Post Office FD ब्याज दरें
डाकघर सावधि जमा की ब्याज दरे विभिन्न अवधि के लिए अलग-अलग होती है, वर्तमान में डाकघर एफडी ब्याज दर 2026 6.9% से 7.5% तक है:
| अवधि |
सामान्य नागरिक |
वरिष्ठ नागरिक |
| 1 वर्ष |
6.90% |
6.90% |
| 1 वर्ष 1 दिन - 2 वर्ष |
7.00% |
7.00% |
| 2 वर्ष 1 दिन - 3 वर्ष |
7.10% |
7.00% |
| 3 वर्ष 1 दिन - 5 वर्ष |
7.50% |
7.50% |
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा की विशेषताएं
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा की मुख्य विशेषताएं नीचे दी गई हैं।
| पोस्ट ऑफिस सावधि जमा ब्याज दरों की विशेषताएं |
विवरण |
| FD अवधि |
1, 2, 3, और 5 वर्ष |
| ब्याज दर |
6.90% से 7.50% |
| न्यूनतम जमा राशि |
₹1,000 |
| ब्याज भुगतान |
वार्षिक |
| ब्याज गणना |
त्रैमासिक |
| समय से पहले निकासी |
6 महीने बाद अनुमति है। |
| पेमेंट मोड |
चेक / नकद |
| नामांकन की सुविधा |
उपलब्ध |
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा ब्याज दर कैसे काम करती है?
पोस्ट ऑफिस FD ब्याज गणना को समझने के लिए नीचे दिए गये उदाहरण को देखे।
उदाहरण की सहायता से समझते है।
यदि समिर 1,000,00 रुपए 3 वर्ष या 5 वर्ष के लिए पोस्ट ऑफिस FD में निवेश करता है तो, उसे कितना रिटर्न प्राप्त हो सकता है. यहां इस बात की गणना को दर्शाया गया है।
-
3 वर्ष डाकघर FD
- मूलधन : ₹1,00,000
- त्रैमासिक ब्याज़ दर: 1.775% (7.1% ÷ 4)
- वार्षिक ब्याज़ दर : 7.36%
- परिपक्वता राशि : ₹1,23,676
- प्राप्त ब्याज़: ₹23,676
-
5 वर्ष डाकघर FD
- मूलधन : ₹1,00,000
- त्रैमासिक ब्याज़ दर : 1.875% (7.5% ÷ 4)
- वार्षिक ब्याज़ दर : 7.78%
- परिपक्वता राशि : ₹1,49,234
- प्राप्त ब्याज़ : ₹49,234
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट पात्रता
- भारतीय नागरिक पोस्ट ऑफिस FD खाता खोल सकता है।
- 10 वर्ष से अधिक उम्र के नाबालिग अपने नाम से खाता खोल सकते हैं।
- अभिभावक किसी नाबालिग या मानसिक रूप से असमर्थ व्यक्ति के लिए खाता खोल सकते हैं।
- अनिवासी भारतीय (NRI), ट्रस्ट और कंपनियां डाक घर (पोस्ट ऑफिस) में सावधि जमा खाता नहीं खोल सकती हैं।
डाकघर एफडी खाता खोलने के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- पहचान का प्रमाण (कोई एक) : आधार कार्ड ,वोटर आईडी कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट।
- पते का प्रमाण (कोई एक): आधार कार्ड, बिजली/ पानी/ गैस का बिल या राशन कार्ड।
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा खाता खोलने की प्रक्रिया
यहा पोस्ट ऑफिस FD खाता खोलने की प्रक्रिया को बताया है:
-
ऑनलाइन माध्यम:
- सबसे पहले गूगल प्ले स्टोर से इंडिया पोस्ट मोबाइल बैंकिंग ऐप डाउनलोड करें।
- ऐप में अपने लॉगिन डिटेल्स डालकर लॉगइन करें।
- ऐप में दिए गए 'Request' टैब पर जाए।
- वहा से 'Open POFD Account' का विकल्प चुनें।
- आवेदन फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और सबमिट करें।
-
ऑफलाइन माध्यम:
- अपने नजदीकी पोस्ट ऑफिस शाखा में जाए।
- वहां से Post office Term deposit खाता खोलने का फॉर्म लें।
- फॉर्म में जरूरी जानकारी भरें और मांगे गए दस्तावेज़ जमा करे।
विभिन्न प्रकार की पोस्ट ऑफिस एफडी:
-
नेशनल सेविंग्स टाइम डिपॉजिट खाता (TD)
राष्ट्रीय बचत समय जमा खाता एक फिक्स्ड डिपॉजिट योजना है, जो ऐसे लोगों के लिए बनाई गई है जो सुरक्षित रिटर्न के साथ फ्लैक्सिबल अवधि चाहते हैं।
- अवधि के विकल्प: यह खाता 1, 2, 3 या 5 साल की अवधि के लिए खोला जा सकता है। इससे आप अपने वित्तीय लक्ष्यों के अनुसार योजना चुन सकते हैं।
- ब्याज दरें: ब्याज दरें सरकार द्वारा तय की जाती हैं और समय-समय पर बदली जाती हैं।
- ब्याज भुगतान: ब्याज साल में एक बार खाते में जमा किया जाता है, लेकिन इसकी गणना हर 3 महीने (त्रैमासिक) पर होती है। अगर आप समय पर पैसे नहीं निकालते, तो उस पर आगे ब्याज नहीं मिलेगा।
- समय से पहले निकासी : शर्तों के साथ आप आवश्यक्ता पड़ने पर समय से पहले भी पैसा निकाल सकते हैं।
- जमा करने की तारीख से 6 महीने बाद निकासी की अनुमति होती है।
- अगर 1 साल की एफडी को 6 महीने के बाद तोड़ा जाता है, तो उस पर सिर्फ पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट की ब्याज दर के अनुसार ब्याज मिलेगा।
- 2, 3 या 5 साल की FD के मामले में, अगर 1 साल बाद समय से पहले निकासी की जाती है, तो पूरे हुए वर्षों के लिए ब्याज दर में 2% की कटौती होती है।
निवेश सीमा:
- न्यूनतम जमा राशि: ₹1,000
- अधिकतम निवेश की कोई सीमा नहीं है
टैक्स लाभ:
- 5 साल की एफडी पर आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
-
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम
पोस्ट ऑफिस मंथली इनकम स्कीम उन निवेशको के लिए एक अच्छा विकल्प है जो अपने निवेश से हर महीने एक तय आय पाना चाहते हैं।
निवेश सीमा:
- न्यूनतम राशि: ₹1,000
- एक व्यक्ति के लिए अधिकतम: ₹4.5 लाख
- संयुक्त खाते के लिए अधिकतम: ₹9 लाख
- अगर खाता अभिभावक द्वारा नाबालिग के लिए खोला गया है, तो सीमा अलग हो सकती है।
ब्याज भुगतान:
- हर महीने खाते में ब्याज जमा होता है, जो खाता खोलने की तारीख से शुरू होकर और परिपक्वता तक चलता है।
- अगर ब्याज समय पर नहीं निकाला जाता है, तो उस पर आगे ब्याज नहीं मिलेगा।
- यह टैक्स फ्री विकल्प नही है।
अवधि:
- खाता 5 साल के लिए खुलता है।
- 5 साल पूरे होने के बाद इसे फिर से 5 साल के लिए बढ़ाया जा सकता है।
समय से पहले निकासी :
- खाता खोलने की तारीख से 1 साल बाद तक निकासी की जा सकती है।
- अगर खाता 1 से 3 साल के बीच बंद किया जाता है, तो 2% राशि कटेगी।
- अगर खाता 3 से 5 साल के बीच बंद किया जाता है, तो 1% राशि काटी कटेगी।
पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर योजना के लाभ क्या हैं?
पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर योजना के कई फायदे हैं जैसे-
- अनुकूल अवधि: पोस्ट ऑफिस एफडी 1 साल से लेकर 5 साल तक की अवधि में की जा सकती है।
- एक से ज्यादा खाते: कोई भी व्यक्ति किसी भी डाक घर में एक से ज्यादा एफडी खाते खोल सकता है।
- नाबालिगों के लिए भी सुविधा: 10 साल या उससे अधिक उम्र के बच्चे अपना खाता खुद खोल और चला सकते हैं।
- कम से शुरू: पोस्ट ऑफिस एफडी मात्र 200 रुपय से शुरू की जा सकती है।
- कोई अधिकतम सीमा नहीं: इसमें जमा करने की कोई अधिकतम सीमा नहीं है।
- संयुक्त खाता: दो वयस्क मिलकर एक संयुक्त खाता खोल सकते हैं, जिसे बाद में आसानी से किसी एक के नाम में बदला जा सकता है।
- टैक्स लाभ: 5 साल के लिए की गई एफडी पर इनकम टैक्स एक्ट की धारा 80C के तहत टैक्स छूट मिलती है।
- खाते का ट्रांसफर: पोस्ट ऑफिस एफडी खाता एक पोस्ट ऑफिस से दूसरे में ट्रांसफर किया जा सकता है।
- ऑटो रिन्यूअल: खाते के परिपक्व होने पर खुद ही फिर से उतनी ही अवधि के लिए रिन्यू हो जाता है।
- NRI को अनुमति नहीं: एनआरआई पोस्ट ऑफिस में एफडी खाता नहीं खोल सकते।
- नामांकन सुविधा: खाता खोलते वक्त या बाद में नामांकन किया जा सकता है।
- पेमेंट की सुविधा: एफडी खाता नकद या चेक से खोला जा सकता है, जिसमें चेक की तारीख को ही जमा की तारीख भी माना जाता है।
पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दर खाते पर टीडीएस और कर से जुड़ी जानकारी
पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट में पैसा जमा करने का एक बड़ा लाभ यह है, कि इस पर मिलने वाले ब्याज पर TDS नहीं कटता। जब आप इनकम टैक्स रिटर्न (ITR) फाइल करते हैं, तब आप अपने डाकघर सावधि जमा निवेश को आयकर अधिनियम 1961 की धारा 80C के तहत टैक्स कटौती को शामिल किया जा सकता हैं। इस धारा के तहत अधिकतम ₹1.5 लाख तक की राशि पर हर आर्थिक वर्ष में टैक्स छूट मिल सकती है।
निष्कर्ष
Post office FD पर हर साल 6.90% से 7.50% तक का ब्याज दिया जा रहा है, यह उन लोगों के लिए अच्छा विकल्प है, जो अपने पैसे को सुरक्षित रखना चाहते हैं और तय रिटर्न पाना चाहते हैं। अगर आप बिना किसी जोखिम के निवेश करना चाहते हैं और अच्छा रिटर्न पाना चाहते है तो पोस्ट ऑफिस सावधि जमा एक अच्छा और भरोसेमंद विकल्प है। आप पॉलिसी बाजार का पोस्ट ऑफिस एफडी कैलकुलेटर का इस्तेमाल करके आसानी से यह जान सकते हैं कि आपको कितना रिटर्न मिल सकता है। डाकघर वरिष्ठ नागरिक एफडी पर भी यहीं ब्याज दरें दी जा रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
डाकघर वरिष्ठ नागरिको को FD पर कितना ब्याज दे रहा है?
डाकघर FD पर वरिष्ठ नागरिको को विभिन्न अवधि के पर 6.90% से 7.50 तक ब्याज़ दे रहा है, यह दरे 1 जुलाई 2025 से 30 सितंबर 2025 तक प्रभावी हैं।
-
पोस्ट ऑफिस FD में निवेश करने के लिए न्यूनतम राशि कितनी है?
Post office FD में निवेश के लिए न्यूनतम राशि 1,000 है।
-
पोस्ट ऑफिस में एफडी पर कितना ब्याज मिलता है?
पोस्ट ऑफिस में एफडी पर 7.5% तक ब्याज दिया जाता है।
-
पोस्ट ऑफिस 5 साल की एफडी ब्याज दर क्या है?
यदि आप सोच रहें है कि, पोस्ट ऑफिस में 5 साल की एफडी पर कितना ब्याज मिलता है। तो आपको बतादे कि डाकघर 5 साल की अवधि वाली सावधि जमा पर 7.5% का ब्याज प्रदान करता है।
-
पोस्ट ऑफिस में एफडी कितने साल में डबल होती है?
डाकघर सावधि जमा में एफडी डबल होने में वर्तमान ब्याज दर के आधार पर करीब 9.7 साल का समय लग सकता है। यदि आप
पोस्ट ऑफिस के माध्यम से निवेश डबल करना चाहते है, तो किसान विकास पात्र निवेश डबल करने के लिए एक अच्छा विकल्प है।
-
पोस्ट ऑफिस FD कैलकुलेटर क्या है?
पोस्ट ऑफिस FD कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जिसके माध्यम से परिपक्वता पर मिलने वाले रिटर्न का अनुमान लगाया जा सकता है।
-
पोस्ट ऑफिस में 50,000 जमा करने पर 3 साल में कितना मिलेगा?
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा में यदि 3 साल के लिए 50,000 निवेश किए जाते है, तो 3 साल के बाद वर्तमान ब्याज दर के आधार पर करीब 61 हजार रुपए मिल सकते है।
-
पोस्ट ऑफिस में 100000 जमा करने पर 5 साल में कितना मिलेगा?
पोस्ट ऑफिस में 100000 रुपए 5 साल के लिए जमा करने पर वर्तमान पोस्ट ऑफिस फिक्स्ड डिपॉजिट ब्याज दरें जो 7.5% है। इसके आधार पर करीब 1 लाख 44 हजार रुपए मिल सकते है।
-
डाकघर और बैंको में सावधि जमा पर अधिक ब्याज कौन प्रदान करता है?
डाकघर और बैंको की एफडी ब्याज दरों की तुलना करने के लिए यह जानना आवश्यक है, कि
कौन सा बैंक कितना ब्याज दे रहा है। आप यहा लिंक पर क्लिक करके पॉलिसी बाजार के लेख के माध्यम से जान सकते है, कि कौन सा बैकं सबसे अधिक ब्याज देता है।