चाइल्ड एजुकेशन प्लान (Child Education Plan) ऐसी योजनाएं है, जिनका उद्देश्य बच्चों की शिक्षा के लिए फंड तैयार करना है। बच्चों की शिक्षा के लिए योजनाओं में यूलिप योजनाएं और विभिन्न सरकारी योजना शामिल है, जो बच्चों को निवेश और बीमा का दोहरा लाभ प्रदान करते है। बच्चों के लिए इन बाल शिक्षा योजनाओ में निवेश करने से बच्चों के भविष्य को आर्थिक सुरक्षा और स्थिरता दी जा सकती है।
Read more
अपने बच्चे के भविष्य में निवेश:आपके बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने से ज्यादा आवश्यक और कुछ भी नहीं है।
चाइल्ड प्लान में निवेश करने के लाभ
प्रीमियम माफी का लाभ
पॉलिसीधारक की मृत्यु होने पर, भविष्य के सभी प्रीमियम बीमा कंपनी द्वारा भरे जाते हैं।
अनुकूल भुगतान विकल्प
आपके प्रीमियम एकमुश्त या नियमित भुगतान के जरिए आपके बच्चे के सपनों को पूरा करने में सहायता करते है।
वेल्थ बूस्टर्स
हमारे साथ निवेशित रहने पर आपको 'वेल्थ बूस्टर' और 'लॉयल्टी बोनस' का लाभ मिलता है।
जीरो कमीशन
हमसे पॉलिसी खरीदने पर कोई कमीशन नहीं लगता। साथ ही, आप ऑनलाइन खरीदने पर अतिरिक्त लाभ प्राप्त कर सकते है।
कर लाभ^
धारा 80(C) के तहत टैक्स में छूट मिलती है और धारा 10 (10D) के तहत मिलने वाले रिटर्न पर कोई टैक्स नहीं लगता।
निवेश में विकल्प
इसमें आपको नियमित अंतराल पर या एकमुश्त निवेश करने की सुविधा मिलती है।
We are rated++
13.2 Crore
Registered Consumer
53
Insurance Partners
6.29 Crore
Policies Sold
Invest ₹10k/month your child will get ₹1 Cr# Tax-Free*
एक सफल भविष्य की दिशा में पहला कदम शिक्षा होता है, ऐसे में हर माता-पिता अपने बच्चों को क्वालिटी और कौशल शिक्षा प्रदान करना चाहते है। लेकिन जिस तेज़ी से शिक्षा महंगी हो रही है, उसे देखते हुए यह बता पाना बेहद मुश्किल है कि भविष्य में कितनी बचत शिक्षा के लिए पर्याप्त रहेगी। ऐसे में भारत में कई प्रकार के चाइल्ड प्लान उपलब्ध है, जो भविष्य में बेहतर रिटर्न दे सकते है।
चिल्ड्रन एजुकेशन प्लान विशेष रूप से माता-पिता के लिए बनाएं गए है, ताकि वह अपने बच्चों को बेहतर भविष्य दे सके। साथ ही यह चाइल्ड प्लान माता-पिता की अनुपस्थिति में बच्चों की आर्थिक सुरक्षा सुनिश्चित करती है।
चाइल्ड एजुकेशन प्लान की मुख्य विशेषताएं क्या हैं?
बाल शिक्षा योजनाओ की प्रमुख विशेषताएं इस प्रकार हैं:
पूरा भुगतान: यह योजना पॉलिसी अवधि के भीतर मृत्यु की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में आपके बच्चों को एक बारी में पूरा लाभ प्रदान करती है। यह सुनिश्चित करता है कि आपके बच्चे की शिक्षा के साथ किसी तरह का समझौता ना हो।, और वे बिना किसी आर्थिक परेशानी के अपनी शिक्षा जारी रख सकते हैं।
आंशिक निकासी: बाल शिक्षा योजनाएँ पैसा निकाल ने में भी फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करती हैं। आप 5 साल के बाद कभी भी फंड से अपना पैसा निकाल सकते हैं। चाइल्ड एजुकेशन प्लान आपके बच्चे की पढ़ाई से जुड़ी आवश्यक्ताओं जैसे एडमिशन फीस, ट्यूशन खर्च या शिक्षा संबंधी खर्चों को पूरा करने में काफी मदद करती है।
प्रीमियम की छूट: चाइल्ड प्लान के साथ आप प्रीमियम भुगतान में बाधा डाले बिना अपने बच्चे का भविष्य सुरक्षित कर सकते हैं। आपकी असामयिक चले जाने की स्थिति में बीमा कंपनी बचे हुए प्रीमियम का भुगतान करेगी। चाइल्ड प्लान सुनिश्चित करता है कि पॉलिसी सक्रिय रहे और आपके बच्चे को अपने शिक्षा संबंधी जो लक्ष्य है उन से समझौता भी न करना पड़े।
टैक्स लाभ: पॉलिसीधारक के रूप में, आपको बाल शिक्षा योजना (Child Education Plan) में आयकर अधिनियम की धारा 80सी और 10 (10डी) के तहत टैक्स लाभ मिलता है। इसका मतलब यह है कि योजना के लिए भुगतान किया गया प्रीमियम टैक्स कटौती के लिए योग्य है। कर लाभ आपके निवेश पर रिटर्न को ज्यादा करने में मदद करते हैं, जिससे आप अपने बच्चे की शिक्षा के लिए अधिक बचत कर सकते हैं।
₹2.5 लाख सालाना प्रीमियम तक की चाइल्ड प्लान में टैक्स फ्री मैच्योरिटी पाई जा सकती है।
पॉलिसी की अवधि पूरी होने पर या आपकी मृत्यु की स्थिति में मिलने वाली मैच्योरिटी राशि पर कोई टैक्स नहीं लगता।
जीवन कवर: चाइल्ड प्लान खरीदने का एक प्रमुख कारण लाइफ कवर घटक है। इसका मतलब यह है कि यदि पॉलिसी अवधि के दौरान पॉलिसी धारक की मृत्यु हो जाती तो आपके बच्चे को जो पहले से राशि तय है उसका भुगतान किया जाएगा। इन चाइल्ड प्लान से यह सुनिश्चित किया जाता है, कि आपके न रहने पर भी बच्चे की पढाई में बाधाएं न आएं।
भारत में चाइल्ड एजुकेशन प्लान की सूची
Plans
Entry Age
Maximum Maturity Age
5 Year Returns
Minimum Investment Amount (annually)
Minimum Sum assured
Private Insurer
SBI Life-Smart Scholar Plus
18-50 years
25 years
13.80%
Rs 50,000
-
HDFC Life Sampoorn Nivesh - Classic Waiver Benefit
18-50 years
40 years
18.20%
Rs 12,000
7x Annualized Premium
Axis Max Life Online Savings Plan- Child Plan
18-54 years
30 years
30.50%
Rs 24,000/-
The minimum Sum Assured is Rs. 1,20,000
ICICI Siganture Assure- WOP
18-50 years
25 years
32.60%
Rs 30,000/-
7 times Annualized Premium
TATA AIA Smart Fortune Plus-Family Secure
18-50 years
50 years
27.90%
Rs 12,000/-
1.1 times Single Premium
Bajaj Life Smart Wealth Goal- Child Wealth
18-55 years
30 years
24.20%
Rs 24,000/-
10 times Annualized Premium
Aditya Birla Wealth Smart Plus-WOP
0-17 years
35 years
19.30%
Rs 14,000
For Entry Age: 30 days to 50 years: Rs 1,20,000 For Entry Age: 51 years and above: Rs 84,000
Kotak Life E-Invest - Rising Star
18-45 years
20 years
17.50%
Rs 12,000
10 times Annualized Premium (Maximizer, Rising Star, Retire Rich)
PNB Met Life Goal Ensuring Multiplier - WOP
18-45 years
20 years
21.50%
Rs 18,000
-
Canara HSBC Promise4Growth - Care
18-50 years
30 years
11.70%
Rs 12,000
10 x Annualized Premium
SUD Life Bright Child Plan
19-45 years
69 years
-
-
Rs. 5,00,000
IndiaFirst Life Little Champ Plan
21-45 years
70 years
-
Rs. 15,500
Rs. 1,50,000
Shriram Life New Shri Vidya Plan
18-50 years
70 years
25% of Basic Sum Assured
Rs. 8,000
Rs. 1,00,000
Reliance Nippon Life Education Plan (Guaranteed)
20-50 years
65 years
-
Rs. 20,000
Rs, 50,000
Ageas Federal Life Young Star Plus Plan
18-45 years
65 years
-
Rs. 18,000
Rs. 2,15,000
Bharti AXA Life Child Advantage Plan
18-50 years
76 years
-
-
Rs. 25,000
Edelweiss Tokio Life - EduSave Plan
18-45 years
60 years
Rs. 24,000
Rs. 2,25,000
Future Generali Assured Education Plan
21-50 years
67 years
Rs. 20,000
-
Pramerica Smart Invest 1 UP - Dream Builder
18-50 years
40 years
27.80%
Rs 38,000
For Age < 50 years: 7 times or 10 times of Annualized Premium For Age>=50 years: 5 times or 10 times of Annualized Premium
भविष्य की सुरक्षा: चाइल्ड प्लान में निवेश करके, आप यह सुनिश्चित करते हैं कि आपके न होने पर भी, आपके बच्चे की शिक्षा संबधी ज़रूरतें पूरी हों। चाइल्ड प्लान से उन्हें यह जानकर मानसिक शांति मिलती है कि उनके बच्चों का भविष्य सुरक्षित है।
अनुशासित बचत: चाइल्ड प्लान आपको सही तरह से बचत करने के लिए प्रोत्साहित करती हैं, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि आप लंबे समय तक नियमित रूप से अपने बच्चे की शिक्षा के लिए धन सुरक्षित रख रहे है।
वित्तीय सुरक्षा: आपके निधन की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में, बीमा घटक शुरू हो जाता है। आपके परिवार को तत्काल भुगतान मिलता है, और भविष्य के प्रीमियम माफ कर दिए जाते है यह सुनिश्चित करते हुए कि बच्चे पर बोझ डाले बिना पॉलिसी जारी रहे।
फ्लेक्सिबिलिटी: चाइल्ड प्लान आपको फ्लेक्सिबिल भुगतान विकल्प प्रदान करते हैं। इसका मतलब है कि आप कॉलेज एडमिशन जैसे महत्वपूर्ण शैक्षिक पड़ावों के दौरान धन प्राप्त कर सकते है ।
कर लाभ: बाल शिक्षा योजनाओं में आपका निवेश टैक्स मे कटौती की पेशकश कर सकता है। इसका मतलब है कि आप अपने बच्चे के शिक्षा-संबंधी भविष्य को सुनिश्चित करते हुए पैसे बचा सकते हैं।
अधिक लाभ: चाइल्ड प्लान अक्सर बीमा और निवेश के दोनो लाभ के साथ आती हैं। सही योजना चुनने से, आपको पारंपरिक बचत की तुलना में अधिक रिटर्न पाने का मौका मिलता है।
उचित उपाय: आप ऐसा चाइल्ड प्लान चुन सकते हैं जो आपकी आर्थिक क्षमताओं और आपके बच्चे की भविष्य की शिक्षा संबंधी आवश्यकताओं के अनुरूप हो। कुछ चाइल्ड एजुकेशन प्लान आपात स्थिति के लिए पार्शियल विथड्रावल की भी अनुमति देती हैं।
महंगाई कवर: क्योकिं महंगाई के कारण शैक्षिक खर्चों में वृद्धि जारी है, बाल शिक्षा योजना में निवेश करने से आपको तैयार रहने में मदद मिलती है। आपका बच्चा वित्तीय बाधाओं के बिना सर्वोत्तम पाठ्यक्रम प्राप्त कर सकता है।
बाल शिक्षा योजनाओ के प्रकार
चाइल्ड यूनिट लिंक्ड जीवन बीमा योजनाएं
यह चाइल्ड प्लान, प्लान की अवधि खत्म होने पर एक साथ पूरा पैसा देता हैं। इस चाइल्ड प्लान को आप अपनी ज़रूरतो के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं। हालांकि इसका मुख्य लक्ष्य बच्चे की शिक्षा के लिए पैसे जमा करना होता है ताकि भविष्य में बिना किसी कठिनाईयो के जरुरतों को पूरा किया जा सके।
चाइल्ड यूलिप प्लान भी वैसे ही होते हैं जैसे बाकी यूनिट लिंक्ड इंश्योरेंस प्लान (ULIP)। ये प्लान बीमा और निवेश दोनो का लाभ प्रदान करता है, य़े प्लान शेयर बाजार और फिक्स्ड इनकम जैसे निवेश में पैसे लगाते हैं। चाइल्ड एजुकेशन यूलिप प्लान तब पैसे देता है जब बच्चा 18 साल का हो जाता है।
पूंजी गारंटी समाधान
यदि आप अपने बच्चे के भविष्य के लिए एक सुरक्षित और भरोसेमंद निवेश विकल्प की तलाश में हैं, तो पूंजी गारंटी समाधान आपके लिए पर्याप्त चाइल्ड प्लान साबित हो सकता हैं। यह चाइल्ड प्लान गारंटी देते हैं कि बाजार में उतार-चढ़ाव या आर्थिक अनिश्चितताओं के बावजूद आपकी निवेश राशि सुरक्षित रहेगी। इसका मतलब यह है कि वित्तीय बाज़ार चाहे कैसा भी प्रदर्शन करें, आपके द्वारा अपने बच्चे के लिए निवेश की गई मूल राशि सुरक्षित रहेगी।
गारंटीशुदा वापसी योजना
गारंटीशुदा रिटर्न बाल योजनाएँ आपके बच्चे के भविष्य के लिए बीमा कवरेज के साथ-साथ निवेश पर गारंटी रिटर्न प्रदान करने के लिए बनाई गई हैं। ये योजनाएँ आपको अपने बच्चे की शिक्षा या अन्य महत्वपूर्ण लक्ष्यों के लिए धन जमा करने का एक सुरक्षित तरीका प्रदान करती हैं। बाजार से जुड़ी योजनाओं के विपरीत, पारंपरिक योजनाएँ पूरी पॉलिसी अवधि के दौरान रिटर्न की पूर्व निर्धारित दर प्रदान करती हैं।
बाल शिक्षा योजना कैसे काम करती है?
चाइल्ड प्लान कैसे काम करता है, इसे उदाहरण की सहायता से समझते है:
40 वर्षीय श्री शर्मा अपनी बेटी की उच्च शिक्षा के लिए चाइल्ड प्लान में निवेश करते हैं। वह प्रीमियम का भुगतान एकमुश्त, वार्षिक, अर्ध-वार्षिक या मासिक में करना चुन सकते है। अब, कैलकुलेट करने के लिए निम्नलिखित आंकड़ों पर विचार करें:
बच्चे की वर्तमान आयु: 10 वर्ष
निवेशित राशि (मासिक): रु. 10,000
शर्मा जी द्वारा 10 साल के लिए निवेश किया गया।
शर्मा जी 20 वर्षों के बाद निकासी करते है।
वापसी राशि की दर: 19.93%
ऐसे में पॉलिसी परिपक्व होने के बाद, श्री शर्मा को 1.72 करोड़ परिपक्वता राशि दी जाएगी। इस राशि का उपयोग बच्चे की उच्च शिक्षा के लिए किया जा सकता है, यह देखते हुए कि महंगाई दर लगभग 6% है। यदि 7वें पॉलिसी वर्ष में श्री शर्मा की मृत्यु हो जाती है, तो उनकी बेटी को अभी भी जीवन कवर मिलेगा। बच्चे को योजना की शर्तों के आधार पर प्रीमियम की छूट और मासिक भुगतान जैसे अन्य लाभ भी दिए जाएंगे।
Invest MoreGet More
Invest ₹10K/MonthYOU GET₹1 Crores*For Your ChildView Plans
Invest ₹8K/MonthYOU GET₹80 Lakhs*For Your ChildView Plans
Invest ₹5K/MonthYOU GET₹50 Lakhs*For Your ChildView Plans
बच्चों की शिक्षा के लिए सरकार द्वारा विभिन्न योजनाओं को शुरू किया गया है, जिनमे बच्चों की शिक्षा के लिए माता-पिता द्वारा निवेश किया जा सकता है:
पीपीएफ अकाउंट
सार्वजनिक भविष्य निधि एक सरकार समर्थित चाइल्ड एजुकेशन प्लान के रूप में काम कर सकता है, जिसमे नियमित निवेश कर लंबी अवधि में अच्छा धन बनाया जा सकता है। पीपीएफ अकाउंट ब्याज के साथ-साथ टैक्स-फ्री रिटर्न भी प्रदान करता है। योजना केवल लड़कों के लिए ही नहीं बल्कि लड़कियों के लिए भी उपलब्ध है। सार्वजनिक भविष्य निधि में माता-पिता अपने 18 साल से कम उम्र के बच्चों के नाम से यह खाता खोल सकते हैं।
डाकघर सावधि जमा योजना
भारत में बडी संख्या में लोग डाकघर सावधि जमा में निवेश करना पसंद करते है, इसका मुख्य कारण निवेश की सुरक्षा और ब्याज की स्थिरता है। डाकघर सावधि जमा, डाकघर बचत योजना का हिस्सा है। डाकघर सावधि जमा में निवेशक 1 से 5 साल की अवधि के लिए निवेश कर सकते है। डाकघर एफडी ब्याज दर 2026 में 6.9% से 7.5% तक है।
सुकन्या समृद्धि योजना
सुकन्या समृद्धि योजना भारत सरकार के "बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ’ अभियान का हिस्सा है। इस सरकारी योजना को विशेष रूप से बेटियों के भविष्य को सुरक्षित और सशक्त करने के लिए बनाया गया है। यह योजना माता-पिता को अपनी बेटियों के भविष्य की शिक्षा और शादी के खर्चों के लिए बचत करने के लिए प्रोत्साहित करता है। सुकन्या समृद्धि योजना एक सरकारी योजना है, जो सुरक्षित निवेश विकल्प पेश करती है।
प्यारी बेटी योजना 2026
प्यारी बेटी योजना 2026, महाराष्ट्र सरकार द्वारा बालिकाओं के लिए शुरू की गई योजना है, जिसका उद्देश्य बालिका का पूर्ण विकास और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करना है। प्यारी बेटी योजना के तहत कमज़ोर आर्थिक स्थिति वाले परिवारों में जन्मी बालिकाओं को जन्म से लेकर 18 वर्ष की आयु तक पाँच चरणों में 1 लाख 1 हजार रुपए की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी।
जीवन बीमा का चाइल्ड एजुकेशन प्लान में क्या महत्व है?
चाइल्ड प्लान में जीवन कवर आपकी असामयिक मृत्यु की स्थिति में आपके बच्चे के लिए एक वित्तीय सुरक्षा का ज़रिया है :
आपके बच्चे के लिए आर्थिक सुरक्षा: आपकी मृत्यु की दुर्भाग्यपूर्ण स्थिति में, चाइल्ड प्लान में जीवन कवर आपके बच्चे को उनकी जरूरतों को पूरा करने के लिए वित्तीय सहायता प्रदान करेगा। इससे उन्हें अपने जीवन के लक्ष्य हासिल करने में मदद मिल सकती है।
आपके लिए मानसिक शांति: यह जानना कि आपकी मृत्यु की स्थिति में आपका बच्चा आर्थिक रूप से सुरक्षित है, आपको मानसिक शांति मिल सकती है। इससे आप अपने जीवन के अन्य पहलुओं, जैसे कि अपने करियर और अपने परिवार पर ध्यान केंद्रित कर सकते है।
अफ्फोर्डेबिलिटी: चाइल्ड प्लान में जीवन कवर किफायती है, खासकर जब आप इससे मिलने वाले दीर्घकालिक लाभों पर विचार करते हैं। आप एक जीवन कवर राशि चुन सकते हैं जो आपके बजट और आपके बच्चे की ज़रूरतों के अनुरूप हो।
पॉलिसीबाजार से बाल शिक्षा योजना कैसे खरीदें?
इन स्टेप्स को फॉलो कर आप पॉलिसी बाजार से चाइल्ड एजुकेशन प्लान में निवेश कर सकते है:
स्टेप 1: पॉलिसीबाज़ार की वेबसाइट पर 'चाइल्ड प्लान' सेक्शन पर जाएँ।
स्टेप 2: फॉर्म मे जो पूछा जाए वो भरे, जैसे नाम और मोबाइल नंबर।
स्टेप 3: 'योजनाएँ देखें' पर क्लिक करें।
स्टेप 4: आवश्यक जानकारी दर्ज करें।
स्टेप 5: सभी बाल शिक्षा योजनाओं की सूची प्रदर्शित की जाएगी।
स्टेप 6: (i) निवेश राशि, (ii) जितने वर्षों तक आप निवेशित रहना चाहते हैं, और (iii) जितने वर्षों के बाद आप निकासी करना चाहते हैं, उसे चुनकर अपनी योजना को पूरा करें।
स्टेप 7: आप आसानी से विभिन्न बीमा कंपनियों की योजनाओं की तुलना कर सकते हैं और अपनी वित्तीय आवश्यकताओं के लिए उपयुक्त योजना चुन सकते हैं।
स्टेप 8:चाइल्ड प्लान चुनने के बाद, भुगतान के लिए आगे बढ़ें।
एक बेहतर चाइल्ड एजुकेशन प्लान कैसे चुनें?
एक सही चाइल्ड एजुकेशन प्लान में निवेश करने से पहने निम्नलिखित बातों पर गौर करना आवश्यक है:
ट्रिपल लाभों की तलाश करें: एक चाइल्ड प्लान समग्र सुरक्षा के लिए ट्रिपल लाभ प्रदान करता है। माता-पिता की मृत्यु पर प्रिमियम वेवर बैनेफिट और बच्चे के लिए मासिक आय शामिल है। यह संरचना आपके बच्चे के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए बाल शिक्षा योजना को एक आदर्श विकल्प बनाती है।
आंशिक निकासी: चाइल्ड प्लान पॉलिसी अवधि के दौरान योजना से एक सीमा तक राशि निकालने का विकल्प प्रदान करते हैं। यह लाभ आपको अपने बच्चे के जीवन के विभिन्न चरणों के लिए आर्थिक रूप से तैयार होने में मदद करता है।
बीमा प्रदाता की प्रतिष्ठा: एसी कंपनियों की तलाश करे जिसका मार्केट रेपॉटेशन अच्छा हो, लोगो को संस्था पर भरोसा हो और जिम्मेदारी के साथ अपका काम करे।
योजना अनुकूलता: ऐसी बाल शिक्षा योजनाओं की तलाश करें जो अन्य चीजों के अलावा प्रीमियम भुगतान विकल्पों, पॉलिसी शर्तों और कवरेज में फ्लेक्सिबिलिटी प्रदान करती हैं।
विविध निवेश फंड विकल्प: बाजार से जुड़ी बाल शिक्षा योजनाएँ आपको अपनी जोखिम क्षमता के अनुसार लोन, इक्विटी और दोनों के संयोजन जैसे विभिन्न फंडों में से चयन करने का विकल्प प्रदान करती हैं।
बाल शिक्षा योजना क्लेम प्रक्रिया क्या है?
चाइल्ड एजुकेशन प्लान के लिए दावा प्रक्रिया में निम्नलिखित स्टेप शामिल हैं:
बीमा कंपनी को सूचित करना: क्लेम की स्थिति में, आपको तुरंत बीमा कंपनी को घटना के बारे में सूचित करना चाहिए। बीमाकर्ता के ग्राहक सेवा या क्लेम विभाग से संपर्क करें और उन्हें आवश्यक सुचना प्रदान करें। आप सहज कार्यवाही के लिए पॉलिसीबाजार की समर्पित क्लेम टीम तक भी पहुंच सकते हैं।
डॉक्युमेंटेशन: क्लेम पर कार्यवाही करने के लिए आपको कुछ दस्तावेज़ उपलब्ध कराने होंगे, जिनमें शामिल हैं:
दस्तावेज़ जमा करना: सभी आवश्यक दस्तावेज़ इकट्ठा करें और उन्हें बतायी गय़ी समय सीमा के भीतर बीमा कंपनी को जमा करें। सलाह दी जाती है, कि अपने रिकॉर्ड के लिए सभी दस्तावेजों की कॉपियाँ अपने पास रखें।
सत्यापन और मूल्यांकन: बीमा कंपनी प्रस्तुत बाल योजना दस्तावेजों की समीक्षा करेगी और क्लेम का आकलन करेगी। यदि आवश्यक हो तो वे अपनी स्वयं की जांच कर सकते हैं या अतिरिक्त जानकारी का अनुरोध कर सकते हैं।
क्लेम सेटलमेंट: जब एक बार क्लेम जांच सही पाया जाती है और मंज़ूरी मिल जाती है, तो बीमा कंपनी भुगतान की प्रक्रिया शुरू करती है। निपटान राशि चाइल्ड प्लान के नियमों और शर्तों पर निर्भर करेगी। बीमाकर्ता पॉलिसीधारक या नामांकित व्यक्ति को, जैसा लागू हो, भुगतान करेगा।
आपके बच्चे की शिक्षा के लिए प्रारंभिक योजना के क्या लाभ हैं?
बच्चे की शिक्षा के लिए चाइल्ड एजुकेशन प्लान में निवेश करने के निम्नलिखित लाभ है:
आप समय के साथ और अधिक बचत कर सकते हैं: जितनी जल्दी आप बचत शुरू करेंगे, आपके पैसों को बढ़ने का उतना ही ज़्यादा समय मिलेगा, जिससे आपको ज्यादा रिर्टन मिलेगा। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि आपको ब्याज के ऊपर भी ब्याज मिलता है, जिसे चक्रवृद्धि ब्याज कहते हैं।
आप अपना वित्तीय तनाव कम कर सकते हैं: शिक्षा की लागत तेजी से बढ़ रही है, और इसे बनाए रखना मुश्किल हो सकता है। जल्दी योजना बनाकर, आप धीरे-धीरे अपनी बचत बढ़ा सकते हैं और एक ही बार में बड़ी रकम जुटाने से बच सकते हैं।
आपके पास अधिक विकल्प हो सकते हैं: यदि आप जल्दी योजना बनाना शुरू करते हैं, तो आपके पास विभिन्न शैक्षिक विकल्पों पर शोध करने और अपने बच्चे के लिए सबसे अच्छा विकल्प चुनने के लिए अधिक समय होगा। आप वित्तीय सहायता या छात्रवृत्ति के लिए भी योग्यता प्राप्त करने में सक्षम हो सकते हैं।
आप अपने बच्चे को वित्तीय जिम्मेदारी के बारे में सिखा सकते हैं: अपने बच्चे की शिक्षा के लिए चाइल्ड प्लान के माध्यम से बचत करना शुरू करके, आप उन्हें पैसे बचाने और भविष्य के लिए योजना बनाने के महत्व के बारे में सिखा सकते हैं।
आप अपने बच्चे को सफलता का बेहतर मौका दे सकते हैं: आज की दुनिया में सफलता के लिए अच्छी शिक्षा आवश्यक है। जल्दी योजना बनाकर, आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके बच्चे के पास अच्छी शिक्षा प्राप्त करने और अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए आवश्यक वित्तीय संसाधन हैं।
निष्कर्ष
चाइल्ड प्लान माता-पिता के लिए अपने बच्चों की भविष्य की शिक्षा के लिए बचत करने का एक स्मार्ट तरीका है। जल्दी शुरुआत करके, आप यह सुनिश्चित कर सकते हैं कि आपके बच्चे के पास आवश्यक धन हो, भले ही जीवन आपके सामने अप्रत्याशित चुनौतियाँ पेश करे। इन चाइल्ड एजुकेशन प्लान (Child Education Plan) के साथ, आप न केवल पैसे बचा रहे हैं बल्कि आप अपने बच्चे को बिना किसी वित्तीय मुश्किल के शिक्षा का उपहार दे रहे हैं। संक्षेप में, यह सुनिश्चित करने का एक तरीका है कि आपके बच्चो को सपनों को साकार करने के लिए आवश्यक उन राशि उपलब्ध रहें।
बाल शिक्षा योजना (Child Education Plan) एक ऐसी योजना है जो माता-पिता को अपने बच्चे की पढ़ाई के खर्च के लिए पैसे बचाने और निवेश करने में मदद करती है। इसमें नियमित बचत, निवेश बढ़ाने और सुरक्षा की सुविधा मिलती है।
भारत में बाल शिक्षा योजना के कर लाभ क्या है?
यह पूरी तरह योजना पर निर्भर करता है अगर आपने बाल बीमा योजना ली है, तो उसमे आयकर अधिनियम की धारा 80C के तहत सालाना अधिकतम ₹1.5 लाख तक की टैक्स छूट मिल सकती है। इसके अलावा, अगर आपने सालाना ₹2.5 लाख तक निवेश किया है, तो उस योजना से मिलने वाला मैच्योरिटी या मृत्यु लाभ आयकर अधिनियम की धारा 10(10D) के तहत पूरी तरह टैक्स फ्री होता है।
2026 मे भारत की कुछ मुख्य बाल निवेश योजनाएँ?
बेस्ट चाइल्ड प्लान इन हिंदी:
टाटा एआईए फॉर्च्यून प्रो
बजाज आलियांज स्मार्ट वेल्थ लक्ष्य II
मैक्स लाइफ ऑनलाइन बचत योजना
एडलवाइस टोकियो वेल्थ सिक्योर प्लस
आईसीआईसीआई आईप्रू स्मार्ट किड योजना
अवीवा यंग स्कॉलर सुरक्षित
बजाज आलियांज यंग एश्योर
क्या चाइल्ड एजुकेशन प्लान के अंतर्गत बीमा का लाभ भी प्रदान किया जाता है?
हाँ, यदि आप बच्चों की शिक्षा के लिए यूलिप प्लान में निवेश करते है, आपके निवेश का एक हिस्सा बाजार आधारित फंड और बाकि का हिस्सा बीमा कवर के लिए उपयोग किया जाता है।
प्यारी बेटी योजना 2026 क्या है?
प्यारी बेटी योजना लडकियों के लिए सरकारी योजना है, जिसे महाराष्ट्र सरकार द्वारा शुरू किया गया है, योजना के कहत बालिका को जीवन के विभिन्न चरणों में 1 लाख तक की आर्थिक सहायता दी जाती है।
राष्ट्रीय बाल शिक्षा योजना 2026 क्या है?
इस समय भारत में राष्ट्रीय बाल शिक्षा योजना 2026 नाम की कोई विशेष योजना उपलब्ध नहीं है। हालांकि राष्ट्रीय बाल शिक्षा योजना 2026 का उपयोग ऐसी योजनाओं के लिए किया जा सकता है, जो भारत सरकार द्वारा बच्चों की शिक्षा के लिए शुरू की गई हो। इस लेख में ऐसी ही सरकारी योजना के बारे में बताया गया है।
बेस्ट चाइल्ड प्लान इन हिंदी क्या है?
बेस्ट चाइल्ड प्लान इन हिंदी में मुख्य रूप से यूलिप प्लान और सरकारी योजनाएं शामिल है, जिसकी सूची लेख में दी गई है।
चाइल्ड एजुकेशन प्लान इन हिंदी विवरण?
चाइल्ड एजुकेशन प्लान इन हिंदी (Child Education Plan in Hindi) निम्नलिखित है:
पीपीएफ खाता - पीपीएप खाता एक सरकार योजना है, जो सुरक्षित रूप से निवेश वृद्धि में मदद करती है। ऐसे में यह एक लाभदायक चाइल्ड प्लान साबित हो सकता है।
सुकन्या समृद्धि खाता - सुकन्या समृद्धि खाता भी एक सरकारी योजना है, जिसे एक चाइल्ड प्लान (Education Plans for Kids) के रूप में देखा जा सकता है।
पूंजी गारंटी समाधान - पूंजी गारंटी समाधान भी एक एक फायदेमंद चाइल्ड प्लान साबित हो सकता है।
कौन से प्लान भारतीय जीवन बीमा बच्चों के लिए साबित हो सकता है?
यूलिप योजनाएं आमतौर पर निवेश और बीमा दोनो का लाभ प्रदान करती है, ऐसे में यूलिप बच्चों के लिए बीमा योजना साबित हो सकता है।
बच्चों के लिए सबसे अच्छी पॉलिसी कौन सी है?
बच्चों के लिए सबसे अच्छी पॉलिसी की परिभाषा हर निवेशक के लिए अलग हो सकती है। ऐसे में सही वही है, जो आपकी स्थिति के अनरूप हो। इस लेख में सभी चाइल्ड प्लान की सूची दी गई है।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in *All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance
plan.
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
#The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CARG 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%
+Returns Since Inception of LIC Growth Fund
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs. ++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
Claude
Secure Your Child
Future Premiums are paid by the insurer upon death of policyholder
No Tax on Capital Gain Amount under Section 10 (10D)
View Plans
+All savings provided by insurers as per IRDAI approved insurnace plan. Standard T&C apply.