पीएनबी स्पेशल एफडी स्कीम, एक तय अवधि के दौरान निवेशकों को सावधि जमा पर अधिक ब्याज प्रदान करती हैं। पंजाब नैशनल बैंक 444 दिन एफडी, पीएनबी बैंक एफडी योजना 666 दिन और पीएनबी पलाश ग्रीन डिपॉज़िट योजना के लिए पंजाब नेशनल बैंक एफडी रेट 2026 में 5.85% से 7.20% तक है।

गारंटीड प्लान
(बीमा कंपनियों द्वारा)फिक्स्ड डिपॉजिट
(बैंकों द्वारा प्रदान)सेविंग अकाउंट
(पोस्ट ऑफिस)पूरी तरह से टैक्स-फ्री, जीवन कवर शामिल
पीएनबी स्पेशल एफडी स्कीम, पीएनबी बैंक सावधि जमा योजना का ही एक हिस्सा है। इसके तहत ग्राहकों को एक तय अवधि के लिए तय ब्याज दर के आधार पर निवेश करने का अवसर दिया जाता हैं। पीएनबी एफडी ब्याज दरें 2026 में 5.85% से 7.20% तक है, यह पीएनबी एफडी ब्याज दर 1 दिसंबर 2025 से प्रभाव में है।
ग्राहक 444 और 666 दिनो की सावधि जमा, पीएनबी पलाश ग्रीन डिपॉज़िट और पीएनबी डबल योजना में निवेश कर सकते है। एक विशेष अवधि के दौरान सुरक्षित रूप से उच्च ब्याज कमाने के लिए यह एक उपयुक्त निवेश विकल्प है।
पीएनबी फिक्स्ड डिपॉजिट 2026 खास योजना की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
पंजाब नैशनल बैंक खास सावधि जमा योजना में 444 और 666 दिनों की एफडी, पीएनबी पलाश ग्रीन डिपॉज़िट और पीएनबी डबल योजनाएं शामिल हैं। इन सभी योजनाओं के अंतर्गत ग्राहकों को विभिन्न ब्याज दरे प्रदान की जाती हैं, साथ ही हर योजना की अपनी अलग खासियत है। वर्तमान में पीएनबी ग्राहकों निम्नलिखित एफडी ब्याज दरें प्रदान कर रह हैं।
पंजाब नैशनल बैंक 444 दिन एफडी एक विशेष सावधि जमा योजना है, जिसके तहत ग्राहक कम अवधि के निवेश पर सुरक्षित रूप से उच्च ब्याज प्राप्त कर सकते है:
| वर्ग | ब्याज दर |
| सामान्य नागरिक | 6.40% |
| वरिष्ठ नागरिक | 6.90% |
| अति वरिष्ठ नागरिक | 7.20% |
पंजाब नेशनल बैंक FD Rate 1 सितंबर 2025 से लागू है।
पंंजाब नैशनल बैंक 666 दिन सावधि जमा एक विशेष योजना है, जिसके अतर्गत 666 दिनो की एफडी अवधि में ग्राहकों को अधिक ब्याज दिया जाता हैं। यहाँ विभिन्न वर्गो के लिए ब्याज दरो को दर्शाया गया है:
| वर्ग | ब्याज दरे |
| सामान्य नागरिक | 6.40% |
| वरिष्ठ नागरिक | 6.90% |
| अति वरिष्ठ नागरिक | 7.20% |
पीएनबी एफडी इंटरेस्ट रेट 1 सितंबर 2025 से लागू है।
पंजाब नैशनल बैंक पलाश ग्रीन डिपॉज़िट के अंतर्गत ग्राहकों को निवेश के लिए 1204 और 1895 दिनो की अवधि प्रदान की जाती है। यहाँ ब्याज दरों को दर्शाया गया है:
| वर्ग | ब्याज दरे |
| सामान्य नागरिक | 6.15% |
| वरिष्ठ नागरिक | 6.65% |
| अति वरिष्ठ नागरिक | 6.95% |
| वर्ग | ब्याज दरे |
| सामान्य नागरिक | 5.85% |
| वरिष्ठ नागरिक | 6.65% |
| अति वरिष्ठ नागरिक | 6.85% |
पंजाब नैशनल बैंक डबल योजना लंबी अवधि का निवेश विकल्प है। पीएनबी डबल स्कीम के तहत ग्राहक 9 वर्ष 1 महीने के लिए सुरक्षित निविश कर सकते है। पीएनबी डबल स्कीम के तहत निवेश को लगभग दोगुना किया जा सकता है। लंबे समय के लिए सुरक्षित रूप से निवेशित रहने वालो के लिए यह उपयुक्त सावधि जमा निवेश विकल्प है।
| वर्ग | ब्याज दरे |
| सामान्य नागरिक | 5.85% |
| वरिष्ठ नागरिक | 6.65% |
| अति वरिष्ठ नागरिक | 6.65% |
लोग यह भी पढ़ते है: कौन सा बैंक एफडी पर सबसे ज्यादा ब्याज देता है
पीएनबी स्पेशल एफडी स्कीम की गणना विशेष तरीके से किया जा सकता है:
मान लिजिए कोई ग्राहक पीएनबी 444 दिन सावधि जमा योजना में 1,00,000 रुपए निवेश करता है, ऐसें में पीएनबी एफडी कैलकुलेटर निवेश राशि, अवधि और ब्याज दर के आधार पर गणना करने के बाद परिपक्वता राशि की जानकारी देगा। चलिए सामान्य नागरिकों की एफडी योजना ब्याज दर 6.40% के अनुसार गणना को समझते है:
साधारण ब्याज = (1,00,000 × 6.40 × 1.22) / 100 = 7,785.21
परिपक्वता राशि = 1,00,000 + 7,785.21 = 1,07,785.21
A = 1,00,000 (1 + 0.064/4)^(4 × 1.22)
A = 1,08,029.68
परिपक्वता राशि = 1,08,029.68 - 1,00,000 = 8,029.68
पीएनबी डबल रिटर्न स्कीम एक लंबी अवधि की सुरक्षित योजना है, जिसमें ग्राहकों द्वारा 109 महीनो के लिए निवेश किया जा सकता हैं। पीएनबी डबल योजना के अतंर्गत अति वरिष्ठ नागरिकों को 6.65% का वार्षिक ब्याज दिया जाता है। ऐसे में यदि कोई ग्राहक 109 महीनो के लिए 1 लाख रुपए 6.65% के वार्षिक ब्याज पर निवेश करता है, तो एफडी कैलकुलेटर से गणना करने पर परिपक्वता राशि करीब 1.82 लाख बताई जाएगी।
पंजाब नैशनल बैंक अपने ग्राहकों के एफडी योजना के अंतर्गत के खास निवेश विकल्प प्रदान करता हैं। इन विशेष एफडी योजनाओं का उद्देश्य तय अवधि के दौरान उच्च ब्याज प्रदान करना है। इन योजनाओं में 444 और 666 दिनो की एफडी, पलाश ग्रीन डिपॉज़िट और पीएनबी डबल योजनाएं शामिल हैं। इन योजनाओं के लिए वर्तमान में पीएनबी एफडी ब्याज दरें 5.85% से 7.25% हैं। पीएनबी सावधि जमा योजना एक सुरक्षित निवेश विकल्प है।