केनरा बैंक की सावधि जमा समय से पहले निकालने पर बैंक आपकी एफडी राशि पर 1% तक का जुर्माना लगाता है। यानी आपकी राशि जितने समय तक एफडी में रही है, बैंक आपको उसकी एफडी दर से 1% कम ब्याज ही देता है। इतना ही नहीं बल्कि, केनरा बैंक आपको 7 दिन से कम समय की निकासी पर कोई ब्याज नहीं देता है और न ही एफडी के बदले लोन देगा।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
केनरा बैंक सावधि जमा को बीच में ही बंद कर लेने की प्रक्रिया को ही समय से पहले एफडी निकालना कहते हैं। केनरा बैंक अपने ग्राहकों को समयपूर्व एफडी निकासी की सुविधा देता है। लेकिन साथ ही, एफडी पर 1% तक का जुर्माना लगाया जाता है। यह जुर्माना आपकी एफडी राशि के खाते में ठहरने की अवधि के अनुसार तय होता है।
दरअसल एफडी को समय से पहले बंद करने से आपको ब्याज का भारी नुकसान उठाना पड़ता है, इसी कारण बैंक इसकी अनुमति तो देता है, लेकिन बढ़ावा बिल्कुल भी नहीं। ऐसे में आप एफडी के बदले लोन या क्रेडिट कार्ड लेकर इस जुर्माने से खुद को बचा सकते हैं।
केनरा बैंक फिक्स्ड डिपॉजिट को समय से पहले बंद करने से पहले इन बातों का ध्यान रखें:
केनरा बैंक से समय से पहले सावधि जमा निकालने या बंद करने के लिए निम्न स्टेप्स का पालन करें:
केनरा बैंक में समय से पहले एफडी तोड़ने या बंद करने के लिए आप बैंक के मोबाइल ऐप का उपयोग कर सकते है। ऐप से आवेदन करने के बाद आपकी एफडी बंद हो जाएगी। इसके बाद बैंक उस राशि पर तय ब्याज से 1% की कटौती करके बाकी का पैसा आपके बैंक से लिंक खाते में भेज देता है। सलाह के तौर पर कहे तो आपके लिए एफडी बंद करने के बजाय केनरा बैंक की एफडी के बदले लोन या क्रेडिट कार्ड की सुविधा लेना अधिक लाभकारी साबित हो सकता है। इससे आपकी एफडी दर भी नियमित रूप से चलती रहती है। साथ ही एफडी समयपूर्व निकासी कैलकुलेटर से अनुमान लगा सकते हैं, कि जुर्माने के बाद आपको कितनी अमाउंट मिलेगी।