FD पर कौन सा बैंक दे रहा है सबसे अधिक ब्याज़ दर 

2026 में सावधि जमा पर प्रमुख बैंक जैसे भारतीय स्टेट बैंक 7.05%, पंजाब नेशनल बैंक 7.10% और बैंक ऑफ बड़ौदा 7.00% तक का ब्याज दे रहा हैं। वही सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.10% ब्याज के साथ सभी बैंको की तुलना में एफडी पर सबसे अधिक ब्याज प्रदान कर रहा है। इस लेख में जानें सावधि जमा पर कौन सा बैंक कितना ब्याज देता है।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
6.9%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Get Guaranteed returns up to 6.9%*

Fully Tax-Free, Life Cover Included

+91
Secure
We don’t spam
View Plans
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
Plans available only for people of Indian origin By clicking on "View Plans" you agree to our Privacy Policy and Terms of use
Get Updates on WhatsApp

सावधि जमा ब्याज़ दरे क्या है?

किस बैंक में फिक्स्ड डिपॉजिट पर ब्याज दर सबसे अधिक है, यह सवाल उन सभी निवेशकों के मन में रहता है, जो सावधि जमा में निवेश करने का सोच रहे है। वर्तमान में भारत के प्रमुख बैंक जैसे एसबीआई एफडी, पंजाब नैशनल बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम आदि बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट पर उच्च ब्याज दे रहे है। इस समय सभी बैंको की तुलना में सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 7.90% एफडी ब्याज दरों के साथ सबसे ज्यादा ब्याज देने वाला बैंक है। 

सावधि जमा पर कौन सा बैंक कितना ब्याज देता है?

जानिए सबसे ज्यादा कौन सी बैंक ब्याज देती है, यहाँ पर आल बैंक एफडी ब्याज दर लिस्ट दी गई है:

सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों द्वारा दी जाने वाली सावधि जमा ब्याज दरें

बैंक  सामान्य नागरिक  वरिष्ठ नागरिक 
भारतीय स्टेट बैंक 3.05% - 6.40% 3.55% - 7.05%
बैंक ऑफ बड़ौदा  3.50% - 6.45% 4.00% - 7.00%
बैंक ऑफ इंडिया  3.00% - 6.70% 3.00% - 7.20%
महाराष्ट्र बैंक  2.60% - 6.15% 3.10% - 6.65%
कैनरा बैंक  3.00% से 6.50% 3.00% से 7.00%
सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया  3.00% - 6.25% 3.50% - 6.75%
इंडियन बैंक  2.80% - 6.45% 3.30% - 6.95% 
पंजाब और सिंध बैंक  2.85% - 6.70% 3.35% - 7.20%
पंजाब नैशनल बैंक  3.00% - 6.40% 3.50% - 6.90%
यूको बैंक  2.90% - 6.45% 3.15% - 6.95%
यूनियन बैंक ऑफ इंडिया  2.75% - 6.60% 3.25% - 7.10%

FD Interest rates फरवरी 2026 तक लागू 

निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा दी जाने वाली सावधि जमा ब्याज दरें

बैंक  सामान्य नागरिक  वरिष्ठ नागरिक 
एक्सिस बैंक 3.00% - 6.45% 3.50% - 7.20%
बंधन बैंक  2.95% - 7.20% 3.70% से 7.70%
सिटी यूनियन बैंक  4.00% - 7.00% 4.00% - 7.25%
CSB बैंक  3.00% - 7.00% 3.00% - 7.30%
DBS बैंक  2.75% से 6.60% 2.75% से 7.10%
यस बैंक  3.25% से 7.00% 3.75% से 7.50%
कोटक महिंद्रा बैंक  2.75% से 6.70% 3.25% से 7.20%
इंडसइंड बैंक  3.25% से 7.00% 3.75% से 7.50%
IDFC बैंक 3.00% से 7.00% 3.50% से 7.50%
IDBI बैंक 3.00% - 6.55% 3.50% - 7.05%
ICICI बैंक 2.75% से 6.50% 3.25% से 7.10%
HDFC बैंक 2.75% से 6.45% 3.25% से 6.95%

स्मॉल फाइनेंस बैंक की सावधि जमा ब्याज दरें

लघु वित्त बैंकों की एफडी दरें पारंपरिक बैंकों की तुलना में कुछ हद तक अधिक होती हैं, ऐसा इसलिए किया जाता है, ताकि वे ग्राहकों को आकर्षित कर सकें। ये बैंक छोटी अवधि से लेकर लंबी अवधि तक FD पर लगभग 8% तक ब्याज दर प्रदान करते हैं। हालांकि, इन बैंकों में निवेश करने से पहले उनकी विश्वसनीयता और सुरक्षा का ध्यान रखना जरूरी होता है। नीचे कुछ लघु वित्त बैंकों की सावधि जमा दरें दी गई है:

बैंक सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक
सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक  4.00% - 7.90% 4.20% - 7.90%
उज्जीवन स्मॉल फाइनेंस बैंक  3.50% - 7.45% 4.00% - 7.95%
इक्विटास स्मॉल फाइनेंस बैंक  3.50% - 7.20% 4.00% - 7.70%
ESAF स्मॉल फाइनेंस बैंक  2.75% - 7.60% 3.25% - 8.10%
यूनिटी स्मॉल फाइनेंस बैंक  4.00% - 7.25% 4.00% - 7.75%

फरवरी 2026 तक लागू फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें।

भारत के कुछ प्रमुख बैंको द्वारा दी जा रही ब्याज दरें

यहां भारत के कुछ प्रमुख बैंकों द्वारा विभिन्न अवधि की सावधि जमा ब्याज दरों को बताया गया है। निवेशक इस सूची के माध्यम से तुलना कर सकते है कि, सबसे ज्यादा कौन सी बैंक ब्याज देती है। जानिएं कौन सा बैंक कितना ब्याज देता है:

  1. एसबीआई सावधि जमा ब्याज दरें

    एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026 में सामान्य नागरिकों के लिए 6.40% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 7.05% तक है। एसबीआई फिक्स्ड डिपॉजिट प्लान भारत के नागरिकों को उच्च ब्याज के साथ जोखिम मुक्त निवेश करने का अवसर प्रदान कर रहा है। भारतीय स्टेट बैंक ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक होती है। एसबीआई 444 दिन एफडी ब्याज दर सभी अवधियों की तुलना में अधिक है।

    अवधि सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक
    7 दिन से 45 दिन 3.05% 3.55%
    46 दिन से 179 दिन 4.90% 5.40%
    180 दिन से 210 दिन 5.65% 6.15%
    211 दिन से 1 वर्ष  5.90% 6.40%
    1 वर्ष से 2 वर्ष  6.25% 6.75%
    2 वर्ष से 3 वर्ष  6.40% 6.90%
    3 वर्ष से 5 वर्ष  6.30% 6.80%
    5 वर्ष और 10 वर्ष तक 6.05% 7.05%

    SBI FD Interest Rates 2026

  2. ICICI बैंक सावधि जमा ब्याज़ दरें

    ICICI बैंक द्वारा वर्तमान में सावधि जमा पर उच्च ब्याज प्रदान किया जा रहा है। ICICI बैंक सावधि जमा निवेश का एक सुरक्षित माध्यम प्रदान करता है। ICICI बैंक भी सबसे ज्यादा ब्याज देने वाला बैंक की सूची में शामिल है निवेशक ICICI बैंक की ब्याज दरों से तुलना कर सकते है। 

    अवधि सामान्य नागरिक (%p.a.) वरिष्ठ नागरिक (%p.a.)
    7 से 45 दिन 2.75% 3.25%
    46 से 90 दिन 4.00% 4.50%
    91 से 184 दिन 4.50% 5.00%
    185 दिन से < 1 वर्ष 5.50% 6.00%
    1 वर्ष < 18 महीने 6.25% 6.75%
    18 महीने से 2 वर्ष 6.30% 6.80%
    2 वर्ष से 3 वर्ष 6.45% 6.95 %
    3 वर्ष से 5 वर्ष 6.50% 7.10%
    5 वर्ष से 10 वर्ष 6.50% 7.00 %

    ICICI FD ब्याज दरें 

  3. पंजाब नैशनल बैंक सावधि जमा ब्याज दरें

    पंजाब नैशनल बैंक सावधि जमा ब्याज दरें वर्तमान में 6.90% तक है। पीएनबी एफडी ब्याज दरें 2026

    में वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक ब्याज प्रदान कर रही है। पीएनबी एफडी ब्याज दरें 2026 444 दिनों के लिए 6.30% से 6.80% तक है। पंजाब नैशनल बैंक सुरक्षित बैंक माना जाता है, ऐसे में पंजाब नैशनल बैंक सावधि जमा में निवेश किया जा सकता है। 

    अवधि सामान्य नागरिक (%p.a.) वरिष्ठ नागरिक (%p.a.)
    7 से 14 दिन 3.00% 3.50%
    15 से 29 दिन 3.00% 3.50%
    30 से 45 दिन 3.00% 3.50%
    46 से 60 दिन 4.50% 5.00%
    61 से 90 दिन 4.50% 5.00%
    91 से 154 दिन 4.90% 5.40%
    155 दिन  5.55% 6.05%
    156 से 179 दिन 4.90% 6.05%
    180 दिन से 270 दिन 5.60% 6.10%
    271 दिन से 302 दिन  5.60% 6.10
    303 दिन 5.55% 6.05%
    304 दिन  5.60% 6.10%
    1 वर्ष 6.10% 6.60%
    > 1 वर्ष से 389 दिन 6.30% 6.80%
    390 दिन 6.40% 6.90%
    391 दिन से 2 वर्ष 6.30% 6.80%
    > 2 वर्ष से 3 वर्ष 6.30% 6.80%
    > 3 वर्ष से 1203 दिन 6.10% 6.60%
    1204 दिन 6.05% 6.55%
    1205 दिन से 5 वर्ष 6.10% 6.60%
    > 5 वर्ष से 10 वर्ष 6.00% 6.80%

    PNB FD scheme 2026 की ब्याज़ दरे

  4. एचडीएफसी बैंक एफडी की ब्याज दर

    एचडीएफसी एफडी ब्याज दरें 2026 वर्तमान में सामान्य नागरिकों के लिए 6.45% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 6.95% तक है। एचडीएफसी बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट नागरिकों सुरक्षित रूप से निवेश को बढ़ाने का अवसर प्रदान करता है। यदि आप खोज रहे है कि सावधि जमा पर सबसे ज्यादा कौन सी बैंक ब्याज देती है तो एचडीएफसी बैंक के बारे में सोचा जा सकता है।

    अवधि सामान्य नागरिक (%p.a.) वरिष्ठ नागरिक (%p.a.)
    7 – 14 दिन 2.75% 3.25%
    15 – 29 दिन 2.75% 3.25%
    30 – 45 दिन 3.25% 3.75%
    46 – 60 दिन 4.25% 4.75%
    61 – 89 दिन 4.25% 4.75%
    90 दिन ≤ 6 महीने 4.25% 4.75%
    6 महीने 1 दिन ≤ 9 महीने 5.50% 6.00%
    9 महीने 1 दिन से < 1 वर्ष 5.75% 6.25%
    1 वर्ष से < 15 महीने 6.25% 6.75%
    15 महीने से < 18 महीने 6.35% 6.85%
    18 महीने से < 21 महीने 6.45% 6.95%
    21 महीने – 2 वर्ष 6.45% 6.95%
    2 वर्ष 1 दिन से < 2 वर्ष 11 महीने 6.45% 6.95%
    2 वर्ष 11 महीने – 35 महीने 6.45% 6.95%
    2 वर्ष 11 महीने 1 दिन ≤ 3 वर्ष 6.45% 6.95%
    3 वर्ष 1दिन < 4 वर्ष 7 महीने 6.40% 6.90%
    4 वर्ष 7 महीने – 55 महीने 6.40% 6.90%
    4वर्ष 7 महीने 1 दिन ≤ 5 वर्ष 6.40% 6.90%
    5 वर्ष 1 दिन – 10 वर्ष 6.15% 6.65%

    HDFC FD interest rates 2026

  5. एक्सिस बैंक सावधि जमा ब्याज़ दरें

    एक्सिस बैंक सावधि जमा ब्याज दरों के माध्यम से लगातार निवेशकों को आर्कषित करता रहा है। यदी आप किसी ऐसे बैंक की तलाश मे है जो अपने निवेशको को सबसे ज्यादा सावधि जमा दर देता है, तो एक्सिस बैंक लगातार ग्राहको के लिए अधिक ब्याज़ दरे लेकर आता है। एक्सिस बैंक के लिए सावधि जमा दरें नीचे दी गई हैं:

    अवधि सामान्य नागरिक (%p.a.) वरिष्ठ नागरिक (%p.a.)
    7 – 14 दिन 3.00% 3.50%
    15 – 29 दिन 3.00% 3.50%
    30 – 45 दिन 3.25% 3.75%
    46 – 60 दिन 4.00% 4.50%
    61 दिन – 87 दिन 4.75% 5.25%
    88 दिन – 3 महीने 24 दिन 5.00% 5.50%
    3 महीने 25 दिन < 4 महीने 5.00% 5.50%
    4 महीने < 6 महीने 5.00% 5.50%
    6 महीने < 9 महीने 5.50% 6.00%
    9 महीने < 1 वर्ष 5.75% 6.25%
    1 वर्ष – 1 वर्ष 10 दिन 6.25% 6.75%
    1 वर्ष 11 दिन < 13 महीने 6.25% 6.75%
    13 महीने < 15 महीने 6.25% 6.75%
    15 महीने < 18 महीने 6.45% 6.95%
    18 महीने < 2 वर्ष 6.45% 6.95%
    2 वर्ष < 3 वर्ष 6.45% 6.95%
    3 वर्ष < 5 वर्ष 6.45% 6.95%
    5 वर्ष से 10 वर्ष 6.45% 7.20%
  6. बैंक ऑफ बड़ौदा में एफडी पर ब्याज दर 2026

    बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी ब्याज दर वर्तमान में सामान्य नागरिकों के लिए 3.50% से 6.60% और वरिष्ठ नागरिकों के लिए 4.00%से 7.10% तक है। वही अति वरिष्ठ नागरिकों के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी रेट्स 7.20% तक है। बैंक ऑफ बड़ौदा एफडी स्कीम एक सुरक्षित निवेश विकल्प है। 

    अवधि सामान्य नागरिक वरिष्ठ नागरिक
    7 दिन से 14 दिन 3.50% 4.00%
    15 दिन से 45 दिन 3.50% 4.00%
    46 दिन से 90 दिन  5.00% 5.50%
    91 दिन से 180 दिन 5.00% 5.50%
    181 दिन से 210 दिन 5.50% 6.00%
    211 दिन से 270 दिन 5.75% 6.25%
    271 दिन से 1 वर्ष से कम 6.00% 6.50%
    1 वर्ष 6.25% 6.75%
    1 वर्ष से 400 दिन 6.50% 7.00%
    401 दिन से 2 वर्ष 6.50% 7.00%
    2 वर्ष से 3 वर्ष  6.50% 7.00%
    3 वर्ष से 5 वर्ष 6.40% 7.00%
    5 वर्ष से 10 वर्ष 6.00% 7.00%
    10 वर्ष से अधिक 5.50% 6.00%
    444 दिन  6.60% 7.10%

    BOB FD Interest Rates 2026

फिक्स्ड डिपॉजिट के प्रकार

सावधि जमा निम्नलिखित प्रकार की हो सकती है:

  • सामान्य फिक्स्ड डिपॉजिट: यह सबसे आम सावधि जमा होती है, जिसमें निवेशक निश्चित समय के लिए राशि जमा करते हैं और अंत में ब्याज सहित राशि प्राप्त करते हैं।
  • टैक्स सेविंग फिक्स्ड डिपॉजिट: यह 5 वर्ष की लॉक-इन अवधि वाली सावधि जमा होती है, जिसमें आयकर अधिनियम की धारा 80C के अंतर्गत टैक्स छूट मिलती है।
  • फ्लेक्सी फिक्स्ड डिपॉजिट: यह सावधि जमा और सेविंग अकाउंट का मिश्रण होता है जिसमें अतिरिक्त राशि FD में स्वतः ट्रांसफर हो जाती है और आवश्यकता पड़ने पर वापस सेविंग अकाउंट में।
  • रिकरिंग प्लस FD: यह किस्तों में निवेश की सुविधा देता है, जो उन निवेशकों के लिए उपयुक्त है जो एकमुश्त राशि नहीं लगा सकते।
  • वरिष्ठ नागरिक FD : विशेष रूप से वरिष्ठ नागरिकों के लिए बनाई गई सावधि जमा है, जो उन्हें उच्च ब्याज दर और अनुकूलता देती है।
  • NRI FD (NRI/NRO): प्रवासी भारतीयों (NRI) के लिए उपलब्ध सावधि जमा योजनाएं, जो विदेशी आय को निवेश करने का विकल्प देती हैं।

फिक्स्ड डिपॉजिट की विशेषताएं

सावधि जमा की निम्नलिखित विशेषताएं होती है:

  • निश्चित अवधि का निवेश: फिक्स्ड डिपॉजिट एक तय अवधि के लिए किया गया निवेश होता है, जिसकी अवधि कुछ दिनों से लेकर 10 वर्षों तक हो सकती है।
  • पूर्व निर्धारित ब्याज दर: सावधि जमा में आपको एक फिक्स ब्याज दर मिलती है जो अवधि के दौरान नहीं बदलती, जिससे आपको पूर्वानुमानित रिटर्न मिलता है।
  • ब्याज भुगतान विकल्प: ब्याज भुगतान मासिक, त्रैमासिक, छमाही, वार्षिक या परिपक्वता पर एकमुश्त मिल सकता है।
  • पूर्व निकासी पर पेनल्टी: अगर समय से पहले राशि निकाली जाती है, तो बैंक आमतौर पर ब्याज दर में कटौती या पेनल्टी लगाते हैं।
  • वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त लाभ: जिनकी उम्र 60 वर्ष या उससेअधिक है उन्हें 0.25% से 0.75 % तक अतिरिक्त ब्याज दरे दिया जाता है
  • कम जोखिम वाला निवेश: एफडी में जोखिम लगभग नहीं के बराबर होता है। हालांकि छोटे बैंक में एफडी कराते समय ध्यान रखना आवश्यक है। 
  • लोन सुविधा: सावधि जमा पर आप 90% तक लोन भी ले सकते हैं।

सावधि जमा निवेश के लाभ

सावधि जमा निवेश के निम्नलिखित लाभ है:

  • निश्चित रिटर्न: बाजार के उतार-चढ़ाव से सुरक्षित, सावधि जमा एक स्थिर और सुनिश्चित आय का ज़रिया है।
  • पूंजी की सुरक्षा: निवेशक की मूल राशि पूरी तरह सुरक्षित रहती है, जिससे यह एक सुरक्षित निवेश विकल्प बनता है।
  • तिरिक्त ब्याज: वरिष्ठ नागरिकों को आमतौर पर 0.50% तक अधिक ब्याज दर मिलता है। 
  • टैक्स में छूट: 5 साल की टैक्स सेविंग एफडी पर धारा 80C के अंतर्गत ₹1.5 लाख तक की छूट मिलती है।
  • लोन की सुविधा: जरूरत पड़ने पर एफडी को तुड़वाए बिना एफडी के बदले लोन या ओवरड्राफ्ट सुविधा ली जा सकती है।
  • ऑनलाइन सुविधा: ज्यादातर बैंक एफडी खाता खोलने की ऑनलाइन सुविधा प्रदान करते हैं, जिससे प्रक्रिया तेज और आसान हो जाती है।
  • ब्याज भुगतान विकल्प: ब्याज भुगतान का विकल्प आपकी जरूरत के अनुसार चुना जा सकता है, जैसे कि मासिक खर्च के लिए मासिक ब्याज।
  • एफडी के बदले क्रेडिट कार्ड - ग्राहक अपनी सावधि जमा के बदले क्रेडिट कार्ड प्राप्त कर सकते है।

सावधि जमा खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़

सावधि जमा खाता खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है:

  • पहचान प्रमाण: आधार कार्ड, पैन कार्ड, पासपोर्ट, वोटर आईडी, ड्राइविंग लाइसेंस में से कोई एक मान्य पहचान प्रमाण आवश्यक है।
  • पते का प्रमाण: बिजली बिल, टेलीफोन बिल, राशन कार्ड, पासपोर्ट, बैंक पासबुक आदि स्वीकार किए जाते हैं।
  • पैन कार्ड: कर उद्देश्यों के लिए PAN अनिवार्य होता है, विशेषकर जब ब्याज ₹10,000 से अधिक हो।
  • फोटोग्राफ: पासपोर्ट साइज हालिया रंगीन फोटो आवश्यक होती है।
  • बैंक खाता विवरण: एफडी से संबंधित ब्याज भुगतान या ऑटो डेबिट के लिए बैंक खाता विवरण आवश्यक होता है।
  • वरिष्ठ नागरिक प्रमाण (यदि लागू): यदि आवेदक वरिष्ठ नागरिक हैं, तो उनकी उम्र का प्रमाण जैसे पेंशन पासबुक, वरिष्ठ नागरिक आईडी कार्ड देना होता है।
  • एनआरआई दस्तावेज़ (यदि विदेशी नागरिक हो): पासपोर्ट, वीज़ा कॉपी, ओसीआई कार्ड और विदेशी निवास प्रमाण आदि देने होते हैं।

निष्कर्ष

इस लेख में सावधि जमा आल बैंक ब्याज दर लिस्ट के माध्यम से यह जाना जा सकता है कि सबसे ज्यादा कौन सी बैंक ब्याज देती है। आमतौर पर सावधि जमा निवेश से पहले निवेशक तलाश करते है कि सबसे ज्यादा ब्याज देने वाला बैंक कौन सा है। ताकि सावधि जमा निवेश के तहत लंबी अवधि में अधिक लाभ प्राप्त किया जा सके। वर्तमान में लघु वित्त बैंक सार्वजनिक और निजी क्षेत्र की तुलना में अधिक ब्याज प्रदान करते है। इस समय सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.10% एफडी ब्याज दरों के साथ सबसे ज्यादा ब्याज देने वाला बैंक है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • पंजाब नैशनल बैंक 400 दिनो की एफडी पर कितना ब्याज़ दे रहा है?

    पंजाब नैशनल बैंक 400 दिनो की (FD पर PNB 400 days FD interest rate) सामान्य नागरिको को 6.30% और वरिष्ठ नागरिको को 6.80% तक का ब्याज़ दे रहा है।
  • एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देने वाला बैंक कौन सा है?

     सूर्योदय स्मॉल फाइनेंस बैंक 8.10% एफडी ब्याज दरों के साथ सबसे ज्यादा इंटरेस्ट देने वाला बैंक है। 
  • क्या वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दर मिलती है?

    हां, अधिकांश बैंक वरिष्ठ नागरिक एफडी के तहत 0.50% से 0.75% तक अतिरिक्त ब्याज दर प्रदान करते हैं।
  • बैंक ऑफ बड़ौदा में एफडी कितने साल में डबल होती है?

    बैंक ऑफ बड़ौदा में एफडी 9 से 10 साल में डबल हो सकती है, यदि ब्याज दर 7.00% से अधिक होती है, तो निवेश राशि डबल हो सकती है।
  • एसबीआई 444 दिन एफडी ब्याज दर क्या है?

    एसबीआई अमृत वृष्टि योजना सामान्य नागरिको को 6.25% और वरिष्ठ नागरिको को 6.75% तक का ब्याज़ दे रही है।
  • एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026 में क्या है?

    एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026 में 3.05% - 7.05% तक है।
  • सावधि जमा पर ब्याज कब मिलता है?

    बैंक मासिक, त्रैमासिक या अवधि के अंत में ब्याज भुगतान के विकल्प देते हैं।
  • कौन सा बैंक कितना ब्याज देता है?

    आमतौर पर सभी बैंक अलग-अलग ब्याज़ दरे प्रदान करती है, और समय के साथ दरो में बदलाव आता है। इस लेख में सभी बैंकों द्वारा दी जा रही है वर्तमान ब्याज दरो को बताया गया है।
  • क्या बैंक: ₹1 लाख निवेश पर ₹22,239 तक का निश्चित ब्याज संभव है?

    हाँ, यूनियन बैंक की खास सावधि जमा योजना के तहत ग्राहक 1 लाख के निवेश पर गारंटी ₹22,239 का ब्याज संभव है। यूनियन बैंक 3 साल की अवधि में 6.00% से 6.75% का ब्याज दे रहा है, ऐसे में ग्राहक 1 लाख रुपए के निवेश पर मैच्योरिटी पर करीब 19,500 से 22,239 रुपए तक का ब्याज कमा सकते है। 80 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिक 0.75% अतिरिक्त ब्याज की सहायता से 22,239 का ब्याज प्राप्त कर सकते है।
FD Calculator

Total Investment

₹500 ₹30L
Enter Total Investment

Rate of Interest (Yearly)

1% 15%
Rate of Interest (Yearly)

Time Period

1 Year 15 Years
Enter Time Period
Interest Earned
Maturity Amount

FD Rates articles

Recent Articles
Popular Articles
Airtel Payments Bank Zero Balance Savings Account

03 Apr 2026

Airtel Payments Bank Zero Balance savings account is an entirely
Read more
Airtel Payments Bank Savings Account

03 Apr 2026

Airtel Payments Bank provides a convenient digital savings
Read more
DCB Bank Basic Savings Deposit Account

03 Apr 2026

The DCB Bank Basic Savings Bank Deposit Account is a
Read more
DCB Bank Savings Account

03 Apr 2026

DCB Bank savings account earns interest on balances up to
Read more
AU Small Finance Bank Zero Balance Savings Account

03 Apr 2026

The AU Small Finance Bank Zero Balance Savings Account offers
Read more
SBI Fixed Deposit Monthly Income Scheme
  • 04 Apr 2022
  • 107128
The SBI Fixed Deposit Monthly Income Scheme, commonly called the SBI Annuity Deposit Scheme. It is a specialised
Read more
Best Savings Bank Accounts in India in 2026
  • 07 May 2025
  • 44246
Choosing the right savings bank account is important for managing your finances efficiently. In 2026, several
Read more
SBI Zero Balance Account Opening Online
  • 11 Feb 2026
  • 4566
Opening an SBI zero balance account online is a quick and easy way to start banking without worrying about
Read more
FD Rates Comparison in India
  • 10 Feb 2026
  • 16229
The interest rates on fixed deposits (FDs) in India are generally between 2.60% to 8.60% p.a. for general citizens
Read more
SBI MOD Interest Rate
  • 24 Dec 2024
  • 54373
SBI Multi Deposit Scheme (MODS) is one such financial product in which your or another individual's term deposit
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed, along with the other variable factors. The 6.9% rate of return is for an 18-year-old, healthy male for a policy term of 20 years and premium term of 10 years with a Rs . 20,000 monthly instalment premium. The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year, and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
** The Life Cover amount varies as per plan specifications. Please read the policy document for details.
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL