करीब ₹57,031 हो सकता है।
अनुमानित वार्षिक बोनस: 45 × (10,00,000 ÷ 1,000) = ₹45,000
20 वर्षों के लिए कुल बोनस: 45,000 × 20 = ₹9,00,000
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी कैलकुलेटर के कई फायदे हैं।
सबसे बड़ा फायदा पारदर्शिता है जिसमें आप पहले से जान जाते हैं कि निवेश कितना फायदेमंद होगा।
यह समय बचाता है क्योंकि एजेंट से बार-बार पूछने की जरूरत नहीं पड़ती है।
मौजूदा पॉलिसीधारक अपनी प्रगति ट्रैक कर सकते हैं।
यह टूल महंगाई और बाजार ट्रेंड को ध्यान में रखकर अनुमान देता है जो प्लानिंग में मदद करता है।
यह वित्तीय साक्षरता को बढ़ाने में भी काफी कारगार है।
यह कैलकुलेटर उपयोग में भी आसान है, आप केवल अपनी आयु, बीमित राशि, पॉलिसी अवधि और प्रीमियम भुगतान के आधार पर गणना कर सकते है।
यह एलआईसी कैलकुलेटर, एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी 15 साल, एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी 20 साल व अन्य अवधियों की मैच्योरिटी गणना करने में सहायता करता है।
निष्कर्ष
एलआईसी जीवन आनंद एक ऐसी योजना है जो निवेश और आजीवन सुरक्षा के बीच बेहतरीन तालमेल बिठाती है। हालांकि, बोनस की 'गैर-गारंटीड' प्रकृति के कारण रिटर्न को लेकर अनिश्चितता बनी रहती है। ऐसे में जीवन आनंद रिटर्न कैलकुलेटर केवल एक टूल नहीं, बल्कि आपका वित्तीय मार्गदर्शक है।
यह एलआईसी की सबसे लोकप्रिय योजनाओं में से एक है जो 'एंडोमेंट' और 'होल लाइफ' बीमा का मिश्रण है। इसकी सबसे बड़ी खासियत यह है कि पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर आपको मैच्योरिटी की राशि तो मिलती ही है, लेकिन उसके बाद भी आपका जीवन बीमा कवर (डेथ कवर) पूरी जिंदगी के लिए मुफ्त में जारी रहता है।
जीवन आनंद रिटर्न कैलकुलेटर का उपयोग करने के लिए मुझे कौन सी जानकारी देनी होगी?
सटीक गणना प्राप्त करने के लिए आपको कैलकुलेटर में कुछ बुनियादी विवरण जैसे प्रवेश आयु, बीमित राशि, पॉलिसी अवधि, प्रीमियम मोड और प्रीमियम राशि भरना होता है।
इस योजना के तहत न्यूनतम बीमित राशि कितनी निर्धारित है?
एलआईसी जीवन आनंद (Plan No. 715) के तहत न्यूनतम बीमित राशि 2,00,000 रुपये (दो लाख) तय की गई है। अधिकतम राशि की कोई सीमा नहीं है, यह आपकी आय और एलआईसी के नियमों पर निर्भर करता है।
क्या इस प्लान में निवेश करने पर टैक्स में बचत होती है?
हाँ, एलआईसी जीवन आनंद प्लान में आपको दोहरे टैक्स लाभ मिलते हैं: भुगतान किए गए प्रीमियम पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत प्रति वर्ष 1.5 लाख रुपये तक की छूट मिलती है। पॉलिसी की मैच्योरिटी या मृत्यु लाभ के रूप में मिलने वाली पूरी राशि धारा 10(10D) के तहत पूरी तरह से टैक्स-फ्री होती है (बशर्ते प्रीमियम बीमित राशि के 10% से अधिक न हो)।
एलआईसी जीवन आनंद पॉलिसी 20 साल प्रीमियम और परिपक्वता कैलकुलेटर क्या है?
यह एक ऐसा वित्तीय उपकरण है, जिसके उपयोग से एलआईसी जीवन आनंद की 20 साल की मैच्योरिटी पर मिलने वाले लाभ की गणना की जा सकती है।
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan. Standard T&C Apply
^Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
~Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
++Returns are 10 years returns of Nifty 100 Index benchmark
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in