IPPB कस्टमर ID क्या है?
IPPB बैंक में खाता खुलवाने पर सभी को एक यूनिक नंबर दिया जाता है, यह नंबर ग्राहको की पहचान होती है। यदि किसी व्यक्ति का नाम, पता या जन्मतिथि एक जैसा हो तो भी ग्राहक ID के माध्यम से बैंक उनकी पहचान कर सकता है।
आईपीपीबी ग्राहक आईडी (IPPB Customer ID) को बैंक द्वारा आपकी पहचान से लिंक किया जाता है, जो बैंक के सिस्टम में आपकी अलग पहचान बन जाता है और यह बैकं खाता नंबर से अलग होता है। IPPB मोबाइल बैंक पंजीकरण, इंटरनेट बैंकिंग और खाता सत्यापन के लिए ग्राहक ID का होना आवश्यक है।
IPPB कस्टमर ID कैसे प्राप्त करे?
आमतौर पर IPPB में खाता खोलने के बाद ग्राहको को ग्राहक ID दे दी जाती है, लेकिन यह तुरंत नहीं मिलती है और इसे पासबुक में दिखने में थोडा समय लग सकता है। ऐसे में यदि ग्राहक ID मिलने में अधिक समय लग रहा है, आपसे ग्राहक ID खो गयी है या आप भुल गए है, तो आप इन माध्यम से ग्राहक ID प्राप्त कर सकते है।
QR कार्ड क्या है?
यदि आप ग्राहक ID प्राप्त करना चाहते है, तो सबसे पहले आप QR कार्ड का उपयोग कर सकते है। IPPB द्वारा QR कार्ड को बैंकिंग को सरल करने के लिए डिज़ाइन किया गया है, कार्ड उपयोग करने के लिए आपको PIN या खाता नंबर याद रखने की जरूरत नहीं पडती है। इसका अपयोग करते समय रजिस्टर्ड नंबर पर OTP भेजा जाता है, जिसके बाद ही प्रक्रिया सफल होती है। QR कार्ड के माध्यम से ग्राहक पैसे जमा, निकाल, ट्रांस्फर और बिल भुगतान कर सकते है।
QR कार्ड के माध्यम से ग्राहक ID प्राप्त करने के लिए इस प्रक्रिया का पालन करे:
- कार्ड पर उपलब्ध QR को स्कैन करे।
- वैध दस्तावेज़ और OTP के माध्यम से सत्यापन करे।
- ऐसा करने से आप अपने खाता से संबंधी सभी जानकारी, ग्राहक ID सहित देख पाएंगे।
-
मोबाइल बैंकिंग ऐप
IPPB एक आसान और सुरक्षित ऐप के माध्यम से मोबाइल बैंकिंग (Post Office Mobile Banking) की सुविधा प्रदान करता है। ग्राहक मोबाइल बैंकिंग के माध्यम से IPPB बैलेंस चेक, खाता विवरण, चेकबुक के लिए अनुरोध, बिजली बिल भुगतान व पैसो का लेन-देन की सुविधा प्राप्त कर सकते है। मोबाइल बैंकिंग ऐप में पंजीकरण के लिए ग्राहक ID होना आवश्यक है। यदि आपने मोबाइल बैंकिंग ऐप में पंजीकरण किया हुआ है, तो इस प्रक्रिया का पालन करके ग्राहक ID प्राप्त कर सकते है:
- IPPB मोबाइल ऐप को खोले और प्रोफाइल डिटेल्स सेक्शन में जाए।
- आप अपने खाते से संबंधी जानकारी और ग्राहक ID स्क्रीन पर देख पाएंगे।
-
फोन बैंकिंग
मोबाइल ऐप और QR कार्ड उपलब्ध न होने की स्थिति में फोन बैंकिंग के माध्यम से भी IPPB ग्राहक ID प्राप्त की जा सकती है। यह ग्राहक ID प्राप्त करने का सरल माध्यम है, इस प्रक्रिया के माध्यम से आप ग्राहक ID प्राप्त कर सकते है:
- 155299 या 1800 180 7980 (IPPB Customer Care Number) पर अपने रजिस्टर्ड नंबर से कॉल करे।
- फोल कॉल पर आप जिस भाषा में बात करना चाहते है, वह चुने।
- IPPB के प्रोडक्ट्स और सेवाओं के बारे में जानने के लिए सही विकल्प चुने।
- कस्टमर केयर प्रतिनिधि से जुड़ने के लिए विकल्प चुनें।
- सत्यापन के लिए खाता नंबर, पता और जन्मतिथि बताएं।
- सत्यापन प्रक्रिया पूरी होन के बाद, कस्टम केयर प्रतिनिधि आपको ग्राहक ID की जानकारी देगा।
-
डाकघर माध्यम
यदि ग्राहक किसी कारण मोबाइल और इंटरनेट से ग्राहक ID प्राप्त नहीं कर पा रहे है, तो वे पारंपरिक रूप से भी ग्राहक ID प्राप्त कर सकते है। ग्राहको को इसके लिए अपने नजदीकी डाकघर जाना होगा:
- अपने आस-पास उपलब्ध डाकघर जाएं।
- अपने खाते से संबंधी जानकारी जैसे पंजीकृत नंबर और खाता नंबर साझा करे।
- सत्यापन के लिए पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड या अन्य मान्य दस्तावेज़ दे।
- डाकघर द्वारा पुष्टिकरण होने के बाद, कर्मचारियों द्वारा ग्राहक ID प्रदान की जाएगी।
-
खाता स्टेटमेंट
बैंक अकाउंट स्टेटमेंट के माध्यम से भी ग्राहक ID प्राप्त की जा सकती है। आमतौर पर स्टेटमेंट मोबाइल बैंकिंग ऐप, नेट बैंकिंग और ई-मेल के माध्यम से प्राप्त होती है।
यह स्टेटमेंट एक सुरक्षित PDF के रूप में दी जाती है, जिसका पोसवर्ड आमतौर पर खाता नंबर, जन्मतिथि या पंजीकृत नंबर को मिलाकर बनाया जाता है। उदाहरण के लिए DDMMYYYY या खाता नंबर की आखिरी संख्या।
इसकी जानकारी SMS या ई-मेल में दी जाती है।
-
SMS बैंकिंग
IPPB द्वारा SMS बैंकिंग का विकल्प भी प्रदान किया जाता है, जिसके माध्यम से बैंक संबंधी जानकारी प्राप्त की जा सकती है। IPPB SMS बैंकिंग( IPPB Customer ID By SMS) सेवा का उपयोग किसी भी समय और किसी भी प्रकार के मोबाइल से किया जा सकता है।
SMS बैंकिंग का उपयोग करने के लिए पहले सुनिश्चित करे, कि आपका नंबर IPPB में रजिस्टर्ड हो। यदि ऐसा नहीं है, तो इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक कस्टमर आईडी नंबर, 9910228664 या 7669034700 पर ‘REGISTER’ लिख कर भेजे।
रजिस्ट्रेशन होने के बाद 9910228664 या 7669034700 इसी नंबर पर SMS के जरिए मुख्य शब्द जैसे BAL, MINI का उपयोग करके आप बैलेंस चेक और मिनी स्टेटमेंट प्राप्त कर सकते है, वही ग्राहक ID के लिए इस फॉर्मेट GETCIF<SPACE><Date of birth in DDMMYYYY format> का उपयोग किया जा सकता है।
-
स्वागत किट
जब कोई ग्राहक IPPB खाता खोलता है, तो उसे एक स्वागत किट दी जाती है, जिसमें आवश्यक दस्तावेज़ और खाते से संबंधी जानकारी होती है। स्वागत किट में ही ग्राहको को अपनी ग्राहक ID मिल जाती है और ग्राहक ID स्वागत पत्र के प्रथम पृष्ठ पर उपलब्ध होती है।
यह स्वागत किट IPPB द्वारा केवल एक बार दी जाती है, ऐसे में इसे संभाल के रखना आवश्यक है। फिर भी अगर आप ग्राहक ID भुल जाते है या दस्तावेज़ मिल नहीं रहे है, तो इस लेख में बताएं गए माध्यमो से आप ग्राहक ID और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते है।
निष्कर्ष
IPPB Customer ID 10 अंको की आवश्यक ID है, जिससे ग्राहको की पहचान सुनिश्चित की जाती है। यह ID IPPB ग्राहको (India Post Payment Bank Customer ID) को खाता खुलवाते समय दी जाती है। आमतौर पर स्वागत किट में खाते से संबंधी सभी जानकारी उपलब्ध होती है, लेकिन यदि आप इसे खो देते है या ग्राहक ID भुल जाते है, तो विभिन्न माध्यमो से ग्राहक ID प्राप्त कर सकते है।
अक्सर पूछे जाने वाल सवाल
-
IPPB कस्टमर ID क्या है?
यह 10 अंको का एक ऐसा नंबर होता है, जिससे बैंक अपने ग्राहको की पहचान सुनिश्चित करता है। IPPB ग्राहको को KYC कराते समय, मोबाइल बैंकिंग में पंजीकरण करते समय व अन्य सेवाओं का लाभ प्राप्त करने के लिए ग्राहक ID की आवश्यकता होती है।
-
IPPB Customer ID कैसे प्राप्त की जा सकती है?
IPPB Customer, ग्राहक ID विभिन्न प्रकार से प्राप्त कर सकते है:
- QR कार्ड
- मोबाइल बैंकिंग ऐप
- फोन बैंकिंग
- इंटरनेट बैंकिंग
- SMS बैंकिंग
- डाकघर जाकर
- स्वागत किट
ग्राहक इन सभी माध्यमो से ग्राहको ID प्राप्त कर सकते है।
-
SMS बैंकिंग के माध्यम से ग्राहक ID कैसे प्राप्त की जा सकती है?
IPPB SMS बैकिंग के माध्यम से ग्राहक ID प्राप्त करन के लिए सबसे पहले सुनिश्चित करे, कि आपका नंबर IPPB में रजिस्टर्ड हो। यदि ऐसा नहीं है तो, 9910228664 या 7669034700 पर ‘REGISTER’ लिख कर भेजे।
पंजीकरण हो जाने के बाद 9910228664 या 7669034700 इसी नंबर पर GETCIF<SPACE><Date of birth in DDMMYYYY format> लिख कर SMS भेजे, ध्यान रखे <Date of birth in DDMMYYYY format> यहाँ अपनी जन्मतिथि लिखे उदाहरण के लिए यदि आपकी जन्मतिथि 18-12-2002 है तो इसे GETCIF 18122002 ऐसे लिख कर भेजे।
-
IPPB कस्टमर केयर नंबर क्या है?
IPPB कस्टमर केयर नंबर (IPPB Customer Care Number) 155299, 033-22029000 है।
-
IPPB की फुल फॉर्म क्या है?
IPPB की फुल फॉर्म India Post Payment Bank है।
-
IPPB बैलेंस चेक नंबर क्या है?
IPPB Balance Check Number 9650121379 हैं। ग्राहके पहले इस नंबर पर पंजीकृत करें, उसके बाद बैलेंस जानने के लिए 9910223398 पर मिस्ड कॉल दें।
-
इंडिया पोस्ट पेमेंट बैंक बैलेंस चेक नंबर वॉट्सएप के लिए क्या है?
वॉट्सएप के माध्यम से IPPB बैलेंस चेक करने के लिए अपने मोबाइल फोन में 8800756000 (IPPB Balance Enquiry Number) इस नंबर को IPPB वॉट्सएप बैंकिंग के नाम से सेव करे। फिर शुरुआत करने के लिए वॉट्सएप के माध्यम से इस नंबर पर ‘Hi’ भेजे, अपने अनुसार विकल्प का चयन करे, इस तरह आप IPPB बैलेंस देख पाएंगे।