आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
एसआईपी (SIP) क्या है?
एसआईपी, जिसका पूर्ण रूप सिस्टेमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है, एक ऐसी वित्तीय योजना है जिसमें आप अपनी आय का एक छोटा हिस्सा नियमित रूप से म्यूचुअल फंड में निवेश कर सकते हैं। इसमें लंबे समय तक निवेश करने से एक बेहतर फंड तैयार किया जा सकता है।
साथ ही, शेयर मार्केट के अच्छे प्रदर्शन और लंबी अवधि के जरिए चक्रवृद्धि ब्याज का अधिक लाभ मिलता है, जो आपको बेहतर रिटर्न दिलाने में सहायता करता है।
सिप कैलकुलेटर
Monthly Investment
₹22.4 L
SIP निवेश के क्या रिस्क हैं?
यहां बताई गई मुख्य बातों से जाने एसआईपी में कैसे जोखिम होता है:
- बाजार के उतार-चढ़ाव का जोखिम: SIP में निवेश रिटर्न बाजार के उतार-चढ़ाव पर निर्भर करता है। जब बाजार गिरता है, तो आपके निवेश की वैल्यू भी अस्थायी रूप से कम हो सकती है। लेकिन नए निवेशकों को यह समझना होगा कि बाजार हमेशा एक जैसा नहीं रहता है, इसमें आप जितना धीरज दिखाएंगे, उतना ही सफल हो पाएंगें।
- गारंटीड रिटर्न नहींः SIP रिटर्न, फंड के प्रदर्शन, बाजार की स्थिति और आर्थिक कारकों पर निर्भर करता है। हालाँकि लंबी निवेश अवधि में रिस्क कम होता है।
- लॉक इन पीरियडः कुछ SIP जैसे ELSS (टैक्स सेविंग फंड) में 3 साल का लॉक-इन पीरियड होता है, जिसमें आप जरूरत होने पर भी पैसा नहीं निकाल सकते हैं।
- गलत फंड का चुनावः अगर आप बिना सोचे समझें म्यूचुअल फंड का चयन करेंगे तो आप बिना वजह जोखिम को आमंत्रित करेंगे। इसलिए पहले इसके बारे में अच्छे से जानें, वित्तीय सलाहकारों से बात करें उसके बाद जो आप अपने अनुसार निर्णय करें।
- फ्लेक्सिबिलिटी की कमीः SIP में निवेश एक निश्चित तारीख और निश्चित राशि पर किया जाता है, जिससे कभी-कभी परेशानी आ सकती है। ऐसे तो आपके निवेश के लिए एक तारीख तय कर दी जाती है, इस तारीख को आपकी किस्त कट जाती है, हालांकि कुछ बैंक इसमे भी आपको ‘PAUSE’ का विकल्प देते हैं, जो कभी भी आपके काम आ सकता है।

सिप मे निवेश करते समय न करें ये गलतियां
सिप के रिस्क कम करने के लिए इन जरूरी बातों का ध्यान रखेंः
- निवेश करने के लिए देरी करना: सिप (SIP) में देरी करने से आप मार्केट के कई अच्छे अवसर खो देते हैं, जो आपकी वेल्थ क्रिएशन को धीमा कर सकते हैं। जबकि आप छोटी राशि से भी जल्दी शुरुआत कर सकते हैं।
- बड़ी आय जमा होने की प्रतीक्षा करनाः नियमित निवेश करने से धीरे-धीरे आपका पोर्टफोलियो बढ़ता है। इसलिए निवेश शुरू करने के लिए बड़ी रकम की प्रतीक्षा न करके, आप छोटी मासिक राशि से ही शुरुआत कर दें।
- मार्केट मे गिरावट आते ही निवेश रोकनाः मार्केट गिरने पर आपको सस्ती यूनिट्स मिलती हैं व लगातार निवेश करने से “रुपी कॉस्ट एवरेजिंग” का फायदा मिलता है, जिससे जोखिम कम होता है।
- मार्केट के उतार-चढ़ाव पर ध्यान न देनाः बिना मॉनिटरिंग के निवेश करने से आप गलत फंड में निवेश कर सकते हैं, जिससे सिप में रिस्क बढ़ता है।
एसआईपी के प्रमुख लाभ
यहां सिप के मुख्य लाभ दिए गए है:
- छोटी राशि से शुरूआत सुविधा: एसआईपी के जरिए आप मात्र ₹100 या ₹500 जैसी छोटी राशि से निवेश शुरू कर सकते हैं, जिससे हर व्यक्ति इसका लाभ ले सकता है।
- रुपया औसत लागत (Rupee Cost Averaging): एसआईपी में मार्केट में गिरावट आने पर यूनिट्स सस्ती हो जाती हैं, जिससे औसत लागत का लाभ मिल सकता है।
- कंपाउंडिंग के अधिक लाभ की सुविधाः एसआईपी में निवेश किए गए रिटर्न पर भी आगे निवेश होता है, जिससे चक्रवृद्धि अधिक मिलती है।
- अनुशासन बने रहना: एसआईपी आपको हर महीने ऑटो-डेबिट सुविधा देता है, जिससे आप इसे भूलते नहीं हैं। यह अनुशासन आपको लंबी अवधि में बड़ा फंड दे सकता है।
निष्कर्ष
निवेश करने के लिए सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान (SIP) एक सुरक्षित और आसान तरीका है। इसमें बाजार के उतार-चढ़ाव, लॉकइन पीरियड व गलत फंड चुनने जैसे कुछ रिस्क है, जिन्हें बेहतर रिसर्च के साथ समझकर कम किया जा सकता। यदि आप जल्दी निवेश शुरू करते हैं और मार्केट की बेहतर समझ के साथ निवेश करते हैं, तो एसआईपी में रिस्क कम करके, अधिक रिटर्न पाया जा सकता है।