पहले लोन लेने के लिए बहुत सारे दस्तावेजों की जरूत पड़ती थी। लेकिन अब बैंक केवल आधार कार्ड से ही आपकी पहचान वेरिफाई कर लेता है। अगर आप अपनी निजी जरूरतों के लिए पर्सनल लोन लेना चाहते है, तो आधार कार्ड के माध्यम से लोन की प्रक्रिया तेज़ी से पूरी की जा सकती है। सरकारी दस्तावेज होने के कारण आधार कार्ड पूरे देश में मान्य है।
Read more
loading...
loading...
loading...
इन्वेस्टमेंट प्लान
संपत्ति बनाएंजीरो LTCG टैक्स के साथ मैच्योरिटी पर 1 करोड़# पाएं¶
दोगुना टैक्स बचत^प्रीमियम पर (धारा 80C के तहत) और मैच्योरिटी पर (धारा 10(10D) के तहत)
देखिए आधार कार्ड से लोन का मतलब यह नहीं है, कि आप आधार कार्ड से ही पैसे निकाल ले। यह कोई एटीएम कार्ड नहीं है, इसका मतलब है कि जैसे पहले लोन प्राप्त करने के लिए बैंक में वेरिफिकेशन के लिए ढ़ेरो दस्तावेज जमा करने होते थे, अब केवल आधार कार्ड की सहायता से यह काम कुछ ही मिनटों में हो जाता है।
आपका आधार कार्ड आपकी पहचान वेरिफाई करने में बैंक की सहायता करता है, और लोन की प्रक्रिया को आसान और तेज बनाता है। पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाने के कारण आपको किसी प्रकार का संघर्ष नहीं करना पड़ता है।
आधार कार्ड पर लोन की प्रमुख विशेषताएं
आधार कार्ड से लोन की निम्नलिखित विशेषताएं हैं:
100% ऑनलाइन प्रक्रिया - इसके तहत लोन की ऐप्लिकेशन, दस्तावेज से लेकर वेरिफिकेशन तक पूरी प्रक्रिया ऑनलाइन हो जाती है।
न्यूनतम दस्तावेज - पहले की तुलना में लोन लेने के लिए बहुत सारे दस्तावेजों को जमा नहीं करना पड़ता है, बैंक आधार कार्ड के माध्यम से ही वेरिफाई कर लेता है।
लोन का पैसा - लोन का पैसा कुछ ही घंटो में या उसी समय आपके खाते में भेज दिया जाता है।
कुछ गिरवी रखने की जरूरत नहीं - आधार कार्ड से लोन को प्राप्त करने के लिए आपको किसी चीज गिरवी रखने की जरूरत नहीं होती है।
लोन वापस करने का समय - आमतौर पर आधार कार्ड पे लोन का भुगतान करने के लिए 1 से 5 साल का लंबा समय मिल सकता है।
आधार कार्ड पर लोन प्राप्त करने के लिए कुछ मुख्य शर्तों को पूरा करना होता है:
शर्ते
आवश्यकता
नागरिकता
भारतीय निवासी
आयु
21 से 60 वर्ष के बीच
न्यूनतम आय
बैंक के अनुसार अलग-अलग, आमतौर पर ₹15,000 से ₹30,000 मासिक आय
रोजगार का प्रकार
वेतनभोगी कर्मचारी या स्व-नियोजित पेशेवर
क्रेडिट स्कोर
बेहतर ब्याज दरों के लिए आमतौर पर 700-750 या उससे अधिक। कुछ बैंक 600 के स्कोर पर भी लोन दे सकते हैं, लेकिन ब्याज दर अधिक होगी।
अनिवार्य दस्तावेज़
ई-केवाईसी के लिए आपके मोबाइल नंबर से लिंक किया गया आधार कार्ड
आधार कार्ड पर तुरंत लोन कैसे प्राप्त करें?
आधार कार्ड पे लोन प्राप्ति के लिए ऑनलाइन अप्लाई करने के लिए यहां बताई गई प्रक्रिया का पालन करें:
सही बैंक या लोन ऐप चुनें - सबसे पहले ऐसे बैंक तलाश करें जो तुरंत पर्सनल लोन देते हो और आधार बेस्ड केवाईसी करते हो।
योग्यता चेक करें -आधार कार्ड पर लोन लेने के लिए बैंक की आधिकारिक वेबसाइट या लोन वाले ऐप पर अपना निजी विवरण दर्ज करें और यह पता करे कि आपक लोन के लिए पात्र हैं या नहीं। यह एक आसान प्रक्रिया जिसमे आपको केवल आधार नंबर, PAN और मोबाइल नंबर दर्ज करना पड़ सकता है।
ऑनलाइन ऐप्लिकेशन भरें - आधार कार्ड से लोन की राशि और अवधि के साथ अपनी सभी जानकारी ऐप्लिकेशन में दर्ज करें।
आधार बेस्ड ई-केवाईसी - अपनी पहचान और पता वेरिफाई करने के लिए अपने आधार लिंक मोबाइल नंबर पर प्राप्त ओटीपी दर्ज करें।
अन्य जरूरी दस्तावेज जमा करें - अन्य आवश्यक दस्तावेज जैसे बैंक स्टेटमेंट और पैन कार्ड को अपलोड करें।
वेरिफिकेशन और मंजूरी - लोन दाता द्वारा आपके क्रेडिट स्कोर और आय प्रमाण को वेरिफाई किया जाएगा। इसमे अधिक समय नहीं लगेगा।
लोन का पैसा - लोन मंजूरी और सभी दस्तावेजों पर हस्ताक्षर करने के बाद आपके लोन का पैसा उसी समय या 24 घंटे के अंदर आपके खाते में भेज दिया जाएगा।
ध्यान दें - लोन का पैसा आने में 24 घंटे का समय लग सकता है, उसी अनुसार योजना बनाएं। साथ ही ऐसे बैंक, NBFC या लोन ऐप का उपयोग करें जो अधिकृत हो। किसी गैर-अधिकृत लोन दाता से लोन लेने पर आप मुश्किल में पड़ सकते है।
यदि आधार कार्ड पर लोन का समय पर भुगतान नहीं किया गया तो क्या होगा?
यदि समय पर आधार कार्ड से लोन का पैसा वापस नहीं किया जाता है, तो निम्नलिखित परिणाम हो सकते है:
समय पर लोन का भुगतान न करने पर आपका क्रेडिट स्कोर बिगड सकता है। इससे भविष्य में लोन लेने में परेशानी हो सकती है।
समय पर लोन वापसी न करने पड़ने पर अतिरिक्त शुल्क और जुर्माना लग सकता है। परिणाम स्वरूप आपको अधिक ब्याज देना पड़ता है।
कानूनी कार्यवाही - यदि अधिक समय तक लोन का भुगतान नहीं किया जाता है, लोन ऐप और बैंक आपके पास लीगल नोटिस भेज सकते है।
यदि लोन से कोई संपत्ति ली गई है, तो बैंक उसे जब्त कर सकता है।
आधार कार्ड पर कितने तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है?
आमतौर पर आधार कार्ड पर 40 से 50 लाख तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है। हालांकि लोन की राशि की पूरी तरह से आपके क्रेडिट स्कोर और आय पर निर्भर करती है। विभिन्न बैंकों की अपनी अलग सीमा हो सकती है, इसलिए लोन लेते समय बैंक के बारे में सही से जाँच अवश्य करें।
निष्कर्ष
अचानक पैसों की जरूरत पड़ने पर आधार कार्ड की सहायता से बैंकों और लोन ऐप्स से पर्सनल लोन प्राप्त किया जा सकता है। पहले की तुलना में लोन लेने के लिए ज्यादा दस्तावेज नही देने पडते है। बैंक केवल आधार कार्ड से ही आपकी पहचान वेरिफाई कर लेता है। हालांकि आधार कार्ड से लोन लेने से पहले लोन और लोन दाता से संबंधी सभी जानकारी को सही से जानना बेहद जरूरी है। आमतौर पर बैंक 40 से 50 लाख और लोन ऐप्स से 5 से 10 लाख तक का पर्सनल लोन लिया जा सकता है।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल
आधार कार्ड से पर्सनल लोन लेने के लिए किन दस्तावेज़ो की आवश्यकता होती है?
आधार कार्ड से पर्सनल लोन के लिए निम्नलिखित दस्तावेज़ो की आवश्यकता पड सकती है, जैसे आधार कार्ड, पहचान प्रमाण और आय प्रमाण आदि।
आधार कार्ड से लोन कितने ब्याज पर मिलता है?
आधार कार्ड से लोन पर ब्याज दर बैंक और लोन लेंडर्स के अनुसार अलग-अलग हो सकती है। लेकिन आमतौर पर यह ब्याज दर 10.00% तक हो सकती है।
बेस्ट 2000 लोन ऐप कौन सा है?
देखिएं कई ऐप 2,000 का लोन प्राप्त करते है, लेकिन इन ऐप से लोन लेने से पहले यह जाँचना जरूरी है, कि ये ऐप भारतीय रिज़र्व बैंक पंजीकृत NBFC या बैंक द्वारा समर्थित हो। साथ ही सारी शर्तों और नियमों को सही से पढ़े।
आधार से लोन 1000 कैसे ले?
आधार कार्ड से तुरंत 1,000 का लोन प्राप्त करने के लिए लोन लेंडिंग ऐप का उपयोग किया जा सकता है।
आधार कार्ड पर कितने रुपए तक का लोन मिल सकता है?
आधार कार्ड पर पर्सनल लोन करीब 40 लाख तक का लिया जा सकता है। हालांकि यह पूरी तरह आपकी आय और आपके क्रेडिट स्कोर पर निर्भर करती है, कि आप कितना लोन प्राप्त कर सकते है।
क्या आधार कार्ड पर 90000 रुपये का लोन लिया जा सकता है?
हाँ, अधिकृत बैंकों से बिना कुछ गिरवी रखें, 90,000 का पर्सनल लोन लिया जा सकता है। बैंक आधार कार्ड के माध्यम से आपकी पहचान को वेरिफाई कर लेता है।
˜The insurers/plans mentioned are arranged in order of highest to lowest first year premium (sum of individual single premium and individual non-single premium) offered by Policybazaar’s insurer partners offering life insurance investment plans on our platform, as per ‘first year premium of life insurers as at 31.03.2025 report’ published by IRDAI. Policybazaar does not endorse, rate or recommend any particular insurer or insurance product offered by any insurer. For complete list of insurers in India refer to the IRDAI website www.irdai.gov.in
Disclaimer: #The investment risk in the portfolio is borne by the policyholder. Life insurance is available in this product. The maturity amount of Rs 1 Cr. is for a 30 year old healthy individual investing Rs 10,000/- per month for 30 years, with assumed rates of returns @ 8% p.a. that is not guaranteed and is not the upper or lower limits as the value of your policy depends on a number of factors including future investment performance. In Unit Linked Insurance Plans, the investment risk in the investment portfolio is borne by the policyholder and the returns are not guaranteed. Maturity Value: ₹1,05,02,174 @ CAGR 8%; ₹50,45,591 @ CAGR 4%. *Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws. All plans listed here are of insurance companies’ funds.
Past 10 Years' annualised returns as on 01-03-2026
^The tax benefits under Section 80C allow a deduction of up to ₹1.5 lakhs from the taxable income per year and 10(10D) tax benefits are for investments made up to ₹2.5 Lakhs/ year for policies bought after 1 Feb 2021. Tax benefits and savings are subject to changes in tax laws.
*All savings are provided by the insurer as per the IRDAI approved insurance plan.
Tax benefit is subject to changes in tax laws. Standard T&C Apply
++Source - Google Review Rating available on:- http://bit.ly/3J20bXZ
^^The information relating to mutual funds presented in this article is for educational purpose only and is not meant for sale. Investment is subject to market risks and the risk is borne by the investor. Please consult your financial advisor before planning your investments.
¶Long-term capital gains (LTCG) tax (12.5%) is exempted on annual premiums up to 2.5 lacs.
**Returns are based on past 10 years’ fund performance data (Fund Data Source: Value Research).