BOI विशेष सावधि जमा योजना

बैंक ऑफ इंडिया विशेष सावधि जमा योजना के तहत ग्राहकों को सुरक्षित और गारंटी लाभ प्रदान किए जाते है। वर्तमान में इन विशेष योजनाओं के लिए बैंक ऑफ इंडिया एफडी ब्याज दर 6.45% से 7.40% तक है। BOI विशेष सावधि जमा योजना की सूची में BOI स्टार वैभव, BOI स्टार उत्सव और BOI ग्रीन डिपॉजिट जैसी स्कीम शामिल हैं।

Read more
Senior Citizen FD Rates 2025
Guaranteed Return
गारंटीड रिटर्न
Includes Life Cover
जीवन कवर शामिल
Completely Tax Free+
पूरी तरह टैक्स फ्री+
1 प्लान, 3 फायदे
सबसे ज़्यादा रिटर्न देने वाले:
6.9%* (टैक्स-फ्री)

गारंटीड प्लान

(बीमा कंपनियों द्वारा)
4.6%* (टैक्स के बाद)

फिक्स्ड डिपॉजिट

(बैंकों द्वारा प्रदान)
4.0%*

सेविंग अकाउंट

(पोस्ट ऑफिस)
Maximum returns Offered by Guaranteed

6.5%**

Fixed Deposits

(by SBI bank)

(5-10 Years)

6.9%***

Public Provident Fund

(other popular options)

(15 Years)

We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
6.9% तक का गारंटी रिटर्न प्राप्त करें*

पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल

+91
Secure
हम स्पैम नहीं करते
प्लान देखें
Please wait. We Are Processing..
आपकी निजी जानकारी हमारे साथ सुरक्षित है
Plans available only for people of Indian origin ''प्लान देखे'' पर क्लिक करने से आप हमारी प्राइवेसी पॉलिसी और शर्तों से सहमत होते हैं
व्हाट्सएप पर अपडेट पाएं
We are rated++
rating
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold

BOI विशेष सावधि जमा योजना क्या है?

BOI विशेष सावधि जमा योजना, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा प्रदान की जाने वाली कुछ विशेष एफडी विकल्प है। यह सभी विशेष प्लान विभिन्न ब्याज दर और निवेश अवधि प्रदान करते है। BOI स्टार वैभव 450 दिन, BOI स्टार उत्सव 777 दिन और BOI ग्रीन डिपॉज़िट 999 दिनो की अवधि के साथ आता हैं।

इन सभी विशेष बैंक ऑफ इंडिया सावधि जमा योजना के तहत वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% - 0.65% तक ब्याज दिया जाता है।ग्राहकों के लिए बैंक ऑफ इंडिया सावधि जमा एक सुरक्षित और फायदेमंद निवेश विकल्प साबित हो सकता है।

BOI विशेष सावधि जमा योजना विशेषताएं

BOI विशेष सावधि जमा योजना की निम्नलिखित विशेषताएं है:

  • न्यूनतम जमा राशि - BOI विशेष सावधि जमा योजना के लिए बैंक ऑफ इंडिया द्वारा न्यूनतम जमा राशि 10,000 रुपए तय की गई है। वही अधिकतम निवेश के लिए कोई सीमा नहीं है।
  • निवेश अवधि - BOI स्टार वैभव 450 दिन , BOI स्टार उत्सव 777 दिन और BOI ग्रीन डिपॉज़िट 999 दिनों की अवधि के साथ आता हैं।
  • वरिष्ठ नागरिक लाभ - BOI विशेष सावधि जमा योजना के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को 0.50% - 0.65% तक अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।
  • कॉलेबल और नॉन-कॉलेबल विकल्प - बैंक ऑफ इंडिया विशेष एफडी योजना के तहत ग्राहकों को कॉलेबल और नॉन-कॉलेबल का विकल्प दिया जाता है। हालांकि केवल स्टार उत्सव एफडी में ग्राहकों को दोनो का विकल्प दिया जाता है।
  • लोन की सुविधा - ग्राहकों को लोन की सुविधा प्रदान की जाती है, ताकि समयपूर्व निकासी किए बिना आर्थिक संकट के समय लोन के रूप में राशि प्राप्त की जा सकें।
  • समयपूर्व निकासी - बैंक ऑफ इंडिया समयपूर्व निकासी को बढ़ावा तो नहीं देता है, लेकिन ग्राहकों को समयपूर्व निकासी की अनुमति दी जाती है। हालांकि बैंक ऑफ इंडिया द्वारा समय से पहले निकासी करने पर 0.50% - 1% का जुर्माना लगाया जाता है।

BOI विशेष सावधि जमा योजना ब्याज दरें

BOI विशेष सावधि जमा योजना के प्रदान की जाने वाली ब्याज दरों की जानकारी इस प्रकार है:

BOI स्टार वैभव (450 दिन) ब्याज दरें 2026

वर्ग ब्याज दरें
सामान्य नागरिक 6.45%
वरिष्ठ नागरिक 6.95%
अति वरिष्ठ नागरिक 7.10%

Bank Of India FD Rates

BOI स्टार उत्सव कॉलेबल (777 दिन) ब्याज दरें 2026

वर्ग ब्याज दरें
सामान्य नागरिक 6.60%
वरिष्ठ नागरिक 7.10%
अति वरिष्ठ नागरिक 7.25%

BOI स्टार उत्सव नॉन-कॉलेबल (777 दिन) ब्याज दरें 2026

वर्ग ब्याज दरें
सामान्य नागरिक 6.75%
वरिष्ठ नागरिक 7.25%
अति वरिष्ठ नागरिक 7.40%

BOI ग्रीन डिपॉज़िट (999 दिन) ब्याज दरें 2026

वर्ग ब्याज दरें
सामान्य नागरिक 6.50%
वरिष्ठ नागरिक 7.00%
अति वरिष्ठ नागरिक 7.15%

BOI विशेष एफडी स्कीम पात्रता

बैंक ऑफ इंडिया विशेष सावधि जमा योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए निम्नलिखित शर्तों के अधीन होना आवश्यक है:

  • भारतीय नागरिक (एकल और संयुक्त)
  • वरिष्ठ नागरिक और अति वरिष्ठ नागरिक
  • नाबालिगों के लिए अभिभावक द्वारा
  • HUF
  • पार्टनरशिप फर्म और LLPs
  • निजी और सार्वजनिक कंपनिया
  • राज्य और केंद्रीय सरकार विभाग

BOI विशेष एफडी स्कीम के लिए आवश्यक दस्तावेज़

बीओई विशेष सावधि जमा योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है:

  • पहचान पत्र - आधार, PAN, पासपोर्ट या वोटर ID
  • पता प्रमाण - आधार, बिल, पासपोर्ट या बैंक स्टेटमेंट
  • PAN कार्ड
  • पासपोर्ट साइज़ फोटोग्राफ
  • आयु प्रमाण

BOI विशेष एफडी स्कीम में आवेदन कैसे करें?

ग्राहक ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनो माध्यमों से BOI विशेष एफडी योजना में आवेदन कर सकते है:

ऑनलाइन माध्यम

  • स्टेप 1 - BOI नेट बैंकिंग या मोबाइल ऐप पर लॉग इन करें।
  • स्टेप 2 -’फिक्स्ड डिपॉज़िट’ या ‘टर्म डिपॉज़िट’ सेक्शन पर जाएं।
  • स्टेप 3 -’नया FD खाता खोले’ का विकल्प चुनें।
  • स्टेप 4 -निवेश राशि और विशेष अवधि वाली योजना का चयन करें।
  • स्टेप 5 -ब्याज़ भुगतान विकल्प का चयन करें।
  • स्टेप 6 -एक बार सभी जानकारी पढे और सबमिट कर दें।
  • स्टेप 7 -प्रक्रिया पूरी होने के बाद, आपको सावधि जमा खाता खोल दिया जाएगा। पुष्टि की सभी जानकारी ईमेल के द्वारा आपको भेज दी जाएगी।

निष्कर्ष

BOI विशेष एफडी स्कीम के तहत ग्राहकों को सुरक्षित और गारंटी रिटर्न प्रदान किया जाता है। योजना के तहत ग्राहकों के लिए निवेश अवधि और ब्याज दर पहले से तय होती है। इन विशेष योजनाओं में BOI स्टार उत्सव 777 दिन, BOI स्टार वैभव 450 दिन और BOI ग्रीन डिपॉज़िट 999 दिन शामिल हैं। बैंक ऑफ इंडिया बैंक द्वारा वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकोंं की तुलना में 0.50% से 0.65% अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है। ग्राहक बैंक ऑफ इंडिया की आधिकारिक वेबसाइट और शाखा में जाकर योजना के लिए आवेदन कर सकते है। यह सभी विशेष एफडी स्कीम मिलकर इसे एक उपयुक्त निवेश विकल्प बनाते है। 

अक्सर पूछे जाने वाले सवाल

  • बैंक ऑफ इंडिया विशेष एफडी योजना में कौन-कौन सी योजनाएं शामिल है?

    बैंक ऑफ इंडिया विशेष एफडी योजना में निम्नलिखित योजनाए शामिल है:
    • BOI स्टार वैभव (450 दिन)
    • BOI स्टार उत्सव (777 दिन)
    • BOI ग्रीन डिपॉज़िट (999 दिन)
  • बैंक ऑफ इंडिया विशेष एफडी योजना के तहत कितना ब्याज दिया जा रहा है?

    बैंक ऑफ इंडिया FD ब्याज दर 2026 में 6.45% से 7.40% तक है। सभी योजनाओं के लिए ब्याज दरें विभिन्न है और समय के साथ इन दरो में बदलाव किया जा सकता है। ऐसें में आधिकारिक माध्यमों से ब्याज दरो की जाँच करना आवश्यक हैं।
  • क्या बैंक ऑफ इंडिया विशेष एफडी स्कीम में वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है?

    हाँ, बैंक ऑफ इंडिया द्वारा विशेष एफडी स्कीम के अंतर्गत वरिष्ठ नागरिकों को सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.50% - 0.65% तक का अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।
  • बैंक ऑफ इंडिया विशेष एफडी ग्रीन डिपॉज़िट के तहत ग्राहकों के कितना ब्याज मिल रहा है?

    बैंक ऑफ इंडिया विशेष एफडी ग्रीन डिपॉज़िट के तहत ग्राहकों को 6.50% से 7.15% तक का ब्याज दिया जा रहा है।

Fd-schemes articles

Recent Articles
Popular Articles
पंजाब नैशनल बैंक खास एफडी योजना - तय अवधि में अधिक ब्याज

11 Nov 2025

पीएनबी स्पेशल एफडी
Read more
SBI अमृत वृष्टि योजना (444 दिन)

11 Nov 2025

SBI अमृत वृष्टि योजना (444
Read more
इंडियन बैंक 444 दिन एफडी योजना

11 Nov 2025

इंडियन बैंक 444 दिन एफडी
Read more
इंडियन बैंक 555 दिन योजना FD

11 Nov 2025

Indian Bank 555-Day FD Scheme एक खास सावधि
Read more
यूको बैंक एफडी स्कीम (444 दिन)

10 Nov 2025

यूको बैंक एफडी स्कीम (444
Read more
SBI अमृत वृष्टि योजना (444 दिन)
  • 11 Nov 2025
  • 5087
SBI अमृत वृष्टि योजना (444 दिन), भारतीय स्टेट
Read more
पंजाब नैशनल बैंक खास एफडी योजना - तय अवधि में अधिक ब्याज
  • 11 Nov 2025
  • 2425
पीएनबी स्पेशल एफडी स्कीम, एक तय अवधि के
Read more
इंडियन बैंक 444 दिन एफडी योजना
  • 11 Nov 2025
  • 2375
इंडियन बैंक 444 दिन एफडी तय अवधि की एक
Read more
इंडियन बैंक 555 दिन योजना FD
  • 11 Nov 2025
  • 1905
Indian Bank 555-Day FD Scheme एक खास सावधि जमा योजना है, जिसका
Read more
यूको बैंक एफडी स्कीम (444 दिन)
  • 10 Nov 2025
  • 1357
यूको बैंक एफडी स्कीम (444 दिन) एक विशेष सावधि
Read more


˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
* Applicable for Titanium variant of Max Life Smart Fixed-return Digital (Premium payment of 5 years, Policy term of 10 years) and a healthy male of 18 years old paying Rs. 30,000/- monthly (exclusive of all applicable taxes)
** Fixed deposit rate applicable for 5 year's 1 day to 10 years for investment amount less< 2 Crore ( Not for senior citizens).
*** PPF interest rate applicable for 15 years for investment amount upto 1.5 Lac
+ Trad plans with a premium above 5 lakhs would be taxed as per applicable tax slabs post 31st march 2023
#Discount offered by insurance company
## The Guaranteed Returns are dependent on the policy term and premium term availed along with the other variable factors. 6.9% rate of return is for an 18 years old, healthy male for a policy term of 20 years and premium term of 10 years with Rs.10,000 monthly installment premium. All plans listed here are of insurance companies’ funds.
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
Claude
top
Close
Download the Policybazaar app
to manage all your insurance needs.
INSTALL