बिहार लेबर कार्ड क्या है?
बिहार लेबर कार्ड, बिहार की प्रमुख सरकारी योजना का हिस्सा है। यह बिहार बिल्डिंग और अन्य निर्माण कर्मी कल्याण बोर्ड (BOCW बिहार) द्वारा जारी किया गया है। सरकार ने इस कार्ड से बिहार के श्रमिकों और उनके परिवारों को शिक्षा, स्वास्थ्य व बीमा सुविधाओं के साथ अन्य आर्थिक सहायता प्रदान करने का लक्ष्य तय किया है।
लेबर कार्ड कितने प्रकार के होते हैं?
लेबर कार्ड दो तरह के होते है, बिल्डिंग कार्ड और सोशल कार्ड:
- बिल्डिंग कार्डः यह कार्ड लाइसेंस प्राप्त ठेकेदार के अधीन काम करने वालों के लिए जारी किया जाता है। इस कार्ड के धारक को लगभग सभी लाभों का फायदा मिलता है। बिहार में इसका प्रबंधन बिहार भवन एवं अन्य निर्माण श्रमिक कल्याण बोर्ड (BOCWWB) के द्वारा किया जाता है ।
- सोशल कार्ड: यह कार्ड उन लोगों को जारी किए जाते हैं जो कृषि, खेती आदि जैसे गैर-भवन निर्माण कार्य में शामिल हैं। इस कार्ड की सहायता से धारक को स्वास्थ्य बीमा और पेंशन जैसे लाभ प्राप्त करने की सुविधा मिलती है।
बिहार लेबर कार्ड के क्या फायदे हैं?
बिहार लेबर कार्ड एक ऐसा कार्ड है जो सिर्फ पहचान नहीं देता बल्कि आपके भविष्य के रास्ते खोलता है। आइए बिहार लेबर कार्ड के फायदे जानते है:
- स्वास्थ्य बीमाः लेबर कार्ड से अलग-अलग चिकित्सा सहायता मिल सकती है।
- मातृत्व लाभः पंजीकृत महिला मजदूरों को लगभग 6,000 रुपए का मातृत्व लाभ मिल सकता है।
- पुत्री विवाह सहायताः अधिकतम दो वयस्क पुत्रियों के विवाह के लिए राज्य से 50,000 रुपए तक की वित्तीय मदद की सहायता दी जाती है। पुत्री की उम्र 18 से अधिक होनी चाहिए।
- विद्यार्थियों के लिए लाभः बच्चों क लिए निःशुल्क शिक्षा या स्काॅलरशिप व जीवन बीमा लाभ भी मिल सकता है।
- गृह ऋण सहायता: लेबर कार्डधारी श्रमिकों को घर बनाने या घर खरीदने के लिए राज्य सरकार से वित्तीय सहायता मिलती है।
- साइकिल खरीद में सहायता: नई साइकिल खरीदने के लिए 3,500 रुपए तक की सहायता मिल सकती है।
- कपड़ों के लिए वार्षिक वित्तीय सहायता: 2026 से 5,000 रुपए प्रति वर्ष का सुविधा का लाभ मिल सकता है, जिससे लोगों को आम जरूरतों को पूरा करने मे सहायता मिल सके।
- पेंशन लाभ: बिहार लेबर कार्डधारी वृद्धावस्था, विकलांगता या अन्य पात्रता के आधार पर पेंशन का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।
लोग यह भी पढ़ते है: 2026 में निवेश के लिए सरकारी योजनाएं
बिहार लेबर कार्ड के लिए आवश्यक दस्तावेज
बिहार लेबर कार्ड के लिए निम्नलिखित दस्तावेजो ती आवश्यकता पड सकती है:
- लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन के लिए आधार से लिंक बैंक अकाउंट व घर के सभी परिजनों के आधार कार्ड की जरूरत होती है।
- दो पासपोर्ट साइज फोटो
- राशन कार्ड
- रोजगार प्रमाण पत्र या स्व-घोषणा पत्र जो यह साबित कर सके कि आपने 12 महिनों मे कम से कम 90 दिन काम किया है।
बिहार श्रम कार्ड की पात्रता क्या है?
- आपकी आयु 18 से 60 वर्ष के बीच में होनी चाहिए।
- आप बिहार राज्य के निवासी होना चाहिए।
- आप आयकरदाता या ईपीएफओ या ईएसआईसी जैसी योजनाओं के सदस्य नहीं होने चाहिए।
लेबर कार्ड के लिए आवेदन कैसे करें?
लेबर कार्ड रजिस्ट्रेशन करने के लिए नीचे दि गए स्टेप फाॅलो करें:
- स्टेप 1 - आधिकारिक वेबसाइट या सीएससी केंद्र पर जाएं
- स्टेप 2 - "श्रम पंजीकरण" (Labour Registration) विकल्प पर क्लिक करें।
- स्टेप 3 - माँगे गए सभी दस्तावेज़ों को ध्यान से अपलोड करें।
- स्टेप 4 - पूरी जानकारी भर दें और सब्मिट कर दें। इस मे आपसे छोटी-सी धनराशि भी ली जाएगी जो कि रजिस्ट्रेशन फीस होती है।
बिहार लेबर कार्ड लिस्ट 2026 मे स्टेटस कैसे चेक करें?
अपने श्रमिक कार्ड का स्टेटस चेक करने के लिए दिए गए स्टेप फाॅलो करें:
- स्टेप 1 - लेबर कार्ड पंजीकरण की स्थिति चेक करने के लिए वेबसाइट पर जाएं।
- स्टेप 2 - वहाँ “श्रमिक पंजीकरण स्थिति जानने के लिए यहां क्लिक करें” पर क्लिक कर दें।
- स्टेप 3 - पूछी गई सभी जानकारी भरें और कैपचा दर्ज कर दें।
निष्कर्ष
बिहार के हर कामगार को सशक्त बनाने के लिए लेबर कार्ड की शुरूआत की गई। यह लघु और मध्यम वर्ग के लोगों के लिए स्वास्थ्य बीमा, पेंशन, शिक्षा, कपड़े आदि जैसी सभी चीजो के लिए सहायता करता है। लेबर कार्ड के माध्यम से राज्य सरकार यह सुनिश्चित करती है कि हर श्रमिक अपने अधिकारों और लाभों तक आसानी से पहुँच सके, जिससे वे आत्मनिर्भर और सशक्त बनें। इस योजना के अलावा राज्य में बिहार महिला रोजगार योजना जैसी योजनाएं भी चल रही है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
लेबर कार्ड कैसे डाउनलोड करें?
अपने आवेदन के बाद बिहार श्रम विभाग के आधिकारिक पोर्टल पर लॉगिन करके, अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और जन्मतिथि डालें और Download बटन पर क्लिक कर दें।
-
लेबर कार्ड का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कैसे किया जाता है?
बिहार सरकार की BOCW Labour Card पोर्टल पर जाए। फिर अपने Aadhaar, बैंक और कामगार दस्तावेज़ अपलोड करके सब्मिट कर दें। प्रक्रिया पूरी होने पर आपको रजिस्ट्रेशन/आवेदन नंबर मिल जाएगा।
-
लेबर कार्ड बनवाने में कितना खर्च आता है?
लेबर कार्ड बनाने में सरकार की ओर से लगभग 20 रुपए तक का खर्च होता है जोकि साइबर कैफे की फीस से अलग है।
-
लेबर कार्ड लिस्ट में अपना नाम कैसे देखें?
आधिकारिक पोर्टल पर जाकर “Search By Name/Registration Number” विकल्प में अपना नाम/रजिस्ट्रेशन नंबर दर्ज कर अपनी सूची में नाम चेक कर सकते हैं।