भारतीय स्टेट बैंक द्वारा नागरिकों के लिए विभिन्न प्रकार की विशेष अवधि वाली सावधि जमा की शुरुआत की गई है। इन विशेष एफडी के लिए एसबीआई एफडी ब्याज दरें 2026 में 3.55% से 7.15% तक है। विशेष एसबीआई एफडी योजनाओं (SBI Special FD Scheme) में एसबीआई अमृत वृष्टि योजना, एसबीआई अमृत कैलाश जैसी योजनाएं शामिल है।

Guaranteed Plan
(By Insurance companies)Fixed Deposit
(Offered by Banks)Savings Account
(Post Office)Fully Tax-Free, Life Cover Included
एसबीआई सावधि जमा योजना के तहत भारतीय स्टेट बैंक द्वारा तय अवधि के एफडी प्लान पेश किए गए है। इन योजनाओं पर एसबीआई बैंक द्वारा पूर्वनिर्धारित ब्याज दर के आधार पर ब्याज दिया जाता है। SBI बैंक ब्याज दर वरिष्ठ नागरिकों के लिए सामान्य नागरिकों की तुलना में अधिक होती है।
एसबीआई स्पेशल एफडी स्कीम की शुरुआत 1,000 रुपए के न्यूनतम निवेश से की जा सकती है। साथ ही निवेश के तहत लोन, समय से पहले निकासी और उच्च ब्याज जैसे लाभ भी प्रदान किए जाते है।
विशेष एफडी के लिए वर्तमान में SBI FD दरें इस प्रकार है:
एसबीआई 444 दिन एफडी ब्याज दर वर्तमान में 6.45% से 6.95% तक है। यह ब्याज दरें 15 दिसंबर 2025 से प्रभाव में है। एसबीआई अमृत वृष्टि योजना एक तय अवधि की योजना है, जिसमें 444 दिनों की अवधि के लिए निवेश किया जाता है।
| अवधि | सामान्य नागरिक ब्याज दर | वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर |
| 444 दिन | 6.45% | 6.95% |
SBI FD Interest Rates दिसंबर 2025 से लागू।
एसबीआई ग्रीन रुपए टर्म डिपॉजिट के तहत विभिन्न अवधि के निवेश विकल्प दिए गए है। निवेशक 1,111 दिन, 1,777 दिन और 2,222 दिन की एफडी में निवेश कर सकते है। इन सभी अवधियों में विभिन्न ब्याज दरें प्रदान की जाती है।
| अवधि | सामान्य नागरिक ब्याज दर | वरिष्ठ नागरिक ब्याज दर |
| 1,111 दिन | 6.20% | 6.70% |
| 1,777 दिन | 6.20% | 6.70% |
| 2,222 दिन | 5.95% | 6.95% |
एसबीआई पेट्रोन डिपॉजिट सावधि जमा के तहत अति वरिष्ठ नागरिक जिनकी आयु 80 वर्ष या उससे अधिक है, उन्हे सामान्य नागरिकों की तुलना में 0.60% अतिरिक्त ब्याज दिया जाता है।
| अवधि | अति वरिष्ठ नागरिक |
| 7 दिन से 45 दिन | 3.65% |
| 46 दिन से 179 दिन | 5.50% |
| 180 दिन से 210 दिन | 6.25% |
| 211 दिन से 1 वर्ष | 6.50% |
| 1 वर्ष से 2 वर्ष | 6.85% |
| 2 वर्ष से 3 वर्ष | 7.00% |
| 3 वर्ष से 5 वर्ष | 6.90% |
| 5 वर्ष और 10 वर्ष तक | 7.15% |
एसबीआई विशेष सावधि जमा योजना में ऑफलाइन और ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है:
एसबीआई विशेष सावधि जमा योजना में आवेदन करते समय निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है:
भारतीय स्टेट बैंक एफडी की ब्याज दरों कैलकुलेटर एक वित्तीय उपकरण है, जिसके माध्यम से एसबीआई विशेष एफडी योजना के तहत परिपक्वता राशि का अनुमान लगाया जा सकता है। एसबीआई एफडी कैलकुलेटर निवेश अवधि, निवेश राशि और ब्याज दर के आधार पर गणना करता है। SBI FD Calculator के माध्यम से एक बेहतर आर्थिक योजना बनाई जा सकती है।
भारतीय स्टेट बैंक द्वारा विशेष अवधि के एफडी प्लान्स को पेश किया गया है, जो तय अवधि में उच्च ब्याज प्रदान करते है। इन विशेष एफडी प्लान में एसबीआई अमृत वृष्टि योजना, एसबीआई ग्रान रुपए टर्म डिपॉजिट और एसबीआई पेट्रोन योजनाएं शामिल है। वर्तमान में स्पेशल एफडी के तहत लगभग 3.00% से 7.00% तक का ब्याज दिया जा रहा है। विशेष सावधि जमा के तहत वरिष्ठ नागरिकों के लिए SBI FD दरें सामान्य नागरिकों की तुलना में अतिरिक्त होती है।