उमंग ऐप्लिकेशन को डाउनलोड कैसे करे?
UMANG ऐप्लिकेशन को बडी ही सरलता से डाउनलोड किया जा सकता है। उमंग ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करने के लिए लिए जिनके पास एंड्रॉइड है, वह प्ले स्टोर पर जाए और जिनके पास IOS है, वह ऐप स्टॉर पर जाएं।
ऐप पर जाकर UMANG ऐप लिखकर उमंग ऐप्लिकेशन को सरलता से डाउनलोड किया जा सकता है। ध्यान रखे उमंग आधिकारिक ऐप को ही डाउनलोड करे।
उमंग ऐप पर मोबाइल नंबर के माध्यम से कैसे रजिस्टर करे?
यहाँ बताएं गए चरणों का पालन करके आप उमंग ऐप पर रजिस्टर कर सकते है:
- अपने मोबाइल में उमंग ऐप को डाउनलोड करे।
- ऐप्लिकेशन को खोले और ‘English (UK)’ के विकल्प को चुने।
- नियम व शर्तो को पढे और स्वीकार करे।
- नया उपयोगकर्ता / New User के विकल्प पर क्लिक करे।
- पंजिकरण करने के लिए अपना मोबाइल नंबर डाले और शेष प्रक्रिया के लिए (Proceed) क्लिक करे।
- अपने मोबाइल नंबर को प्राप्त OTP के माध्यम से सत्यापित करे।
- 4 संख्या का सुरक्षा PIN बनाएं।
- निजी जानकारी जैसे नाम, लिंग, जन्मतिथि और ई-मेल प्रदान करे।
- नया अनोखा उपयोगकर्ता नाम और पासवर्ड बनाए।
- भरी गई जानकारी को पढे और सबमिट करे।
- अब उपयोगकर्ता द्वारा विभिन्न सेवाओं के बारे में जाना जा सकता है।
उमंग ऐप द्वारा प्रदान की जाने वाली सेवाएं
उमंग ऐप द्वारा विभिन्न प्रकार की सेवाएं प्रदान की जाती है:
- आधार कार्ड - उमंग ऐप के माध्यम से उपयोगकर्ता आधार कार्ड को डाउनलोड, नवीनीकरण और लिंक कर सकते है।
- डिजिलॉकर - सरकार द्वारा ज़ारी कई दस्तावेज़ो डिजिटली संभाल के रखा जा सकता है।
- EPFO - उमंग ऐप के माध्यम से EPFO बैलेंस, क्लेम सबमिट और खाते की स्थिति को देखा जा सकता है।
- गैस बुकिंग - उमंग के माध्यम से LPG सिलेंडर बुक किया जा सकता है।
- इनकम टैक्स दाखिल - आयकर दाखिल किया जा सकता है और टैक्स संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
- MGNREGA - रोज़गार अवसर और जॉब कार्ड तक पहुँच को बढाया जा सकता है।
- PAN - उमंग ऐप के माध्यम से नए PAN कार्ड के लिए आवेदन किया जा सकता है और वर्तमान PAN की जानकारी देखी जा सकती है।
- राष्ट्रीय पेंशन योजना - उमंग द्वारा NPS खाते का प्रबंधन, योगदान और अन्य सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।
- पासपोर्ट सेवा - उमंग ऐप द्वारा पासपोर्ट के लिए आवेदन दिया जा सकता है और आवेदन की स्थिति देखी जा सकती है।
उमंग ऐप द्वारा प्रदान की जाने वाली अन्य सेवाएं
- GST
- प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधी
- MCA
- केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (CBSE)
- BHIM
- IRCTC
- प्रधानमंत्री श्रम योगी मांधन
- डिजि सेवक
- ई पोस्ट ऑफिस
- E- NAM
उमंग ऐप्लिकेशन का उपयोग कैसे करे?
उमंग ऐप का सही प्रकार से उपयोग करने के लिए इन चरणो का पालन किया जा सकता है:
- स्टेप 1 - सबसे पहलो ऐप स्टॉर या प्ले स्टॉर के माध्यम से उमंग ऐप्लिकेशन को डाउनलोड करे।
- स्टेप 2 - उमंग ऐप पर विभिन्न विभाग और सेवाएं जैसे आधार, EPFO, PAN, GST, BILL और अन्य सेवाओं का विकल्प दिया गया होगा।
- स्टेप 3 - उमंग ऐप के माध्यम से आधार नंबर को विभिन्न माध्यमों से लिंक किया जा सकता है।
- स्टेप 4 - किसी विशेष सेवा का लाभ प्राप्त करने के लिए उस विकल्प या नाम पर क्लिक करे।
- स्टेप 5 - विभिन्न सेवाओं के अनुसार, उपयोगकर्ता को विभिन्न जानकारी और दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है।
उमंग ऐप के माध्यम से EPF की निकासी कैसे करे?
यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करके उमंग ऐप के माध्यम से EPF की निकासी की जा सकती है:
- उमंग ऐप को खोले और सर्च पर जाएं। वहाँ EPFO के विकल्प पर क्लिक करे।
- EPFO भाग में Employee centric का चयन करे और Raise claim पर क्लिक करे।
- अपना EPF UAN नंबर डाले।
- UAN नंबर डालने के बाद, उपयोगकर्ता को पंजिकृत नंबर पर एक OTP भेजा जाएगा। OTP डालने के बाद निकासी प्रकार का चयन करे और उमंग ऐप के माध्यम से क्लेम करे।
- क्लेम सबमिट होने के बाद संदर्भ संख्या बनाकर आपको भेजी जाएगी। इस संख्या के माध्यम से क्लेम की स्थिति की जाँच की जा सकती है।
उमंग ऐप्लिकेशन के लाभ
उमंग ऐप के निम्नलिखित लाभ है:
- एक ऐप के माध्यम से कई सरकारी सेवाओं का लाभ प्राप्त किया जा सकता है।
- उमंग ऐप के माध्यम से तमाम सेवाओं का लाभ किसी भी समय कही से भी प्राप्त किया जा सकता है।
- उमंग ऐप के द्वारा सभी लेन देन का रिकॉर्ड रखा जाता है।
- उमंग ऐप के माध्यम से विभिन्न अनुरोध स्थिति देखी जा सकती है।
- दस्तावेज़ो को संभालने का झंझट कम हो जाता है।
निष्कर्ष
उमंग ऐप भारत सरकार द्वारा डिजिटल इंडिया के तहत शुरू की गया था। जिसका उद्देश्य भारते के नागरिको को विभिन्न सरकारी सेवाओं को एक ही जगह पर उपलब्ध कराना था। ऐप का उपयोग करना भी आसान है। उमंग ऐप के माध्यम से UAN Login, EPFO Password Change और EPF खाते से निकासी संबंधी सेवाएं प्राप्त की जा सकती है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
-
उमंग ऐप क्या है?
उमंग ऐप तमाम सरकारी सेवाओं के लिए वन स्टॉप सॉल्युशन है। उमंग ऐप के माध्यम से सरकार द्वारा प्रदान की जाने वाली सरकारी सेवाओं तक सरलता से पहुँचा जा सकता है।
-
उमंग ऐप्लिकेशन के तहत किन सेवाओं तक पहूँचा जा सकता है?
आधार, डिजिलॉकर, EPFO, गैस बुकिंग, MGNREGA, PAN और GST जैसी सेवाएं प्राप्त करी जा सकती है।
-
क्या उमंग ऐप्लिकेशन के माध्यम से EPFO का पासवर्ड बदला जा सकता है?
हाँ, उमंग ऐप पर EPFO के सेक्शन में जाकर EPFO Password Change किया जा सकता है।