डाकघर आवर्ती जमा कैलकुलेटर क्या है?
डाकघर आरडी योजना कैलकुलेटर एक सरल उपकरण है, जिसका उपयोग डाकघर आवर्ती जमा योजना की परिपक्वता राशि जानने के लिए किया जाता है। डाकघर आवर्ती जमा योजना कैलकुलेटर निशुल्क, सुरक्षित और सटीक वित्तीय उपकरण है।
निवेशक मासिक जमा राशि, निवेश अवधि और पोस्ट ऑफिस आरडी योजना ब्याज दर के आधार पर विभिन्न विकल्पों में तुलना कर जान सकते है, कि उनके लिए क्या पर्याप्त रहेगा।
डाकघर आवर्ती जमा योजना विशेषताएं
पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम की निम्नलिखित विशेषताएं है:
- सरकारी योजना - सरकार समर्थित योजना होने के कारण पोस्ट ऑफिस आरडी स्कीम एक सुरक्षित निवेश विकल्प हैं।
- न्यूनतम जमा राशि - 100 प्रति माह है।
- अवधि - न्यूनतम 5 वर्ष, अधिकतम 10 वर्ष है।
- वर्तमान ब्याज दर - पोस्ट ऑफिस RD ब्याज दर 2025 में 6.70% हैं।
- ब्याज भुगतान - त्रैमासिक चकवृद्धि के आधार पर किया जाता है।
- समयपूर्व निकासी - 3 वर्षोंं बाद उपलब्ध, बचत खाते की ब्याज दर लागु होती है।
- लोन की सुविधा - 1 वर्ष बाद राशि का 50% लोन पर लिया जा सकता हैं।
डाकघर आवर्ती जमा योजना गणना कैसे होती है?
पोस्ट ऑफिस आरडी कैलकुलेटर 2025 का उपयोग करने के लिए निम्नलिखित जानकारी कैलकुलेटर में दर्ज करे:
- मासिक जमा राशि दर्ज करें - वह मासिक राशि दर्ज करे, जो आप निवेश करने की योजना बना रहे है।
- वर्तमान ब्याज दर दर्ज करें - डाकघर द्वारा आवर्ती जमा योजना पर दी जा रही वर्तमान ब्याज दर दर्ज करें।
- निवेश अवधि चुनें - डाकघर आवर्ती जमा योजना की अवधि आमतौर पर 5 वर्ष की होती है, जिसे अतिरिक्त 5 वर्षों के लिए बढ़ाया जा सकता है।
- गणना करें - यह सभी जानकारी दर्ज करने के बाद, गणना करने के लिए ‘कैलकुलेट’ पर क्लिक करें।
डाकघर आवर्ती जमा योजना कैलकुलेटर (RD Calculator) एक ऐसे फॉर्मुला का उपयोग करता है, जिसमें ब्याज की गणना तिमाही तौर पर की जाती है, ताकि योजना के अंत में मिलने वाली राशि सही तरीके से निकाली जा सके।
डाकघर आवर्ती जमा 1000 प्रति माह योजना की गणना एक विशेष फॉर्मुला के आधार पर की जाती हैं:
M = R × [(1 + i)^n − 1] / [1 − (1 + i)^(-1/3)]
- M - परिपक्वता राशि
- R - मासिक जमा राशि
- i - वार्षिक ब्याज दर (वार्षिक ब्याज दर ÷ 4 ÷ 100
- n - त्रैमासिक संख्या कुल महीने ÷ 3(5 साल के लिए = 60 ÷ 3 = 20) (10 साल के लिए = 120 ÷ 3 = 40)
गणना उदाहरण
मान लीजिए, आप 5 वर्षोंं तक हर महीने 2,000 डाकघर आवर्ती जमा योजना में 6.7% वार्षिक ब्याज दर पर निवेश करते हैं।
- त्रैमासिक दर - 6.7 ÷ 4 ÷ 100 = 0.01675
- कुल त्रैमासिक संख्या - n = 60 ÷ 3 = 20
फॉर्मुला की सहायता से समझते है:
- M = 2,000 × (1 + 0.01675)²⁰ − 1 ÷ [1 − (1 + 0.01675)^(−1/3)]
- M = 2,000{(1 + 0.01675)^{20} - 1}{1 - (1 + 0.01675)^{-1/3}}
- M = 2,000×1−(1+0.01675)−1/3(1+0.01675)20−1
इस फॉर्मुला के आधार पर गणना करने पर परिपक्वता राशि लगभग 1,39,000 रुपए आएगी।
कौन से कारक डाकघर आवर्ती जमा कैलकुलेटर को प्रभावित करते है?
डाकघर आवर्ती जमा कैलकुलेटर को निम्नलिखित कारक प्रभावित करते है:
- मासिक जमा राशि - जितनी अधिक मासिक जमा राशि होगी, उतना ही अधिक रिटर्न मिलेगा।
- ब्याज दर - डाकघर की आधिकारिक वेबसाइट से वर्तमान ब्याज दर की जाँच करें।
- निवेश अवधि - डाकघर आवर्ती जमा योजना में निवेश अवधि का अधिक महत्व होता है। जितना अधिक समय होगा, उसी अनुसार अधिक रिटर्न मिलेगा।
- चक्रवृद्धि ब्याज - डाकघर आवर्ती जमा योजना में ब्याज हर 3 महीने में चक्रवृद्ध किया जाता है।
- मासिक जमा न करना - मासिक जमा न करने पर जुर्माना लगाया जा सकता है, ऐसे में परिपक्वता राशि पर असर पड़ सकता है।
- समयपूर्व निकासी - 3 वर्षों के बाद डाकघर आवर्ती जमा योजना से निकला जा सकता है।
निष्कर्ष
आरडी कैलकुलेटर पोस्ट ऑफिस (Post Office RD Calculator) एक उपयोगी वित्तीय उपकरण है, जिसका मुख्य उद्देश्य निवेशको की परिपक्वता राशि गणना में सहायता करना है। डाकघर आवर्ती जमा कैलकुलेटर निवेश अवधि, वर्तमान ब्याज दर और मासिक जमा राशि के आधार पर गणना करता है।