भारत में सावधि जमा एक लोकप्रिय निवेश विकल्प है, जिसके तहत वरिष्ठ नागरिकों को सुरक्षित और सुनिश्चित लाभ दिया जाता है। वरिष्ठ नागरिक विभिन्न बैंक, NBFCs और डाकघर के माध्यम से एफडी खाता खोल सकते हैं। वर्तमान में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026 में 7.05%, पीएनबी एफडी ब्याज दरें 2026 में 7.10% और डाकघर एफडी ब्याज दर 7.05% तक हैं।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
वरिष्ठ नागरिक सावधि जमा योजना एक सुरक्षित बचत योजना है, जिसका मुख्य उद्देश्य अतिरिक्त ब्याज के माध्यम से वरिष्ठ नागरिकों के जीवन को आर्थिक सुरक्षा प्रदान करना हैं। आमतौर पर रिटायरमेंट के बाद लोगों के पास नियमित आय का साधन नहीं होता है, ऐसे में बचत और निवेश का महत्व बढ़ जाता हैं।
सावधि जमा एक सुरक्षित बचत निवेश विकल्प है, जिसपर वरिष्ठ नागरिकों को अतिरिक्त ब्याज भी दिया जाता हैं। यह ब्याज आम नागरिकों की तुलना में 0.50% से 0.80% तक अतिरिक्त हो सकता हैं। वरिष्ठ नागरिक विभिन्न बैंकोंद्वारा प्रदान एफडी जैसे SBI FD, एक्सिस बैंक FD व अन्य एफडी विकल्प में निवेश कर सकते है।
वरिष्ठ नागरिक एफडी में निवेश करके विभिन्न लाभ प्राप्त कर सकते है:
यहाँ भारत के प्रमुख बैंकोंद्वारा एफडी ब्याज दरो को वरिष्ठ नागरिकों के लिए दर्शाया गया है:
| बैंक | वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर (%) |
| SBI बैंक | 3.55% - 7.05% |
| पंजाब नैशनल बैंक | 3.50% - 7.10% |
| केनरा बैंक | 3.25% - 7.00% |
| एक्सिस बैंक | 3.50% - 7.35% |
| HDFC बैंक | 3.25% - 7.10% |
वरिष्ठ नागरिकों को सावधि जमा खाता खोलने के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है;
बैंकोंद्वारा खाता खोलने की प्रक्रिया को वरिष्ठ नागरिकों के लिए बेहद सरल बनाया गया है:
एफडी वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक उपयुक्त निवेश विकल्प है, इसका मुख्य कारण एफडी का जोखिम मुक्त होना व उच्च ब्याज के साथ गारंटी रिटर्न प्रदान करना है। जाहिर सी बात है, कि वृद्धावस्था में कोई आर्थिक नुकसान नहीं झेलना चाहेगा। ऐसे में सावधि जमा वरिष्ठ नागरिकों के लिए फायदेमंद निवेश विकल्प साबित हो सकती हैं। एफडी कराने से पहले यह जानना आवश्यक है, कौन सा बैंक सावधि जमा पर सबसे अधिक ब्याज दे रहा है।
| बैंक | वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर (%) |
| SBI बैंक | 3.55% - 7.05% |
| पंजाब नैशनल बैंक | 3.50% - 7.10% |
| केनरा बैंक | 3.25% - 7.00% |
| एक्सिस बैंक | 3.50% - 7.35% |
| HDFC बैंक | 3.25% - 7.10% |