झारखंड सरकारी योजनाएं क्या है?
झारखंड सरकारी योजनाएं वह योजनाएं है, जिसे राज्य सरकार नें लोगो के कल्याण के लिए शुरू किया है। झारखंड सरकार नें हर क्षेत्र जैसे कृषि, शिक्षा, चिकित्सा, सामाजिक कल्याण और ग्रामिण विकास को ध्यान में रख कर कई योजनाओं को पेश किया है। जिनका मुख्य उद्देश्य लोगो की जीवनशैली सुधारना, सशक्त बनाना और आर्थिक सहायता प्रदान करना है।
झारखंड सरकार द्वारा पेश की गई योजनाएं
झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं की सूची इस प्रकार है:
-
मुख्यमंत्री कृषि आशिर्वाद योजना
-
कृषि आशीर्वाद योजना का मुख्य उद्देश्य राज्य के किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करना है। योजना के तहत राज्य के किसानो को उनके कृषि संबंधी खर्चो के लिए प्रत्येक्ष रूप से आर्थिक सहायता दी जाती है।
-
यह योजना किसानों को बीज, खाद और अन्य आवश्यक चीजें खरीदने में सहायती करती है।
-
योजना का लक्ष्य किसानो के ऊपर से कृषि का आर्थिक बोझ कम करना है।
-
झारखंड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना
-
योजना का मुख्य उद्देश्य आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के लोगों को खाने की कमी न हो, यह सुनिश्चित करना है।
-
योजना के तहत लाभार्थियों को कम दर पर खाद्य अनाज प्रदान किए जाते हैं, ताकि कोई भूखा न रहे।
-
यह योजना सार्वजनिक वितरण प्रणाली (PDS) को सशक्त करती है और जरूरतमंद लोगों तक अनाज की सही तरीके से पहुंच सके यह सुनिश्चित करती है।
-
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना
-
मुख्यमंत्री सुकन्या योजना का उद्देश्य महिलाओं को सशक्त बनाना है। साथ ही महिलाओं की बेहतर शिक्षा और स्वास्थ सुनिश्चित करना है।
-
बालिकाओं के जन्म से उच्च शिक्षा प्राप्त करने तक जीवन के विभिन्न चरणो में आर्थिक सहायता प्रदान करी जाती है।
-
सुकन्या योजना समाज में लिंग असामनता जैसी समस्याओं के खिलाफ अभियान भी चलाती है।
-
झारखंड फसल राहत योजना
-
किसी प्राकृतिक आपदा के कारण कृषि के नष्ट हो जाने की स्थिति में किसानो को आर्थिक सहायता प्रदान करी जाती है।
-
फसल राहत योजना का उद्देश्य किसानो की नियमित आय प्राप्त करने में सहायता करना है।
-
राहत फसल योजना कृषि से जुडे जोखिम और नुकसान की भरपाई करती है।
-
झारखंड राज्य आजीविका संवर्धन सोसाइटी (JSLPS)
-
JSLPS का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रो में रह रहे परिवारों, खासकर महिलाओं के लिए बेहतर आजीविका को बढ़ावा देना है।
-
इस योजना ने ग्रामीण विकास और महिलाओं के सशक्तिकरण को पूर्ण रूप से बढावा दिया है।
-
यह स्व-सहायता समूह (SHGs) बनाने में सहायता करता है और कमाई बढ़ाने वाली गतिविधियों के लिए प्रशिक्षण व आर्थिक सहायता भी प्रदान करता है।
-
मुख्यमंत्री जन वन योजना
-
यह योजना राज्य में अपने खेतों में पेड़ लगाने के लिए प्रोत्साहित करके पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देती है।
-
पेड़ लगाने और उनकी देखभाल करने पर आर्थिक सहायता दी जाती है, जिससे पर्यावरण संतुलन में सहायता मिलती है।
-
झारखंड विधवा पेंशन योजना
-
विधवा पेंशन योजना झारखंड सरकार द्वारा शुरू की गई एक पेंशन योजना है, जिसके तहत विधवा महिलाओं को निजी जरूरतो को पूरा करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है।
-
योजना का उद्देश्य विधवा महिलाओं की सामाजिक स्थिति को सुधारना और जीवनशैली के स्तर में सकारात्मक बदलाव लाना है।
लोग यह भी पढते है: बालिकाओं के लिए सरकारी योजनाएं
-
झारखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना
-
झारखंड वृद्धावस्था पेंशन योजना के तहत वरिष्ठ नागरिको को नियमित पेंशन प्रदान की जाती है, और यह सुनिश्चित किया जाता है कि वृद्धावस्था में भी उनके पास निजी जरूरतो को पूरा करने के लिए नियमित आय हो।
-
योजन का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिको की जीवनशैली में बदलाव लाना है, और सुनिश्चित करना है कि वृद्धावस्था में किसी प्रकार संघर्ष ना करना पडे।
लोग यह भी पढते है: सुकन्या समृद्धि योजना
-
झारखंड छात्र क्रेडिट कार्ड योजना
-
यह योजना छात्रो को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के लिए शिक्षा लोन की सुविधा प्रदान करती है।
-
योजना का उद्देश्य बच्चो की लक्ष्य हासिल करने में जो आर्थिक मुश्किले आती है, उन्हे कम करना है।
-
छात्र क्रेडिट कार्ड योजना के तहत छात्रो को 15 लाख तक का लोन 4% ब्याज़ पर दिया जाता है।
निष्कर्ष
बच्चो, महिलाओं और वरिष्ठ नागरिको के लिए इन योजना की शरूआत होना यह दर्शाता है कि, झारखंड की सरकार राज्य कल्याण के प्रति कितना सजग है। झारखंड में कृषि बडे स्तर पर की जाती है, इसी कारण सरकार से तमान कृषि संबंधी योजनाओं को शुरू किया है। जिससे किसानो के ऊपर से आर्थिक बोझ को कुछ हद तक कम किया जा सके।