पोस्ट ऑफिस में बेटियों के लिए योजनाएं 2026

पोस्ट ऑफिस स्कीम्स में बालिकाओं के लिए सुकन्या समृद्धि योजना सबसे लोकप्रिय मानी जाती है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य भारतीय बेटियों को भविष्य के लिए 8.2% रिटर्न के साथ आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना है। इसके अलावा लड़कियों के लिए अन्य चाइल्ड प्लान में सावधि जमा, आवर्ती जमा और किसान विकास पत्र जैसी योजनाएं शामिल है। यह योजनाएं सुरक्षित ब्याज के साथ कई अन्य लाभ भी देती हैं।

Read more
अपने बच्चे के भविष्य में निवेश:आपके बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने से ज्यादा आवश्यक और कुछ भी नहीं है।
चाइल्ड प्लान में निवेश करने के लाभ
प्रीमियम माफी का लाभ
पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर, भविष्य के सभी प्रीमियम बीमा कंपनी द्वारा भरे जाते हैं।
अनुकूल भुगतान विकल्प
आपके प्रीमियम एकमुश्त या नियमित भुगतान के जरिए आपके बच्चे के सपनों को पूरा करने में सहायता करते है।
वेल्थ बूस्टर्स
हमारे साथ निवेशित रहने पर आपको 'वेल्थ बूस्टर' और 'लॉयल्टी बोनस' का लाभ मिलता है।
जीरो कमीशन
हमसे पॉलिसी खरीदने पर कोई कमीशन नहीं लगता। साथ ही, आप ऑनलाइन खरीदने पर अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते है।
कर लाभ^
धारा 80(C) के तहत टैक्स में छूट मिलती है और धारा 10 (10D) के तहत मिलने वाले रिटर्न पर कोई टैक्स नहीं लगता।
निवेश में विकल्प
इसमें आपको नियमित अंतराल पर या एकमुश्त निवेश करने की सुविधा मिलती है।
We are rated++
rating
17.3 Crore
Registered Consumer
55
Insurance Partners
7.7 Crore
Policies Sold
In-Built life cover

Invest ₹10k/month your child will get ₹1 Cr# Tax-Free*

+91
Please wait. We Are Processing..
Your personal information is secure with us
प्लान देखें पर क्लिक करके आप सहायता प्राप्त करने और हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं। #Discount offered by insurance company

बेटियों के लिए पोस्ट ऑफिस की सरकारी योजनाएं 2026

डाकघर में लड़कियों के लिए कई पोस्ट ऑफिस चाइल्ड प्लान 2026 उपलब्ध है, जो बेटियों के भविष्य को सुरक्षित करने में मदद करते हैं:

योजना का नाम वर्तमान ब्याज दर
सुकन्या समृद्धि योजना 8.2%
सार्वजनिक भविष्य निधि 7.10%
राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा 6.7%
पोस्ट ऑफिस बचत खाता 4.00%
किसान विकास पत्र 7.50% (115 महीने में पैसा दोगुना हो जाता है)
नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट 7.70%
पोस्ट ऑफिस सावधि जमा 6.90% से 7.50%
  1. सुकन्या समृद्धि योजना

    सुकन्या समृद्धि योजना बेटियों के लिए शुरू की गई सरकारी योजना है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं की शिक्षा और विवाह के लिए धन संचित करना है। योजना के तहत बालिका के माता-पिता या अभिभावक द्वारा हर वर्ष कुछ राशि SSY खाते में जमा की जाती है, जिस पर डाकघर द्वारा ब्याज दिया जाता है।

    सुकन्या समृद्धि योजना की मुख्य जानकारी

    • एसएसवाई योजना में 10 वर्ष से कम आयु की बालिका के लिए परिवार निवेश शुरू किया जा सकता है।
    • वर्तमान में डाकघर द्वारा सुकन्या समृद्धि खाते पर 8.2 % का ब्याज दिया जा रहा है।
    • सुकन्या समृद्धि योजना में निवेश के लिए न्यूनतम राशि 250 रुपए और अधिकतम राशि 1.5 लाख प्रति वर्ष है।
    • सुकन्या योजना की परिपक्वता राशि निवेश शुरू करने के 21 साल बाद प्रदान की जाती है। हालांकि विशेष कार्य जैसे शिक्षा के लिए 18 साल की आयु में आंशिक निकासी की जा सकती है।
  2. सार्वजनिक भविष्य निधि (PPF)

    सार्वजनिक भविष्य निधि सरकार की एक सुरक्षित बचत योजना है, जिसमें समय पूरा होने पर सरकार आपके पूरे जमा पैसे के साथ ब्याज मिलाकर वापस देती है। इस योजना में बालिकाओं के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए परिवार द्वारा बालिका के नाम पर पीपीएफ खाता खोला जाता है।

    पीपीएफ अकाउंट के बारे में जानकारी:

    • सरकार समर्थित योजना होने के कारण पीपीएफ एक सुरक्षित निवेश विकल्प है।
    • पीपीएफ अकाउंट में 15 वर्ष तक निवेश करना होता है।
    • सार्वजनिक भविष्य निधि योजना में निवेश की शुरूआत मात्र 500 रुपए से की जा सकती है, लेकिन राशि 1.5 लाख प्रति वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए।
    • पीपीएफ खाता निवेशकों को एकमुश्त निवेश या किस्तों में निवेश करने का विकल्प प्रदान करता है।
    Investment निवेश
    Secure सुरक्षित
    Child Banner
    अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित करें आपके साथ भी, आपके बाद भी
    निवेश शुरू करें
    ₹10,000/माह से
    और पाएं
    ₹1 करोड़*
    *सामान्य नियम व शर्तें लागू
  3. राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा (RD)

    राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा एक सरकारी बचत योजना है, जिसके अंतर्गत निवेशकों द्वारा नियमित तौर पर निश्चित राशि निवेश की जाती है। डाकघर आवर्ती जमा पर सरकार द्वारा तिमाही चक्रवृद्धि ब्याज प्रदान करती है। वर्तमान में डाकघर आवर्ती जमा खाते पर 6.7% की ब्याज दर प्रदान करता है।

    राष्ट्रीय बचत आवर्ती जमा की मुख्य जानकारी

    • पोस्ट ऑफिस में आवर्ती जमा खाते की शुरूआत मात्र 100 रुपए से की जा सकती है।
    • डाकघर आवर्ती जमा खाते की परिपक्वता अवधि 5 वर्ष की होती है।
    • डाकघर द्वारा वर्तमान में आवर्ती जमा खाते पर 6.7% की ब्याज दर दी जा रही है।
    • पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर से आप परिपक्वता पर मिलने वाले लाभ का अनुमान भी लगा सकते हैं।
  4. पोस्ट ऑफिस बचत खाता

    पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंटलेन-देन और बचत के लिए सरल और सुरक्षित सुविधा प्रदान करता है। यह बचत खाता उन निवेशको के लिए उपयुक्त निवेश विकल्प है, जो कम राशि से ही बचत की शुरूआत करना चाहते है।

    पोस्ट ऑफिस बचत खाते की मुख्य जानकारी

    • डाकघर बचत खाता खोलने के लिए न्यूनतम निवेश राशि 500 रुपए है।
    • डाकघर बचत खाते पर RBI द्वारा तय ब्याज दर 4% के आधार पर लाभ मिलता है।
    • पोस्ट ऑफिस सेविंग अकाउंट को 10 वर्ष से अधिक आयु के नाबालिग भी खोल सकते है।
    • इस स्कीम में संयुक्त खाते की सुविधा भी उपलब्ध है।
  5. किसान विकास पत्र

    किसान विकास पत्र (Kisan Vikas Patra) एक सरकारी बचत योजना है, जो एकमुश्त निवेश पर सुनिश्चित लाभ प्रदान करती है। KVP निवेशको के लिए एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है, क्योंकि यह योजना, निवेश पर दोगुना लाभ प्रदान कर सकती है। योजना का उद्देश्य आम नागरिको में बचत की आदत बनाना है।

    किसान विकास पत्र योजना की  मुख्य जानकारी

    • किसान विकास पत्र एक प्रकार की फिक्स्ड डिपॉजिट स्कीम है।
    • पोस्ट ऑफिस किसान विकास पत्रयोजना पर 7.5% ब्याज प्रदान किया जा रहा है।
    • किसान विकास पत्र योजना की परिपक्वता अवधि 115 महीने यानी करीब 9.5 वर्ष है।
    • किसान विकास पत्र में न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपए है।
  6. नेशनल सेविंग्स सर्टिफिकेट (NSC)

    नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट एक सरकारी निश्चित आय वाली योजना है, जिसे नागरिको में छोटी बचत की आदत को बढावा देने के लिए शुरू किया गया है। यह योजना उन निवेशको के लिए उपयुक्त निवेश विकल्प है, जो सुरक्षा को प्राथमिकता देते है।

    नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट का मुख्य जानकारी

    • वर्तमान में डाकघर द्वारा नेशनल सेविंग सर्टिफिकेट पर 7.70% का उच्च ब्याज प्रदान की जा रहा है।
    • नेशनल सेविंग्स सर्टिफेकेट खाता खोलने के लिए न्यूनतम निवेश राशि 1,000 रुपए है।
    • योजना के तहत 5 वर्ष की लॉक इन अवधि निर्धारित की जाती है।
    • भरा गया प्रीमियम आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत टैक्स कटौती के लिए योग्य है।
  7. पोस्ट ऑफिस सावधि जमा योजना

    डाकघर सावधि जमा योजनाएक सुरक्षित निवेश विकल्प है, जिसमें 1 से 5 वर्ष के लिए निवेश पर डाकघर द्वारा उच्च ब्याज दर प्रदान किया जाता है।

    पोस्ट ऑफिस सावधि जमा मुख्य जानकारी

    • पोस्ट ऑफिस एफडी ब्याज दरें विभिन्न अवधि के लिए 6.90% से 7.50% तक है।
    • डाकघर सावधि जमा योजना में निवेश की अवधि 1, 2, 3 और 5 वर्ष है।
    • मात्र 1,000 रुपए से FD खाते की शुरूआत की जा सकती है।

निष्कर्ष

पोस्ट ऑफिस चाइल्ड प्लान फॉर गर्ल के माध्यम से पोस्ट ऑफिस बेटियों के लिए आर्थिक रूप से बेहतर भविष्य की नीव रखता है। इन सभी डाकघर बालिका योजनाओं से प्राप्त किया गया पैसा बालिकाओं की शिक्षा, रोजगार और विवाह में लगाया जा सकता है। सरकार समर्थित योजनाएं होने के कारण इन योजनाओं में जोखिम भी नहीं होता है।

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • डाकघर बचत योजनाओं में जोखिम कितना होता है?

    सरकार समर्थित योजना होने के कारण इन योजनाओं में जोखिम लगभग न के बराबर ही होता है। यही कारण है, कि डाकघर की योजनाओं को सुरक्षित माना जाता है।
  • पीपीएफ क्या होता है?

    पीपीएफ अकाउंट एक सरकारी बचत योजना है, जिसमें एकमुश्त या किस्तों में निवेश किया जा सकता है। परिपक्वता पर मूल निवेश राशि का ब्याज समेत भुगतान किया जाता है।
  • भारत में टॉप पोस्ट ऑफिस चाइल्ड प्लान कौन से हैं?

    भारत में बालक व बालिकाओं के लिए निम्नलिखित प्लान उपलब्ध है, लेकिन टॉप या बेहतर वही है, जो आपकी स्थिति के अनुसार सही हो। यहाँ कुछ योजनाओं की सूची दी गई है:
    • सुकन्या समृद्धि योजना 
    • पीपीएफ
    • सावधि जमा खाता
    • किसान विकास पत्र
  • पोस्ट ऑफिस चाइल्ड प्लान FD पर कितना ब्याज दे रहा है?

    डाकघर FD पर विभिन्न अवधि में 6.90% से 7.50% तक ब्याज दे रहा है।
  • सुकन्या समृद्धि योजना (Post Office) क्या है?

    सुकन्या समृद्धि योजना पोस्ट ऑफिस चिल्ड्रन प्लान है, जिसके तहत बालिकाओं की शिक्षा और विवाह के लिए धन बचाया जाता है। खाते पर डाकघर द्वारा ब्याज दिया जाता है।
  • किसान विकास पत्र दस्तावेजों की आवश्यकता क्या है?

    • KVP आवेदन पत्र
    • पहचान पत्र - आधार कार्ड, वोटर ID, पासपोर्ट, PAN (कोई एक)
    • पते का प्रमाण
child plan investment

Investment

child plan secure

Secure

Secure your Child’s
Career Goal
Start Investing ₹10,000/Month
& Get ₹1 Crore*
*Standard T & C Apply
Child Plan3

CHILD Plans Articles

Recent Articles
Popular Articles
एनपीएस वात्सल्य योजना कैलकुलेटर

21 Oct 2026

NPS वात्सल्य योजना
Read more
पश्चिम बंगाल कन्याश्री प्रकल्प

16 Oct 2026

पश्चिम बंगाल कन्याश्री
Read more
पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना 3,000 प्रति माह

06 Oct 2026

पोस्ट ऑफिस सुकन्या
Read more
सुकन्या समृद्धि योजना 2000 प्रति माह चार्ट

06 Oct 2026

सुकन्या समृद्धि योजना
Read more
नंदा गौरा योजना

28 Sep 2026

नंदा गौरा योजना
Read more
पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना में 1000 जमा
  • 15 Jun 2026
  • 6295
पोस्ट ऑफिस सुकन्या समृद्धि योजना मंथली 1000
Read more
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना
  • 05 Oct 2023
  • 35012
मुख्यमंत्री कन्या उत्थान योजना की शुरुआत
Read more
लाड़ली लक्ष्मी योजना प्रमाण पत्र कैसे डाउनलोड करें
  • 13 Apr 2026
  • 8192
मध्य प्रदेश की लाडली लक्ष्मी योजना के
Read more
LIC सुकन्या समृद्धि योजना
  • 31 Mar 2026
  • 12157
सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत 2015 में
Read more
सुकन्या समृद्धि योजना ₹250 प्रति माह
  • 28 May 2026
  • 3637
सुकन्या समृद्धि योजना में 15 वर्ष तक हर
Read more

˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar Insurance Brokers Private Limited does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CARG 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.

Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL