आंध्र प्रदेश पेंशन योजना क्या है?
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना एक सामाजिक सुरक्षा योजना है, जिसका उद्देश्य जरूरतमंद लोगोंको आर्थिक सहायता प्रदान करना है। इसमें वृद्ध, विधवा, विकलांग और ट्रांसजेंडर श्रेणी शामिल है। योजना के तहत विशेष श्रेणी के लोगों को 4,000 से 6,000 रुपए की नियमित पेंशन प्रदान की जाती है। साथ ही डायलिसिस मरीजो को 10,000 रुपए की पेंशन प्रदान की जाती है।
आर्थिक सहायता के माध्यम से एनटीआर भरोसा पेंशन योजना (Pension Scheme in AP) जरूरतमंद वर्ग के लोगों को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित करती है और यह सुनिश्चित करती है कि उन्हे अपनी जरूरतो के लिए किसी और पर निर्भर ना रहना पडे।
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना विशेषताएं
- लाभार्थियों को विभिन्न वर्ग के अनुसार पेंशन राशि प्रदान की जाती है।
- विधवा, वरिष्ठ नागरिक, ताडि निकालने वाले, एकल महिलाओं को 4,000 रुपए की नियमित पेंशन प्रदान की जाती है।
- विकलांग, ट्रांसजेंडर और डप्पु वर्ग को 6,000 रुपए की पेंशन दी जाती है।
- किडनी की गंभीर बिमारियों से ग्रसित जैसे डायलिसिस मरीजों को 10,000 रुपए की पेंशन मिलती है।
- आंध्र प्रदेश पेंशन योजना जरूरतमंद लोगों को मुश्किल समय में नियमित आय का साधन देती है।
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना पात्रता
एनटीआर भरोसा पेंशन योजना योजना आंध्र प्रदेश राज्य की एक पेंशन योजना है, जिसका लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तो (AP Pension Eligibility) को पूरा करना आवश्यक है:
- आवेदक का आंध्र प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
- आवेदक का बीपीएल वर्ग से होना अनिवार्य है।
- पात्र वर्ग और आयु की जानकारी:
- वृद्धावस्था पेंशन - न्यूनतम 60 वर्ष
- विधवा पेंशन - न्यूनतम 18 वर्ष
- विकलांगता पेंशन - 40 % विकलांगता
- मछुआरा पेंशन - 50 वर्ष या उससे अधिक
- ट्रांसजेंडर पेंशन - न्यूनतम 18 वर्ष
- वीवर पेंशन - न्यूनतम 50 वर्ष
- एकल पेंशन - अविवाहित महिला ग्रामिण क्षेत्रो में न्यूनतम 30 वर्ष और शहरी क्षेत्रो में न्यूनतम 35 वर्ष की होनी चाहिए। विवाहित महिला जिनके तलाक को 1 वर्ष से अधिक का समय हो गया है और आयु कम से कम 35 वर्ष है। ऐसी महिलाएं एकल पेंशन के लिए पात्र मानी जाएंगी।
- ताडी निकालने वाले - न्यूनतम 50 वर्ष
- डप्पु पेंशन - न्यूनतम 50 वर्ष
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना में आवेदन के लिए आवश्यक दस्तावेज़
- पहचान प्रमाण पत्र
- पता प्रमाण पत्र
- आय प्रमाण पत्र
- विवाह प्रमाण पत्र और मृत्यु प्रमाण पत्र (विधवा पेंशन के लिए)
- आयु प्रमाण पत्र
- बैंक खाता विवरण
- श्रेणी विशेष दस्तावेज़ (यदि मान्य)
लोग यह भी पढते है: बेस्ट पेंशन प्लान
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना में आवेदन कैसे करे?
NTR Bharosa Pension Scheme में आवेदन करने के लिए बताई गई प्रक्रिया का पालन किया जा सकता है:
- आंध्र प्रदेश पेंशन योजना की आधिकारिक वेबसाइट "https://sspensions.ap.gov.in/SSP" पर जाएं।
- होमपेज पर Apply Online या पेंशन आवेदन पत्र पर क्लिक करे।
- अपने वर्ग के अनुसार पेंशन प्रकार चुने।
- आधार नंबर या मोबाइल नंबर के माध्यम से पंजीकरण करे।
- सत्यापन के लिए OTP भेजा जाएगा, उसे दर्ज करे।
- फॉर्म में आवश्यक जानकारी भरे।
- श्रेणी के अनुसार जरूरी दस्तावेज़ अपलोड करे।
- सुनिश्चित करे सभी जानकारी सही हो और अंत में सबमिट कर दे।
- सबमिट करने के बाद आवेदन ID दी जाएगी उसे संभाल के रखे। उसी ID से स्टेटस (AP Pension Status) देखा जा सकता है।
निष्कर्ष
आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा राज्य के विकलांग, वृद्ध, विधवा और डायलिसिस जैसी मुश्किलो से जुझ रहे लोगों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह सभी पेंशन उन्हे एनटीआर भरोसा पेंशन योजना के तहत दी जाती है। विभिन्न श्रेणी के अनुसार लोगों को 4,000 से 3,000 तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। वही किडनी डायलिसिस से ग्रसित मरीज़ को 10,000 रुपए की पेंशन दी जाती है
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
एनटीआर भरोसा पेंशन योजना क्या है?
एनटीआर भरोसा पेंशन योजना आंध्र प्रदेश सरकार द्वारा शुरू की गई एक सामाजिक कल्याण योजना है, जिसकी शुरूआत 2024 में की गई थी। योजना के तहत राज्य के विशेष श्रेणी के लोगों को जिनको वित्तिय सहायता की जरूरत है, उन्हे नियमित पेंशन दी जाती है।
-
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना में कितनी पेंशन मिलती है?
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना में विशिष्ट श्रेणी के अनुसार 4,000 से 6,000 रुपए तक की आर्थिक सहायता दी जाती है। साथ ही डायलिसिस रोगियों को सरकार 10,000 रुपए की पेंशन प्रदान करती है।
-
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना के तहत किन-किन वर्गो को पेंशन दी जाती है?
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना के तहत विकलांग, विधवा, वृद्ध, मछुआरे, ट्रांसजेंडर आदि श्रेणी को पेंशन दी जाती है।
-
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना के लिए पात्रता (AP Pension Scheme Eligibility) क्या है?
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना के लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तो को पूरा करना जरूरी है:
- आवेदक का आंध्र प्रदेश का स्थायी निवासी होना आवश्यक है।
- आवेदक का बीपीएल वर्ग से होना अनिवार्य है।
- साथ ही श्रेणी के अनुसार न्यूनतम आयु होना जरूरी है।
-
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिको के लिए पात्रता मानदंड (Old Age Pension Eligibility in AP) क्या है?
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिको को पेंशन प्राप्त करने के लिए कम से कम 60 वर्ष का होना जरूरी है। साथ ही वृद्ध व्यक्ति का आंध्र प्रदेश का स्थायी निवासी होना जरूरी है।
-
आंध्र प्रदेश पेंशन योजना के लिए आवेदन कैसे कर सकते है (How To Apply Pension in AP)?
-
NTR भरोसा पेंशन योजना का नाम पहले क्या था?
NTR भरोसा पेंशन योजना का नाम पहले YSR पेंशन कनुका योजना था, जिसे 2024 में बदल कर NTR भरोसा पेंशन योजना कर दिया गया, नाम के साथ पेंशन राशि में भी बदलाव किया गया।