आज से निवेश करें, सुरक्षित भविष्य पाएं
जन निवेश SIP क्या है?
अगर आप भी यह जानना चाहते हैं कि SBI जन निवेश SIP क्या है (Jan nivesh SIP kya hai) तो आपको बता दें, जन निवेश सिप एसबीआई, भारतीय स्टेट बैंक द्वारा प्रदान किया जाने वाला एक सिस्टमैटिक इन्वेस्टमेंट प्लान है, जो ‘जन जन निवेश’ की टैगलाइन के साथ आता है। SBI SIP का मुख्य उद्देश्य सभी को बचत और निवेश का अवसर प्रदान करना है, ताकि भविष्य को आर्थिक सुरक्षा इसमें निवेश किया गया पैसा SBI बैलेंस्ड एडवांटेज फंड में जाता है।
लोगों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करने के उद्देश्य से बनाई गई यह योजना निवेशकों को प्रतिदिन, साप्ताहिक और मासिक रूप से निवेश करने की अनुमति देती है। निवेश की शुरुआत कर रहे निवेशक ‘SBI Jan Nivesh SIP’ से अपने सफर की शुरुआत कर सकते हैं।
SBI में SIP कैसे करें?
यहां बहुत सरल शब्दों में समझाया गया है कि एसबीआई में SIP कैसे शुरू करें (SBI me SIP kaise kare in hindi):
- स्टेप 1 - सबसे पहले अपने मोबाइल में SBI योनो ऐप डाउनलोड करें।
- स्टेप 2 - होमपेज पर ‘Invest’ में जाकर ‘Jan nivesh SIP’ का विकल्प चुनें।
- स्टेप 3 - इसके बाद जन निवेश एसबीआई के बारे में पढ़कर ‘Invest now’ पर क्लिक करें।
- स्टेप 4 - इसके बाद SIP कैसे करनी है, मासिक, साप्ताहिक और या हर दिन वह चुनें और निवेश राशि भी चुनें।
- स्टेप 5 - अब अंत में अपना खाता चुनें, नियम व शर्ते स्वीकार करें और OTP के माध्यम से पुष्टि करें।
SBI जन निवेश SIP म्यूचुअल फंड के बारे में जानें
दरअसल आप जो पैसा एसबीआई जन निवेश एसआईपी में निवेश करते हैं, वह एसबीआई बैलेंसड एडवांटेज फंड में निवेश किया जाता है:
Updated as of 03 October 2026
SBI जन निवेश SIP पात्रता
SBI जन निवेश सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान का लाभ प्राप्त करने के लिए कुछ शर्तों के अधीन होना आवश्यक है:
- सभी भारतीय नागरिक SBI जन निवेश SIP की शुरुआत कर सकते है।
- एकल या संयुक्त रूप से खाते संचालक भी SBI जन निवेश SIP में निवेश कर सकते है।
- नाबालिगों के लिए उनके माता-पिता या अभिभावक द्वारा निवेश किया जा सकता है।
- सरकारी विभाग, कंपनी, क्लब, शिक्षा संस्थान भी SBI जन निवेश योजना के लिए पात्र हैं।
लोग यह भी पढ़ते हैं: 15 सालों के लिए एसआईपी प्लान
SIP Calculator
Monthly Investment
₹22.4 L
SBI जन निवेश SIP में क्यो निवेश करें?
SBI जन निवेश SIP की शुरुआत निम्नलिखित वजहों से की जा सकती है:
- न्यूनतम निवेश - SBI जन निवेश SIP की शुरुआत मात्र 250 रुपए से की जा सकती है, ऐसे में निवेश के लिए बडी राशि जोडने की चिंता नहीं रहती हैं।
- लंबी अवधि की योजना - SBI जन निवेश SIP के तहत लंबी अवधि अच्छा लाभ कमाया जा सकता है।
- चक्रवृद्धि ब्याज का लाभ - SBI जन निवेश सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान के तहत हर 3 महीने में निवेश को चक्रवृद्ध किया जाता है, जिससे निवेश राशि जल्दी बढ़ती है।
- सरल प्रबंधन - SBI जन निवेश सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान की टैग लाइन जन जन निवेश है। जिसका मतलब है कि योजना का मुख्य उद्देश्य लोगो को निवेश और बचत के लिए प्रोत्साहित करना है।
SBI जन निवेश SIP की शुरुआत कैसे करें?
एसबीआई जन निवेश एसआईपी की शुरुआत विभिन्न प्रकार से की जा सकती है:
- निवेशक YONO मोबाइल ऐप्लिकेशन के माध्यम से जन निवेश योजना में निवेश कर सकते है।
- निवेशक SBI म्यूचुअल फंड की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से भी योजना में निवेश कर सकते है।
- इसके अलावा निवेशक PAYTM आदि प्लेटफॉर्म के माध्यम से भी इस सिस्टेमेटिक इन्वेस्टमेंट प्लान में निवेश कर सकते है।